Home Blog Page 289

आज का राशिफल 17 जून 2025: जानिए क्या कहती हैं आपकी राशि, कैसे होंगे करियर, पैसा और रिश्ते

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025/सर्वोदय न्यूज़ : ग्रहों की चाल आज कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती का संकेत दे रही है। आइए जानते हैं मंगलवार का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope in Hindi) और किस्मत का सितारा किस राशि पर सबसे ज्यादा मेहरबान है।

मेष राशि (Aries): करियर और फाइनेंस में मिल सकती है बड़ी सफलता

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से अनुकूल है। नौकरी और व्यापार में नई ऊंचाइयों को छूने का अवसर मिलेगा। सहकर्मियों और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus): प्रशासनिक मामलों में मिल सकती है सफलता

वृषभ राशि के जातकों को आज प्रशासनिक कार्यों में बढ़त मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini): भाग्य देगा साथ, उन्नति के योग

मिथुन राशि के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान बनेगी। व्यापार में तेजी आएगी और दीर्घकालिक योजनाओं को बल मिलेगा। यात्राएं लाभकारी रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer): पारिवारिक मसलों में रखें संतुलन

कर्क राशि के लोगों को आज अपने करीबी रिश्तों को संभालकर चलना होगा। वाणी में संयम रखें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। अनजाने में की गई कोई गलती भारी पड़ सकती है, सतर्क रहें।

सिंह राशि (Leo): टीम वर्क से मिलेगी तरक्की

सिंह राशि वालों के लिए दिन शानदार है। साझा कार्यों में सफलता मिलेगी और सम्मान में वृद्धि होगी। पेशेवर जीवन में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। सोच सकारात्मक रखें, बड़े निर्णय ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo): आर्थिक लेनदेन में बरतें सतर्कता

आज कन्या राशि के लिए आर्थिक मामलों में सजग रहने का समय है। उधार या निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में औसत परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन अनुशासन और सूझबूझ से समस्याएं सुलझेंगी।

तुला राशि (Libra): रचनात्मकता और करियर में वृद्धि के योग

तुला राशि वालों के लिए दिन रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा में सफलता लेकर आ रहा है। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और निजी जीवन में भी सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio): विवादों से रहें दूर, घर में लाएं सामंजस्य

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार में संयम लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक मसलों में धैर्य रखें। पदोन्नति के योग हैं, लेकिन पूर्वाग्रह से बचें।

धनु राशि (Sagittarius): संचार कौशल से मिलेगी सफलता

धनु राशि के लोगों को आज सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों में नई पहचान मिल सकती है। भाई-बहनों और करीबियों से रिश्ते मजबूत होंगे। साहस से कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn): घर-परिवार में खुशी का माहौल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। घर में शुभ समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में तरक्की होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius): रचनात्मक कार्यों में चमकेगा भाग्य

कुंभ राशि के लिए आज का दिन कलात्मक और प्रशासनिक सफलता से भरा रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पेशेवर उपलब्धियां मिल सकती हैं।

मीन राशि (Pisces): खर्च पर रखें नियंत्रण, काम में बरतें अनुशासन

मीन राशि के जातकों को आज खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। कार्य में अनुशासन और स्पष्टता रखें। विरोधियों से सतर्क रहें और भावनात्मक मामलों में संयम बनाए रखें।

Bengaluru में Rapido ड्राइवर ने महिला सवारी को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Bengaluru Rapido Driver Slaps/सर्वोदय न्यूज़:- बेंगलुरु के जयनगर इलाके से सामने आई एक हैरान कर देने वाली घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Rapido बाइक टैक्सी का एक ड्राइवर महिला यात्री को तेज और लापरवाह बाइक चलाने पर टोका, तो दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने महिला को जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई।

यह घटना 3 दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो 16 जून 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि ड्राइवर बहस के बाद महिला को थप्पड़ मारता है, और आसपास खड़े लोग केवल तमाशा देखते रह जाते हैं। किसी ने भी बीच-बचाव की कोशिश नहीं की, जो समाज के संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाता है।

शुरुआत में महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से परहेज किया, लेकिन बेंगलुरु पुलिस की समझाने के बाद NCR (Non-Cognizable Report) दर्ज की गई। अब जब वीडियो वायरल हो गया है और जनता में आक्रोश है, तो पुलिस FIR दर्ज करने पर विचार कर रही है।

इस घटना ने कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनियों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या Rapido जैसी कंपनियां अपने ड्राइवर्स की पर्याप्त बैकग्राउंड चेक कर रही हैं? और सबसे जरूरी सवाल — क्या महिलाएं आज भी सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित हैं?

घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर Rapido और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया। कई यूज़र्स ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है।

Source -Google 

मुख्यमंत्री ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों को समय से पूरा कराने का दिया निर्देश

वाराणसी/सर्वोदय न्यूज़:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने 24 जून को प्रस्तावित मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों को ससमय पूर्ण रखने के निर्देश दिए। बताया गया कि बैठक में गृह मंत्री अमित शाह व चार राज्यों के मुख्यमंत्री आदि मौजूद रहेंगे। सीएम ने विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समयावधि में पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं समय से पूर्ण होने से शासन की मंशा के अनुरूप जनमानस उससे शीघ्र लाभान्वित होने लगता है। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बरसात से पूर्व शत- प्रतिशत नालों एवं नालियों की सफाई हर हालत में प्राथमिकता पर सुनिश्चित होनी चाहिए, जिससे शहर में जलजमाव न होने पाए। नालों से निकलने वाले सिल्ट को भी तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ किए जाने के साथ ही आम जनमानस की समस्याओं का प्राथमिकता पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।

निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता पर सीएम का जोर

मुख्यमंत्री ने रिंग रोड के कार्यों की गुणवत्ता के बारे में पीडी एनएचएआई से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गंगा नदी पर निर्माणाधीन सेतु की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही में भी तेजी लाने को निर्देशित किया। सीएम योगी ने सड़क नियमों का लगातार उल्लंघन करने तथा पूर्व में चालान वाले वाहनों को चिह्नित करते हुए उनके लाइसेंस निरस्तीकरण, वाहन जब्ती तथा भारी जुर्माने का भी निर्देश दिया। एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण को पावर कट तथा डिमांड पर लगातार सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। उन्होंने टोल फ्री नंबर को लगातार ऐक्टिव रखने तथा भूमिगत विद्युत केबल डालने के दौरान सड़कों की कटिंग तथा उसके शीघ्र रिस्टोर किए जाने को कहा।

अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं

मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त को स्वच्छता का मैसेज लगातार प्रसारित कराने, अभियान चलाने, कूड़ा घरों की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई रखने पर विशेष जोर दिया। पुलिस लाइन में गंदगी दिखने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस विभाग को स्वच्छता अभियान चलाने तथा पुलिस कार्मिकों से स्वच्छता के दृष्टिगत श्रमदान करने को भी कहा। सीएम ने कहा कि नगर निगम, पुलिस तथा स्ट्रीट वेंडर एसोसिएशन के साथ मिलकर सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए, इस पर नजर रखी जाए। अवैध होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाएं तथा डिजिटल डिस्प्ले को बढ़ावा दें। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को गंजारी स्टेडियम के पास पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भवनों का मानचित्र पास करने की प्रक्रिया तथा लंबित मामलों की भी जानकारी ली, जिस पर वीसी ने बताया कि ऑनलाइन नक्शे के 55 मामले लम्बित हैं। मुख्यमंत्री द्वारा पीपीपी मोड पर निर्मित 220 केवी जीपीएस सब-स्टेशन कैंट-वाराणसी ट्रांसमिशन के कार्यों में देरी होने पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था मेधा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया।

बिना अनुमति न खोदी जाए सड़क

मुख्यमंत्री ने नगर निगम, शहरी एवं पंचायत राज विभाग को ग्रामीण स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखे जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना अनुमति कोई सड़क न खोदी जाय। सड़कों की खोदाई करने वाले विभाग जनसामान्य के आवागमन के दृष्टिगत बेहतर तरीके से शीघ्रता से सड़कों का रेस्टोरेशन करे। उन्होंने कहा कि जनपद में गतिमान पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, जलनिगम आदि की जो परियोजनाएं समयबद्ध नहीं हैं, उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

ईरिक्शा, टैंपो, ट्रक चालकों के सत्यापन का निर्देश

मुख्यमंत्री ने चौराहों, भीड़भाड़ वाले सकरे स्थलों पर आवागमन बाधित न हो, इसके लिए स्ट्रीट वेंडरों को व्यवस्थित किए जाने को कहा। शहर में ईरिक्शा, टेम्पो तथा सड़क किनारे खड़े ट्रकों आदि का सत्यापन कराने के निर्देश दिया, जिससे संदिग्ध लोगों की पहचान हो सके। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल अपराधों पर सख्ती, राजस्व वादों को गुणवत्ता के साथ समयसीमा में निस्तारित करने को कहा। सड़क सुरक्षा, गौ-तस्करी पर सतर्क नजर रखने, फुट पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि थानों एवं पुलिस लाइनों के कार्य प्रणाली का नियमित समीक्षा होनी चाहिए। सभी विभाग समय से जनसुनवाई करे। आईजीआरएस, सीएम हेल्प लाइन आदि माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। अवैध खनन को सख्ती से रोका जाए तथा इसमें लिप्त लोगों पर कड़ाई से कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए।

जनसहभागिता के साथ योग दिवस का हो आयोजन

सीएम ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनसहभागिता के साथ भव्य आयोजन का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वरुणा एवं अस्सी नदी के पुनरोद्धार के लिए जनसहभागिता के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने वरुणा नदी के सुंदरीकरण के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण एवं सिटी फॉरेस्ट विकसित किए जाने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश के बार्डर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस कार्मिकों की ड्यूटी लंबे समय तक न लगाई जाए। इसकी नियमित समीक्षा किया जाए। उन्होंने गो तस्करी पर नियंत्रण के साथ ही मास्टर माइंड को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों के लगने वाले समय, अवैध कालोनियों में विद्युत कनेक्शन की बात कही। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर के भीटी ग्राम में जलनिकासी की परियोजना पर कार्यवाही किए जाने की बात कही।

एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने जोन के सभी 9 जनपदों की कानून-व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया तथा उससे संबंधित व्यक्ति ठेके-पट्टे में शामिल नहीं होने पाए। सभी जनपदों में सिविल डिफेंस के गठन में तेजी लाई जाए। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 6 लेन मोहनसराय-कैंट चौड़ीकरण के कार्यों को 15 जुलाई तक पूरा करा लिया जायेगा। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, मध्य क्षेत्रीय परिषद की तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री तथा विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक डॉ सुनील पटेल, विधायक सुशील सिंह, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि के साथ ही आलाधिकारी भी मौजूद रहे।

Sofia Ansari की बोल्ड ब्लैक बिकिनी लुक ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, पूल में शेयर किया ग्लैमरस वीडियो

मनोरंजन/ सर्वोदय न्यूज़:- इंटरनेट पर फिर छाईं सोशल मीडिया सेंसेशन Sofia Ansari, जिन्होंने अपने लेटेस्ट पूल वीडियो से एक बार फिर फैंस का ध्यान खींच लिया है। ब्लैक बिकिनी में भीगे बदन के साथ पूल में एंट्री करती हुई सोफिया अंसारी ने Instagram पर नया ग्लैमरस वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ब्लैक बिकिनी लुक में Sofia Ansari का वायरल वीडियो

Sofia Ansari अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार फैशन और स्टाइल के नए ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं। इस बार उन्होंने ब्लैक बिकिनी लुक में स्वीमिंग पूल में वॉटर मूवमेंट के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस फिदा हो गए हैं। इस बोल्ड अवतार ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sofia Ansari (@sofia9__official)

फैंस के आए रिएक्शन

वीडियो पोस्ट होते ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, पानी में भी आग लगा दी!” जबकि दूसरे ने कहा, क्वीन ऑफ हॉटनेस!”

सोफिया अंसारी उन डिजिटल क्रिएटर्स में से एक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर मजबूत फैन फॉलोइंग है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड फोटोशूट और वायरल रील्स से भरा हुआ है, जो युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं।

संत प्रेमानंद की ‘श्रीराधा रानी सेवा’ वाली तस्वीर पर बवाल, श्रीराधा केलिकुंज आश्रम ने किया खंडन

वृंदावन/सर्वोदय न्यूज़: सोशल मीडिया पर इन दिनों संत प्रेमानंद महाराज की एक अजीब तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में संत प्रेमानंद अपनी कुटिया में विश्राम कर रहे हैं और ब्रज की अधिष्ठात्री देवी श्रीराधा उनकी सेवा करती नजर आ रही हैं। वहीं, खिड़की से भगवान श्रीकृष्ण झांकते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे ‘अंधभक्ति की पराकाष्ठा’ बताते हुए गंभीर आपत्ति जताई है और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है।

AI Generated Image: क्या है वायरल तस्वीर में?

  • संत प्रेमानंद पलंग पर सोते हुए दिखाए गए हैं
  • श्रीराधा रानी उनकी सेवा कर रही हैं
  • खिड़की से भगवान श्रीकृष्ण झांक रहे हैं
  • बाहर एक सरोवर और उसमें तैरती बतखें
  • खिड़की पर बैठा मोर भी दिखाई दे रहा है

यह तस्वीर पूरी तरह से AI द्वारा निर्मित मानी जा रही है, जिसका कोई धार्मिक या आध्यात्मिक आधार नहीं है।

श्रीराधा केलिकुंज आश्रम का आधिकारिक खंडन

संत प्रेमानंद जी के आश्रम श्रीराधा केलिकुंज की ओर से इस वायरल फोटो को लेकर स्पष्ट खंडन किया गया है। आश्रम के वरिष्ठ संत नवल नागरी दास ने कहा: “हमने पहले ही सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चेतावनी जारी कर दी थी कि कोई भी संत प्रेमानंद जी की आवाज, फोटो या वीडियो का दुरुपयोग न करे। यह फोटो AI टेक्नोलॉजी से बनाई गई है और इसका हमसे कोई संबंध नहीं है।”

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

  • यूज़र्स ने इस तस्वीर को अंधभक्ति और धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन करार दिया
  • कई लोगों ने इसे ईश्वर के भक्त और ईश्वर के रिश्तों का अपमान बताया
  • धार्मिक समुदाय में नाराज़गी और विरोध भी देखने को मिल रहा है

Lucknow News: बिना अनुमति नसबंदी का मामला, KGMU वीसी और 3 डॉक्टरों पर कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गजब मामला सामने आया है। जहां पर यूपी के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय में इलाज के लिए हरदोई से आए दम्पति का बिना अनुमति पत्र दस्तखत करवाये ही नसबंदी कर दिया गया। इस मामले को लेकर केजीएमयू के तत्कालीन वीसी समेत चार डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

आपको बतादेंकि हरदोई जिले के शाहबाद रतनपुर आंझी निवासी हेमवती नंदन अपनी गर्भवती पत्नी उमा मिश्र को इलाज के लिए 4 अक्टूबर 2022 को लखनऊ स्थित क्वीन मैरी अस्पताल (KGMU) लेकर आए थे। डॉक्टरों ने उमा का ऑपरेशन किया और एक बेटे का जन्म हुआ, लेकिन शिशु की हालत नाजुक होने के कारण उसकी मौत हो गई।

पीड़ित का आरोप है कि इलाज के दौरान बिना लिखित अनुमति और फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर महिला की नसबंदी कर दी गई, जबकि उन्होंने पहले ही नसबंदी से साफ इनकार कर दिया था।

लखनऊ  के चौक कोतवाली  में दर्ज इस FIR में जिन चिकित्सकों को आरोपी बनाया गया है, वे हैं: डॉ. अमिता पांडे, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. निदा खान, डॉ. शिवानी  इसके साथ ही उस समय के KGMU के तत्कालीन कुलपति का नाम भी FIR में शामिल किया गया है।

31655011250153_हेमवती-नन्दन_250616_091448

पीड़ित पक्ष ने 2022 में न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब कोर्ट के आदेश के बाद 13 जून 2025 को चौक थाने में FIR दर्ज की गई है।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की बैठक संपन्न, लखनऊ, रायबरेली व सीतापुर इकाइयों की नई कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ /सर्वोदय न्यूज़ :- अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक 15 जून 2025, रविवार को एमबी गार्डन एंड रिजॉर्ट, बक्शी का तालाब, लखनऊ में संपन्न हुई। इस बैठक में लखनऊ महानगर, लखनऊ जिला, रायबरेली और सीतापुर इकाइयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की गई।

बैठक का उद्देश्य: उपभोक्ता अधिकार, राष्ट्र निर्माण और स्वदेशी जागरूकता

बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा की गई और संचालन प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र ने किया। डॉ. प्रमोद पांडे, जो कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (पर्यावरण एवं प्रमुख) हैं, ने बैठक में मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन है, जो राष्ट्र निर्माण में पंच परिवर्तन जैसे विषयों – सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, स्वदेशी जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य – पर काम कर रहा है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा (लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर)

