Home Blog Page 291

नोएडा सेक्टर-12 में मर्डर, युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मृतक की पहचान ओमपाल भाटी के रूप में की है. घटना में शामिल संदिग्ध पवन और उसका साथी फरार हैं. पुलिस ने चार टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के सेक्टर 12 में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस उपायुक्त जोन-1 यमुना प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को प्रदीप कश्यप नामक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि सेक्टर 12 के डब्ल्यू- ब्लॉक में स्थित उनके मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है.

पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक प्रदीप ने घटना के बारे में कहा कि 10 जून को पवन नामक युवक अपने एक साथी के साथ उनके घर पर किराए का कमरा लेने के लिए आया था. कमरा पसंद आने के बाद दोनों युवकों ने कुछ पैसे दिए और कमरे की साफ सफाई करने लगे. उन्होंने बताया कि वहीं कुछ देर बाद दोपहर में दोनों ने ओमपाल को मिलने के लिए बुलाया. कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आने पर मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो ओमपाल को गोली लगी हुई थी. जिसके बाद घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी.

पुलिस के अनुसार पवन और उसका साथी अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर भाग गए हैं. पुलिस ने चार टीम गठित करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस उपायुक्त जोन-1 यमुना प्रसाद ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस घटना की जांच कर रही है.

राजा रघुवंशी हत्याकांड : 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे गए सोनम समेत सभी 5 आरोपी

मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और चार अन्य साथियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. सोनम को उत्तर प्रदेश से और अन्य आरोपियों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था. राजा और सोनम मेघालय में हनीमून मनाने गए थे, जहां राजा की हत्या कर दी गई थी. 2 जून को राजा का शव मिला था.

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय की एक कोर्ट ने सोनम और उसके चारों साथियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है. सोनम और उसके साथियों पर आरोप है कि मेघालय में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या की थी. इस हत्याकांड में सोनम रघुवंशी की उसके चार साथियों ने मदद की थी. बुधवार को इन सभी को शिलांग की एक अदालत में पेश किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोनम रघुवंशी को मंगलवार देर रात मेघालय लाया गया था. जबकि चार अन्य को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है.इंदौर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम हनीमून मनाने मेघालय आए थे. इसी दौरान राजा की हत्या की गई थी.

सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अरेस्ट किया गया था. जबकि उसके साथियों को राजा की हत्या की साजिश रचने के मामले में मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया. अधिकारी ने बताया किराजा और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाने के दौरान लापता हो गए थे. इसके बाद राजा का शव 2 जून को एक गड्ढे में मिला था.

हम राजा के परिवार के साथ हैं: गोविंद

इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड सोनम के भाई गोविंद ने बुधवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वो राजा के परिवार के साथ हैं. अगर उनकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिले. परिवार ने भी सोनम से संबंध तोड़ लिए हैं. उसे सजा दिलाने के लिए हम राजा के परिवार की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे. गोविंद राजा रघुवंशी के इंदौर स्थित घर पहुंचे. यहां उनकी मां से लिपटकर फूट-फूट कर रोए.

सोनम को दीदी बोलता था राज

गोविंद रघुवंसी ने कहा, मैं सच के साथ हूं. राजा के परिवार ने बेटा खोया है. मैंने परिवार से माफी मांगी है. मेरे परिवार ने सोनम से रिश्ता तोड़ दिया है. मैं खुद को राजा के परिवार का सदस्य मानता हूं और उनके हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ूंगा. इस दौरान गोविंद ने सोनम और राज के प्रेम संबंधों को नकारा और कहा कि राज सोनम को दीदी बोलता था. सोनम ने मुझे और राज को एक साथ बैठाकर मेरे घर में राखी बांधी है.

हमारे यहां नौकरी करता था राज

गोविंद ने बताया कि राज हमारे यहां नौकरी करता था. वो हमारे ऑफिस में दो-तीन साल से काम कर रहा था. मामले के तीन अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी का राज कुशवाह से पुराना संबंध है. मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि सोनम ने राजा हत्याकांड में अपना जुर्म कबूल किया है या नहीं. मगर, जो सबूत सामने आ रहे हैं, उनसे 100 प्रतिशत पता है कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया है.

11 जून 2025 राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिलेगा बड़ा लाभ, मेष राशि के लिए सावधानी जरूरी |

11 जून 2025 राशिफल/सर्वोदय न्यूज़ :- 11 जून 2025 दिन बुधवार को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा। यह गोचर अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव में होगा। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और दसवें भाव में मंगल की उपस्थिति से वसुमान नामक शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग का विशेष लाभ मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। वहीं, मेष राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन नौकरी और व्यवसाय में प्रगति देने वाला हो सकता है। नीचभंग राजयोग बनने से लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। हालांकि, आर्थिक मामलों में संभलकर रहें। नया वाहन खरीदने की संभावना है। खानपान में संयम बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा और सूर्य की स्थिति भावनात्मक अस्थिरता ला सकती है। अचानक धन लाभ की संभावना है, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में सोच-विचार करें। सामाजिक दायरे में सक्रिय रहेंगे। कल्पनाशक्ति मजबूत रहेगी।

 मिथुन राशि (Gemini)

नया काम या प्रोजेक्ट मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में आपके विचारों को सराहा जाएगा। पारिवारिक मामलों में सकारात्मक चर्चा हो सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कारोबार में लाभ होगा और प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। यात्रा का योग बन रहा है। विरोधियों से सतर्क रहें, पर घबराएं नहीं—सकारात्मक दृष्टिकोण से स्थिति काबू में रहेगी।

 सिंह राशि (Leo)

मिश्रित परिणामों वाला दिन रहेगा। कोई कानूनी मामला आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़ा कार्य निपट सकता है। छात्रों के लिए शिक्षा में उन्नति का योग है। समाज में सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। पुराने निवेश से फायदा होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हट सकता है, ध्यान केंद्रित रखना जरूरी होगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन पारिवारिक और सामाजिक दोनों ही क्षेत्रों में सहयोगदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर सजग रहें, बजट के अनुसार खर्च करें। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा आपकी राशि में होने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले विचार जरूर करें। व्यवसाय में नुकसान से बचने के लिए सतर्क रहें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे तनाव हो सकता है। किसी रिश्तेदार की तबीयत भी चिंता बढ़ा सकती है। साझेदारी में काम करने वालों को तालमेल बैठाना होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी

 मकर राशि (Capricorn)

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे मानसिक दबाव रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में बड़ा सौदा हो सकता है। दिनचर्या में अनुशासन रखें।

 कुंभ राशि (Aquarius)

आपके परिश्रम का फल आज मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति बनी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा में भी सफलता के संकेत हैं। नए कौशल सीखने का अवसर मिलेगा

मीन राशि (Pisces)

दिन आत्मविश्वास और मनोबल से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन सफलता भी मिलेगी।

10 जून 2025 का राशिफल: मिथुन, कर्क और कन्या राशि को मिलेगा शुभ लाभ, मेष राशि को रहना होगा सतर्क

10 जून 2025 का राशिफल/सर्वोदय न्यूज़:- 10 जून 2025 को चंद्रमा का गोचर पूरे दिन वृश्चिक राशि में रहेगा, जो कि अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। इस खगोलीय स्थिति के कारण वसुमान नामक शुभ योग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा से छठे भाव में शुक्र और दसवें भाव में मंगल की मौजूदगी से मिथुन, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन विशेष लाभदायक रहने वाला है। वहीं मेष राशि के लिए दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने वाला होगा।

मेष राशि (Aries)

आज चंद्रमा अष्टम भाव में नीचभंग राजयोग बना रहा है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में भी सकारात्मक स्थिति बनेगी। आर्थिक लेन-देन में सतर्कता रखें। नया वाहन खरीदने की योजना सफल हो सकती है। खानपान में सावधानी रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

चंद्रमा और सूर्य के समसप्तक योग के चलते भावुकता और मानसिक उलझन बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। आकस्मिक आर्थिक लाभ संभव है। प्रॉपर्टी डील में सतर्कता जरूरी है। कल्पनाशीलता बढ़ेगी, लेकिन काम को टालना नुकसानदेह हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini )

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में चर्चा से समाधान मिलेगा। यात्रा संभव है। योजना में निवेश हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

पॉजिटिव सोच और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। बिजनेस में आय वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का योग है। दिन सामान्य रूप से सफल और लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से बचें। सरकारी कार्यों में सफलता संभव है। कोर्ट केस में राहत मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। पूर्व निवेश से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों का ध्यान भटक सकता है, मन को शांत रखें। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता रहेगी। कोई अटका काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Libra)

शुक्र की शुभ स्थिति से आज परिवार व दोस्तों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी समस्या हल हो सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

चंद्रमा की स्थिति के कारण मन अस्थिर रह सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें। व्यवसायिक नुकसान की संभावना है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। संयम और सतर्कता से काम लें।

धनु राशि (Sagittarius)

अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता में डाल सकती है। साझेदारों से मतभेद संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय में नई तकनीक का उपयोग करें।

मकर राशि (Capricorn)

नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, मानसिक दबाव बढ़ेगा। काम दूसरों पर न छोड़ें। व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। तकनीकी कामों में सफलता मिलेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में शांति और प्रेम रहेगा। शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। नया सीखने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा, लेकिन कार्यभार भी रहेगा।

22 हजार करोड़ से गांवों का कायाकल्प करेगी योगी सरकार

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए एक बड़े अभियान पर काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 22 हजार करोड़ रुपये से प्रदेश के गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस पहल से बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छता, रोजगार, आवास और जलनिकासी जैसी जरूरी सेवाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इसमें 10,500 करोड़ रुपये की केंद्रीय योजनाएं और लगभग 11,500 करोड़ रुपये की राज्य योजनाएं शामिल हैं। जिनके माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी ग्रामीण क्षेत्र विकास के लिहाज से अछूता न रहने पाए। स्वच्छता सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, जिसके लिए 2,000 करोड़ रुपये विशेष रूप से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खर्च किए जाएंगे। इस धनराशि से शौचालय निर्माण, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन, ग्राम स्वच्छता समितियों का सशक्तिकरण और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

अब तक 1,000 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति
ग्रामीण विकास योजना के तहत अब तक 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावा शुरुआती चरण में लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत भी कर दी गई है। इसमें सड़क निर्माण, जलनिकासी, पंचायत भवनों का निर्माण, सामुदायिक शौचालय और पेयजल आपूर्ति जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्रामीणों को मिले हर आवश्यक सुविधा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि एक एक गांव को विकसित किया जाए, जहां ग्रामीणों को हर आवश्यक सुविधा सुलभ हो। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।

महाराजा सुहेलदेव प्रतिमा का 10 जून को अनावरण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- योगी सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बहराइच में रहेंगे। वे यहां चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 40 फिट ऊंची कांस्य की इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है।

सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार जी ने किया है निर्माण
राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उप्र संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश द्वारा कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार, रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा बनाया गया है।

पीएम मोदी ने 16 फरवरी 2021 को किया था शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।

महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा (एक नजर)
माध्यम- कांस्य
प्रतिमा का वजन- 17 टन
प्रतिमा की ऊंचाई- 40 फिट
प्रतिमा की चौड़ाई- 17 फिट
प्रतिमा की लंबाई- 40 फिट
प्रतिमा की लागत- लगभग पौने पांच करोड़ रुपये

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक लखनऊ में संपन्न

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- लखनऊ के एम. बी. गार्डन एवं रिजॉर्ट, बक्शी का तालाब में 8 जून 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत – अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  आशा ताई जी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय जी ने मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की, जबकि संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र ने किया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

1. संगठन की भूमिका और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी:
आदरणीय आशा ताई जी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता के पास समस्याओं का समाधान भी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे स्थानीय समस्याओं पर कार्य करें, जैसे पेयजल, प्याऊ, मार्गदर्शन कैंप, और स्थाई ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र खोलकर कार्य करें। उन्होंने सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से अपने कार्यों का प्रचार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

2. विभिन्न आयामों पर कार्य:
डॉ. प्रमोद पांडेय  ने स्वास्थ्य, शिक्षा, भ्रामक विज्ञापन, साइबर क्राइम, खाद्य पदार्थों में मिलावट, और वस्तुओं में शुद्धता जैसे विषयों पर कार्य करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने पैथोलॉजी जांच, प्राइवेट अस्पतालों के शुल्क, दवा की बढ़ती कीमतों, प्राइवेट स्कूलों की फीस, ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव, बैंकिंग, बीमा कंपनियों, और आवास में बिल्डरों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में लापरवाही जैसे मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का सुझाव दिया।

3. सदस्यता अभियान और जिलों की जिम्मेदारी:
प्रांतीय उपाध्यक्ष ओंकार पांडेय  ने सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देने की बात की। उन्होंने जिलों और तहसीलों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने, प्रवास कार्यक्रम आयोजित करने, और कार्यकर्ताओं को निपुण बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

4. आयुष्मान योजना में सुधार की आवश्यकता:
प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. राम प्रताप सिंह बिसेन ने आयुष्मान योजना में सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि कई हिंदू परिवारों में 6 सदस्य नहीं होते, जिससे वे इस योजना का लाभ नहीं उठा पाते। उन्होंने सरकार से नियमों में सुधार की मांग की।

