अयोध्या: अपना स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, बच्चों के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन

अयोध्या के जयसिंहपुर वार्ड स्थित मलिन बस्ती में वंचित वर्ग के बच्चों के लिए संचालित निःशुल्क ‘अपना स्कूल’ में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवाज्ञ संस्थानम के सहयोग से बच्चों के लिए खिचड़ी/तहरी का सामूहिक भोज आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद बच्चों को सम्मानपूर्वक बैठाकर पत्तल में खिचड़ी परोसी गई।

यह भी पढ़े:- RBI Vacancy 2026: आरबीआई में 10वीं पास के लिए ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती

इस आयोजन का संचालन सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव, जिन्हें खाकी वाले गुरुजी के नाम से जाना जाता है, द्वारा किया गया।

इस मौके पर सेवाज्ञ संस्थानम की सदस्य पूजा सिंह ने बच्चों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव ने कहा,“आज बच्चों के साथ सामूहिक भोज में भोजन करने का अनुभव अत्यंत आनंददायक रहा। इसके लिए सेवाज्ञ संस्थानम का हृदय से धन्यवाद।”

कार्यक्रम में अनुज सिंह, अमन गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, पूजा सिंह, कवयित्री कात्यायनी उपाध्याय, अमित कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्रा, मुख्य आरक्षी संदीप सिंह, विष्णु कुमार, तथा अपना स्कूल के सहयोगी ऋषभ शर्मा और विनय कुशवाहा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बच्चों के साथ खिचड़ी भोज का आनंद लिया और आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles