Thursday, June 18, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 302

इंजीनियर पति को पत्नी की खौफनाक धमकी – बोली, “कटवाकर नीले ड्रम में भरवा दूंगी”

सर्वोदय/ गोंडा:- मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड के बाद देशभर में ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जहां पत्नियां अपने पतियों को डराने और धमकाने के लिए नीले ड्रम का जिक्र कर रही हैं। इसी कड़ी में अब गोंडा जिले का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने इंजीनियर पति को काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दी।
क्या है पूरा मामला?
गोंडा के जल निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत धर्मेंद्र कुशवाहा का अपनी पत्नी माया मौर्य के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है।2016 में प्रेम विवाह किया था। बेटी के जन्म के बाद पत्नी के नाम पर चार पहिया वाहन और जमीन खरीदी।2022 में मकान निर्माण का ठेका पत्नी के रिश्तेदार नीरज मौर्य को दिया। धीरे-धीरे माया और नीरज के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।
आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर मचा बवाल
धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी को नीरज के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और पत्नी घर छोड़कर चली गई।माया नीरज के साथ घर लौटी और जबरन ताला तोड़कर अंदर घुस गई।घर से 15 ग्राम सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गई। बाद में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें माया अपने पति को वाइपर से पीटती नजर आई।
पुलिस में शिकायत, फिर मिली जान से मारने की धमकी
1 सितंबर 2024 को धर्मेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।29 मार्च 2025 को माया ने धर्मेंद्र और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी।जब धर्मेंद्र ने विरोध किया, तो माया और नीरज ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान माया ने कहा, “अगर ज्यादा बोले तो मेरठ हत्याकांड की तरह तुम्हें भी काटकर नीले ड्रम में भरवा दूंगी।”
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माया को अपने पति को पीटते हुए देखा जा सकता है।

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा गिरफ्तार, रेप केस में फंसे – महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म ऑफर

सर्वोदय/वायरल:- महाकुंभ से चर्चा में आईं वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म का ऑफर देने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है, और दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के अनुसार, सनोज मिश्रा से उसकी पहचान 2020 में सोशल मीडिया (TikTok और Instagram) के जरिए हुई थी। उस वक्त पीड़िता झांसी में रहती थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। 17 जून 2021 को डायरेक्टर ने फोन कर रेलवे स्टेशन पर मिलने बुलाया।पीड़िता के मना करने पर आत्महत्या की धमकी दी, जिससे वह मिलने को मजबूर हो गई। अगले दिन (18 जून 2021) आरोपी ने फिर से रेलवे स्टेशन पर बुलाया और एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर शारीरिक शोषण किया।
ब्लैकमेलिंग और शादी का झांसा
पीड़िता के अनुसार – आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया, तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा।शादी का झांसा देकर बार-बार अलग-अलग जगहों पर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए।फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर मुंबई बुलाया, लेकिन वहां भी शारीरिक शोषण और मारपीट करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने जबरन तीन बार उसका अबॉर्शन कराया। फरवरी 2025 में आरोपी ने पीड़िता को छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें लीक कर देगा।
कोर्ट से झटका, फिर हुई गिरफ्तारी
इस मामले में पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दिल्ली हाई कोर्ट ने सनोज मिश्रा की जमानत याचिका खारिज कर दी।इसके बाद पुलिस ने डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
सनोज मिश्रा और मोनालिसा का कनेक्शन
हाल ही में सनोज मिश्रा ने महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म का ऑफर दिया था, जिससे वह सुर्खियों में आए थे। हालांकि, अब वह एक बड़े कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

संत प्रेमानंद महाराज ने दी दिल छू लेने वाली जानकारी: “क्या तुम समझते हो मैं मरने वाला हूं?”

सर्वोदय/मथुरा:-चैत्र नवरात्रि एवम हिंदू नववर्ष के अवसर पर संत प्रेमानंद जी महाराज का जन्मदिन खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर  पदयात्रा में  2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया, इस दौरान सड़क फूलों से सजी रही। संत प्रेमानंद के करोड़ों भक्त हैं, जो उनकी झलक पाने के लिए बेचैन रहते हैं। उनकी सरलता और सत्संग को लोग सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में सुनते और देखते हैं।
भक्तों की चिंता का विषय
संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग और दर्शन में ना कोई वीआईपी व्यवस्था होती है और ना ही किसी विशेष वर्ग के लिए अलग से इंतजाम। उनके भक्त, जो उनसे बहुत प्यार करते हैं, यदि सुनें कि महाराज मरने वाले हैं, तो वे निश्चित ही गुस्से में आ जाएंगे और अपने संत की स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने लगेंगे।
महाराज का जवाब
हाल ही में एक भक्त ने संत से पूछा, “अगर आपको कुछ हो गया, तो हम क्या करेंगे?” इस पर प्रेमानंद महाराज ने बड़े प्यार से उत्तर दिया:”क्या तुम समझते हो प्रेमानंद मरने वाला है? प्रेमानंद अजर, अमर और अविनाशी हैं। ये शरीर प्रेमानंद नहीं है, बल्कि ये विषयों का ढांचा है। जो प्रेम आनंद है, वो अविनाशी है।”
संत ने आगे कहा, “तुम्हारी खोपड़ी में मैं अभी भी बैठा हुआ हूँ। तुम्हे याद है ना, बाबा ने क्या कहा था? बिछड़ना लगेगा ही नहीं।”
प्रेमानंद महाराज का प्रभाव
प्रेमानंद जी महाराज ऐसे संत हैं जिनसे सभी धर्मों के लोग प्यार करते हैं। उनकी प्रसिद्धि देश के साथ-साथ विदेशों में भी फैली हुई है। वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का महत्वपूर्ण ज्ञान देते हैं।
इस दौरान उन्होंने यह स्पष्ट किया कि संत का असली अस्तित्व कभी समाप्त नहीं होता, और वे हमेशा अपने भक्तों के साथ रहेंगे। यह संदेश उनके भक्तों के लिए एक सशक्त आश्वासन बन गया है।

दहाड़ते शेर को गोद में उठाकर दौड़ी महिला: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाया हंगामा

सर्वोदय/वायरल: – सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक बड़े और खतरनाक शेर के साथ भागती नज़र आ रही है। इस वीडियो को X पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से साझा किया गया है, और इसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।
घटना का विवरण
इस वायरल वीडियो में एक हिजाब पहनी महिला सड़क पर तेजी से भागती हुई नजर आती है, जब उसके हाथों में एक विशाल शेर छटपटाता है। शेर लगातार दहाड़ रहा है और खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन महिला उसे मजबूती से पकड़े हुए है। यह घटना कुवैत के सबाहिया क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां यह शेर अचानक भागकर सड़क पर आ गया था।
सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो ने X पर लोगों को हैरान कर दिया है। कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतने बड़े और खतरनाक जानवर को गोद में उठाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। एक यूजर ने लिखा,”देखकर डर लग रहा है, लेकिन महिला की हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है!” यह वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और तेजी से शेयर किया जा रहा है।
बहादुरी का उदाहरण
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस शेर ने अचानक सड़क पर आकर खतरा उत्पन्न किया। लेकिन उस महिला ने बिना डरे उसे पकड़ने का साहस दिखाया, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, महिला ने शेर को संभाल लिया था।
यह वीडियो न केवल लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है, बल्कि इस महिला की बहादुरी का भी प्रशंसा कर रहा है, जिसने एक खतरनाक जानवर को बेखौफ होकर काबू में किया।  यह घटना इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है और आपसी बहस को उत्पन्न कर रही है कि क्या यह साहसिकता या जोखिम था।

‘जिसका मुझे था इंतजार..’, शिवराज सिंह ने गाया गाना,अब मैं बिल्कुल फ्री

सर्वोदय/मध्य प्रदेश:- मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीहोर जिले के भैरुंदा में जनता को कई बड़ी घोषणाएं कीं। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
सगाई का जश्न और सरकारी योजनाए
शिवराज सिंह ने कार्यक्रम के दौरान एक गाना भी गाया: “जिसका मुझे था इंतजार, वो घड़ी आ गई”। उन्होंने कहा कि अब वह बिल्कुल फ्री हो चुके हैं क्योंकि उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है और घर में बहुरानी आ गई है।
उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि सभी को मकान दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, “मेरा सपना था कि बहनों के लिए मकान बने। इस साल सीहोर में 10 हजार मकान, भैरूंदा में 7 हजार और बुधनी में 2 हजार मकान बनेंगे।”
आर्थिक सशक्तिकरण का वादा
शिवराज सिंह ने लाड़ली बहनों के लिए भी एक खास वादा किया। उन्होंने कहा कि बहनों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे और ” बहनों को लखपति बनाना है। अब 15 हजार की आमदनी होने पर भी मकान मिलेगा।”
विकास का संकल्प
शिवराज सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास के बारे में चर्चा की और कहा कि “हमारा संकल्प है कि हर गांव को गरीबी से मुक्त बनाना है।”इसके साथ ही, उन्होंने क्षेत्र में रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की जानकारी दी और लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर शिवराज ने सभी से 5 साल में एक बार चुनाव कराने का समर्थन भी मांगा, जिससे विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।
उनकी यह पहल और घोषणाएं प्रदेश के लिए एक नई दिशा को रेखांकित करती हैं और उनकी सरकार का उद्देश्य गरीबों और बहनों के जीवन में सुधार लाना है।

