लोकसभा में बोले अखिलेश यादव: “वंदे मातरम् सिर्फ गाने के लिए नहीं, निभाने के लिए होना चाहिए”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर हुई विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद विपक्षी दलों ने अपनी बात रखी। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गाने के लिए नहीं, बल्कि इसकी भावना को निभाने के लिए है।

“वंदे मातरम् ने देश को एकजुट किया”—अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। उन्होंने कहा—“वंदे मातरम् ने आज़ादी की लड़ाई में ऊर्जा भरी।” “सत्ता पक्ष हर चीज़ का श्रेय लेने की कोशिश करता है।”

यह भी पढ़े:- लोकसभा में PM मोदी का हमला: “कांग्रेस ने वंदेमातरम् को बांटा, मुस्लिम लीग के …

“जो महापुरुष उनके नहीं हैं, उन्हें भी अपने खाते में जोड़ने का प्रयास किया जाता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की बातों से ऐसा प्रतीत होता है मानो वंदे मातरम् भी उन्हीं की देन हो।

“वंदे मातरम् की भावना को जीवन में उतारना चाहिए”—S.P. Chief

अखिलेश यादव ने कहा—“वंदे मातरम् सिर्फ पढ़ने या गाने का विषय नहीं है, बल्कि इसे जीवन में उतारने की आवश्यकता है। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, वे इसके मूल अर्थ को नहीं समझ सकते।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारे देने से नहीं बल्कि काम और व्यवहार से दिखती है।

PM मोदी ने क्या कहा था?

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि— “जब-जब देश पर संकट आया, वंदे मातरम् की भावना ने जन-मन को एकजुट किया। आज भी 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे अवसरों पर यही भाव हर घर में दिखाई देता है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles