Wednesday, June 17, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 293

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अप्रैल में निकली 1 लाख से ज्यादा भर्तियां – जानें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली/सर्वोदय:– अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो अप्रैल का महीना आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई हिंदी भाषी राज्यों में एक लाख से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं। इनमें पुलिस, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, क्लर्क, फिजियोथेरेपिस्ट और होमगार्ड जैसे पद शामिल हैं।बेरोजगार युवाओं के लिए ये एक बेहतरीन मौका है अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर सरकारी नौकरी पाने का। नीचे जानिए उन प्रमुख भर्तियों के बारे में, जिनकी आवेदन की अंतिम तिथियां नजदीक हैं:

1.BHU में जूनियर क्लर्क की भर्ती

संस्थान: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), उत्तर प्रदेश
पद: जूनियर क्लर्क
पद संख्या: 199
शुल्क: ₹500 (SC/ST, दिव्यांग व महिलाएं नि:शुल्क)
अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025
वेबसाइट: bhu.ac.in

2.राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 53,749 पद

संस्थान: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर
पद: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
पद संख्या: 53,749
शुल्क: ₹600 (OBC, SC/ST के लिए ₹400)
अंतिम तिथि: 19 अप्रैल 2025
वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

3.बिहार में 19,838 सिपाही भर्ती

संस्थान: केंद्रीय चयन पर्षद
पद: पुलिस कांस्टेबल (सिपाही)
पद संख्या: 19,838
शुल्क: ₹675 (SC/ST, महिलाएं, ट्रांसजेंडर – ₹180)
अंतिम तिथि: 18 अप्रैल 2025
वेबसाइट: csbc.bihar.gov.in

4.बिहार में 15,000 होमगार्ड की भर्ती

संस्थान: बिहार होमगार्ड निदेशालय
पद संख्या: 15,000
पद: होमगार्ड
शुल्क: ₹200 (SC/ST, महिलाएं – ₹100)
अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025
वेबसाइट: onlinebhg.bihar.gov.in

5.राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग के 13,398 पद

संस्थान: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
पद: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, फिजियोथेरेपिस्ट व अन्य
पद संख्या: 13,398
शुल्क: ₹400-600 (वर्गानुसार)
अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025
वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in

क्या करें?

यदि आप किसी भी पद के लिए पात्र हैं, तो आवेदन की अंतिम तारीख से पहले तुरंत संबंधित वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। यह मौका बार-बार नहीं आता। कुछ पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सिर्फ कुछ दिन दूर है, इसलिए देरी ना करें।

नोट:उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

अब मेहुल चौकसी की बारी: तहव्वुर की तरह घसीटते हुए लाया जाएगा भारत, जांच एजेंसी रवाना होगी बेल्जियम

नई दिल्ली/सर्वोदय:- हीरा घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े कारोबारी मेहुल चौकसी को लेकर एक बार फिर से भारत सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के बाद अब केंद्र सरकार की नजर पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चौकसी पर है। खबर है कि जांच एजेंसियों की एक टीम जल्द ही बेल्जियम रवाना होने वाली है, जहां चौकसी के संभावित मूवमेंट की जानकारी मिली है।

कौन है मेहुल चौकसी?

मेहुल चौकसी भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक, पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) घोटाले का मुख्य आरोपी है। नीरव मोदी के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम देने वाला चौकसी देश से फरार हो चुका था और 2018 से एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता लेकर वहीं छिपा हुआ है।

तहव्वुर राणा की तरह “घसीटकर लाने” की तैयारी

हाल ही में मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण की खबर ने जोर पकड़ा था। अब उसी शैली में भारत सरकार और प्रवर्तन एजेंसियाँ मेहुल चौकसी के खिलाफ भी कार्रवाई की योजना बना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ईडी और सीबीआई की टीम बेल्जियम के लिए रवाना होने वाली है, जहाँ से चौकसी के ट्रांजिट की संभावना है।

कूटनीतिक स्तर पर तेज़ हुई हलचल

भारत ने पहले ही इंटरपोल और बेल्जियम सरकार से रेड कॉर्नर नोटिस के तहत कार्रवाई तेज करने का अनुरोध किया है। माना जा रहा है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो मेहुल चौकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकता है, और उसकी न्यायिक प्रक्रिया शुरू होगी।

सरकार का कड़ा रुख

सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आर्थिक अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय लगातार इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। इस बार सरकार की रणनीति साफ है – “या तो कानूनी तौर पर आए, या घसीट कर लाए जाए।”

14 साल नंगे पांव चलने वाले रामपाल कश्यप को पीएम मोदी ने पहनाए जूते

नई दिल्ली/सर्वोदय:– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा इस बार एक भावुक और प्रेरणादायक घटना का गवाह बना। हरियाणा के कैथल जिले से आए रामपाल कश्यप से जब प्रधानमंत्री मोदी मिले, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। रामपाल कश्यप पिछले 14 वर्षों से नंगे पांव चल रहे थे — सिर्फ एक संकल्प की खातिर।

कौन हैं रामपाल कश्यप?

रामपाल कश्यप कैथल के निवासी हैं और पेशे से एक आम नागरिक। लेकिन उनकी सोच और समर्पण ने उन्हें आज पूरे देश की सुर्खियों में ला दिया है। साल 2011 में उन्होंने यह प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनते और वह उनसे खुद मिल नहीं लेते, तब तक वे जूते या चप्पल नहीं पहनेंगे। इस व्रत को उन्होंने हर मौसम में निभाया — चाहे कड़कती ठंड हो, तपती गर्मी या बरसात।

14 साल बाद मिला संकल्प का फल

14 साल बीत गए, मोदी प्रधानमंत्री बने, लेकिन रामपाल उनसे मिलने के मौके का इंतजार करते रहे। और आज, 14 अप्रैल 2025 को, उनका सपना साकार हुआ। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान रामपाल नंगे पांव ही पहुंचे। जब पीएम मोदी को यह बात पता चली, तो उन्होंने खुद झुककर रामपाल कश्यप को अपने हाथों से जूते पहनाए।

पीएम मोदी ने जताया सम्मान, दी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा:

“हरियाणा के यमुनानगर में आज कैथल के रामपाल कश्यप जी से मिलने का सौभाग्य मिला। इन्होंने 14 वर्ष पहले एक व्रत लिया था कि ‘मोदी जब तक प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और मैं उनसे मिल नहीं लेता, तब तक जूते नहीं पहनूंगा।’ मुझे आज उनको जूते पहनाने का अवसर मिला। मैं ऐसे सभी साथियों की भावनाओं का सम्मान करता हूं, परंतु मेरा आग्रह है कि वो इस तरह के प्रण लेने के बजाए किसी सामाजिक अथवा देशहित के कार्य का प्रण लें।”

सोशल मीडिया पर भावुक हुआ देश

इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। लाखों लोग रामपाल कश्यप की प्रतिबद्धता और पीएम मोदी की विनम्रता से भावुक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को “प्रेरणा देने वाला” और “भारत की असली ताकत – आम जनता की आस्था” कह रहे हैं।

सलमान खान को मिली फिर से जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई/सर्वोदय(मनोरंजन) – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार यह धमकी परिवहन विभाग के वर्ली ऑफिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजे गए एक संदेश के जरिए दी गई, जिसमें अभिनेता को उनके घर में घुसकर जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कही गई है।

मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस साइबर सेल और इंटेलिजेंस एजेंसियां इस धमकी के पीछे के शख्स या गिरोह की पहचान में जुट गई हैं।

एक साल पहले भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले, 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली थी। अब एक बार फिर उसी तारीख को धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

लगातार मिलती रही हैं धमकियाँ

पिछले कुछ वर्षों में सलमान को कई बार धमकियाँ मिल चुकी हैं। 2023 में उन्हें गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की ओर से ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। 2022 में उनके घर के बाहर एक पत्र मिला था जिसमें हत्या की चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा 2024 में कुछ संदिग्धों ने उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की कोशिश भी की थी।

Y+ सुरक्षा में हैं सलमान

बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने सलमान खान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी हुई है। उनकी गाड़ी और गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ किया गया है। निजी सुरक्षा दस्ते के साथ-साथ सरकारी कमांडो भी उनकी सुरक्षा में तैनात हैं।

परिवार की प्रतिक्रिया

सलमान खान के पिता सलीम खान ने पूर्व में ऐसी धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “मौत जब आनी होगी तब आएगी, किसी के कहने से नहीं।” वहीं सलमान खान ने कहा था कि उन्हें ईश्वर पर पूरा भरोसा है और वे बिना डरे अपनी जिंदगी और काम को जारी रखेंगे।

पुलिस इस मामले की जांच हर ऐंगल से कर रही है और जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण, कांग्रेस-सपा पर बोला तीखा हमला

कौशांबी,सर्वोदय:– उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने गृह जनपद कौशांबी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद भरवारी, गिरसा में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका परिषद भरवारी के नए कार्यालय भवन का भी लोकार्पण किया।

मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस और सपा बाबा साहब अंबेडकर की दुश्मन पार्टियां हैं। इन्होंने हमेशा बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को दबाने की कोशिश की है।”

डिप्टी सीएम मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था, जबकि समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में कन्नौज में स्थापित मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर बाबा साहब का अपमान किया।

उन्होंने कहा, “बसपा ने सिर्फ बाबा साहब के नाम पर वोट बटोरे, लेकिन उनके विचारों को जमीन पर उतारने का कोई प्रयास नहीं किया। बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है जो बाबा साहब के सपनों को साकार करने का काम कर रही है।”

केशव प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर सामाजिक समरसता और विकास को बढ़ावा दें।

सिखों ने अपने शौर्य-पराक्रम से हमेशा की है देश और धर्म की रक्षा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, सर्वोदय:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। याहियागंज स्थित गुरुद्वारे में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर देश और धर्म की रक्षा का संदेश दिया था। सीएम योगी ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना करने का उद्देश्य था कि ”सकल जगत में खालसा पंथ जागे, जगे धर्म हिन्दू, सकल भंड भाजे।” गुरू गोविंद सिंह जी ने औरंगजेब के क्रूर शासन के खिलाफ पंज प्यारों के साथ खालसा पंथ की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जी महाराज द्वारा स्थापित खालसा पंथ के 325 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने हर विपरीत परिस्थिति में अपने शौर्य और पराक्रम से देश-धर्म की रक्षा की। उन्होंने गुरू नानक देव जी से शुरू हुई सिख परंपरा को विश्व में अनुपम बताया।

हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरू गोविंद सिंह के उपदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एक तरफ क्रूर औरंगजेब का शासन था, अत्याचार की पराकाष्ठा थी, जजियाकर के जरिए हिन्दुओं को पूरी तरह से इस्लाम में बदलने की क्रूर चाल थी, मंदिरों को तोड़ा जा रहा था और बहन बेटियों की इज्जत पर सरेआम हाथ डाला जा रहा था, उस समय अपने एक लाख शिष्यों के साथ देश और धर्म पर मंडरा रही इस ज्वलंत समस्या के खिलाफ प्रभावी शंखनाथ करने का कार्य दशमेश गुरू गोविंद सिंह जी महाराज ने किया। उन्होंने इसका नाम खालसा रखा। खालसा का मतलब, ‘परमात्मा के विशेष जन, जो पूर्ण निर्मल मन से कार्य कर सकें।’ उनके उपदेश आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। केवल सिखों के लिए नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। सीएम योगी ने कहा कि सिख कहीं भी होगा वह बिना झुके बिना डिगे अपने पथ पर आगे बढ़ता है इसीलिए सरदार कहलाता है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब और तराई में हुए धर्मांतरण पर जताई चिंता

सीएम योगी ने तराई और पंजाब में हो रहे धर्मांतरण की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी ने बिना भेदभाव के पंज प्यारे चुने थे। गुरुद्वारों में आज भी हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के लंगर मिलता है, फिर भी धर्मांतरण की घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने और इसके कारणों का निवारण करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने पंज प्यारों का जिक्र करते हुए बताया कि लाहौर के दयाराम, दिल्ली के धर्मदास, द्वारका के मोहकम चंद, जगन्नाथ पुरी के हिम्मत राय और बीदर के साहेब चंद के रूप में बिना किसी भेद-भाव के खालसा पंथ की स्थापना की गई थी। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह को शहीद पिता का पुत्र और शहीद पुत्रों का पिता बताते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी महाराज के बंदे जहां कहीं भी गये हैं, उन्होंने अपने जज्बे, संघर्ष, शौर्य और पराक्रम से अपना लोहा मनवाया है।

तराई के युवाओं को सीएम योगी ने दिया पलायन न करने का संदेश

मुख्यमंत्री ने तराई क्षेत्र के सिख युवाओं के विदेश पलायन पर भी चिंता जताई और कहा कि सिख समुदाय ने मलेरिया प्रभावित इस क्षेत्र को उपजाऊ बनाया, लेकिन अब इसे और मजबूती देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से गुरू परंपरा के उपदेशों का पालन कर पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिस पराक्रम और पुरुषार्थ के लिए गुरू गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी हमें उससे भागना नहीं है। जो भी कौम अपने पुरुषार्थ से डिगेगी उसके सामने संकट आएगा। हमें गुरू परंपरा के साथ उनके उपदेशों का अक्षरश: पालन करना चाहिए।

गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती पर यूपी में होंगे भव्य कार्यक्रम

सीएम ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पूरे देश में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से हुई थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती पर उत्तर प्रदेश में भव्य आयोजन की योजना है। राज्य सरकार के स्तर पर क्या क्या कार्यक्रम होने हैं, इसे लेकर प्रदेश की गुरुद्वारा कमेटी को व्यापक रूपरेखा तैयार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरू तेग बहादुर, गुरू गोविंद सिंह, चारों साहिबजादों और सिख योद्धाओं का बलिदान उनके स्वयं के लिए नहीं था, देश और धर्म के लिए था। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। इस वर्ष आयोजित होने वाला कार्यक्रम गुरू परंपरा के प्रति हमारी ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करने का बड़ा माध्यम होगा। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंध कमेटियों से गुरू तेग बहादुर जी की 350वीं जयंती के आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि गुरू परंपरा के प्रति सच्ची कृतज्ञता यही होगी कि उनके आदर्शों को जीवंत रखा जाए।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, विधान परिषद् सदस्य मुकेश शर्मा, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब याहियागंज के अध्यक्ष डॉ गुरमीत सिंह, सतनाम सिंह सेठी, मंजीत सिंह तलवार, डॉ अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, दलजीत सिंह बग्गा, सतवीर सिंह सन्नी, प्रीत सिंह अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

अंतरिक्ष से दिखा ‘सारे जहां से अच्छा’ भारत, ISS ने साझा की अद्भुत तस्वीरें

नई दिल्ली/सर्वोदय:— अंतरिक्ष से ली गई भारत की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पृथ्वी की चार तस्वीरें साझा कीं, जिनमें भारत का दृश्य बेहद खास नजर आ रहा है। अंधेरे अंतरिक्ष के बीच शहरों की रोशनी किसी चमकते हीरों की चादर जैसी दिखाई देती है।

ऊपर तारे, नीचे भारत की रौशनी’ – ISS का पोस्ट

आईएसएस ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा: जब आप ऊपर तारों की चादर, नीचे शहरों की रौशनी और पृथ्वी के क्षितिज पर वायुमंडलीय चमक देख सकते हैं।

इस कैप्शन के साथ साझा की गई तस्वीरों में मिडवेस्ट यूनाइटेड स्टेट्स, साउथ ईस्ट एशिया, कनाडा और भारत की झलक मिलती है। इनमें से भारत की तस्वीर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बन गई है।

सारे जहां से अच्छाकी याद दिलाती तस्वीर

भारत की इस तस्वीर ने सभी को उस ऐतिहासिक पल की याद दिला दी जब अप्रैल 1984 में भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा ने स्पेस से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बात करते हुए कहा था – सारे जहां से अच्छा। आज, चार दशक बाद भी यह भावना वैसी ही बनी हुई है। भारत की यह नई तस्वीर उस गर्व को फिर से जीवित कर रही है।

सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाएं

तस्वीर पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।
एक यूज़र ने लिखा, यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, हमारी पहचान है।”
दूसरे ने कहा, राकेश शर्मा सही थे भारत सच में सारे जहां से अच्छा है।”

भारत की रोशनी अंतरिक्ष से भी दिखती है

तस्वीर में भारत के प्रमुख शहरों की रोशनी इतनी स्पष्ट नजर आती है कि यह दर्शाती है कि कैसे देश की जनसंख्या, विकास और विविधता पृथ्वी के बाहर से भी महसूस की जा सकती है।

बेवजह झगड़ा करना पति को पड़ गया भारी, पत्नी ने छत से ही फेंक दिया

लखनऊ/सर्वोदय:— सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति-पत्नी के बीच का झगड़ा अचानक हिंसक रूप ले लेता है। यह वीडियो रिश्तों में बढ़ती असहिष्णुता और गुस्से की खतरनाक परिणति को दिखाता है।

छत पर हुआ झगड़ा, धक्का देकर नीचे गिराया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दंपति एक कच्चे मकान की छत पर खड़े होकर बहस कर रहे हैं। पहले पति कुछ कहता है और फिर पत्नी जवाब देती है। बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी उग्र हो जाती है कि महिला अचानक अपने पति को छत से नीचे धक्का दे देती है। यह दृश्य इतना अप्रत्याशित और तेज़ है कि वहां मौजूद लोग भी सन्न रह जाते हैं।

चोट की पुष्टि नहीं, 

पति के नीचे गिरने के बाद क्या उसे गंभीर चोट लगी या नहीं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। वीडियो को एक स्थानीय व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था, जिसे बाद में @rareindianclips नामक हैंडल से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया। कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स इसे वास्तविक घटना बता रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि यह स्क्रिप्टेड या नाटकीय हो सकता है।

https://x.com/rareindianclips/status/1910381701882146971?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1910381701882146971%7Ctwgr%5E70c9954b41dd972314a1a3ce3275f6f865d46a3a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fm.test.in%2F

रिश्तों में संवाद और धैर्य की ज़रूरत: यूज़र्स की प्रतिक्रिया

इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। कई लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि “रिश्तों में गुस्सा इस हद तक खतरनाक हो सकता है, यह वीडियो उसी की मिसाल है।” यूज़र्स ने रिश्तों में संवाद, संयम और समझदारी बनाए रखने की सलाह दी है। साफ कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है. इसकी sarvodaynews.com पुष्टि नहीं करता है. वीडियो को एक्स पर @rareindianclips नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद 400 से ज्यादा लोगों का पलायन, सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

मुर्शिदाबाद/कोलकाता/सर्वोदय :— पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान क्षेत्र में वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। बीजेपी नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि हिंसा के चलते 400 से अधिक हिंदू परिवारों को अपने घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है।

