Home Blog Page 350

जीवों का अंतिम और सच्चा सहारा केवल परमेश्वर : आचार्य ज्ञान प्रकाश

0

सर्वोदय (अयोध्या):-  अयोध्या जनपद के तारून ब्लॉक स्थित गंगातारा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। कथा वाचक आचार्य ज्ञान प्रकाश शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की दिव्य लीला का भावविभोर कर देने वाला वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब संपूर्ण संसार पीड़ा और अन्याय के अंधकार में डूबा हुआ था, चारों ओर अधर्म का बोलबाला था और संत, पृथ्वी, गौ माता व ब्रह्मांड अपने-अपने धर्म का पालन करने में असमर्थ हो चुके थे, तब प्रभु ने इस धरती पर अवतरण का संकल्प लिया। रात्रि की उस घड़ी में जब तीन ही प्राणी जाग रहे थे – देवकी, वासुदेव और चंद्रमा – तभी भगवान श्रीकृष्ण ने अपने अद्भुत रूप में जन्म लिया। आचार्य जी ने बताया कि ईश्वर का साक्षात्कार वही कर सकता है जो कर्म और वासना से ऊपर उठ चुका हो।

उन्होंने श्रीमद्भागवत को समस्त ग्रंथों का सार बताया, जो न केवल मनुष्यों को, बल्कि प्रेत योनि में पड़ी आत्माओं को भी मुक्ति प्रदान करती है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि भगवान ही जीवों के सच्चे और एकमात्र कल्याणकर्ता हैं।भागवत भक्ति प्रधान ग्रंथ है, जिसमें जाति, पंथ, देश और काल का कोई बंधन नहीं है – यहाँ केवल भाव और कर्म ही मुख्य हैं। कथा में अजामिल, गजेंद्र और गिद्ध जैसे पात्रों के प्रसंगों से यह शिक्षा मिलती है कि श्रद्धा और सच्चे भाव से ईश्वर को प्राप्त किया जा सकता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में महिलाओं ने मंगल गीतों की गूंज से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस शुभ अवसर पर राजेश दुबे, सुनील दुबे, संदीप यादव, सुशील सिंह, प्रवीण सिंह और शशिकांत पांडेय जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

‘छावा’ कमाएगी 600 करोड़, सामने आया मेकर्स का तगड़ा गेम प्लान

सर्वोदय(लखनऊ):-  विक्की कौशल स्टारर फिल्म ‘छावा’ की सफलता की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। पांच हफ्तों के लंबे सफर के बाद भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। अब जब फिल्म अपने छठे वीकेंड में कदम रखने जा रही है, तो माना जा रहा है कि यह फिल्म एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बनी ‘छावा’ की कमाई की चाल देखकर लग रहा है कि सलमान खान की ‘सिकंदर’ के रिलीज होने से पहले ही ये फिल्म 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

अब तक का कलेक्शन – हफ्तावार आंकड़े:

  • पहला हफ्ता – ₹225.28 करोड़
  • दूसरा हफ्ता – ₹186.18 करोड़
  • तीसरा हफ्ता – ₹84.94 करोड़
  • चौथा हफ्ता – ₹43.98 करोड़

वही इसके बाद फिल्म ने: 29वें दिन – ₹7.25 करोड़,30वें दिन – ₹7.9 करोड़, 31वें दिन – ₹8 करोड़,32वें से 34वें दिन – हर दिन लगभग  ₹6.5 करोड़ | इस तरह 34 दिनों में कुल कमाई ₹583.03 करोड़ हो चुकी है।

‘छावा’ की कहानी और कलाकार

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसकी कहानी छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर पुत्र संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है।इसमें विक्की कौशल ने संभाजी का दमदार किरदार निभाया है। रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

 

डायबिटिक और ओवरवेट मरीजों के लिए भारत में लॉन्च हुआ आधुनिक ट्रीटमेंट ऑप्शन ‘माउंजारो’

सर्वोदय(नई दिल्ली):- आपके द्वारा साझा की गई जानकारी भारत में डायबिटीज और मोटापे से जूझ रहे करोड़ों लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरी चिकित्सा उपलब्धि को दर्शाती है। आइए इसे संक्षेप और सरल भाषा में समझते हैं: भारत में मोटापा और डायबिटीज की डबल मार

  • भारत में करोड़ों लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा एडल्ट्स का ग्लाइसेमिक कंट्रोल पर्याप्त नहीं है।
  • मोटापा, डायबिटीज के खतरे को और भी बढ़ा देता है। यह अकेले करीब 200 से ज्यादा हेल्थ प्रॉब्लम्स से जुड़ा है, जैसे:
    • हार्ट डिजीज
    • हाई ब्लड प्रेशर
    • स्लीप एपनिया

माउंजारो (Mounjaro): नई उम्मीद की दवा

  • एली लिली एंड कंपनी ने मशहूर वेट लॉस इंजेक्शन माउंजारो को भारत में लॉन्च किया है।
  • यह दवा टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा, और ओवरवेट मरीजों के लिए खास है।
  • माउंजारो का केमिकल नाम: TIRZEPATIDE है।

क्लीनिकल ट्रायल से जुड़े अहम आंकड़े:

  • 21.8 किलो तक वजन घटा हाई डोज पर (72 सप्ताह में)
  • 15.4 किलो वजन घटा लो डोज पर
  • हर 3 में से 1 मरीज ने 25% तक बॉडी वेट घटाया (SURMOUNT-1 ट्रायल)
  • A1C लेवल में 2.4% तक की गिरावट दर्ज की गई (SURPASS ट्रायल)
  • ट्रायल में मरीजों को मेटफॉर्मिन, SGLT2 इनहिबिटर, इंसुलिन ग्लार्गिन जैसी आम डायबिटीज दवाओं के साथ माउंजारो दिया गया।

कैसे काम करती है माउंजारो?

  • ये दवा GIP और GLP-1 रिसेप्टर्स को टारगेट करती है।
  • ये दोनों रिसेप्टर्स भूख को कंट्रोल करते हैं और:
    • भूख कम करते हैं
    • फैट मास और बॉडी वेट घटाते हैं
    • लिपिड मेटाबोलिज्म को रेगुलेट करते हैं

माउंजारो की खास बातें:

  • सिंगल डोज इंजेक्शन के रूप में उपलब्ध
  • भारत में CDSCO (ड्रग रेगुलेटर) से मंजूरी प्राप्त
  • पहले से ही US, UK और यूरोप में पॉपुलर

भारत में तेजी से बढ़ते डायबिटीज और मोटापे के मामलों को देखते हुए माउंजारो एक गेम चेंजर साबित हो सकती है। हालांकि, इसे सिर्फ डॉक्टर की सलाह और देखरेख में ही लिया जाना चाहिए।

न्यूजीलैंड के PM ने दिल्ली में कपिल देव के साथ खेला गली क्रिकेट

0

सर्वोदय (नई दिल्ली):-  न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कपिल देव के साथ दिल्ली की सड़कों पर गली क्रिकेट खेलकर एक अद्भुत पल साझा किया। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने नई दिल्ली में गली क्रिकेट खेला। उनके साथ भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव भी मौजूद रहे, जो कि अंपायरिंग करते नजर आए। यह ना केवल खेल के प्रति प्रेम को दिखाता है, बल्कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच सहयोग और मित्रता को भी बढ़ावा देता है। इस खेल में व्यापार और रिश्तों के अलावा, एक सहज और मस्ती भरी भावना भी थी, जो दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को और मजबूत करती है।दिल्ली में गली क्रिकेट खेलते हुए कपिल देव और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने खूब लाइमलाइट लूटी। वहीं न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल भी इसमें शामिल हुए।

दरअसल, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने कपिल देव के साथ मिलकर दिल्ली में गली क्रिकेट खेला। इस मैच के लिए दो टीमें बनीं। एक टीम में खुद लक्सन और कपिल देव शामिल रहे, जबकि दूसरी टीम में न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर और एजाज पटेल शामिल रहे। मैच में क्रिस्टोफर लक्सन की फील्डिंग देख कपिल देव भी हैरान रह गए। उन्होंने एजाज पटेल का कैच लपका। उनके कैच की तारीफ एजाज और रॉस टेलर ने भी लक्सन के कैच की तारीफ की।

इसके बाद पीएम लक्सन ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा, “यह अविश्वसनीय है। मैं नई दिल्ली की सड़कों पर कुछ अद्भुत बच्चों के साथ कपिल देव के साथ क्रिकेट खेल रहा हूं। मैंने कपिल देव के साथ मिलकर रॉस टेलर और अजाज पटेल के खिलाफ खेला है।”वहीं, एजाज ने पीएम लक्सन की फील्डिंग को देखकर कहा कि मैंने सोचा कि मैं इसे लेग साइड से देखूंगा, और मैं भूल गया कि पीएम वहां खड़े थे। यह अविश्वसनीय था। यह एक अच्छा कैच था।पीएम लक्सन ने गली में विकेटों के बीच कड़ी दौड़ लगाते हुए कपिल देव के साथ अपनी साझेदारी का आनंद लिया।

बता दें कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए आए हैं और भारत के साथ फ्री ट्रेड व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इस समझौते से दोनों देशों के बीच अगले 10 सालों के व्यापार में 10 गुणा बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है।दोनों देशों ने 16 मार्च को आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लिए बातचीत फिर से शुरू करने की घोषणा की है। वहीं, ये भी तभी तय हुआ था कि बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

युवक ने खुद ही कर ल‍िया अपना ऑपरेशन, YouTube देख लगाए 11 टांके

सर्वोदय (मथुरा):-  मथुरा के वृंदावन से एक हैरान करने वाला मामला आया है। जहाँ सुनरख गांव के एक युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। आपको बतादें कि युवक लंबे समय से पेट दर्द से परेशान था जिसके चलते युवक ने इस कारनामे को YouTube देखकर अंजाम दे  दिया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद युवक ने खुद को 11 टांके भी लगा लिए। समस्या बढ़ जाने पर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन के सुनरख गांव निवासी  32 वर्षीय राजा बाबू पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। कई बार इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ । ऐसे में उसने यू-ट्यूब से पेट के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामानों  की जानकारी ली और मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने की सुई सहित अन्य सामान खरीद लाया ।

जिसके बाद घर पर ही राजा ने इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। पेट का ऑपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। एनेस्थिसिया का असर कम होने पर उसकी तकलीफ बढ़ गई और आनन-फानन में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद राजा को आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रामनवमी से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

सर्वोदय अयोध्या :-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह तकरीबन पांच घंटे तक रामनगरी में रहेंगे। दर्शन-पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अयोध्या के विकास के साथ-साथ रामनवमी की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी, फिर श्रीरामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इसके उपरांत राजसदन में लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संयुक्त क्रेडिट कार्ड कैम्प में शामिल होकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां से आयुक्त कार्यालय सभागार पहुंचकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद प्रयागराज मार्ग स्थित लधानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

1100 से अधिक को देंगे ब्याज मुक्त ऋण
सीएम योगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या मंडल के 11 सौ से अधिक पात्रों को लगभग 50 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेंगे। दरअसल युवाओं को उद्यम की तरफ उन्मुख कर उन्हें स्वावलंबी और रोजगार प्रदाता बनाने की सीएम की यह दूरदर्शी व महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में भी है। इसे 24 जनवरी को लांच किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ रामनवमी मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे। इसकी तैयारी आदि को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। रामलला की प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी रामनवमी होगी, जिसमें भगवान श्री रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य की किरण पड़ेंगी।

सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाया”: संजय निषाद के बयान से UP में सियासी तूफान!

सर्वोदय (लखनऊ):- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का हर वक़्त किसी न किसी चर्चा में बने रहते है कभी विवादित ब्यान देकर तो कभी पोस्टर वॉर को लेकर पिछले बीते हुए विधानसभा उपचुनाव में भी संजय निषाद ने योगी सरकार को घेरा था क्यूंकि योगी जी ने निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं दी थी और उस पर संजय निषाद आगबबूला होकर पोस्टर वार शुरू कर दिए जगह जगह पोस्टर चिपकाय थे जिसमे लिखा था 27 का नारा निषाद है सहारा |वही अब एक वीडियो वायरल हो रही है जो सुल्तानपुर से आई है जो काफी  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहले आप ये वीडियो सुने !

https://youtube.com/shorts/dGqs6u5EUvI?si=r-18I0bFmZUJVuEd

अपने इस वीडियो में वो सार्वजनिक मंच से बड़ी बात कबूल करते हुए सुनाई दे रहे हैं. मंत्री संजय निषाद ने मंच से कहा, मैंने 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए, गड्ढे में फिंकवाया. उन्होंने आगे कहा, मैं यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं, सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं एक तरफ योगी जी कहते पुलिस वालो से कोई भी बट्टीमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी वर्दी धरियो के साथ गलत करेगा उसे बक्शा नहीं जायेगा लेकिन अब योगी के ही मंत्री संजय निषाद खुले मंच से ऐसा विवादित बयान दे रहे है की सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको   फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं क्या ये सीधा सीधा 2027 चुनाव के लिए अपने ही योगी सरकार को धमकी दे रहे है !क्या है इसके पीछे का राज ये तो आने वाले वक़्त ही बताएगा !

अब आपको बता दे की संजय निषाद सुल्तानपुर पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के कई लोगों को फर्जी केस में फंसाया गया है. उन्होंने पुलिसवालों से यहां तक कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा, दारोगा सस्पेंड हो जाएंगे, मुख्यमंत्री तक से शिकायत करूंगा. मैं ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं, कई दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं. अब उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.मंत्री ने आगे कहा कि जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का बड़ा एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

सर्वोदय (लखनऊ):- उत्तर प्रदेश प्रशासनिक ढांचे में एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया जाना दर्शाता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। आपको बतादें कि  IAS अभिषेक प्रकाश लंबे समय तक लखनऊ के डीएम रह चुके हैं।

यह  कदम डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उठाया गया है। 2006 बैच के आईएएस अफसर और औद्योगिक विकास विभाग के सचिव, साथ ही इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश पर यह कार्रवाई की गई है।लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप सामने आए हैं। यह मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन लखनऊ डीएम IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया है। इसकी जांच भी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप के चलते कार्रवाई की गई है। लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा ये मामला है। मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।

लखनऊ के जिलाधिकारी रह चुके है। उनके डीएम रहते हुए सरोजनीनगर क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। बताया जा रहा है कि उस अधिग्रहण में पट्टे फर्जी पाए गए थे। इसमें करीब 90 पट्टे फर्जी पाए गए थे। उन पट्टों को संक्रमणीय भूमिधर जमीन घोषित कर करके मुआवजा उठाया गया था। इसके जरिये मोटी रकम मुआवजा उठाया गया था। इस मामले में कई शिकायतें हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्व परिषद के चेयरमैन रजनीश दुबे ने इस मामले में एक जांच की थी। जिसमें उन्होंने तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश, एडीएम अमरपाल, एसडीएम, कानूनगो और लेखपाल समेत कई अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। गुरुवार को इसी मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। योगी सरकार ने सचिव स्तर के अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। इस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में मामले में नजीर पेश करने वाली कार्रवाई कर दी है। आईएएस अभिषेक प्रकाश एलडीए के वीसी और लखनऊ डीएम के पद पर एक साथ तैनात रह चुके हैं। अभिषेक प्रकाश सरकार के खास होने के चलते काफी समय तक लखनऊ के जिलाधिकारी रहे चुके हैं।

गोमतीनगर स्टेडियम में उत्तर रेलवे की अंतर्मण्डलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ :-  लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित स्टेडियम में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा अंतर्मण्डलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उदघाट्न मुख्य अतिथि, मंडल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा ने किया। नॉक आउट बेस पर होने वाली यह प्रतियोगिता आगामी 20 तारीख तक चलेगी I इसमें उत्तर रेलवे के मुख्यालय की टीम तथा लखनऊ, दिल्ली, अंबाला एवं फिरोजपुर मंडलों सहित कुल 05 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल 20 तारीख़ को खेला जाएगा तथा पुरस्कार विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।  उदघाट्न मैच फिरोजपुर और अंबाला मण्डल जबकि आज का दूसरा मैच लखनऊ एवं दिल्ली मंडलों की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन के इस अवसर पर मैच से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने मैच खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने खेलों को जीवन का अनिवार्य अंग एवं आपसी सौहार्द्र तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपेक्षा की। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सी.एंड डब्ल्यू.), श्री देवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शकगण उपस्थित रहे ।

मेरठ सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपियों ने उगले सारे राज

मेरठ:-  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को सीमेंट के घोल बनाकर एक बड़े नीले ड्रम में छिपा दिया।पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसके बाद एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस पूछताछ में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने कई बड़े चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि वो काफी समय से अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने की प्लानिंग में लगी थी। अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को कैसे अंजाम देना है और हत्या के बाद सौरभ के शव को कैसे ठिकाने लगाना है, जिसकी प्लानिंग भी की थी।

जब सारे राज कागज की पन्नों की तरह खुल गए तब मुस्कान के परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा कि सौरभ को इंसाफ मिलना चाहिए। मुस्कान और साहिल को फांसी मिलनी चाहिए। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि हमारा दामाद हीरा था। हमें सौरभ के लिए इंसाफ चाहिए। दोनों ने ही मुस्कान से अपना रिश्ता भी खत्म कर दिया है और इस बात का ऐलान भी कर दिया है। प्रमोद और कविता ने कहा कि अब वो सौरभ को इंसाफ दिलाने के लिए ही लड़ाई लड़ेंगे और नाती पीहू पर मुस्कान का साया नहीं पड़ने देंगे।

जानकारी के अनुसार सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तौगी की मुलाकात 2016 में हुई थी। दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, सौरभ के परिवार ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया और उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके बाद सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए लंदन चला गया, लेकिन बाद में उसे बैकरी शॉप में काम करना पड़ा। वह महीने-दो महीने में मेरठ लौटता था।

इस बीच  2019 में मुस्कान की मुलाकात साहिल शुक्ला से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने सौरभ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और 24 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ लौटा। उसी रात, डिनर में मुस्कान ने उसके खाने में नशे की दवा मिला दी। जब सौरभ बेहोश हो गया, तो साहिल शुक्ला घर में घुस आया और दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे शव को बाथरूम में ले गए, जहां साहिल ने सौरभ की गर्दन और दोनों हाथ काट दिए।

पहले उन्होंने शव को एक बैग में पैक किया, लेकिन बाद में योजना बदल गई। अगले दिन, वे बाजार से एक बड़ा नीला ड्रम और सीमेंट के कट्टे खरीदकर लाए। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि किसी को कोई शक न हो। हत्या के बाद दोनों शिमला चले गए और वहां मंदिर में शादी कर ली। शिमला से लौटने के बाद, मुस्कान ने अपने पिता को इस हत्याकांड की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने ड्रिल मशीन की मदद से शव को सीमेंट से बाहर निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।