Home Blog Page 267

बुलंदशहर में सामने आया दुर्लभ मेडिकल केस,महिला के लिवर में पल रहा है भ्रूण!

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अत्यंत दुर्लभ चिकित्सा मामला सामने आया है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया है। यहां एक 30 वर्षीय महिला के गर्भाशय में नहीं, बल्कि लिवर के अंदर भ्रूण विकसित हो रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, यह मामला “इंट्राहेपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी” का है, जो मेडिकल साइंस में सबसे दुर्लभ स्थितियों में से एक मानी जाती है।

बुलंदशहर निवासी महिला, जो दो बच्चों की मां हैं, पिछले दो महीने से तेज पेट दर्द और उल्टी से परेशान थीं। स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद जब राहत नहीं मिली, तो एमआरआई जांच करवाई गई। वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. के. के. गुप्ता ने एमआरआई स्कैन में देखा कि महिला के लिवर के दाहिने हिस्से में 12 हफ्ते का भ्रूण विकसित हो रहा है। भ्रूण में दिल की धड़कन (कार्डियक पल्सेशन) भी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

क्या होती है इंट्राहेपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी?

  • यह स्थिति उस समय उत्पन्न होती है जब भ्रूण गर्भाशय के बाहर किसी अन्य अंग में विकसित होने लगे।
  • लिवर में भ्रूण का विकास होना बेहद असामान्य और खतरनाक होता है।
  • आंकड़ों के अनुसार, सभी एक्टोपिक प्रेग्नेंसी मामलों में केवल 0.03% ही इस तरह की होती हैं।

कितना जोखिम भरा है यह केस?

डॉ. के. के. गुप्ता के मुताबिक:“यह केस चिकित्सा विज्ञान की जटिलता को दर्शाता है। समय पर पता चलना महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।” गर्भाशय के बाहर भ्रूण का विकास करना महिला के जीवन के लिए खतरा बन सकता है। सही समय पर निदान और विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता से ही जटिलताओं को रोका जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में ऐसा मामला पहली बार दर्ज हुआ है।सोशल मीडिया और मेडिकल कम्युनिटी में इसे “मेडिकल मिरेकल” की तरह देखा जा रहा है।

किश्त चुकाओ वरना नहीं मिलेगी बीवी, कर्ज की किश्त न भर पाने पर एक महिला को बैंक ने बनाया बंधक!

झांसी/सर्वोदय न्यूज़:- झांसी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कर्ज की किश्त न भर पाने पर एक महिला को बैंक में बंधक बनाए जाने का आरोप लगा है। महिला के पति ने डायल-112 पर शिकायत की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को छुड़ाया गया। घटना मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है और इसने निजी लोन कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाबई रोड पूंछ निवासी रविंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा वर्मा ने एक प्राइवेट लोन कंपनी से ₹40,000 का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किश्त ₹2,120 थी। अब तक वह 11 किश्तें चुका चुकी हैं, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में केवल 8 किश्तें दिखाई जा रही हैं।

आपको बतादें कि  महिला ने आरोप लगाया कि बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने उसकी तीन किश्तें हड़प लीं। सोमवार को टीकमगढ़ (MP) निवासी बैंक सीओ संजय यादव घर पहुंचा और पैसे न देने पर महिला और उसके पति को जबरन बैंक ले आया। महिला को 5 घंटे तक बैंक में बैठा कर रखा गया, जब तक कि उसके पति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई।

सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और महिला को बैंक से बाहर निकाला। साथ ही कोतवाली मोंठ पुलिस ने पति-पत्नी को थाने बुलाया। पूजा वर्मा ने लिखित शिकायत में बताया कि एजेंटों ने किश्त का पैसा गबन किया है| फिलहाल पुलिस बैंक कर्मियों और एजेंटों से पूछताछ कर रही है।

पूरे मामले पर  अनुज कुमार (बैंक मैनेजर, कानपुर देहात) का कहना है कि महिला पिछले 7 महीने से किश्त नहीं भर रही थी। उसे सिर्फ बुलाया गया था, बाध्य नहीं किया गया। महिला अपने पति के साथ आई और खुद से बैंक में बैठी।

आपको बतादें कि यह मामला निजी फाइनेंस कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। बगैर लीगल प्रक्रिया के किसी को बंधक बनाना कानूनी तौर पर अपराध है। यदि एजेंट ने वाकई किश्तें गबन की हैं तो यह धोखाधड़ी का मामला बनता है।

WCL 2025 Semi Final: अगर भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो फाइनल में कौन जाएगा? जानिए पूरा…

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Ind vs Pak WCL 2025 Semi Final – भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से रोमांच और राजनीति दोनों का केंद्र रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के सेमीफाइनल में एक बार फिर यही दोनों चिर-प्रतिद्वंदी आमने-सामने हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वाकई होगा?

पिछले लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, और वह मैच रद्द कर दिया गया था। अब यदि सेमीफाइनल में भी भारत ऐसा करता है, तो क्या पाकिस्तान को वॉकओवर मिलकर सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी? आइए, जानते हैं पूरी स्थिति।

 क्या भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच होगा?

31 जुलाई को पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होना तय है। लेकिन भारत ने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया था। यदि यह स्थिति दोहराई जाती है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, लीग स्टेज में टॉप पर रही पाकिस्तान चैंपियंस को सीधा फाइनल टिकट मिल सकता है।

 WCL 2025 सेमीफाइनल मुकाबले:

  • पहला सेमीफाइनल: भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस – 31 जुलाई
  • दूसरा सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – 31 जुलाई

 WCL 2025 सेमीफाइनल टीमों की स्थिति:

  1. पाकिस्तान चैंपियंस – लीग स्टेज में टॉप पोजीशन
  2. साउथ अफ्रीका चैंपियंस – दूसरे स्थान पर
  3. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – तीसरे स्थान पर
  4. भारत चैंपियंस – चौथे स्थान पर

यदि भारत मैच खेलने से मना करता है, तो पाकिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा, और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है।

रूस और जापान में 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी, तबाह हुए तटीय इलाके और बंदरगाह

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(मॉस्को/टोक्यो): बुधवार सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने न केवल इलाके को हिला दिया, बल्कि रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें भी उठा दीं। इस प्राकृतिक आपदा ने कई बंदरगाहों, शहरों और तटीय समुदायों को प्रभावित किया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि यह अब तक के छह सबसे बड़े भूकंपों में से एक है।

भूकंप का केंद्र:

भूकंप का केंद्र रूस के पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 125 किमी दक्षिण-पूर्व, समुद्र तल से 19 किमी की गहराई में था। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:25 पर आए इस भूकंप के झटकों से लोग डर के मारे घर छोड़ सड़कों पर निकल आए।

 रूस और जापान में सुनामी का कहर:

  • जापान:

  • 30-50 सेमी ऊंची लहरें होक्काइडो और इशिनोमाकी तट से टकराईं।
  • 9 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
  • कई तटीय क्षेत्रों में व्हेल मछलियों के शव बहकर आए, जिससे समुद्री जैवविविधता पर संकट है।
  • रूस:

  • कामचटका और साखालिन द्वीप पर 4 मीटर तक ऊंची लहरें दर्ज की गईं।
  • सेवेरो-कुरील्स्क बंदरगाह और मछली संयंत्रों को भारी नुकसान।
  • बिजली और मोबाइल सेवा ठप, आपातकालीन टीमें सक्रिय।

अमेरिका में हवाई, अलास्का, कैलिफोर्निया समेत कई राज्यों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है |राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर जनता से “सुरक्षित रहने” की अपील की। साथ ही अलास्का के अल्यूशियन द्वीप के लिए विशेष चेतावनी जारी।

इतना ही नहीं न्यूजीलैंड सरकार ने भी पूरे तटीय क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है ।लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की गई है।

 वीडियो में दिखी तबाही:

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप्स में रूस के तटीय इलाकों में इमारतों को जलमग्न होते और लोग घबराकर ऊंचे स्थानों की ओर जाते देखे गए हैं। जापान में सीरन बजते हुए और लोग निकासी करते हुए नजर आए।

 इससे पहले भी मार्च 2011में  जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप और विनाशकारी सुनामी आ चुकी है | 1952: कामचटका में आया 9.0 तीव्रता का भूकंप, ऐतिहासिक तबाही देखी जा चुकी है | जुलाई 2025: पहले भी कामचटका के पास कई मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: कन्या समेत कई राशियों के चमकने का दिन, जानिए सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 30 July 2025: 30 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति कुछ खास बन रही है। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में हैं, सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह में, मंगल और चंद्रमा कन्या राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस कारण कन्या समेत कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा।

मेष (Aries):

विरोधियों पर हावी रहेंगे। ज्ञान में वृद्धि होगी, लेकिन कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ (Taurus):

भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत और रिश्तों में संयम रखें। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, पर व्यापार ठीक रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini):

परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, खासतौर पर रक्तचाप। प्रेम और व्यापार में सुधार होगा।
उपाय: काली माता को प्रणाम करें।

कर्क (Cancer):

व्यापारिक स्थिति में मजबूती आएगी। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान पक्ष सकारात्मक रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

सिंह (Leo):

धन लाभ के योग हैं लेकिन निवेश सोच-समझकर करें। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या (Virgo):

आज आप सितारों की तरह चमकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही शानदार रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra):

फिजूलखर्ची से मन अशांत हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, विशेषकर आंखों और सिरदर्द से परेशानी संभव है।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio):

नई आमदनी के स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान और व्यापार में उन्नति होगी।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

धनु (Sagittarius):

न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn):

भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक कार्य संभव हैं। अटके कार्य पूरे होंगे।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius):

चोट या विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, लेकिन प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मीन (Pisces):

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध और नौकरी में तरक्की होगी। भाग्य पूरा साथ देगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

पीड़ित परिवार से मिले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बंधाया ढांढस

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- विगत दिवस कैसरबाग के फूलबाग स्थित शंकरपुरी कॉलोनी के पार्क में आठ वर्षीय बालक की मृत्यु के प्रकरण में मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों से भेंट की और हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार आपके साथ है। डिप्टी सीएम ने क्षेत्र में जनचौपाल लगाकर शिकायतों की सुनवाई की। मौके पर ही कई समस्याओं का निदान किया और अधिकारियों को सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को मुआवजे के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

रविवार सुबह खेलते समय बॉल उठाने के लिए ट्रांसफार्मर के सुरक्षा घेरे में दाखिल हुए मासूम बच्चे फरद पुत्र फरीद कुरैशी की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। मंगलवार दोपहर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बच्चे के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शोक संतृप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। पीड़ित परिजनों को सरकार की ओर से अधिकतम मुआवजा दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने क्षेत्रीय जनता के साथ इलाके का निरीक्षण किया और जनचौपाल लगाकर समस्याएं भी सुनीं।

मौके पर कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण

लोगों ने उन्हें बिजली ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा फेंसिंग, इलाके में सफाई एवं सड़क निर्माण को लेकर अपनी समस्याएं बताईं। डिप्टी सीएम ने उन्हें सभी समस्याओं के समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने हेतु आश्वास्त किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण किया। साथ ही वहां उपस्थित नगर निगम, जल निगम, बिजली व अन्य विभागों के अफसरों को शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि समयबद्ध तरीके से सभी शिकायतों का निदान किया जाए। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की समस्याओं का निदान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा फेंसिंग, नए पंप हाउस का निर्माण

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी बिजली ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा फेंसिंग के लिए बिजली विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ट्रांसफार्मर के चारों ओर मजबूत दीवार भी बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलाके में साफ-सफाई की व्यापक स्तर पर कराई जाएगी। इसके लिए नगर निगम के अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है। क्षेत्र में नए पंप हाउस का भी निर्माण कराया जाएगा। पुराना पम्प हाउस जर्जर हालत में है। उन्होंने बेतरतीब बिजली के तारों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश बिजली विभाग के अफसरों को दिए। डिप्टी सीएम ने बताया कि जनचौपाल और निरीक्षण के दौरान अन्य जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, वे भी जल्द ही निस्तारित की जाएंगी।

Reporter Lucknow- Hari Ram 

IAS अफसर ने वकीलों से मांगी माफी, तहसील में कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक…

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश। पुवायां तहसील में SDM पद पर ज्वाइन करने पहुंचे 2022 बैच के IAS अधिकारी रिंकू सिंह राही को पहले ही दिन विवाद का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में एक वकील के मुंशी को गंदगी फैलाने पर उठक-बैठक लगाने की सजा देना उन्हें भारी पड़ गया।

निरीक्षण के दौरान SDM ने देखा कि एक मुंशी शौचालय के बाहर ही गंदगी कर रहा था। विरोध जताने पर मुंशी ने बेहिचक जवाब दिया कि वह वहीं टॉयलेट करेगा। इसके बाद SDM ने मौके पर ही उसे उठक-बैठक लगवाई।

इस घटना से वकीलों ने नाराज होकर धरना शुरू कर दिया और SDM के खिलाफ विरोध जताया। मामले को शांत करने के लिए रिंकू सिंह राही खुद वकीलों के पास पहुंचे और जब उनसे कहा गया कि यदि गलती है तो आप भी उठक-बैठक लगाएं — तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से पांच बार कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और माफी मांगी। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

SDM रिंकू सिंह राही ने मीडिया से बातचीत में कहा, “गलती कोई भी करे, तो गलती तो गलती होती है। मैं खुद भी गलती करता हूं तो माफ़ी मांगना मेरा कर्तव्य है।”

डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता ने मारा थप्पड़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा वाकया नोएडा स्थित एक निजी टीवी चैनल के स्टूडियो में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।इस घटना ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक टीवी बहस के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक और स्त्री-विरोधी टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बहस गरम हुई और सपा नेता मोहित नागर ने मंच पर ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौलाना के समर्थक भड़क गए, और कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।

मौलाना रशीदी ने कुछ दिन पहले एक अन्य टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मस्जिद में गई एक तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने धार्मिक आधार पर भड़काऊ और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।

नोएडा के स्थानीय निवासी प्रवेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में मौलाना साजिद रशीदी पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए: महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बयान, धार्मिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान, पुलिस ने रशीदी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

सपा कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को “पूरे समाजवादी परिवार का अपमान” बताया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं कुछ धार्मिक संगठनों ने सपा नेता की हिंसक प्रतिक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।

‘4 ही पवित्र, बाकी सब बॉयफ्रेंड के चक्कर में’: प्रेमानंद महाराज के बयान से मचा बवाल, युवाओं में नाराज़गी

मथुरा/सर्वोदय न्यूज़:- धार्मिक नगरी मथुरा एक बार फिर साधु-संतों के विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह आधुनिक युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों के चरित्र पर तीखी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनके इस बयान ने धार्मिक और सामाजिक जगत में तीखी बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां कुछ संत उनके समर्थन में उतर आए हैं, वहीं कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

वायरल वीडियो में क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में कहा:”आज के समय में 100 में से मुश्किल से 2 या 4 लड़कियां ही पवित्र होती हैं, बाकी सब बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसी हैं।”

उन्होंने आगे कहा:”अगर कोई युवक चार लड़कियों से संबंध रख चुका है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएगा। इसी तरह जो लड़की चार पुरुषों के साथ रही हो, उसके लिए एक पति को स्वीकार करना कठिन हो जाता है।”

समर्थन में उतरे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास

महंत राजू दास ने प्रेमानंद महाराज के बयान का समर्थन करते हुए कहा:“संत समाज का काम समाज को आईना दिखाना है। प्रेमानंद जी ने वही किया है। समाज में बढ़ती अर्धनग्नता और नैतिक गिरावट पर बात करना कोई गलत बात नहीं है। इस्लाम में पर्दा है, लेकिन हमारे समाज में अब इसे आधुनिकता मान लिया गया है।”

विरोध में बोले शशिकांत दास

सरयू आरती के अध्यक्ष शशिकांत दास ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा:”प्रेमानंद महाराज को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। लाखों लोग उन्हें सुनते हैं। ऐसे शब्दों से समाज में मानसिक विषाक्तता फैल सकती है।”

युवाओं और महिलाओं की तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी की निंदा की है। कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रहीं: “ऐसे बयान महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।” “यह सोच लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देती है।” “आज लड़के-लड़कियां समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे विचार सामाजिक विभाजन पैदा करते हैं।”

राज्यसभा में खरगे का तीखा तंज: “उन्हें छुट्टा मत छोड़ो, देश खराब हो जाएगा” – सोनिया गांधी मुस्कराईं, विपक्षी सांसद हंसे

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो रही चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर व्यंग्यात्मक हमला बोला। इस दौरान उन्होंने PM मोदी की तुलना गांव में छोड़ी गई छुट्टा गायों से कर दी, जिस पर सदन में ठहाके गूंज उठे और सोनिया गांधी भी मुस्कुरा उठीं।

“गाय की तरह मत छोड़ो उन्हें…” – खरगे का PM मोदी पर व्यंग्य

खरगे ने कहा:”मैं देहाती हूं, हमारे गांवों में जब गाय को चराने की जगह नहीं मिलती, तो उसे सरकारी जमीन पर छोड़ दिया जाता है। वैसा प्रधानमंत्री को मत छोड़िए। अगर उन्हें यूं ही चरने दिया गया तो पूरा देश खराब हो जाएगा।” खरगे के इस तंज पर विपक्षी सांसदों ने ठहाके लगाए, वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी मुस्कराती दिखीं।

“PM मोदी भगवान नहीं हैं, लोकतंत्र में इंसानों को पूजना खतरनाक”

खरगे ने भाजपा नेताओं पर पीएम मोदी को ईश्वरीय दर्जा देने का आरोप लगाते हुए कहा:“आपने प्रधानमंत्री बना दिया, भगवान मत बनाइए। राजनीति में भक्ति तानाशाही की ओर ले जाती है।” उन्होंने यह भी कहा कि:“11 साल में किसी डिबेट में PM शामिल नहीं हुए। संसद में नहीं बैठते। ये लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।”

“सुषमा स्वराज ने कहा था मोदी के दर्शन कर लो”

खरगे ने संस्मरण सुनाते हुए कहा:“जब मैं लोकसभा में था, सुषमा स्वराज ने मुझसे कहा था कि मोदी जी के दर्शन कर लीजिए। मैंने कहा कि क्या वो भगवान हैं जिनके दर्शन करूंगा?”

“गलतियों के लिए कांग्रेस को दोष देना बंद करें”

खरगे ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाया कि हर विफलता के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने कहा:“आप जो कर रहे हैं, उस पर ध्यान दें। पुरानी सरकारों को दोष देने से कुछ नहीं होगा।”

“कारगिल रिव्यू कमेटी जैसा कदम अब क्यों नहीं?”

खरगे ने केंद्र से सवाल किया:“1999 के कारगिल युद्ध के बाद एक रिव्यू कमेटी बनी थी, जिसकी अध्यक्षता जयशंकर के पिता ने की थी। अब आप ऐसा कोई कदम क्यों नहीं उठा रहे हैं?” उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों और आतंकी घटनाओं की स्वतंत्र जांच और समीक्षा ज़रूरी है ताकि सुधार हो सके।

“मुझे सिर्फ मेरे लीडर ही बिठा सकते हैं” – BJP सांसदों पर नाराज़गी

BJP सांसदों के शोरगुल पर खरगे ने कहा:“मुझे सिर्फ मेरे नेता और मेरे लोग ही बिठा सकते हैं, आप नहीं।”