वक्फ कानून के खिलाफ हिंसा के बाद तनाव

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया, जिसमें कई वाहन जलाए गए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से जिले के कई इलाकों में तनाव फैला हुआ है। जिला प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है और स्थिति को नियंत्रण में बताया है।

सुवेंदु अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर “तुष्टिकरण की राजनीति” का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि धार्मिक रूप से प्रेरित कट्टरपंथियों के डर से धुलियान के सैकड़ों हिंदू परिवार नदी पार कर लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर-सोवापुर (मालदा जिला) जैसे सुरक्षित इलाकों में शरण लेने को मजबूर हुए। उन्होंने कुछ वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें प्रभावित लोगों ने अपने जलाए गए घरों और पुलिस की निष्क्रियता का दावा किया है।

बंगाल जल रहा है” – अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों से मांग की कि विस्थापितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए और हिंसा के लिए जिम्मेदार “जिहादी तत्वों” के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा, “बंगाल जल रहा है। सामाजिक ताना-बाना टूट चुका है। अब और नहीं।”

प्रशासन की प्रतिक्रिया

राज्य पुलिस ने बताया कि हिंसा के बाद हालात पर काबू पा लिया गया है। जिले में भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 अप्रैल 2025): सूर्य का मेष राशि में प्रवेश लाएगा नई ऊर्जा, 6 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

Weekly Horoscope (14 to 20 April 2025): 14 अप्रैल से शुरू हो रहा यह सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। सूर्य के मेष राशि में गोचर (मेष संक्रांति) और मीन राशि में बन रही राहु, बुध, शुक्र व शनि की युति के चलते कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, सभी 12 लग्न राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है — पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और करियर के लिहाज से…

मेष लग्नराशि

इस सप्ताह आपके लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। छात्रों को शैक्षणिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोग भी लाभ की स्थिति में रहेंगे। पुरानी धन समस्याएं दूर होंगी। सप्ताह के अंत तक पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। हल्की मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें।

वृषभ लग्नराशि

पुरानी परेशानियों का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, खासकर वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। जमीन-जायदाद से लाभ संभव है। छात्र और विवाहित जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा।

मिथुन लग्नराशि

सप्ताह की शुरुआत धन लाभ से हो सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन के संकेत हैं। पेट से संबंधित कोई छोटी समस्या हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।

कर्क लग्नराशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी। किसी पुराने मित्र या भाई-बहन से मदद मिल सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। सेहत को लेकर सजग रहना जरूरी होगा। व्यापार में अच्छी प्रगति के संकेत हैं।

सिंह लग्नराशि

आत्मविश्वास और आय में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।

कन्या लग्नराशि

सप्ताह की शुरुआत खर्चों से हो सकती है, लेकिन आपको सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों के लिए लाभदायक समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर हाई बीपी वालों को सतर्क रहना चाहिए।

तुला लग्नराशि

अचानक धन लाभ के योग हैं। इस सप्ताह आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में मजबूती आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

वृश्चिक लग्नराशि

सप्ताह सामान्य रहेगा लेकिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पद की प्राप्ति या पदोन्नति के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा।

धनु लग्नराशि

किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी से सफलता मिलेगी। जॉब से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।

मकर लग्नराशि

नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। हालांकि व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अहंकार से बचें।

कुंभ लग्नराशि

खुद का बिजनेस करने वालों के लिए सप्ताह लाभकारी है। नई जॉब के लिए प्रयास सफल हो सकते हैं। सरकारी कामों से लाभ होगा। सिरदर्द जैसी छोटी समस्याएं रह सकती हैं। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा।

मीन लग्नराशि

इस सप्ताह सतर्क रहने की जरूरत है। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा के योग हैं। खर्च अधिक होगा, थकावट महसूस हो सकती है।

इस सप्ताह मेष, सिंह, कन्या, तुला, मिथुन और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से बनी ग्रह-युति का प्रभाव सकारात्मक रहेगा, बशर्ते आप सजग और सक्रिय बने रहें।