Home Blog Page 269

मनीषा रानी की वायरल गैलरी: 9वीं तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी 2 और झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा रानी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में कराए गए उनके ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खासतौर पर गैलरी की 9वीं फोटो ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

इस फोटो में मनीषा ने गोल्डन कलर की बैकलेस ड्रेस में पोज दिया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ और आत्मविश्वास साफ नज़र आता है। कैमरे से हटकर पीछे की ओर देखते हुए दिए गए इस पोज़ में उनका लुक फैंस को बेहद आकर्षक और बोल्ड लगा।

तस्वीरों के सामने आते ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लाखों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आने लगे। प्रशंसकों ने मनीषा के इस स्टाइल को “फैशन स्टेटमेंट” बताया, जबकि कुछ यूज़र्स ने इसे बेहद बोल्ड करार दिया।

गौरतलब है कि मनीषा रानी इन दिनों कई म्यूज़िक वीडियोज़ और ब्रांड प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इज़ाफा हुआ है और अब वह डिजिटल व टीवी इंडस्ट्री की चर्चित चेहरा बन चुकी हैं।

भारत की ‘चौकड़ी’ का धमाका: गिल, राहुल, पंत और जडेजा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। पहली बार भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ही टेस्ट सीरीज में चार भारतीय बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने भले ही चार मुकाबलों के बाद 2-1 से पिछड़ रही हो, लेकिन बल्लेबाजों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि काबिल-ए-तारीफ है।

भारतीय टीम के चार प्रमुख बल्लेबाज – शुभमन गिल (722 रन), केएल राहुल (511 रन), ऋषभ पंत (479 रन) और रविंद्र जडेजा (454 रन) — इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। यह कारनामा आज तक भारतीय टेस्ट इतिहास में नहीं हुआ था।

इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी कर रहे शुभमन गिल ने अब तक 722 रन बनाकर सभी को चौंका दिया है। उनके साथ केएल राहुल और पंत ने भी अपने अनुभव और आक्रामक शैली से टीम को मजबूती दी है। रविंद्र जडेजा ने बल्ले के साथ साथ गेंद से भी शानदार योगदान दिया है।

इंग्लैंड की तरफ से अब तक सिर्फ जैमी स्मिथ और जो रूट ही 400 से ज्यादा रन बना सके हैं। बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

यशस्वी जायसवाल भले ही 400 रनों तक नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन उन्होंने भी दो पारियों में अहम योगदान दिया है और 300 के करीब रन बना चुके हैं। क्रिकेट प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे आखिरी टेस्ट में बड़ा स्कोर बनाकर इस ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

चार टेस्ट मैचों के बाद इंग्लैंड 2-1 से आगे है, लेकिन भारत की लड़ाकू भावना ने यह तय कर दिया है कि सीरीज का अंतिम मुकाबला बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक होने वाला है।

आज का राशिफल: 28 जुलाई 2025, सोमवार – जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल: आज सोमवार, 28 जुलाई 2025 को शुक्र और बृहस्पति मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क में, जबकि मंगल, केतु और चंद्रमा सिंह राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार यह ग्रह स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ, जबकि कुछ के लिए सतर्कता का संकेत दे रही है। आइए जानते हैं आज का राशिफल:

मेष राशि

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। भावनात्मक अस्थिरता महसूस होगी। छात्रों को निर्णय लेने में कठिनाई आ सकती है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक है।
उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि

परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। वाहन या संपत्ति से जुड़े मामलों में देरी संभव है। प्रेम संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। कारोबार सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

 मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में योजनाएं उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं होंगी। नाक, कान, गले से संबंधित समस्या हो सकती है। प्रेम जीवन पहले से बेहतर होगा।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

 कर्क राशि

निवेश से हानि की संभावना है, आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। वाणी में संयम आवश्यक है। मुख रोग परेशान कर सकते हैं।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

मन में बेचैनी और घबराहट रह सकती है। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। व्यवसाय सामान्य रहेगा।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

 कन्या राशि

आंखों में पीड़ा या सिरदर्द संभव है। अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

 तुला राशि

आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा कठिन हो सकती है। किसी अप्रिय समाचार की संभावना है।
उपाय: बजरंगबली को नमन करें।

वृश्चिक राशि

कानूनी मामलों में सावधानी रखें। राजनीति या प्रशासनिक क्षेत्रों में उलझनें संभव हैं। छाती से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि

मानहानि का खतरा बना हुआ है। धार्मिक गतिविधियों में संतुलन जरूरी है। यात्राएं थका सकती हैं। कारोबार अच्छा रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

 मकर राशि

दुर्घटना या हानि की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे।
उपाय: काली माता का स्मरण करें।

कुंभ राशि

जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन में चुनौतियां रहेंगी। व्यापार धीमी गति से चलेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

मीन राशि

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा। शत्रु नियंत्रण में रहेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: तांबे की वस्तु का दान करें।

UPSC Recruitment 2025: असिस्टेंट डायरेक्टर के 45 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

सर्वोदय न्यूज़:-  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट डायरेक्टर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आयकर निदेशालय (प्रणाली), राजस्व विभाग में की जा रही है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 14 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates):

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 26 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2025
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालने की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2025

कुल पदों की संख्या:

45 पद – असिस्टेंट डायरेक्टर (प्रणाली)

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility):

उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है:

  • कंप्यूटर एप्लीकेशन/कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री
  • M.Tech (कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्पेशलाइजेशन)
  • BE/B.Tech (कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन आदि)
  • अन्य समकक्ष इंजीनियरिंग/साइंस डिग्री

आयु सीमा (Age Limit):

  • जनरल/EWS: अधिकतम 35 वर्ष
  • OBC: अधिकतम 38 वर्ष
  • SC/ST: अधिकतम 40 वर्ष
  • PwBD (दिव्यांग): अधिकतम 45 वर्ष

वेतनमान (Pay Scale):

  • 7वें वेतन आयोग के अनुसार

  • लेवल-10 (Pay Matrix)

आवेदन शुल्क (Application Fee):

  • जनरल/OBC/EWS: ₹25
  • SC/ST/Women/PwBD: शुल्क नहीं लगेगा
  • भुगतान विकल्प: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI

आवेदन कैसे करें (How to Apply):

  1. UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  2. “Recruitment” सेक्शन में “Online Recruitment Application (ORA)” लिंक पर क्लिक करें
  3. आवश्यक विवरण भरकर डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  4. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें
  5. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links):

क्या 2000 रुपये से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर लगेगा GST? वित्त राज्य मंत्री ने संसद में क्या कहा?…

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- क्या केंद्र सरकार अब ₹2000 से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर जीएसटी (GST) वसूलने जा रही है? इस सवाल ने सोशल मीडिया से लेकर वित्तीय हलकों में हलचल मचा दी थी। अब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस पर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया है।

मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई को राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री ने साफ किया कि,”₹2000 से अधिक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी लगाने की कोई योजना नहीं है। जीएसटी परिषद (GST Council) की ओर से इस संबंध में कोई सुझाव भी नहीं मिला है।” मंत्री ने कहा कि जीएसटी से जुड़े सभी निर्णय GST काउंसिल की सिफारिशों पर आधारित होते हैं, और फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

हाल ही में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने एक इंटरव्यू में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने की वकालत की थी। उनका कहना था कि इस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाए रखने और संचालन में खर्च आता है, जिसे किसी न किसी को वहन करना ही होगा। बीते कुछ वर्षों में UPI पेमेंट्स में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे इस व्यवस्था पर दबाव बढ़ा है।

वित्त राज्य मंत्री की इस टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि आम जनता के लिए UPI लेनदेन फिलहाल मुफ्त ही रहेंगे, और ₹2000 से अधिक की राशि पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगेगा।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेंगे शिखर धवन? खुद दिया जवाब – मैं पहले…

स्पोर्ट्स न्यूज़/सर्वोदय न्यूज़ :- वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित सेमीफाइनल टकराव की चर्चा के बीच, पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने बड़ा बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धवन ने साफ कर दिया कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं उतरेंगे।

एक इंटरव्यू के दौरान जब धवन से पूछा गया कि अगर इंडिया और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल होता है, तो क्या वे खेलेंगे, उन्होंने स्पष्ट कहा:”भाई साहब, यह सवाल आप गलत जगह पूछ रहे हो। आपको लगता है मैं प्रेशर में आकर बोलूंगा? लेकिन बता देता हूं – मैं पहले भी नहीं खेला था और अब भी नहीं खेलूंगा।”

यह बयान उन्होंने उस पृष्ठभूमि में दिया जब कई भारतीय खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। इसी कारण पहले भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द करना पड़ा था।

आपको बतादें कि अब तक खेले गए तीन मैचों में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है।वहीं, पाकिस्तान चैंपियंस 7 अंकों के साथ टॉप पर हैं और सेमीफाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की है।

पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह इंडिया चैंपियंस के कप्तान हैं। भारतीय टीम में हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। पाकिस्तान के कप्तान हैं शाहिद अफरीदी हैं। यूनिस खान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, कामरान अकमल भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सह मालिक है और इसका दूसरा सत्र 18 जून को एजबेस्टन में शुरू हुआ था। सेमीफाइनल मैच 31 जुलाई को आयोजित होंगे जबकि फाइनल दो अगस्त को खेला जाएगा।

काशी के सांसद पीएम मोदी बोले: ‘ॐ नमः शिवाय सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं’, गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में शिवभक्ति में डूबे

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने गहराई से शिवभक्ति का अनुभव साझा करते हुए कहा, “मैं काशी का सांसद हूं, जब ‘ॐ नमः शिवाय’ सुनता हूं तो मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।”

पीएम मोदी बोले: राजेंद्र चोल लाए थे गंगाजल, नहीं सोना-चांदी

प्रधानमंत्री मोदी ने चोल साम्राज्य की महान परंपराओं और समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा, “इतिहासकार मानते हैं कि चोल वंश का काल भारत के स्वर्ण युगों में से एक था। चोल साम्राज्य ने लोकतंत्र की नींव रखी, जो ब्रिटेन के मैग्ना कार्टा से भी पहले की बात है। राजेंद्र चोल ने सोना या पशुधन नहीं, बल्कि पवित्र गंगाजल विजय के प्रतीक के रूप में लाया था।”

चोलपुरम मंदिर में शिवभक्ति और संस्कृति का संगम

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर परिसर में भव्य समारोह के दौरान प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा की प्रस्तुति ने वातावरण को शिवमय बना दिया। पीएम मोदी ने कहा,“आज इलैयाराजा ने जिस तरह शिवभक्ति में सभी को डुबो दिया, वह अद्भुत अनुभव था। यह स्थान वास्तव में राजा राजेंद्र चोल की श्रद्धा भूमि है।”

भगवान बृहदेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी ने चोल काल के प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे पारंपरिक परिधान—वेष्टि (धोती), सफेद कमीज और अंगवस्त्र—में पहुंचे और गंगा जल से भरे कलश के साथ मंदिर की परिक्रमा की। वैदिक मंत्रोच्चार और शैव ग्रंथ तिरुमुरई के पाठ के बीच उन्होंने भगवान शिव की आराधना की।

पीएम मोदी ने देखी चोल वास्तुकला पर प्रदर्शनी

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा आयोजित चोल शैव परंपरा और स्थापत्य कला पर आधारित प्रदर्शनी को भी प्रधानमंत्री ने ध्यानपूर्वक देखा। प्रदर्शनी में चोल वंश की ऐतिहासिक उपलब्धियों और मंदिर निर्माण शैली को दर्शाया गया था।

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का इतिहास और विशेषताएं

गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर का मुख्य गर्भगृह 55 मीटर ऊंचा है। इसमें 13.5 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित है, जो दक्षिण भारत के सबसे बड़े शिवलिंगों में से एक है। मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली की है, जिसमें जटिल नक्काशी और मूर्तियां हैं, जो चोल कला और स्थापत्य की उत्कृष्टता को दर्शाती हैं। यह मंदिर चोल साम्राज्य की राजधानी के रूप में 250 वर्षों तक रहा और इसका निर्माण 1035 ईवी में पूरा हुआ। मंदिर परिसर में नंदी मंडप, अलंकार मंडप और महा मंडप जैसे कई मंडप हैं। यहां प्रतिदिन चार पूजाएं और वार्षिक उत्सव जैसे महाशिवरात्रि आयोजित होती है। यह मंदिर पर्यटकों के लिए सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल – राहत कार्य जारी

हरिद्वार/सर्वोदय न्यूज़: श्रावण मास की भारी भीड़ के बीच हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार को अचानक भगदड़ मच गई। इस दुखद हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, सुबह दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और घटनास्थल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने माता मनसा देवी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

घटना के तुरंत बाद आपातकालीन मेडिकल सेवाएं सक्रिय की गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्रावण के पवित्र महीने में हर साल लाखों श्रद्धालु मनसा देवी दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। व्यवस्था की कमी और भीड़ प्रबंधन में चूक इस हादसे का कारण मानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।

Aaj 27July 2025 Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 जुलाई का दिन? जानिए आज का भविष्यफल

Aaj 27 July 2025 Ka Rashifal:ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज शुक्र और गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। सूर्य और बुध कर्क में, जबकि मंगल, केतु और चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि (Aries)

आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव हो सकता है। विद्यार्थियों को निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। मानसिक थकान रह सकती है, लेकिन व्यवसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। सुझाव: सूर्य को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि (Taurus)

घर में कलह या विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी कामों में रुकावटें आएंगी। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सामान्य गति से चलेगा। सुझाव: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज योजनाएं अपेक्षित रूप से सफल नहीं होंगी। व्यापार में थोड़ी सुस्ती रह सकती है। स्वास्थ्य में नाक, कान, गले की समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सुझाव: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

आर्थिक नुकसान की आशंका है, निवेश से बचें। बोलचाल में संयम रखें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। मुख संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। प्रेम और व्यापार औसत रहेगा। सुझाव: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। सुझाव: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या राशि (Virgo)

नेत्र पीड़ा, सिरदर्द और अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। प्रेम-संबंध और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहेगी। सुझाव: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आमदनी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कठिन हो सकती है, किसी अप्रिय समाचार की संभावना है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। सुझाव: बजरंगबली को नमन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कानूनी मामलों से बचने की सलाह है। राजनीतिक उलझनों का सामना हो सकता है। स्वास्थ्य में सीने से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। प्रेम और संतान सुखद रहेंगे। सुझाव: पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

सावधान रहें, मानहानि हो सकती है। धार्मिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। यात्राएं थकावट भरी हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य, व्यापार अच्छा रहेगा। सुझाव: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सावधानी मांगता है। दुर्घटना या हानि की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। प्रेम-संबंधों में स्थिरता रहेगी और व्यापार ठीक रहेगा। सुझाव: काली माता का स्मरण करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। निजी जीवन में असंतुलन रहेगा। प्रेमी युगलों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार की रफ्तार धीमी रहेगी। सुझाव: सूर्य को जल दें।

मीन राशि (Pisces)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष में औसत स्थिति बनी रहेगी। शत्रुओं पर नियंत्रण रहेगा, जो आपके आत्मबल को बढ़ाएगा। व्यापार सामान्य रहेगा। सुझाव: तांबे की वस्तु का दान करें।

IBPS PO, SO 2025: इस तारीख को खुलेगी करेक्शन विंडो, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

सर्वोदय न्यूज़:- बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें अब फॉर्म में सुधार (correction) का एक मौका मिलने जा रहा है।

कब खुलेगी करेक्शन विंडो?

IBPS द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन फॉर्म में संशोधन की प्रक्रिया 31 जुलाई 2025 को शुरू होगी और 1 अगस्त 2025 को बंद कर दी जाएगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में केवल एक बार करेक्शन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण: यदि कोई उम्मीदवार करेक्शन के दौरान भी गलती करता है, तो उसे दोबारा सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले हर डिटेल को ध्यान से चेक करना जरूरी है।

फॉर्म करेक्शन फीस:

  • सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए करेक्शन शुल्क ₹200 रखा गया है।
  • यह शुल्क गैर-वापसी योग्य (non-refundable) होगा।
  • करेक्शन के बाद जमा किया गया आवेदन अंतिम और मान्य माना जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि:

आईबीपीएस ने यह भी स्पष्ट किया है कि PO और SO पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और सर्वर लोड से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूरी करें।

भर्ती विवरण:

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 6000+ पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें शामिल हैं:

  • 5208 पद – प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) / मैनेजमेंट ट्रेनी
  • 1007 पद – स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO)

इन बैंकों में होगी नियुक्ति:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • कैनरा बैंक
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • इंडियन बैंक
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • पंजाब एण्ड सिंध बैंक
  • यूको बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

महत्वपूर्ण लिंक:

IBPS आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in