5. पारदर्शिता और कोष प्रबंधन:
प्रांतीय कोषाध्यक्ष रामशंकर अवस्थी  ने संगठन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दानदाताओं के पैन नंबर, मोबाइल नंबर, और आधार कार्ड की छायाप्रति लेने की आवश्यकता बताई।

6. पर्यावरण संरक्षण:
प्रांतीय पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल  ने प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे स्टील की बोतल का उपयोग करें और बैठकों में प्लास्टिक की बोतल का प्रयोग बंद करें।

7. संगठन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता:
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हेमनारायण पाठक ने संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, पंपलेट, और सोशल मीडिया के माध्यम से विचारों को जनमानस तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।

8. सक्रिय कार्यकर्ताओं की आवश्यकता:
लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने जिले और महानगर कार्यकारिणी में सुधार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग सूचना होने के बावजूद बैठक में उपस्थित नहीं होते, उन्हें कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

9. सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य:
राघवेंद्र प्रताप सिंह  ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ा कार्य करने की बात की। उन्होंने कहा कि जब हम समाज के लिए कार्य करेंगे, तो हमारा कार्य स्वतः ही आगे बढ़ेगा।

10. उपभोक्तावाद के प्रभाव:
राहुल तिवारी  ने उपभोक्तावाद के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारी दिनचर्या विज्ञापनों पर आधारित होती जा रही है, जिससे हम अपनी परंपराओं से दूर हो रहे हैं।

11. प्रचार-प्रसार की आवश्यकता:
रविंद्र नाथ शुक्ल  ने संगठन के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि हमें पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि लगाकर और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने विचारों को जनमानस तक पहुंचाना चाहिए।

12. कार्यों का मूर्त रूप देना:
प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र  ने बैठक में सभी सुझावों को कार्यवाही रजिस्टर पर नोट किया। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इन सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा।

13. अध्यक्ष का उद्बोधन:
बैठक के समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष  यशपाल सिंह जी ने केंद्रीय दायित्ववान अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमें समाज के लिए कार्य करना चाहिए और संगठन को सशक्त बनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जिलों की जिम्मेदारी लें और वहां पर कार्य खड़ा करें। उन्होंने कहा कि बिना कार्य किए कोई भी संगठन दिखाई नहीं देगा।

बैठक का समापन कल्याण मंत्र से हुआ, जिसे लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कराया।

आज 7 जून 2025 का राशिफल: जानें 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, और स्वास्थ्य प्रेम |

लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़:- 7 जून 2025 का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आज किन राशियों को देंगे लाभ और कौन सी राशियों को सतर्क रहना होगा — इसका विस्तृत राशिफल यहां पढ़ें। जानिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य, आर्थिक और पारिवारिक जीवन से जुड़ी अहम बातें

मेष राशि (Aries)

धन लाभ और पारिवारिक शुभ समाचार आज आपको निवेश से लाभ मिलेगा। खासकर यदि आपने स्टॉक मार्केट या म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया है, तो आज अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। पारिवारिक माहौल प्रसन्न रहेगा और कोई शुभ सूचना मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में सतर्क रहें, कोई विश्वासघात कर सकता है।

वृष राशि (Taurus)

सकारात्मकता और सफलता का दिन पारिवारिक विवादों में बातचीत से हल निकलेगा। प्रेम जीवन में किसी पुराने साथी के आगमन से मनोमंथन हो सकता है। संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा। नई चीज़ें जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीद संभव है।

मिथुन राशि (Gemini)

खर्चों पर नियंत्रण और सतर्कता जरूरी आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में प्रेशर रहेगा, परंतु सहयोगियों से व्यक्तिगत बातें साझा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक उन्नति के संकेत, पर सतर्कता भी जरूरी पार्टनरशिप में काम करना लाभकारी रहेगा। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद की मदद करें, लेकिन समझदारी से। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।

सिंह राशि (Leo)

सम्मान में वृद्धि और पारिवारिक आयोजन आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए हेल्थ चेकअप जरूरी है। किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

करियर और परिवार में संतुलन की जरूरत व्यापार में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी में बॉस से रिश्ते बेहतर बनाएं। पुराने पारिवारिक विवादों का हल निकल सकता है।

तुला राशि (Libra)

अजनबियों से सतर्क रहें, विदेश शिक्षा के योग किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा ना करें। पारिवारिक बहस से बचें। विदेशी शिक्षा चाहने वाले विद्यार्थियों को अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आर्थिक लाभ और राजनीतिक उन्नति अटकी हुई रकम वापस मिल सकती है। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को पूरी लगन से पढ़ाई में जुटना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

विरोधियों पर विजय और आर्थिक संयम आज आप चतुराई से मुश्किलों पर काबू पा सकते हैं। किसी से कर्ज ना लें। कोई पुरानी वस्तु मिल सकती है। बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में काम कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

मकर राशि (Capricorn)

अचानक लाभ और नए संबंधों की शुरुआत नई मित्रता हो सकती है। कामकाज में ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। किसी को पैसा उधार देना नुकसानदायक हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आर्थिक क्षेत्र में खुशखबरी और जिम्मेदारी बढ़ेगी नौकरी में नए टास्क मिल सकते हैं। पुराने मित्र की याद आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

मीन राशि (Pisces)

आत्मविश्वास और सफलता की कुंजी कामों को दूसरों पर छोड़ने से नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर खुशखबरी मिलेगी। सरकारी कार्यों में सफलता के योग हैं।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बाराबंकी इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व उपभोक्ता जागरूकता पर हुआ मंथन

बाराबंकी/सर्वोदय न्यूज़:- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बाराबंकी इकाई की महत्वपूर्ण बैठक वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. विनय जैन के आवास पर संपन्न हुई। यह बैठक संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीया आशा सिंह (आशा ताई) और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ. प्रमोद पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की और संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्रा ने किया।

संगठन विस्तार की प्राथमिकता

आदरणीया आशा ताई ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब सदस्यता अभियान में गति लाई जाए। उन्होंने कहा, “शुद्ध के लिए युद्ध हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। जब भोजन शुद्ध होगा, तो समाज और मन भी शुद्ध रहेगा।” महिला आयाम की भूमिका को उन्होंने इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी तहसील इकाइयों की कार्यकारिणी गठन पर जोर दिया।

पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

डॉ. प्रमोद पांडेय ने पर्यावरण को घर से लेकर समाज तक शुद्ध बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए झोला प्रयोग की आवश्यकता पर चर्चा की और कहा कि, “विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार को व्यवहार में लाना होगा, सिर्फ कहने से कुछ नहीं होगा।” उन्होंने चीन की झालरों के बहिष्कार को उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करते हुए स्वदेशी आंदोलन को मजबूती देने की बात कही।

भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कानूनी जागरूकता

विशेष मजिस्ट्रेट सुधीर निगम ने कहा कि उपभोक्ताओं को अब भ्रामक विज्ञापनों से सचेत रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि नए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में इस पर सख्त दंड का प्रावधान है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कार्रवाई संभव है।

कुटुंब प्रबोधन और सामाजिक चेतना

कृष्ण कुमार ने परिवार बनाम कुटुंब की अवधारणा को रेखांकित किया और कहा कि सामाजिक सुरक्षा व नैतिक विकास के लिए वृहद कुटुंब भावना आवश्यक है।

उपभोक्तावाद की चुनौतियां और ग्राहक सशक्तिकरण

प्रांतीय संगठन मंत्री राम प्रताप सिंह बिसेन ने कहा कि आने वाला विश्व युद्ध अर्थव्यवस्था पर केंद्रित हो सकता है। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत जैसे संगठन उपभोक्ताओं को ठगी और आर्थिक शोषण से बचाने के लिए सक्रिय हैं। उन्होंने एमआरपी नियंत्रण, हॉलमार्किंग और स्टंट मूल्य में आई कटौती जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया।

शिक्षा क्षेत्र में शोषण पर चिंता

प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह ने शिक्षा को व्यवसाय बनाए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मल्टीनेशनल स्कूल, महंगे पाठ्यपुस्तक मूल्य और चिकित्सा क्षेत्र में अनावश्यक ऑपरेशन जैसी समस्याएं उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हैं।

पर्यावरण आयाम प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल का संदेश

बरनवाल जी ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण और पशु हितों की रक्षा के लिए हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक से परहेज़ करना चाहिए। पर्यावरण दिवस पर कठवारा गांव में वृक्षारोपण कर इसी जागरूकता का संदेश दिया गया।

महिला सहभागिता को मिली प्रमुखता

महिला कार्यकर्ताओं सुमन सिंह, पूनम सिंह और शिखा भारती ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।

सदस्यता विस्तार और जन-जागरण अभियान का आह्वान

सभी वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को तेज करने, सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी फैलाने और जागरूक नागरिक बनने की अपील की।

 उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता:

लक्ष्मीकांत , ओमकार पांडेय, पवनेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडे, शेषनाथ तिवारी, आकाश सिंह, अनिल सिंह, सुधाकर सिंह, मनीष गोस्वामी, अमित सिंह सूर्यवंशी, दीपक वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अजय प्रताप, जितेंद्र शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नरेंद्र कश्यप, राम प्रताप बिसेन, सुनील निगम, देवेश तिवारी, दीप सिंह सहित अन्य ।

समापन मंत्र और आह्वान

लखनऊ महानगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय द्वारा संगठन मंत्र और कल्याण मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।


रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग, समय व प्रारंभिक स्टेशन में किया बदलाव, यात्रा से पहले चेक करें नया शेड्यूल

वाराणसी/सर्वोदय न्यूज़:- रेलवे प्रशासन ने आगामी दिनों में चलने वाली कई ट्रेनों के मार्ग, समय और स्टेशनों को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। यात्रियों की सुविधा और परिचालन कारणों से यह बदलाव किए गए हैं। इन परिवर्तनों में मार्ग परिवर्तन (Route Diversion), शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन और रि-शेड्यूलिंग (Rescheduling) शामिल हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की नई समय-सारणी और मार्ग विवरण अवश्य चेक करें।

1. मार्ग परिवर्तन (Route Diversion):

15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस

  • नया मार्ग: रोजा–आलमनगर–प्रयागराज प्रतापगढ़–वाराणसी–छपरा ग्रामीण–मुजफ्फरपुर
  • रद्द स्टेशन: सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज आदि
  • नए संचालन तिथि: 30 जून – 04 जुलाई 2025

15109 छपरा–मथुरा एक्सप्रेस

  • नया मार्ग: छपरा–मऊ–वाराणसी–प्रयागराज–कानपुर
  • रद्द स्टेशन: गोरखपुर, गोंडा, ऐशबाग आदि
  • तिथि: 02 व 04 जुलाई 2025

19409 साबरमती–गोरखपुर एक्सप्रेस

  • नया मार्ग (28 जून): बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर
  • रद्द स्टेशन: गोंडा

15065 गोरखपुर–पनवेल एक्सप्रेस

  • नया मार्ग: गोरखपुर–अयोध्या कैंट–बाराबंकी
  • रद्द स्टेशन: बलरामपुर, गोंडा, बढ़नी आदि

04618 अमृतसर–सहरसा विशेष गाड़ी

  • नया मार्ग: लखनऊ (NR)–बाराबंकी–अयोध्या कैंट
  • रद्द स्टेशन: गोंडा, सीतापुर

14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस

  • नया मार्ग: शाहगंज–मऊ–इंदारा–फेफना–छपरा
  • रद्द स्टेशन: गोरखपुर, सीवान, भटनी आदि

14673 जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस

  • नया मार्ग: छपरा–मऊ–शाहगंज–अयोध्या कैंट
  • रद्द स्टेशन: गोरखपुर, बस्ती, मैरवा आदि

05577 सहरसा–आनंद विहार विशेष

  • नया मार्ग: छपरा–वाराणसी–प्रतापगढ़–लखनऊ (NR)
  • रद्द स्टेशन: गोरखपुर, गोंडा, सीतापुर

12512 तिरुवनंतपुरम–गोरखपुर एक्सप्रेस

  • नया मार्ग (22 जून – 02 जुलाई): बाराबंकी–अयोध्या कैंट–मनकापुर
  • रद्द स्टेशन: गोंडा

    2. शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन (Short Termination/Origin):

    19410 गोरखपुर–साबरमती एक्सप्रेस

      • नई शुरुआत: गोमती नगर स्टेशन से

      • तिथि: 28 जून और 05 जुलाई

      • गोरखपुर से नहीं चलेगी

    3. समय में बदलाव (Rescheduling & Control):

    गाड़ी संख्या स्थान से नया समय
    04618 अमृतसर 120 मिनट देरी से
    05559 रक्सौल 150 मिनट देरी से
    04303 गोरखपुर 180 मिनट देरी से
    05302 अम्बाला 90 मिनट व 45 मिनट देरी से (दो तिथियाँ)
    15030 पुणे मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित

    यात्रियों से अपील:

    रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की तिथि से पहले संबंधित ट्रेन का नवीनतम स्टेशन स्टॉपेज, मार्ग और समय अवश्य जांच लें। सभी अपडेट IRCTC और रेलवे के संबंधित प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। उक्त जानकारी अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा दी गई |