Wednesday, February 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिर हलक में आई जान; एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- एयर इंडिया के एक विमान में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी सामने आ गई। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए रवाना हुआ विमान एहतियातन वापस दिल्ली लाया गया। राहत की बात यह रही कि विमान ने सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 887 ने सुबह करीब 6:40 बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचित किया। सूत्रों के अनुसार, विमान का दाहिना इंजन काम करना बंद कर गया था, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए और तय मानक प्रक्रियाओं (SOP) के तहत विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों और विमान के क्रू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़े:- कोहरे में सावधानी जरूरी, वाहन की रफ्तार रखें नियंत्रित

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि फ्लाइट AI 887 ने दिल्ली से मुंबई के लिए टेकऑफ किया था, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते एहतियातन उसे वापस दिल्ली लाया गया। विमान की लैंडिंग पूरी तरह सुरक्षित रही और किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में एयर इंडिया के विमानों में तकनीकी खामियों की खबरें सामने आती रही हैं। इससे पहले भी कुछ उड़ानों में तकनीकी दिक्कतें दर्ज की गई थीं, जिस पर विमानन सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि, इस ताजा मामले में समय रहते लिए गए फैसले से बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles