गाय, टीका, टोपी, पाकिस्तान, कब्रिस्तान… ओवैसी के विधायक का बीजेपी पर तीखा हमला, बयान से सियासत गरम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति कुछ खास शब्दों के इर्द-गिर्द घूमती है और अगर उन शब्दों को हटा दिया जाए तो पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

‘बीजेपी की राजनीति कुछ शब्दों तक सीमित’

अख्तरुल ईमान ने आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति गाय, टीका, टोपी, हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और कब्रिस्तान जैसे मुद्दों के आसपास केंद्रित रहती है। उन्होंने कहा कि अगर ये शब्द बीजेपी की “डिक्शनरी” से हटा दिए जाएं तो पार्टी वैसे ही समाप्त हो जाएगी जैसे पानी के बिना मछली।

अमित शाह के दौरे पर प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के बिहार दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत है, लेकिन दौरा सरकारी होना चाहिए और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। ईमान ने कहा कि सीमांचल क्षेत्र बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा है, इसलिए आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा जरूरी है।

घुसपैठ और विकास के मुद्दे उठाए

घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र में सरकार है और सभी अर्धसैनिक बल उसके नियंत्रण में हैं। अगर घुसपैठ हो रही है तो सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश की जाती है, जबकि सीमांचल की गरीबी, बेरोजगारी और बुनियादी समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है।

राज्यसभा चुनाव पर बयान

राज्यसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम नेता ने कहा कि उनकी पार्टी का अब तक उच्च सदन में प्रतिनिधित्व नहीं रहा है। उन्होंने अन्य दलों से इस बार समर्थन देने की अपील की और कहा कि भविष्य में वे भी सहयोग करेंगे।

यह भी पढ़े:- यूपी को एक लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 60 हजार करोड़ के MOU साइन-सिंगापुर में

उन्होंने हीना शहाब को राज्यसभा भेजने के प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया और राजद नेता भाई वीरेंद्र के बयान को व्यक्तिगत राय बताया। साथ ही मीडिया पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।

अख्तरुल ईमान के इस बयान के बाद राज्य की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles