Home Blog Page 288

Monalisa ने ‘जुड़वा जल्लाद’ के सेट से शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें, डीपनेक लुक से मचाया इंटरनेट पर तहलका

मुंबई/सर्वोदय न्यूज़:- भोजपुरी सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म की चर्चित एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) एक बार फिर अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। इस बार मोनालिसा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘जुड़वा जल्लाद’ के सेट से कुछ स्टनिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और हॉटनेस का पारा दोनों बढ़ा दिया है।

 व्हाइट डीपनेक ड्रेस में दिखा स्टनिंग कॉन्फिडेंस

मोनालिसा इन फोटोज़ में व्हाइट डीपनेक स्लीवलेस आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो उनके पूरे लुक को और भी सिज़लिंग बना रहा है।

इन तस्वीरों में उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा:“The Beauty You See in Me Is A Reflection Of You…”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन: ‘हॉट्टी’, ‘फायर’, ‘गॉर्जियस’

मोनालिसा की पोस्ट को कुछ ही घंटों में 44,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में फैंस और सेलेब्स ने तारीफों की बारिश कर दी है|

 ‘जुड़वा जल्लाद’ वेब सीरीज़ को लेकर बढ़ी फैंस की उत्सुकता

मोनालिसा की ये तस्वीरें सिर्फ ग्लैमर का तड़का नहीं हैं, बल्कि उनकी अपकमिंग वेब सीरीज़ ‘Judwa Jallad’ के लिए भी हाइप बढ़ा रही हैं। शो जल्द ही Hungama OTT पर स्ट्रीम किया जाएगा। मोनालिसा के साथ इस सीरीज़ में एक्शन, सस्पेंस और डबल रोल ड्रामा देखने को मिल सकता है।

यूपी में मानसून की एंट्री: झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं — बुधवार को आखिरकार मानसून ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि “मानसून ने बुधवार को यूपी में सोनभद्र जिले से प्रवेश किया है। इसके साथ ही प्रदेश के दक्षिणी व पूर्वी हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है।” वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, और मिर्जापुर जैसे जिलों में मानसूनी बारिश का असर दिखने लगा है। आने वाले दिनों में यह असर पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा।

मौसम विभाग ने इन  जिलों में भारी वर्षा का अनुमान जताया है जिनमे सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती सहित इनसे सटे ग्रामीण व शहरी इलाके शामिल है |

मौसम विभाग ने इन जिलों में मेघगर्जन, तेज़ हवाओं और बिजली गिरने की संभावनाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जिनमे जनपद प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, संत कबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच सहित अन्य पूर्वांचल के जिले शामिल है |

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ तेज़ बारिश होने के आसार हैं।

UP पंचायत चुनाव 2025: कांग्रेस ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान, सपा से गठबंधन नहीं

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़ :-उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गठबंधन को लेकर नया मोड़ देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वह आगामी पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। यह ऐलान पार्टी के यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस हर वार्ड में अपनी रणनीति के तहत स्वतंत्र रूप से उम्मीदवार उतारेगी।

इस फैसले ने तब सबको चौंकाया जब कुछ ही दिन पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को मजबूत बनाए रखने की बात कही थी। अखिलेश ने कहा था कि “2027 का चुनाव कांग्रेस और सपा मिलकर लड़ेंगी।” लेकिन अब पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस का अलग राह अपनाना, गठबंधन की जमीनी मजबूती पर सवाल खड़े कर रहा है।

कांग्रेस की रणनीति: हर वार्ड में होगी तैयारी

अविनाश पांडे ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वार्ड-स्तरीय बैठकों का दौर जारी है। पार्टी का फोकस है कि बिना किसी गठबंधन के स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाए।

आपको बता दें कि  वर्ष 2017 में कांग्रेस और सपा का गठबंधन हुआ था, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा था।  सपा को मिली थीं 47 सीटें मिली थी जबकि  कांग्रेस को केवल 7 सीटें मिली थीं , वही बीजेपी 324सीटों पर जीत हाशिल की  थी |

2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन को उत्तर प्रदेश में अच्छी सफलता मिली। समाजवादी पार्टी को 37 सीटें मिली जबकि  कांग्रेस को 6 सीटें  मिलीं |

अब पंचायत चुनाव में अलग-अलग लड़ने के फैसले से भविष्य में विधानसभा चुनाव की साझेदारी पर भी असर पड़ सकता है।

जौनपुर में अनोखी शादी: पति ने कराया पत्नी और प्रेमी का विवाह, मंदिर में दिया आशीर्वाद, कहा – “अब दोनों खुश रहें”

जौनपुर/सर्वोदय न्यूज़:-उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से मंदिर में करवाई, और न केवल शादी में शामिल हुआ, बल्कि उन्हें आशीर्वाद देकर विदा भी किया। यह पूरी घटना दुर्गा मंदिर में घटी और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जौनपुर निवासी युवक की शादी दो साल पहले खेतासराय थाना क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई, लेकिन शादी के बाद युवती अपने प्रेमी यशवंत बिंद को नहीं भूल पाई। शादी के कुछ समय बाद ही वह मायके जाने के बहाने प्रेमी संग फरार हो गई।

पति ने रिश्ते को टूटने से बचाने की भरपूर कोशिश की। उसे किसी तरह ढूंढकर घर लाया और अपने साथ नोएडा ले गया, जहां वह नौकरी करता है। लेकिन पत्नी का प्रेमी से संपर्क जारी रहा। एक दिन पत्नी ने यहां तक कह दिया कि अगर उसे जबरन रोका गया तो वह कोई भी कठोर कदम उठा सकती है।

इस स्थिति को देखकर पति ने ऐसा फैसला लिया, जो आमतौर पर बहुत कम लोग ले पाते हैं। उसने अपनी भावनाओं से ऊपर उठकर पत्नी की इच्छा का सम्मान किया और उसे प्रेमी से मिलाकर शादी करवाने का निर्णय लिया।

पति अपनी पत्नी को लेकर जौनपुर के दुर्गा मंदिर पहुंचा और वहां प्रेमी यशवंत बिंद को भी बुलाया। तीनों के बीच समझदारी से बात हुई और फिर मंदिर में शादी कराई गई। यशवंत ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा, और पति पूरे समय शांत भाव से वहां खड़ा रहा। शादी के बाद उसने दोनों को आशीर्वाद देकर विदा किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें यशवंत अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहा है।
मीडिया से बात करते हुए पति ने कहा:“मैं उसे जबरन नहीं रोकना चाहता था। मुझे जब समझ आ गया कि उसका मन किसी और के साथ है, तो मैंने वही रास्ता चुना जिसमें सभी की भलाई हो। अब वे जैसे चाहें, वैसे अपनी जिंदगी जी सकते हैं। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

बागपत में होटल से कूदी महिला का वीडियो वायरल, देवर को देख घबराकर लगाई छलांग!

बागपत/सर्वोदय न्यूज़ :-उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने छत से कूदकर सबको चौंका दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

मामला ककौर कला गांव से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति से लंबे समय से विवादों में है और दोनों के रिश्ते की कई बार पुलिस काउंसलिंग भी हो चुकी है। मंगलवार को महिला अपने एक कथित प्रेमी के साथ होटल के कमरे में थी। तभी अचानक उसका देवर वहां पहुंच गया। देवर को देखकर महिला घबरा गई और किसी को कुछ बताए बिना सीधे होटल की छत पर चढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने बिना कुछ सोचे-समझे नीचे छलांग लगा दी। हालांकि, वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुई और मौके से भाग निकली। इस सनसनीखेज घटनाक्रम का किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

महिला के पति कपिल ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के कई पुरुषों से संबंध हैं, जिसके चलते पिछले छह वर्षों से उनके वैवाहिक जीवन में तनाव बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस काउंसलिंग के लिए उन्हें बुलाया गया था, जहां दोनों ने अपनी बात रखी और फिर अलग-अलग चले गए। कपिल मेरठ चला गया और उसका छोटा भाई गांव लौट रहा था कि तभी ये पूरी घटना हो गई।

हाथरस में जलभराव को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा, अलीगढ़-आगरा रोड जाम

हाथरस/सर्वोदय न्यूज़:-  शहर में जलभराव और गंदगी की गंभीर समस्या से तंग आकर हाथरस की सैकड़ों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्टेट बैंक कॉलोनी और कंचन नगर की आक्रोशित महिलाएं सड़क पर उतर आईं और अलीगढ़-आगरा राजमार्ग को घंटों तक जाम कर दिया। जाम के कारण हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा यातायात जाम लग गया और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बतादें कि  बीते शाम की बारिश ने स्टेट बैंक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की हालत बद से बदतर कर दी। कॉलोनी में कई-कई फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

जलभराव से त्रस्त होकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जाहिर किया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए और महिलाओं को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थीं।

जब इस बात की जानकारी  विधायक अंजुला माहौर को मिली, तो वह भी मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने उन्हें भी अपनी नाराजगी से अवगत कराया। हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने मौके से ही एसडीएम को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान शुरू किया जाए। आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया।

ईरान-इज़राइल युद्ध: भारत का निकासी अभियान शुरू, आर्मेनिया से 90 कश्मीरी छात्र दिल्ली लौटेंगे

Iran–Israel War: ईरान और इज़राइल के बीच तेज़ होते युद्ध के हालातों के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एक बड़ा निकासी अभियान (Evacuation Operation) शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत 90 कश्मीरी छात्र आज रात आर्मेनिया से दिल्ली पहुंचेंगे। ये सभी छात्र आर्मेनिया के जवार्तनोत्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भर चुके हैं।

उर्मिया यूनिवर्सिटी के छात्र बोले – “भारत सरकार का धन्यवाद”

ईरान के उर्मिया विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने कहा: “हम शुक्रगुजार हैं विदेश मंत्रालय और भारत सरकार के, जिन्होंने हमें सुरक्षित स्वदेश वापस लाने के लिए तत्परता दिखाई।” छात्रों के अनुसार, वहां हालात लगातार खराब हो रहे थे और युद्ध के खतरे से उनका मानसिक तनाव बढ़ गया था।

भारत सरकार ने ईरान से छात्रों को निकालने के लिए आर्मेनिया की सीमा पर स्थित नॉरदुज चेकपोस्ट से बसों की मदद ली। छात्रों को वहां से आर्मेनिया लाया गया और फिर हवाई मार्ग से भारत भेजा गया। इस रेस्क्यू मिशन में भारत के विदेश मंत्रालय और आर्मेनिया में भारतीय दूतावास की बड़ी भूमिका रही।

 ईरान में अभी भी फंसे हैं हजारों भारतीय

ईरान में अनुमानित 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं | इनमें से करीब 1,500 छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं | ईरानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि देश की हवाई सेवाएं स्थगित हैं, लेकिन जमीनी सीमाएं खुली हुई हैं |ईरान छोड़ने के लिए छात्रों को एक औपचारिक प्रक्रिया के तहत अपना नाम, पासपोर्ट नंबर, वाहन विवरण, यात्रा का समय और सीमा चेकपॉइंट की जानकारी पहले ही देना अनिवार्य है।

भारत ने हालात की गंभीरता को देखते हुए पहले ही ईरान में मौजूद अपने मिशन को सतर्क कर दिया था। विशेष रूप से कश्मीरी छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए भारत ने आर्मेनिया के राजदूत से सीधे संपर्क कर राहत कार्य को तेज किया।

आज का राशिफल 18 जून 2025: खर्च, सफलता और नई शुरुआत का दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?

Horoscope Today 18 June 2025: आज का दिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक दबाव और पारिवारिक चुनौतियां ला सकता है, तो कुछ के लिए नई योजनाएं, सौभाग्य और खास मुलाकातों का संयोग रहेगा। जानें, बुधवार का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है – पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, साथ में जानें शुभ रंग और जरूरी सावधानियां।

मेष राशि (Aries):

आज के दिन अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे तनाव महसूस होगा। धैर्य बनाए रखें और गुस्से से बचें। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार संभव है। कोई पुराना लंबित कार्य पूरा हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus):

पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिन को यादगार बना सकती है। रियल एस्टेट से जुड़े फैसलों में सतर्कता बरतें।

मिथुन राशि (Gemini):

भाग्य आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर टीम वर्क से सफलता मिल सकती है। पिताजी की सलाह से लाभ होगा। कोई महत्वाकांक्षी योजना आज फाइनल हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer):

दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन मित्रों के सहयोग से राहत मिलेगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo):

आज का दिन सफलता से भरा हो सकता है, लेकिन उधार से दूर रहें। छात्रों के लिए सफलता के योग हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आपको पहचान भी मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo):

नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में नए संपर्क और योजनाएं लाभकारी रहेंगी। पुराने मित्र से मिलकर उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का मान रखें।

तुला राशि (Libra):

दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ेगा, लेकिन दिन सुखद रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius):

कार्य आसानी से पूरे होंगे। लेकिन पार्टनरशिप से फिलहाल बचें। वादे निभाने की आवश्यकता है। विवादों से दूरी बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn):

कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के योग हैं।

राशि (Aquarius):

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम जीवन में कोई सरप्राइज मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाना बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces):

नौकरी या करियर में नया अवसर मिल सकता है। यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन नई प्रेरणा भी मिलेगी। सहयोगियों से अच्छा समर्थन प्राप्त होगा।

UP Top 10 IAS Officers 2025: उत्तर प्रदेश के ये 10 जिलाधिकारी बने प्रशासनिक उत्कृष्टता की मिसाल

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से राज्य के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 10 जिलाधिकारियों (IAS Officers) की सूची जारी की है। ये रैंकिंग जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र प्रशासनिक दक्षता जैसे मापदंडों पर आधारित है।

जनसेवा और प्रशासनिक उत्कृष्टता में टॉप 10 जिलाधिकारी

मुख्य कीवर्ड: यूपी टॉप 10 डीएम 2025, यूपी आईएएस अधिकारी लिस्ट, CM Dashboard Ranking UP

नीचे देखें वे जिलाधिकारी जिन्होंने जनता और शासन—दोनों का विश्वास जीता:

रैंक जिला जिलाधिकारी (IAS Officer)
महराजगंज संतोष कुमार शर्मा
2. जालौन राजेश कुमार पांडेय
3. लखीमपुर खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल
4. बरेली अविनाश सिंह
5. शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह
6. श्रावस्ती अजय कुमार द्विवेदी
7. कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर
8. ललितपुर अक्षय त्रिपाठी
9. हरदोई अनुनय झा
10. मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा

 कैसे तय हुई ये रैंकिंग? जानें प्रमुख आधार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा तैयार की गई यह रैंकिंग निम्नलिखित मानकों पर आधारित है:

  • जनसुनवाई निस्तारण की गुणवत्ता
  • कानून व्यवस्था की स्थिति
  • शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन
  • राजस्व वसूली और सुधार
  • जिले का समग्र सामाजिक और आर्थिक विकास

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन अधिकारियों की कुशल नेतृत्व क्षमता, जनसेवा के प्रति समर्पण और प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन की प्रशंसा की है। शासन का मानना है कि ये अधिकारी न्यू उत्तर प्रदेश” की दिशा में प्रेरणास्रोत बन सकते हैं।

हाथ कांपना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- आज के दौर में तनाव और भागदौड़ से भरी जिंदगी में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक है हाथ कांपना – जिसे मेडिकल भाषा में “ट्रेमर” (Tremor) कहा जाता है। यह केवल कमजोरी या थकान का नतीजा नहीं, बल्कि यह न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

हाथ कांपना क्यों होता है? जानिए मुख्य कारण

विशेषज्ञों के मुताबिक, हाथों में कंपन या थरथराहट के पीछे कई कारण हो सकते हैं:

  • अत्यधिक तनाव: तनाव की स्थिति में शरीर में एड्रेनालिन हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे हाथ कांपने लगते हैं।
  • कैफीन का अधिक सेवन: चाय-कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय नसों को उत्तेजित कर ट्रेमर का कारण बन सकते हैं।
  • न्यूरोलॉजिकल समस्याएं: ब्रेन या नर्व सिस्टम से जुड़ी बीमारी जैसे पार्किंसन, थायरॉइड, या मल्टीपल स्क्लेरोसिस।
  • शराब या ड्रग्स का सेवन और अचानक छोड़ना।
  • थकान या नींद की कमी।

नजरअंदाज न करें ये लक्षण

अगर नीचे दिए लक्षण लगातार बने हुए हैं, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें:

  • लिखने या खाने में परेशानी
  • हाथ से चीजें बार-बार गिरना
  • बिना थकान के भी लगातार हाथों में कंपन
  • सिर, पैर या हाथों का अपने आप हिलना

क्या है इससे बचाव? अपनाएं ये जरूरी उपाय

हाथ कांपने की समस्या को नियंत्रित करने के लिए जीवनशैली में ये बदलाव बेहद जरूरी हैं:

  1. तनाव प्रबंधन – योग, प्राणायाम और ध्यान को रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें।
  2. कैफीन से परहेज – चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक से दूरी बनाएं।
  3. नियमित व्यायाम – शारीरिक सक्रियता मांसपेशियों को मजबूत बनाती है।
  4. नींद पूरी लें – दिन में 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है।
  5. नशे से दूरी – शराब और अन्य नशे कंपन को और बढ़ा सकते हैं।

कब बनती है यह समस्या खतरनाक?

अगर ट्रेमर लगातार बढ़ रहा है और रोजमर्रा के कार्य जैसे खाना खाना, कपड़े पहनना या लिखना मुश्किल हो रहा है, तो यह पार्किंसन डिजीज, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर या थायरॉइड जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है।