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की बड़ी तैयारी, श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष इंतजाम

सर्वोदय/अयोध्या:- अयोध्या में इस बार रामनवमी के पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। श्रृंगारहाट से रामपथ के गेट नंबर तीन तक मैटिंग बिछाई जाएगी और उस पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। वहीं, धर्मपथ पर छायादार अस्थायी शिविर बनाए जाएंगे, ताकि भक्तों को धूप से राहत मिल सके। पानी की व्यवस्था के लिए 243 स्थानों पर पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की गई है।
मेला क्षेत्र में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मशीनों के साथ-साथ श्रमिकों की टीम सफाई कार्य में जुटी है। इसके अलावा, 34 मोबाइल टॉयलेट्स सहित अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए प्रवर्तन दल सक्रिय रहेगा। इन सभी तैयारियों की निगरानी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर रहे हैं, वहीं आगामी दिनों में मुख्यमंत्री ने अयोध्या में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों के निर्देशित किया था कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े।
श्रद्धालुओं की सुविधा पर नगर निगम का जोर
अयोध्या में रामनवमी का उत्सव इस बार नए राम मंदिर के उद्घाटन के बाद और भी खास होने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे में, अयोध्या नगर निगम ने रामनवमी के आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों को पुख्ता करने में जुट गया है। गर्मी से बचाव, स्वच्छता और व्यवस्था के ये कदम श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद अनुभव का मार्ग प्रशस्त करेंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या न केवल धार्मिक, बल्कि व्यवस्थित और सुरक्षित तीर्थस्थल के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि नगर निगम अपनी तैयारियों के साथ मेले में उतर रहा है। हमारी कोशिश है कि किसी भी श्रद्धालु को तकलीफ न पहुंचे।
तीन चरण में होगी सफाई, 395 डस्टबिन लगेंगे
रामनवमी मेले के दृष्टिगत आवंटित रुट पर तीन चरण में सफाई होगी। धर्मपथ, रामपथ, भक्ति, आरती घाट, चौधरी चरण सिंह घाट व दर्शन पथ समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर प्रथम चरण में 1204, द्वितीय चरण में 398 व तृतीय चरण में 136 सफाई कर्मी उतारे जाएंगे। इनका सुपरविजन करने के लिए 73 पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कूड़ा एकत्रित करने के लिए 395 डस्टबिन की व्यवस्था भी की गई है।
991 टॉयलेट्स सीट्स के हैं इंतजाम
सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई के साथ शौचालय के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। कुल 991 टॉयलेट्स सीट्स मेला क्षेत्र में लगी हुई हैं जिनकी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। सभी टॉयलेट्स के पास हैंडवाश इत्यादि के इंतजाम सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए अन्य जन सुविधाएं
1- नगर निगम द्वारा रामनवमी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को छाया उपलब्ध कराने के लिए धर्मपथ पर विशेष रूप से अस्थायी शिविर निर्मित कराया जा रहा है।
2- धूप से बचाव के लिए जिला प्रशासन चिन्तहि स्थलों पर छायादार शिविर की व्यवस्था कर रहा है।
3- शिविर में श्रद्धालुओं के बैठने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं तथा पेयजल, शौचालय व स्प्रिंकलर फैन की व्यवस्था भी की जाएगी।
4- सीएसआर के माध्यम से अयोध्या धाम क्षेत्र में ग्लूकॉन डी का वितरण किया जायेगा।
5- अयोध्या में स्थित सभी हेल्थ एटीएम में ओआरएस की उपलब्धता को नगर निगम सुनिश्चित करेगा।
6- अयोध्या धाम के चिन्हित स्थलों पर पादुका सेवा के कैंप लगाये जाएंगे।
7- ग्रीष्म ऋतु में तापमान वृद्धि के दृष्टिगत हैण्ड हेल्ड स्प्रिंकलर के माध्यम से स्प्रिंकलिंग कराई जाएगी।

अतिक्रमण हटाएगा प्रवर्तन दल, प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ भी चलेगा अभियान
प्रवर्तन दल द्वारा पुलिस बल के साथ मिलकर संपूर्ण मेला क्षेत्र में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पॉलीथीन के विरुद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान भी चलाया जायेगा। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु तीन टीम गठित की गयी है, जो समयानुसार अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त, नगर निगम के कर्मचारी रामपथ व धर्मपथ, भक्तिपथ मार्ग पर आवश्यकतानुसार छुट्टा जानवरों के रोकथाम का कार्य करेंगे।

धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध

सर्वोदय/लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं।
पुराने आदेशों की पुनर्बहाली
2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।
राम नवमी पर विशेष निगरानी
6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष प्रतिबंध लागू होगा, इस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011 के प्रावधानों के तहत, योगी सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

30 मार्च 2025 को होगी जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा

सर्वोदय/लखनऊ:-  सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ ही समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के समाज कल्याण विभाग एवं जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन विद्यालयों में नवोदय पैटर्न पर पढ़ाई होती है और यह सीबीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र.से मान्यता प्राप्त हैं। इस बार प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2025 रविवार को आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा का आयोजन जिलाधिकारी के नियंत्रण में होगा, जबकि प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी डायट (DIET) को सौंपी गई है। परीक्षा परिणाम 31 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे।
प्रवेश प्रक्रिया एवं सीटों का विवरण
इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के तहत कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में चयन किया जाएगा। कक्षा 6 में कुल 70 सीटें उपलब्ध हैं, जिसमें प्रत्येक कक्षा के लिए दो सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन में 35-35 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, कक्षा 8 और 9 में प्रवेश रिक्त सीटों के आधार पर दिया जाएगा। कक्षा 11 में प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, बल्कि 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
62 हजार से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
इस प्रवेश परीक्षा के लिए हजारों छात्रों ने आवेदन किया है। कक्षा 7 के लिए कुल 7,434 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कक्षा 9 के लिए 16,106 छात्रों ने आवेदन किया है। कुल मिलाकर 62,382 छात्रों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वहीं, प्रदेश भर में स्थित इन विद्यालयों में कुल बालक विद्यालयों की संख्या 36 है, जबकि बालिका विद्यालयों की संख्या 73 है। आवेदन की संख्या को देखते हुए प्रतियोगिता कड़ी होगी, क्योंकि चयन केवल सीमित सीटों पर ही किया जाएगा।
आरक्षण एवं चयन प्रक्रिया
प्रदेश सरकार ने इस बार भी गांव और शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए अलग-अलग प्राथमिकता तय की है। गांव के छात्रों को 85% सीटों में प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि शहरी छात्रों को 15% सीटें आवंटित की जाएंगी। वहीं, आरक्षण नीति के तहत 60% सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए, 25% अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए और 15% सामान्य वर्ग (General) के लिए आरक्षित रहेंगी।
जिलाधिकारी की निगरानी में होगी पूरी प्रक्रिया
इसके अलावा, परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की निगरानी में होगी और प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी डायट (DIET) द्वारा निभाई जाएगी। परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा और सफल अभ्यर्थियों की सूची 31 मार्च को जारी कर दी जाएगी।
एक अप्रैल से शुरू होंगी कक्षाएं
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 109 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में भी यही प्रवेश प्रक्रिया लागू होगी। यह विद्यालय भी नवोदय पैटर्न पर आधारित हैं और समाज के हर वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। चयनित छात्रों की कक्षाएं 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो जाएंगी। योगी सरकार का उद्देश्य इस परीक्षा के माध्यम से मेधावी छात्रों को बेहतरीन शिक्षा प्रदान करना और सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान करना है।

42 वर्षीय महिला ने अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में दिया 14वें बच्चे को जन्म

सर्वोदय/हापुड़:-उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अजीब और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। 42 वर्षीय गुड़िया नाम की महिला ने अपने 14वें बच्चे को जन्म दिया, लेकिन यह डिलीवरी अस्पताल के भीतर नहीं, बल्कि एंबुलेंस में ही अस्पताल के दरवाजे पर हो गई।
घटना हापुड़ जिले के पिलखुवा कस्बे के मोहल्ला बजरंगपुरी की है। इमामुद्दीन की पत्नी गुड़िया को गुरुवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। घरवालों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उन्हें पिलखुवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। लेकिन जब स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने गुड़िया को हापुड़ जिला अस्पताल रेफर किया, तो एंबुलेंस में ही प्रसव का समय आ गया।रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई और उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। यह देखकर एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान रह गए।
गुड़िया और उनका 14वां बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद महिला और बच्चे को मेडिकल देखरेख में रखा गया है।
गुड़िया के परिवार के सदस्य इस घटना को लेकर काफी घबराए हुए थे, लेकिन उनके अनुसार यह एक सामान्य प्रसव था और सब कुछ सही ढंग से हुआ। इमामुद्दीन ने बताया कि उनकी पत्नी ने पहले भी 13 बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन 14वें बच्चे की डिलीवरी इतनी अजीब परिस्थितियों में हुई, यह उनका और पूरे परिवार के लिए एक नई और चौंकाने वाली घटना थी।
हापुड़ जिला अस्पताल के अधिकारियों ने भी महिला और बच्चे की स्थिति को सामान्य बताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और लोग इस अजीब और दिलचस्प घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फीमेल स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने अपनी मां को लेकर अश्लील कॉमेडी

सर्वोदय/मनोरंजन:-  यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के विवादित कॉमेंट किया था , जिसकी वजह से उनकी मुश्किलें अभी तक खत्म नहीं हुई हैं. लोगों का गुस्सा अभी शांत भी नहीं हुआ है कि फीमेल स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति सचदेवा ने अपने एक्ट से लोगों को एक बार फिर निराश कर दिया है . सोशल मीडिया पर स्वाति सचदेवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां पर अश्लील कॉमेडी करती नजर आ रही हैं. स्वाति सचदेवा की कॉमेडी लोगों को पसंद ही आ रहा है और लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें घेरना शुरु कर दिया है.

स्वाति सचदेवा ने बातों-बातों में वाइब्रेटर का जिक्र किया और उस कॉमेडी को मां से जोड़ दिया. उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनके कमरे में एक वाइब्रेटर पाया और फिर आगे क्या हुआ उन्होंने जिस अंदाज से बताया, उसके देखने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है.फीमेल स्टैंडअप कॉमेडियन स्वाति ने कहा,‘मेरी मां कूल मॉम बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनसे हो नहीं पा रहा है. अभी हाल ही में मेरा उनके साथ एक हादसा हो गया, उन्होंने मेरा वाइब्रेटर पकड़ लिया था, वो मेरे पास पूरे आत्मविश्वास के साथ मेरे पास ठुमकते-ठुमकते आईं. मेरे पास आकर बोला कि इधर आओ और मेरे पास बैठो. आराम से बैठो, मुझे तुमसे एक दोस्त की तरह बात करनी है.’ स्वाति ने आगे कहा कि उन्हें देखने के बाद मुझे लगने लगा था कि ये पक्का मेरा वाइब्रेटर उधार मांगने वाली है.

https://x.com/IAbhay_Pratap/status/1905583872999354381?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1905583872999354381%7Ctwgr%5E1e356e941e455d37f804ef863e6ca9adbf26dbe1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
स्वाति का ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग गुस्से से भड़क गए और लोगों ने कॉमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- ‘ज्यादा कुछ कहूंगा तो मुझसे कहा जाएगा कि मेरी सोच ही छोटी है. इस लड़की को लग रहा है कि ये कूल है जबकि ये बेशर्मी है. जितनी बेशर्म ये लड़की है, उतने बेशर्म वहां बैठे हूहूहाहा करने वाले हैं. कॉमेडी के नाम पर हो रही नीचता में मम्मी-पापा तक को नहीं छोड़ा जा रहा है.’
कुछ ने शब्दों को ‘अश्लील’ कहा, जबकि कई ने उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी मां का अपमान करने के लिए फटकार लगाई.एक यूजर ने तो पीएमओ से ऐसे कॉमेडियनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया और लिखा, ‘बेशर्म… शर्मनाक. थोड़ी बहुत हंसी मजाक चलती है पर ये तो अब हद ही कर रहे हैं… @GoI_MeitY @PMOIndia को इन शो में कंटेंट को बैन या प्रतिबंधित करना चाहिए.’ एक अन्य ने लिखा-‘खुद को फेमस करने के लिए पेरेंट्स की कोई इज्जत नहीं है.’