लखनऊ महानगर इकाई

  • अध्यक्ष: लक्ष्मीकांत पांडे
  • उपाध्यक्ष: राघवेंद्र प्रताप सिंह, देवेश सिंह
  • सचिव: दीपक सिंह
  • महिला जागरण प्रमुख: जान्हवी दुबे
  • विधि प्रमुख: प्राची त्रिवेदी
  • रोजगार प्रमुख: पुनीत कुमार दीक्षित
  • पर्यावरण प्रमुख: विजय शंकर पांडे
  • कार्यकारिणी सदस्य: अभिषेक कश्यप

लखनऊ जिला इकाई

  • अध्यक्ष: पंकज कुमार सिंह
  • सचिव: अमित कुमार सिंह
  • कोषाध्यक्ष: दिनेश शुक्ला
  • कार्यकारिणी सदस्य: अच्युतानंद पाठक
  • संयोजक (बक्शी का तालाब): अमित त्रिपाठी

 रायबरेली और सीतापुर जिला इकाई

  • रायबरेली जिला अध्यक्ष: सचिन सिंह
  • सीतापुर जिला अध्यक्ष: सुमित कुमार सैनी

वक्ताओं के प्रमुख विचार

डॉ. प्रमोद पांडे ने बताया कि “उपभोक्ता जागरूकता के बिना कोई भी अर्थव्यवस्था नहीं चल सकती। आज जरूरत है वस्तु का चयन बुद्धिमत्ता से करने की, न कि लालच में फंसकर।”

प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. राम प्रताप सिंह ने कहा, “ग्राहक संप्रभु है, परंतु जागरूक नहीं। इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है।”

यशपाल सिंह ने कहा, “हमें समाज व प्रकृति से जो मिला है, उसका ऋण चुकाना होगा। राष्ट्रनिर्माण के लिए समय देना होगा।”

पर्यावरण और रोजगार सृजन पर भी जोर

पर्यावरण प्रमुख प्रकाश चंद्र बरनवाल ने पर्यावरण संरक्षण संकल्प पत्र भरवाया, जिसमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को बंद करने जैसे संकल्प शामिल थे।

रोजगार प्रमुख नरेंद्र कश्यप ने कहा कि “हमें रोजगार देने वाला बनना है, नौकरी खोजने वाला नहीं। सरकार की योजनाओं को समाज तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।”

बैठक का समापन

बैठक का समापन कल्याण मंत्र और संगठन मंत्र के साथ हुआ। उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में रामशंकर अवस्थी, प्रेमचंद वर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, कमल अवस्थी आदि शामिल रहे।

Lucknow Airport News: लैंडिंग के दौरान Saudi Airlines के विमान में आई तकनीकी खराबी, पहिए से निकली चिंगारी और धुआं…

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- रविवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lucknow Airport) पर सऊदी एयरलाइंस (Saudi Airlines) की फ्लाइट SV-3112 की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब विमान के लैंडिंग गियर से चिंगारी और धुआं निकलने लगा। एयरपोर्ट प्रशासन की तत्परता और पायलट की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी 250 यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, SV-3112 विमान शनिवार रात 10:45 बजे जेद्दा से रवाना हुआ था और रविवार सुबह 6:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। उसी दौरान विमान के बाएं पहिए में तकनीकी खराबी आने से धुआं और चिंगारी निकलने लगी।

जैसे ही पायलट ने चिंगारी और धुआं देखा, उन्होंने तुरंत ATC (Air Traffic Control) को सूचना दी और विमान को टैक्सी-वे पर रोक दिया। तत्पश्चात, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 मिनट में स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में ले लिया।

विमान के इंजीनियरिंग स्टाफ ने बताया कि समस्या हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक आए लीकेज के कारण हुई थी। शाम 9:30 बजे तक विमान की मरम्मत का कार्य जारी रहा। सौभाग्यवश, टेकऑफ के समय यह समस्या नहीं आई, वरना परिणाम भयावह हो सकते थे।

पायलट ने अपनी माहिर समझदारी और तेजी से लिए गए निर्णयों के दम पर विमान को सुरक्षित लैंड कराने में सफलता हासिल की। एयरपोर्ट सूत्रों का मानना है कि यदि यह घटना उड़ान के दौरान या टेकऑफ के समय होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

16 June 2025 का राशिफल: जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा, क्या कह रहे हैं आपके सितारे?

16 June 2025 का राशिफल/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं, तो इस दैनिक राशिफल को पढ़ना न भूलें। 16 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता लेकर आ सकता है तो कुछ को सतर्क रहना होगा। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन:

मेष (Aries)

आज का दिन सरकारी योजनाओं में सफलता देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन गुस्से और अहंकार से बचें। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर खर्चों में इजाफा हो सकता है।

वृषभ (Taurus)

परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। नौकरी या बिज़नेस से जुड़े मामलों में यात्रा के योग हैं। छात्रों को एकाग्रता और मेहनत की जरूरत होगी। भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन (Gemini)

ऑफिस में अनावश्यक चर्चाओं से बचें और केवल काम पर ध्यान दें। सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। सरकारी सेक्टर से लाभ के योग बन रहे हैं। निर्णय सोच-समझकर लें।

कर्क (Cancer)

अधिकारों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन विवादों से दूरी बनाए रखें। सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। परिवारिक वातावरण में थोड़ा तनाव रह सकता है, जिससे धैर्य की आवश्यकता होगी।

सिंह (Leo)

इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी और किसी यात्रा का अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन नाम और पहचान दिला सकता है।

कन्या (Virgo)

आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन अचानक हानि भी संभव है। रिश्तेदारों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शाम के समय धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी।

तुला (Libra)

ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। घर में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा, ताकि टकराव से बचा जा सके।

वृश्चिक (Scorpio)

करियर में बदलाव की संभावनाएं हैं। भाई-बहन अपने कर्तव्यों को अच्छी तरह निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। धैर्य से काम लें।

धनु (Sagittarius)

पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व सराहा जाएगा। शाम को प्रियजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मकर (Capricorn)

आज आप उत्साह और आत्मबल से भरपूर रहेंगे। विरोधियों पर हावी रहेंगे। संवाद शैली में सुधार आएगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम भरे कार्यों से दूरी रखें। भाई-बहनों से आर्थिक सहायता मिलने के संकेत हैं। मनोबल और इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)

घर का वातावरण शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। धार्मिक और अध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक सहयोग मिलने से मानसिक संतुलन बेहतर रहेगा।

60,244 नव चयनित सिपाहियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार पुलिस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को एक साथ नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 60,244 नव चयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस नियुक्ति प्रक्रिया में 12 हजार से अधिक लड़कियों को भी रोजगार का अवसर मिला है। जिससे प्रदेश भर में खासकर युवतियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नव चयनित अभ्यर्थियों ने एक सुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की।

योग्यता बनी नियुक्ति का आधार

बरेली की लवी चौहान ने कहा कि हमें मेहनत का फल मिला है। सीएम योगी की वजह से ईमानदारी से भर्ती संभव हो सकी है। एक भी रुपए कहीं देने की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं, बरेली की इजमा बी ने कहा कि पहली बार योग्यता के आधार पर इतनी बड़ी संख्या में नौकरी मिली है। वहीं प्रीति अपने खानदान की पहली सरकारी नौकरी पाने वाली युवती बन गई हैं। उन्होंने कहा, यह सब सीएम योगी की नीतियों की वजह से संभव हो पाया है।

घर-घर रोशनी, बेटियों को मिला सम्मान

फिरोजाबाद की नीति यादव और बरेली की राधा पाल ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब बेटियों को बराबरी का अवसर मिल रहा है। योगी सरकार की ईमानदार व्यवस्था से हजारों युवाओं के घरों में रोजगार का उजाला पहुंचा है। यह ऐतिहासिक भर्ती अभियान योगी सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल बनकर उभरा है। जहां एक ओर युवाओं को रोजगार मिला, वहीं दूसरी ओर लड़कियों को भी सम्मान और आत्मनिर्भरता की राह मिली।

अब मेहनत करने वालों को मिल रहीं नौकरियां

प्रयागराज के अनुराग शर्मा ने बताया कि पहले की सरकार के दौरान पैसे वालों को ही नौकरी मिलती थी, लेकिन अब मेहनत करने वालों को मौका मिल रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था का परिणाम है।

मुख्यमंत्री योगी की सख्त नीतियों के कारण ही मिला मौका

अमेठी के निवासी अखिलेश यादव ने बताया कि वे अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नीतियों के कारण ही संभव हो पाया है।