Home Blog Page 287

आज का राशिफल 21 जून 2025: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

आज का राशिफल 21 जून 2025:- 21 जून शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है, तो कुछ के लिए यह दिन संबंधों में सामंजस्य लाने का अवसर लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक मामलों में भी आज ग्रहों की चाल कई संकेत दे रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मानसिक तनाव से बचने के लिए शांत रहें। अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक सुख बना रहेगा।
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। कामकाज में नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। निवेश के लिए अच्छा दिन है।
शुभ रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। वाहन से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
उपाय: दूध में केसर मिलाकर पिएं।

सिंह राशि (Leo)

उधार से बचें। करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्रों को सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

व्यापार में नए सौदे फायदे का सौदा बन सकते हैं। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: माता दुर्गा को सफेद फूल चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra)

दिन मिश्रित फल देगा। पारिवारिक मामलों में सजग रहें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
शुभ रंग: नीला
उपाय: काली चीज़ों का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बच्चों से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

कार्य में सफलता मिलने के योग हैं। साझेदारी से फिलहाल बचें। वादों को पूरा करें।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: केले के पौधे की पूजा करें।

मकर राशि (Capricorn)

प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
उपाय: शनिवार को काले तिल दान करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

नए आय के स्रोत बन सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक मोड़ आएगा।
शुभ रंग: हरा
उपाय: जल में तुलसी पत्ता डालकर सेवन करें।

मीन राशि (Pisces)

करियर में तरक्की के योग हैं। यात्राएं लाभप्रद रहेंगी। कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी।
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

प्रदेश के 16 जिलों में 144 औद्योगिक प्लॉट्स की होगी मेगा ई-नीलामी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश के तौर पर परिवर्तित कर रही योगी सरकार प्रदेश के 16 जिलों में 144 औद्योगिक प्लॉट्स के आवंटन के लिए मेगा ई-नीलामी करने जा रही है।सीएम योगी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में नए उद्यम लगाने के लिए इच्छुक उद्यमियों को औद्योगिक प्राधिकरणों द्वारा न केवल भूमि उपलब्ध करायी जाए, बल्कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पारदर्शी तरीके से प्रक्रिया को पूरा किया जाए। ऐसे में, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा मेगा ई-नीलामी की जो स्कीम पेश की गई है उसके जरिए 300 स्क्वेयर मीटर से लेकर 13,197 स्क्वेयर मीटर तक के प्लॉट्स के आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
इस प्रक्रिया के जरिए मथुरा, मैनपुरी, शाहजहांपुर, हमीरपुर, जालौन, झांसी, फतेहपुर, कानपुर, बांदा, बागपत, उन्नाव, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, वाराणसी व अमेठी में औद्योगिक भूखंड आवंटन का मार्ग प्रशस्त होगा। उल्लेखनीय है कि इसमें से बागपत में चिह्नित 5097.10 वर्ग मीटर का प्लॉट उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं प्रोत्साहन नीति (यूपीआईआईईपीपी-2022) के अंतर्गत इन्वेस्ट यूपी अनुमोदित मेगा प्रोजेक्ट के लिए आरक्षित है। इन सभी प्लॉट्स के रिजर्व प्राइस तय हैं तथा इनके लिए 5 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। सभी आवेदनों में से पात्र आवेदनों को चिह्नित कर 11 जुलाई को होने वाली मेगा ई-नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा जिसके जरिए वह संबंधित प्लॉट्स की बोली लगा सकेंगे।

अमेठी में होगी सर्वाधिक 33 प्लॉट्स की नीलामी
यूपीसीडा द्वारा तैयार की गई मेगा ई-नीलामी प्रक्रिया में प्रदेश के 16 जिलों में कुल 144 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी का मार्ग प्रशस्त होगा। इसमें सर्वाधिक 33 प्लॉट्स अमेठी में नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। इसमें आईआईडीसी बंथरा में 300 स्वेेंयर मीटर के प्लॉट्स सबसे छोटे हैं जिसमें प्रत्येक की रिजर्व प्राइस 16.47 लाख रुपए है। यहां पर लेदर गुड्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना हो सकेगी। जबकि सबसे बड़ा प्लॉट 13,197 स्क्वेयर मीटर का है जो कि कानपुर के मलवां स्थित है जिसकी रिजर्व प्राइस 3.74 करोड़ रुपए है और इसका उपयोग सामान्य केटेगरी के औद्योगिक इकाई लगाने में हो सकेगा। प्रक्रिया के जरिए मथुरा में 14, मैनपुरी में 11, शाहजहांपुर में 9, हमीरपुर में 9, जालौन में 8, झांसी में 4, पतेहपुर में 15, कानपुर में 9, बांदा में 3, उन्नाव में 7, सहारनपुर में 8, मुजफ्फरनगर में 4, हापुड़ में 7 तथा वाराणसी में 2 औद्योगिक प्लॉट्स की ई-नीलामी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा जिससे नए औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा।

11 जुलाई को होगी ई-नीलामी, 5 जुलाई तक हो सकेगा आवेदन
यूपीसीडा द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार, मेगा ई-ऑक्शन में भाग लेने के लिए सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान 4 जुलाई तक कर सकते हैं। जबकि, सभी औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई है। इन सभी आवेदन की स्क्रीनिंग करने के बाद पात्र आवेदनकर्ताओं को 11 जुलाई को होने वाली मेगा ई-नीलामी में हिस्सा लेकेर बोली लगाने का मौका मिलेगा। प्रपत्र डाउनलोड व पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीसीडा की आधिकारिक वेबसाइट और निवेश मित्र पोर्टल पर लॉगिन किया जा सकता है।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 42% हिस्सा अकेले यूपी के नाम

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- भारत के बुनियादी ढांचे के नक्शे पर उत्तर प्रदेश अब सबसे दमदार हस्ताक्षर कर रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के राष्ट्र को समर्पण के साथ ही उत्तर प्रदेश देश के कुल एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 42% हिस्सा अकेले अपने नाम कर चुका है। अभी तक यह 38% था। यही नहीं, मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी) का उद्घाटन होने के बाद उत्तर प्रदेश में अकेले देश का एक्सेस कंट्रोल्ड नेटवर्क 62% हो जाएगा। यानी देश में बने हर 10 किलोमीटर एक्सप्रेसवे में से 6 किलोमीटर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में होंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश में कई और एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जबकि कई नए एक्सप्रेसवेज को शासन द्वारा मंजूरी दी गई है।

प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को बदल रहे एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के अनुसार, देशभर में जहां कुल 2900 किमी एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे मौजूद हैं, वहीं 1200 किमी से ज्यादा एक्सप्रेसवे अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। यह पूरे देश के कुल एक्सप्रेसवे के नेटवर्क का 38 प्रतिशत है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के जुड़ने से यह आंकड़ा अब बढ़कर 42% हो गया है। मनोज कुमार सिंह के अनुसार, जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे भी इसका हिस्सा होगा, जिसके जुड़ने से उत्तर प्रदेश का कुल शेयर 62 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण न सिर्फ भौगोलिक बाधाओं को पार कर हुआ है, बल्कि यह पूर्वांचल की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर को भी बदलने जा रहा है। इसे बनाने में 7200 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिसमें 3400 करोड़ रुपए इसे बनाने में और शेष भूमि अधिग्रहण और अन्य मदों में खर्च किया गया है। इसके लिए 22 हजार किसानों से 1100 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य है उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश देश का पहला और इकलौता राज्य है जहां सबसे अधिक एक्सप्रेसवे न केवल बनकर तैयार हो चुके हैं, बल्कि कई निर्माणाधीन और प्रस्तावित भी हैं। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सातवां एक्सप्रेसवे है। इसके अतिरिक्त 3 निर्माणाधीन और 8 प्रस्तावित हैं। प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे (594 किमी.), बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (35 किमी.) और लखनऊ-कानपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (63 किमी.) तेजी से पूर्ण हो रहे हैं। वहीं, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को वाया फर्रूखाबाद, गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे तथा जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण गतिमान है। उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है, जहां 2000 किमी से अधिक एक्सप्रेसवे नेटवर्क की योजना पर काम हो रहा है। यूपी में एक्सप्रेसवे न केवल राजधानी या बड़े शहरों तक सीमित हैं, बल्कि बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई जैसे क्षेत्रों को भी जोड़ रहे हैं।

योगी सरकार की विकास यात्रा का प्रतीक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने जिस गति और दृष्टिकोण के साथ एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार किया है, वह न केवल प्रदेश को जोड़ता है, बल्कि पूरे भारत के विकास को गति देता है। उत्तर प्रदेश के ये एक्सप्रेसवे सिर्फ सीमेंट और कंक्रीट से बनी रोड नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की धमनियां हैं जो उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार तक पहुंच को सुलभ बना रही हैं। उत्तर प्रदेश अब एक्सप्रेसवे के ज़रिए देश को जोड़ने वाला इंजन बन चुका है। जहां बाकी राज्य शुरुआत में हैं, वहीं यूपी नेशनल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का बेस कैम्प बन चुका है और अब यह सफर रुकने वाला नहीं है। यह एक्सप्रेसवे उम्मीदों, सपनों और नए अवसरों की चमकती सड़क है जो उत्तर प्रदेश को “एक्सप्रेस स्टेट ऑफ इंडिया” बना रही है।

यूपी में वर्तमान में संचालित एक्सप्रेसवे और उनकी लंबाई
1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवेः 341 किमी.
2. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवेः 296 किमी.
3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवेः 302 किमी.
4. यमुना एक्सप्रेसवेः 165 किमी.
5. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवेः 96 किमी.
6. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवेः 25 किमी.
7. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवेः 91 किमी.

आज का राशिफल 20 जून 2025: आपका दिन कैसा रहेगा – मेष से मीन तक सभी राशि की पूरी खबर!

आज का राशिफल 20 जून 2025/सर्वोदय न्यूज़:-शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के लिए नए अवसर और खुशियाँ लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखना आज महत्वपूर्ण रहेगा। जानिए मेष से मीन तक आपकी राशि पर ग्रहों का क्या असर रहेगा।

मेष राशि (Aries)

आज आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। खाली समय में आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग: लाल
सावधानी: जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ राशि (Taurus)

आपके घरेलू ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन पारिवारिक सहयोग आपको स्थिर बनाए रखेगा।
शुभ रंग: पीला
सावधानी: संपत्ति से जुड़े फैसलों में सतर्क रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

अनुशासन और समय प्रबंधन की आपकी आदतें आज लाभदायक साबित होंगी।
शुभ रंग: हरा
सावधानी: किसी अनजान सलाह पर भरोसा न करें।

कर्क राशि (Cancer)

स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की ज़रूरत है। आराम और संतुलित खानें से फायदा होगा।
शुभ रंग: सफेद
सावधानी: खानपान में लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo)

कामकाज में सफलता मिल सकती है, लेकिन व्यावसायिक लाभ के लिए नेटवर्किंग करना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
सावधानी: उधार देने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आज नए संपर्क बनेंगे, जिससे पेशेवर योजनाओं को बल मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
सावधानी: वित्तीय व्यापार समझ-बूझकर करें।

तुला राशि (Libra)

सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिजनों के साथ समय सुखद बीतेगा।
शुभ रंग: नीला
सावधानी: पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप टालें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज परिवार में मेल मिलाप बढ़ेगा। बच्चों को लेकर कोई योजनाबद्ध कार्य हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन वादों को निभाने का पूरा पुरज़ोर प्रयास करें — यह आपके आत्मसम्मान को बढ़ाएगा।
शुभ रंग: गुलाबी
सावधानी: पार्टनरशिप से दूरी रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आपको संपत्ति व नौकरानी संबंधी मामलों में राहत मिल सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
सावधानी: वैवाहिक जीवन को प्राथमिकता दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज घरेलू समस्याओं का हल मिल सकता है। संतान या प्रेम संबंध में प्रेम-सम्मान बना रहेगा।
शुभ रंग: हरा
सावधानी: बोलते समय संयम रखें।

मीन राशि (Pisces)

नौकरी में सहयोगियों से समर्थन मिलेगा और कोई नए कार्य में शुरूआत हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
सावधानी: यात्रा-वृत्तियों को योजना अनुसार ही बनाए रखें।

Army Agniveer GD Admit Card 2025 OUT: अभी डाउनलोड करें, जानें पूरी परीक्षा डिटेल

नई दिल्ली/ सर्वोदय न्यूज़ : भारतीय सेना ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) और अग्निवीर ट्रेड्समैन सहित कई पदों के लिए Army Agniveer Admit Card 2025 जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं।

Army Agniveer CEE 2025: परीक्षा की मुख्य बातें

भर्ती संगठन भारतीय सेना (Indian Army)
परीक्षा का नाम अग्निवीर जनरल ड्यूटी / ट्रेड्समैन भर्ती 2025
परीक्षा तिथि 30 जून से 10 जुलाई 2025
एडमिट कार्ड जारी जून 2025, तीसरा सप्ताह
परीक्षा मोड कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा → फिजिकल टेस्ट → मेडिकल

Army Agniveer CEE 2025: श्रेणीवार परीक्षा शेड्यूल

क्रम पद का नाम परीक्षा तिथि अवधि
1 अग्निवीर GD 30 जून – 3 जुलाई 60 मिनट
2 ट्रेड्समैन (10वीं) 3 – 4 जुलाई 60 मिनट
3 टेक्निकल 4 जुलाई 60 मिनट
4 ट्रेड्समैन (8वीं) 7 जुलाई 60 मिनट
5 GD (महिला मिलिट्री पुलिस) 7 जुलाई 60 मिनट
6 सोल्जर टेक्निकल (NA) 8 जुलाई 60 मिनट
7 हवलदार एजुकेशन (IT/साइबर) 8 जुलाई 180 मिनट
8 सिपाही (फार्मा) 9 जुलाई 120 मिनट
9 JCO धार्मिक शिक्षक 9 जुलाई 120 मिनट
10 JCO केटरिंग 9 जुलाई 120 मिनट
11 हवलदार सर्वे/कार्टोग्राफर 9 जुलाई 120 मिनट
12 क्लर्क/स्टोर कीपर 10 जुलाई 60 मिनट

Army Agniveer Admit Card 2025: डाउनलोड करने का तरीका

Follow these simple steps:

  1. nic.in वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर “Login / Apply” टैब पर क्लिक करें
  3. पंजीकृत मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉग इन करें
  4. Admit Card” सेक्शन में संबंधित परीक्षा चुनें
  5. Download” बटन पर क्लिक करें
  6. PDF एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट निकालें

परीक्षा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

  • एडमिट कार्ड (प्रिंट कॉपी)
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar/Driving License आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ब्लू/ब्लैक बॉलपेन

Army Agniveer Exam 2025: महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें
  • एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी दिशानिर्देशों का पालन करें
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि प्रतिबंधित रहेंगे
  • परीक्षा के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जाम होगा

FASTag Annual Pass: अब ₹3,000 में 200 ट्रिप, जानें नए टोल नियम और बचत

नई दिल्ली : अगर आप नेशनल हाईवे पर बार-बार यात्रा करते हैं और हर बार टोल प्लाजा पर लंबी कतारों और खर्च से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत लेकर आई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने फास्टैग यूजर्स के लिए ₹3,000 का वार्षिक पास लॉन्च किया है, जिससे अब 200 ट्रिप तक फ्री टोल की सुविधा मिलेगी।

क्या है नया FASTag Annual Pass?

यह पास नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के टोल प्लाज़ा पर मान्य होगा। ₹3,000 में मिलेगा सालाना पास, जो 1 साल या 200 ट्रिप तक वैध रहेगा। यह स्कीम 15 अगस्त 2025 से लागू होगी। यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो हर हफ्ते हाईवे पर ट्रैवल करते हैं।

कितना होगा फायदा? जानिए गणित

अब तक का खर्च:
अगर आप साल में 200 बार टोल पार करते हैं, तो औसतन ₹10,000 तक टोल देना पड़ता है।

नए पास से बचत:
FASTag Annual Pass के ज़रिए 200 ट्रिप सिर्फ ₹3,000 में पूरी होंगी, यानी प्रति ट्रिप केवल ₹15 का खर्च। कुल अनुमानित बचत = ₹7,000

उदाहरण से समझें बचत की  बात

मानो आप दिल्ली से चंडीगढ़ (NH-44) पर एक तरफ़ की यात्रा में 4 टोल प्लाज़ा आते हैं — कुल टोल: ₹325 और साल में 9 बार सफर करने पर ₹2,925 देते है,रिटर्न ट्रिप के साथ ₹5,850 आपको देने होते है , 200 टोल ट्रिप के हिसाब से कुल खर्च: ₹10,000+ हो जाता है |इस कर्च को कम करने के लिए वार्षिक पास जारी हो सकेंगे | वहीं वार्षिक पास से 200 ट्रिप सिर्फ ₹3,000 में पूरी होंगी।

किन रूट्स पर होगा ज्यादा फायदा?

  • दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे: सबसे ज्यादा लाभ
  • पूरी यात्रा एक ट्रिप मानी जाएगी (अगर इंटरचेंज से पहले या बाद में यात्रा नहीं तो)
  • वापसी अलग ट्रिप गिनी जाएगी (Close Tolling System लागू होगा)

अब पेट की चर्बी भी गलाएं स्वाद के साथ, खाएं इस आटे की रोटी, 1 दिन में घटाएं 1500 ग्राम वजन!

लखनऊ/लाइफस्टाइल(सर्वोदय न्यूज़):अगर आप पेट की चर्बी (Belly Fat) से परेशान हैं और घंटों वर्कआउट के बाद भी फर्क महसूस नहीं हो रहा, तो अब आपको डाइट में सिर्फ एक स्मार्ट बदलाव करने की जरूरत है—वजन घटाने वाला आटा (Fat Loss Atta)। यह स्पेशल रोटी न सिर्फ मेटाबॉलिज्म तेज करती है, बल्कि 1 दिन में 1.5 किलो तक वजन कम करने में मदद कर सकती है (यह परिणाम व्यक्ति पर निर्भर करता है)।

कौन सा आटा है पेट की चर्बी गलाने वाला?

यह रोटी फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी कार्ब्स से भरपूर एक खास तरह के मिक्स आटे से बनाई जाती है जिसमें शामिल हैं:

चर्बी गलाने वाले आटे की सामग्री:

  • बाजरा आटा – 1 कप (फाइबर और आयरन का अच्छा स्रोत)
  • जौ का आटा – 1/2 कप (फैट बर्निंग के लिए उपयोगी)
  • चना आटा – 1/2 कप (प्रोटीन से भरपूर)
  • अलसी का पाउडर – 2 टेबल स्पून (ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए)
  • मेथी दाना पाउडर – 1 टीस्पून (डायजेशन और ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार)

इस मिक्स को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और रोज एक या दो रोटियां खाएं।

रेसिपी: पेट की चर्बी कम करने वाली रोटी कैसे बनाएं?

विधि:

  1. 2 टेबल स्पून मिक्स आटा लें।
  2. इसमें स्वाद अनुसार नमक, हल्दी और हरा धनिया मिलाएं।
  3. थोड़ा-सा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।
  4. तवा गरम करके बिना तेल के दोनों तरफ से सेकें।
  5. घी या बटर के बिना, सादा सलाद या दही के साथ खाएं।

फायदे: क्यों है ये रोटी वेट लॉस के लिए बेस्ट?

  • यह रोटी लंबे समय तक भूख नहीं लगने देती
  • डायजेशन सुधारती है, जिससे ब्लोटिंग नहीं होती
  • फैट सेल्स पर डायरेक्ट असर डालती है
  • ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करती है – डायबिटिक के लिए भी सुरक्षित
  • फाइबर अधिक, जिससे पेट देर तक भरा रहता है

कब खाएं?

  • ब्रेकफास्ट या डिनर में
  • हफ्ते में 5 दिन नियमित सेवन करें

आज का राशिफल 19 जून 2025: बदलाव और उपलब्धियों से भरा रहेगा दिन, जानिए सभी 12 राशियों की स्थिति

आज का राशिफल 19 जून 2025/सर्वोदय न्यूज़:- गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए वित्तीय दबाव और चुनौतियों भरा हो सकता है, वहीं कुछ के लिए खास योजनाएं, रिश्तों में सुधार और नई उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है। मेष से मीन राशि तक जानिए कि आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किस रंग को पहनना रहेगा शुभ और क्या रखनी है सावधानियां।

मेष राशि (Aries):

संयम और धैर्य से काम लेने का दिन है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। किसी रुके कार्य में प्रगति होगी। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग: लाल
सावधानी: गुस्से से बचें, वित्तीय फैसले सोच-समझकर लें।

वृष राशि (Taurus):

जीवनसाथी संग बीतेगा यादगार समय। प्रॉपर्टी डील से पहले सलाह लें। कोई पुरानी ख्वाहिश आज पूरी हो सकती है।

शुभ रंग: पीला
सावधानी: विरोधियों की बातों में न आएं।

मिथुन राशि (Gemini):

भाग्य साथ देगा। टीमवर्क में सफलता मिलेगी। पारिवारिक निर्णयों में पिताजी की राय अहम होगी।

शुभ रंग: हरा
सावधानी: जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि (Cancer):

दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन दोस्तों से मदद मिलेगी। वाहन खरीद की संभावना है। फाइनेंशियल गेन संभव है।

शुभ रंग: सफेद
सावधानी: खानपान में लापरवाही न करें।

सिंह राशि (Leo):

खुशियों भरा दिन लेकिन उधारी से बचें। छात्रों को शैक्षणिक सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
सावधानी: विरोधियों से सतर्क रहें।

 कन्या राशि (Virgo):

नए अवसर और कॉन्टैक्ट्स बनेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति है। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: हरा
सावधानी: पैसों का लेनदेन सावधानी से करें।

तुला राशि (Libra):

कुछ उलझनें रह सकती हैं। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे लेकिन पारिवारिक मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें।

शुभ रंग: नीला
सावधानी: बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

परिवार में आनंद और सुख का माहौल। बच्चों के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी
सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius):

आपके कार्य सरलता से पूरे होंगे। वादों को निभाएं, पार्टनरशिप से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी
सावधानी: विवादों से दूर रहें।

मकर राशि (Capricorn):

कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। वैवाहिक संबंधों में संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग: आसमानी
सावधानी: उलझनों में धैर्य रखें।

कुंभ राशि (Aquarius):

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सरप्राइज मिलेगा।

शुभ रंग: हरा
सावधानी: बोलचाल में संयम रखें।

मीन राशि (Pisces):

नौकरी से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। घूमने का प्लान बनेगा लेकिन जरूरी काम अधूरे न छोड़ें।

शुभ रंग: नारंगी
सावधानी: समय का सदुपयोग करें।

कुत्तों में विटामिन और मिनरल की कमी से होने वाले रोग – लक्षण, कारण और इलाज

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:-कुत्तों की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित आहार अत्यंत आवश्यक है। भोजन में विटामिन्स (vitamins) और मिनरल्स (minerals) की कमी से कई प्रकार की बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, जो उनके विकास, प्रतिरक्षा प्रणाली, हड्डियों, त्वचा और व्यवहार पर बुरा असर डालती हैं। यदि इन पोषक तत्वों की पूर्ति समय पर न की जाए, तो स्थिति गंभीर हो सकती है। डॉ. हेमंत तिवारी (पशु चिकित्सक) का क्या कहना है आइए जानते हैं कि कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स की कमी से कुत्तों में कौन से रोग उत्पन्न होते हैं।

  1. कैल्शियम और फॉस्फोरस की कमी
  • रोग: रिकेट्स (Rickets) और ऑस्टियोमालेसिया (Osteomalacia)
  • लक्षण: हड्डियाँ कमजोर होना, पैरों का टेढ़ा होना, चलने में तकलीफ, शरीर का विकास रुक जाना।
  • ज्यादा खतरा: बढ़ती उम्र के पिल्लों को, खासकर बड़े आकार की नस्लों में।
  1. आयरन (Iron) की कमी
  • रोग: एनीमिया (Anemia)
  • लक्षण: कमजोरी, सुस्ती, भूख में कमी, मसूड़ों का सफेद होना।
  • कारण: खून की कमी या खराब पाचन तंत्र से आयरन का अवशोषण कम होना।
  1. विटामिन A की कमी
  • रोग: त्वचा संबंधी समस्याएं और दृष्टि दोष
  • लक्षण: सूखी व झड़ती त्वचा, रतौंधी, आंखों में सूखापन और संक्रमण।
  1. विटामिन D की कमी
  • रोग: हड्डियों का कमजोर होना, कैल्शियम का अवशोषण रुकना
  • लक्षण: कमजोरी, हड्डियों का दर्द, थकान, पिल्लों में विकास रुकना।
  1. विटामिन E की कमी
  • रोग: मांसपेशियों में कमजोरी और प्रजनन समस्याएं
  • लक्षण: चलने में कठिनाई, थकान, त्वचा की समस्याएं।
  1. विटामिन B कॉम्प्लेक्स की कमी
  • रोग: तंत्रिका तंत्र की समस्याएं और पाचन गड़बड़ी
  • लक्षण: भूख की कमी, वजन घटना, चिड़चिड़ापन, त्वचा का लाल होना।
  1. जिंक की कमी
  • रोग: त्वचा रोग जैसे हाइपरकेराटोसिस
  • लक्षण: नाक और पंजों पर मोटी, सूखी त्वचा, बाल झड़ना, घाव बनना।

रोकथाम और उपचार

  1. संतुलित आहार देना: उच्च गुणवत्ता वाला डॉग फूड दें जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व हों।
  2. विटामिन और मिनरल सप्लिमेंट: पशु चिकित्सक की सलाह से सप्लीमेंट्स देना।
  3. धूप में रखना: प्राकृतिक विटामिन D के लिए रोजाना थोड़ी देर धूप में रखें।
  4. नियमित जांच: समय-समय पर रक्त जांच और हेल्थ चेकअप से कमियों का पता चल सकता है।

निष्कर्ष कुत्तों में विटामिन और मिनरल्स की कमी धीरे-धीरे उनकी सेहत को कमजोर बना सकती है। एक जागरूक पालतू अभिभावक (Pet Parent) को संतुलित पोषण और समय पर पशु चिकित्सक से परामर्श लेकर अपने पालतू की सेहत का ध्यान रखना चाहिए। सही देखभाल से इन बीमारियों से आसानी से बचा जा सकता है।

डॉ. हेमंत तिवारी
(पशु चिकित्सक)

अनानास खाने के फायदे: रोज करें सेवन, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक होंगे जबरदस्त सुधार

लखनऊ /लाइफस्टाइल(सर्वोदय न्यूज़):- अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी लाइफ हो सुपरहिट और शरीर हमेशा रहे फिट, तो अपनी डाइट में रोजाना अनानास (Pineapple) को जरूर शामिल करें। ये खट्टा-मीठा रसीला फल सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी एक सुपरफूड से कम नहीं है। वैज्ञानिकों की मानें तो रोजाना अनानास का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति, इम्यून सिस्टम और त्वचा की सेहत में जबरदस्त सुधार होता है।

अनानास खाने के 7 जबरदस्त फायदे

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity Booster)

अनानास में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाते हैं। यह शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

2. थकान करे छूमंतर

रोज अनानास खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है और थकान की शिकायत दूर होती है। इसका ब्रोमेलेन एंजाइम मसल्स में सूजन और दर्द को कम करता है।

3. पाचन तंत्र को करे मजबूत

अनानास में मौजूद फाइबर और ब्रोमेलेन पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

4.  त्वचा में लाता है निखार

इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C और पानी होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग बनाए रखता है।

5.  कैंसर से बचाव में सहायक

अनानास में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बृहदान्त्र, गैस्ट्रिक और पित्त नली के कैंसर की आशंका को कम कर सकते हैं।

6. दिल को रखे फिट

अनानास में पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और दिल की सेहत में सुधार करते हैं।

7.  वजन घटाने में मददगार

कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला अनानास पेट को देर तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं होती और वजन नियंत्रित रहता है।

 कैसे करें सेवन?

  • नाश्ते में फल के तौर पर खाएं
  • जूस बनाकर पिएं
  • स्मूदी या सलाद में मिलाएं
  • फास्टिंग डाइट में शामिल करें

“अगर दिनभर खाने का मन न हो तो केवल अनानास खाकर भी आप खुद को हल्का, फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।”