Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्या के प्रयास का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, पुलिस ने फिर ऐसे पकड़ा…

सर्वोदय/ हमीरपुर:-  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के प्रयास के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हो गया. जिसका विडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के अनुसार घटना चमनेड़ गांव की है. जहा बुधवार देर रात करीब 3 बजे दो युवकों ने 65 वर्षीय विद्याधर के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया. पहले उन्होंने बुजुर्ग का मुंह रजाई से दबाया. फिर गले पर चाकू से वार किया. हमले में विद्याधर गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया.

एसपी भगत सिंह ठाकुर के निर्देश पर एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया. मात्र 6 घंटे के भीतर जंगल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. एक आरोपी नाबालिग पाया गया जिसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी केशव शर्मा को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

3 अप्रैल को जब केशव शर्मा को अदालत से वापस सदर थाना लाया गया, तो उसने थाने के प्रांगण से भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे थोड़ी दूरी पर ही पकड़ लिया. इस पूरी घटना का CCTV वीडियो वायरल हो गया है. इससे पुलिस महकमे की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी केशव के यूरिन सैंपल में सिंथेटिक ड्रग्स की पुष्टि हुई है. मामला गंभीर होते देख सैंपल को एफएसएल लैब भेज दिया है. आरोपी पर अब न केवल हत्या के प्रयास का केस चलाया है, बल्कि पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के लिए एक और अलग मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा वीडियो लीक होने की जांच भी शुरू कर दी गई है कि यह CCTV फुटेज सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles