Home Blog Page 359

युवक ने खुद ही कर ल‍िया अपना ऑपरेशन, YouTube देख लगाए 11 टांके

सर्वोदय (मथुरा):-  मथुरा के वृंदावन से एक हैरान करने वाला मामला आया है। जहाँ सुनरख गांव के एक युवक ने खुद का ही ऑपरेशन कर डाला। आपको बतादें कि युवक लंबे समय से पेट दर्द से परेशान था जिसके चलते युवक ने इस कारनामे को YouTube देखकर अंजाम दे  दिया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद युवक ने खुद को 11 टांके भी लगा लिए। समस्या बढ़ जाने पर युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वृंदावन के सुनरख गांव निवासी  32 वर्षीय राजा बाबू पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। कई बार इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं हुआ । ऐसे में उसने यू-ट्यूब से पेट के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले जरूरी सामानों  की जानकारी ली और मेडिकल स्टोर से सर्जिकल ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन, टांके लगाने की सुई सहित अन्य सामान खरीद लाया ।

जिसके बाद घर पर ही राजा ने इंजेक्शन लगाकर खुद को सुन्न किया और फिर सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीर दिया। पेट का ऑपरेशन करने के बाद उसने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगा लिए। एनेस्थिसिया का असर कम होने पर उसकी तकलीफ बढ़ गई और आनन-फानन में उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने फर्स्ट एड देने के बाद राजा को आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रामनवमी से पहले तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री

सर्वोदय अयोध्या :-  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचेंगे। वह तकरीबन पांच घंटे तक रामनगरी में रहेंगे। दर्शन-पूजन के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और अयोध्या के विकास के साथ-साथ रामनवमी की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ मंथन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब साढ़े नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे। वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी, फिर श्रीरामलला के दर्शन पूजन करेंगे। इसके उपरांत राजसदन में लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगे। इसके बाद रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संयुक्त क्रेडिट कार्ड कैम्प में शामिल होकर प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहां से आयुक्त कार्यालय सभागार पहुंचकर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद प्रयागराज मार्ग स्थित लधानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ प्रस्थान कर जाएंगे।

1100 से अधिक को देंगे ब्याज मुक्त ऋण
सीएम योगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या मंडल के 11 सौ से अधिक पात्रों को लगभग 50 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करेंगे। दरअसल युवाओं को उद्यम की तरफ उन्मुख कर उन्हें स्वावलंबी और रोजगार प्रदाता बनाने की सीएम की यह दूरदर्शी व महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में भी है। इसे 24 जनवरी को लांच किया गया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ रामनवमी मेले में देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैठक करेंगे। इसकी तैयारी आदि को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। रामलला की प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी रामनवमी होगी, जिसमें भगवान श्री रामलला के ललाट पर भगवान सूर्य की किरण पड़ेंगी।

सात दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाया”: संजय निषाद के बयान से UP में सियासी तूफान!

सर्वोदय (लखनऊ):- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का हर वक़्त किसी न किसी चर्चा में बने रहते है कभी विवादित ब्यान देकर तो कभी पोस्टर वॉर को लेकर पिछले बीते हुए विधानसभा उपचुनाव में भी संजय निषाद ने योगी सरकार को घेरा था क्यूंकि योगी जी ने निषाद पार्टी को एक भी सीट नहीं दी थी और उस पर संजय निषाद आगबबूला होकर पोस्टर वार शुरू कर दिए जगह जगह पोस्टर चिपकाय थे जिसमे लिखा था 27 का नारा निषाद है सहारा |वही अब एक वीडियो वायरल हो रही है जो सुल्तानपुर से आई है जो काफी  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पहले आप ये वीडियो सुने !

https://youtube.com/shorts/dGqs6u5EUvI?si=r-18I0bFmZUJVuEd

अपने इस वीडियो में वो सार्वजनिक मंच से बड़ी बात कबूल करते हुए सुनाई दे रहे हैं. मंत्री संजय निषाद ने मंच से कहा, मैंने 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाए, गड्ढे में फिंकवाया. उन्होंने आगे कहा, मैं यहां ऐसे ही नहीं पहुंचा हूं, सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं एक तरफ योगी जी कहते पुलिस वालो से कोई भी बट्टीमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी वर्दी धरियो के साथ गलत करेगा उसे बक्शा नहीं जायेगा लेकिन अब योगी के ही मंत्री संजय निषाद खुले मंच से ऐसा विवादित बयान दे रहे है की सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको   फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं क्या ये सीधा सीधा 2027 चुनाव के लिए अपने ही योगी सरकार को धमकी दे रहे है !क्या है इसके पीछे का राज ये तो आने वाले वक़्त ही बताएगा !

अब आपको बता दे की संजय निषाद सुल्तानपुर पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के कई लोगों को फर्जी केस में फंसाया गया है. उन्होंने पुलिसवालों से यहां तक कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा, दारोगा सस्पेंड हो जाएंगे, मुख्यमंत्री तक से शिकायत करूंगा. मैं ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं, कई दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं. अब उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.मंत्री ने आगे कहा कि जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का बड़ा एक्शन, IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड

सर्वोदय (लखनऊ):- उत्तर प्रदेश प्रशासनिक ढांचे में एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया जाना दर्शाता है कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। आपको बतादें कि  IAS अभिषेक प्रकाश लंबे समय तक लखनऊ के डीएम रह चुके हैं।

यह  कदम डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण में भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उठाया गया है। 2006 बैच के आईएएस अफसर और औद्योगिक विकास विभाग के सचिव, साथ ही इन्वेस्ट यूपी के CEO अभिषेक प्रकाश पर यह कार्रवाई की गई है।लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप सामने आए हैं। यह मामला भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा है। मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन लखनऊ डीएम IAS अभिषेक प्रकाश को निलंबित किया गया है। इसकी जांच भी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ डिफेंस एक्सपो जमीन घोटाले में भ्रष्टाचार और फर्जी दस्तावेजों के आरोप के चलते कार्रवाई की गई है। लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित भटगांव में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण से जुड़ा ये मामला है। मुआवजे के नाम पर अनियमितताओं के चलते तत्कालीन लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है।

लखनऊ के जिलाधिकारी रह चुके है। उनके डीएम रहते हुए सरोजनीनगर क्षेत्र में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। बताया जा रहा है कि उस अधिग्रहण में पट्टे फर्जी पाए गए थे। इसमें करीब 90 पट्टे फर्जी पाए गए थे। उन पट्टों को संक्रमणीय भूमिधर जमीन घोषित कर करके मुआवजा उठाया गया था। इसके जरिये मोटी रकम मुआवजा उठाया गया था। इस मामले में कई शिकायतें हुई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक, राजस्व परिषद के चेयरमैन रजनीश दुबे ने इस मामले में एक जांच की थी। जिसमें उन्होंने तत्कालीन डीएम अभिषेक प्रकाश, एडीएम अमरपाल, एसडीएम, कानूनगो और लेखपाल समेत कई अधिकारियों को आरोपी बनाया गया था। गुरुवार को इसी मामले में बहुत बड़ी कार्रवाई हुई है। योगी सरकार ने सचिव स्तर के अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। इस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भ्रष्टाचार में मामले में नजीर पेश करने वाली कार्रवाई कर दी है। आईएएस अभिषेक प्रकाश एलडीए के वीसी और लखनऊ डीएम के पद पर एक साथ तैनात रह चुके हैं। अभिषेक प्रकाश सरकार के खास होने के चलते काफी समय तक लखनऊ के जिलाधिकारी रहे चुके हैं।

गोमतीनगर स्टेडियम में उत्तर रेलवे की अंतर्मण्डलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ :-  लखनऊ के गोमतीनगर में स्थित स्टेडियम में उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा अंतर्मण्डलीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उदघाट्न मुख्य अतिथि, मंडल रेल प्रबंधक,  एस. एम. शर्मा ने किया। नॉक आउट बेस पर होने वाली यह प्रतियोगिता आगामी 20 तारीख तक चलेगी I इसमें उत्तर रेलवे के मुख्यालय की टीम तथा लखनऊ, दिल्ली, अंबाला एवं फिरोजपुर मंडलों सहित कुल 05 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल 20 तारीख़ को खेला जाएगा तथा पुरस्कार विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।  उदघाट्न मैच फिरोजपुर और अंबाला मण्डल जबकि आज का दूसरा मैच लखनऊ एवं दिल्ली मंडलों की टीमों के बीच खेला गया। उद्घाटन के इस अवसर पर मैच से पूर्व मंडल रेल प्रबंधक ने मैच खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने खेलों को जीवन का अनिवार्य अंग एवं आपसी सौहार्द्र तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का एक सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने की अपेक्षा की। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी सह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सी.एंड डब्ल्यू.), श्री देवेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शकगण उपस्थित रहे ।

मेरठ सौरभ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपियों ने उगले सारे राज

मेरठ:-  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को सीमेंट के घोल बनाकर एक बड़े नीले ड्रम में छिपा दिया।पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसके बाद एक के बाद एक कई राज खुलते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पुलिस पूछताछ में आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने कई बड़े चौकाने वाले खुलासे किए हैं। मुस्कान ने पुलिस को बताया है कि वो काफी समय से अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या करने की प्लानिंग में लगी थी। अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को कैसे अंजाम देना है और हत्या के बाद सौरभ के शव को कैसे ठिकाने लगाना है, जिसकी प्लानिंग भी की थी।

जब सारे राज कागज की पन्नों की तरह खुल गए तब मुस्कान के परिजनों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। मुस्कान की मां कविता रस्तोगी ने कहा कि सौरभ को इंसाफ मिलना चाहिए। मुस्कान और साहिल को फांसी मिलनी चाहिए। मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि हमारा दामाद हीरा था। हमें सौरभ के लिए इंसाफ चाहिए। दोनों ने ही मुस्कान से अपना रिश्ता भी खत्म कर दिया है और इस बात का ऐलान भी कर दिया है। प्रमोद और कविता ने कहा कि अब वो सौरभ को इंसाफ दिलाने के लिए ही लड़ाई लड़ेंगे और नाती पीहू पर मुस्कान का साया नहीं पड़ने देंगे।

जानकारी के अनुसार सौरभ राजपूत और मुस्कान रस्तौगी की मुलाकात 2016 में हुई थी। दोस्ती के बाद प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, सौरभ के परिवार ने इस शादी को स्वीकार नहीं किया और उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके बाद सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए लंदन चला गया, लेकिन बाद में उसे बैकरी शॉप में काम करना पड़ा। वह महीने-दो महीने में मेरठ लौटता था।

इस बीच  2019 में मुस्कान की मुलाकात साहिल शुक्ला से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने सौरभ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और 24 फरवरी को सौरभ लंदन से मेरठ लौटा। उसी रात, डिनर में मुस्कान ने उसके खाने में नशे की दवा मिला दी। जब सौरभ बेहोश हो गया, तो साहिल शुक्ला घर में घुस आया और दोनों ने मिलकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वे शव को बाथरूम में ले गए, जहां साहिल ने सौरभ की गर्दन और दोनों हाथ काट दिए।

पहले उन्होंने शव को एक बैग में पैक किया, लेकिन बाद में योजना बदल गई। अगले दिन, वे बाजार से एक बड़ा नीला ड्रम और सीमेंट के कट्टे खरीदकर लाए। लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया, ताकि किसी को कोई शक न हो। हत्या के बाद दोनों शिमला चले गए और वहां मंदिर में शादी कर ली। शिमला से लौटने के बाद, मुस्कान ने अपने पिता को इस हत्याकांड की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने ड्रिल मशीन की मदद से शव को सीमेंट से बाहर निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

युवती की गला घोंटकर हत्या शव को पत्थर से बांधकर छावला नहर में फेंका ।

क्राइम न्यूज़ :  दिल्ली के छावला क्षेत्र में  एक युवती का शव नहर में मिला। दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध आसिफ नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है।

मृतक युवती की पहचान सीमापुरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी निवासी कोमल के रूप में हुई है। युवती की गला घोंटकर हत्या की गई और शव को पत्थर से बांधकर छावला नहर में फेंक दिया गया।

आगे की जांच से पता चला कि टैक्सी ड्राइवर आसिफ कोमल को लंबे समय से जानता था। 12 मार्च को वह उसे सीमापुरी से अपनी गाड़ी में लेकर आया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद आसिफ ने कोमल की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

17 मार्च (सोमवार) को शव फूलने के कारण तैरने लगा, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद द्वारका जिला पुलिस ने छावला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया, जबकि सीमापुरी थाने में अपहरण का मामला पहले ही दर्ज हो चुका था।

पुलिस ने आसिफ को अरेस्ट कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है। अफसर इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या आसिफ के साथ अपराध में कोई और भी शामिल था। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

UP में 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

UP Police Transfer : उत्तर प्रदेश  प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 7 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अफसरों का तबादला कर दिया गया है। नई तैनाती की फेहरिस्त जारी कर दी गई है। प्रशासन में हुए जरूरी बदलावों में से एक ये है कि आईपीएस बबलू कुमार को नया संयुक्त सीपी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। लिस्ट देंखे किसे कहां की जिम्मेदारी मिली।

विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस आयुक्त अपराध आयुक्तालय कानपुर नगर बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) लखनऊ के पद पर तैनात थे।

अमित वर्मा को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध लखनऊ नियुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), लखनऊ के पद पर थे।

उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा), लखनऊ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे पुलिस महानिरीक्षक (आर्थिक अपराध) के पद पर कार्यरत थे।

प्रदीप कुमार को पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक, एएनटीएफ मुख्यालय, लखनऊ के पद पर तैनात थे।

आसमां कासिम आबिदी को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

मनोज कुमार अवस्थी को पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था, पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर थे।

बबलू कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, पुलिस कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय पुलिस कमिश्नरेट के पद पर तैनात थे।

Hariyana : महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार, कूदकर बचाई अपनी जान

0

सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ युवकों ने कार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई और युवकों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

हरियाणा  के सोनीपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ लड़कों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से महिला कार के बोनट पर गिर गई। इसके बाद युवकों ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। महिला बोनट पर लटकी रही और वे एक किलोमीटर तक कार को दौड़ाते रहे। जब कार की रफ्तार कम हुई तो महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई है। महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके बेटे की भी पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद

यह घटना सोनीपत सेक्टर 15 की बताई जा रही है। पूजा नाम की पीड़ित महिला ने पुलिस में श्किायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ का विवाद मॉडल टाउन निवासी सात्विक से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी करते थे। एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर झगड़ा हो गया था।

नाविक की कमाई पर सियासी घमासान : सपा पिछली बार हाफ हो गई थी, अगली बार साफ हो जाएगी-निषाद

0

महाकुंभ में एक नाविक परिवार द्वारा 30 करोड़ रुपये की कमाई करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर राजनीति गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमाई की जांच की मांग की है। संबंधित नाविक के हिस्ट्रीशीटर होने की बात के साथ यह प्रश्न भी उठाया गया है कि इतनी कमाई कैसे हुई? अखिलेश ने इसे सत्ता संरक्षण में श्रद्धालुओं के साथ लूट की कहानी करार दिया है।

इसके बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद ने पलटवार किया और सपा अध्यक्ष के बयान को निषादों का अपमान बताया। कहा कि सपा पिछली बार हाफ हो गई थी, अगली बार साफ हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कहा था कि एक नाविक परिवार को प्रयागराज महाकुंभ में 130 नावों के सहारे 30 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसे लेकर अखिलेश ने एक्स पर एक स्क्रीनशाट शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित नाविक पिंटू महरा का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने लिखा कि इसकी सच्चाई की पड़ताल हो। अगर एक परिवार ने अकेले 30 करोड़ रुपये कमाए हैं तो जीएसटी कितना मिला, ये भी बताएं।

अखिलेश ने फूलों के कचरे में सिक्के तलाशने के फोटो के साथ लिखा, ‘कोई करोड़ों की कमाई की कहानी सुना रहा है संसार में और इधर कोई सिक्के ढूंढ़ता रह गया गंदगी के अंबार में।’ प्रदेश पर कर्ज को लेकर लिखा कि सरकार ने जनता के गले में डाला कर्ज का नौलखा हार। जनता पूछ रही है इसमें महाकुंभ की कमाई का तीन लाख करोड़ रुपये घटा के हो रही है बात या अलग है उसका हिसाब?

अखिलेश के लगातार हमलों के जवाब में संजय निषाद ने मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि नाविकों को लोगों ने श्रद्धा से सौभाग्य पाने के लिए पैसे दिए हैं। उनकी कमाई को लूट की संज्ञा देना निषाद समाज का अपमान है। उन्हें नाविकों की कमाई दिखाई दे रही है, लेकिन काली कमाई वाले नहीं दिख रहे हैं। इनके शासनकाल में न जाने कितनों ने काली कमाई की।

सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण का सबसे अधिक लाभ मिल्कमैन (यादव बिरादरी) ने लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी 30 करोड़ की कमाई पर प्रश्न उठाते हुए पूछा कि आप भले ही आपराधिक रिकार्ड भूल जाएं, पर यह बताएं कि क्या कमाई पर जीएसटी चुकाई गई? यह विवरण क्या यह नहीं दर्शाता है कि श्रद्धालुओं को ठगा गया।