Home Blog Page 250

PM JanDhan Yojana: खाते में बैलेंस न हो तो भी ₹10,000 तक निकाले जा सकते हैं पैसे, मोदी सरकार का तोहफा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- PM JanDhan Yojana के तहत आज़ादी के 11 साल पूरे हो गए हैं। यह योजना देश के आर्थिक और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए 2014 में शुरू की गई थी। इस योजना के तहत अब तक 56.16 करोड़ बैंक खातों की संख्या हो चुकी है, और 2.68 लाख करोड़ रुपये खातों में जमा किए गए हैं। जनधन योजना न केवल गरीब और वंचित वर्ग को बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करती है, बल्कि इसके तहत कई लाभकारी सुविधाएँ भी दी जाती हैं, जिनमें ओवरड्राफ्ट सुविधा भी शामिल है। आइए, जानते हैं इस सुविधा के बारे में विस्तार से।

क्या है ओवरड्राफ्ट लिमिट?

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत अब लाभार्थी ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसका मतलब है कि यदि आपके खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं है, तो भी आप एक सीमित राशि तक पैसे निकाल सकते हैं या लेन-देन कर सकते हैं। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास इमरजेंसी में पैसे की आवश्यकता होती है, लेकिन खाते में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता।

जनधन योजना के अन्य लाभ

  • प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लाभार्थियों को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है।
  • इसके साथ ही हर लाभार्थी को रुपे डेबिट कार्ड भी दिया जाता है, जिससे वे नकदी रहित लेन-देन कर सकते हैं।
  • इन खातों के माध्यम से कई योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है, जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, और मुद्रा योजना।

आंकड़ों पर एक नजर

वित्त मंत्रालय ने हाल ही में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खातों की संख्या मार्च 2015 के 14.72 करोड़ से बढ़कर 56.16 करोड़ हो गई है। इनमें से 56% खाताधारक महिलाएं हैं और 67% खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अब तक 45 लाख करोड़ रुपये लाभार्थियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

रुपे डेबिट कार्ड की सुविधा

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 38.68 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे लाभार्थियों को नकदी रहित लेन-देन की सुविधा मिली है। इसके साथ ही दुर्घटना बीमा कवर भी दिया गया है। इस योजना के माध्यम से आम नागरिक को डिजिटल भुगतान की दिशा में कदम बढ़ाने की प्रेरणा मिली है।

Aaj Ka Rashifal 30 August 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन – मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 30 August 2025 :- आज 30 अगस्त 2025 को  ग्रहों की चाल का  सभी राशियों पर पड़ेगा असर। गुरु मिथुन राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संदेश लेकर आया है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन थोड़ी सतर्कता की मांग कर रहा है। चोट लगने या किसी विवाद में फंसने की आशंका है। जोखिम से बचें। हालांकि, प्रेम संबंधों और व्यापार में स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें और सूर्य को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि (Taurus)

जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे दिन सुखद गुजरेगा। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रेम जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे संकेत मिल रहे हैं।
उपाय: बजरंगबली का स्मरण करें और लाल वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

विरोधी सक्रिय रह सकते हैं और स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। हालांकि, प्रेम और व्यापारिक मोर्चे पर स्थिति संतुलित बनी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं में बहने से बचें। प्रेम संबंधों में तकरार की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

घर-परिवार में हल्की फुल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का योग भी बन रहा है। प्रेम और व्यापार के लिए दिन शुभ है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में मजबूती आएगी और परिजनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन भी संतुलित रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक वृद्धि के संकेत हैं। लेकिन जुए-सट्टे जैसे जोखिमों से दूर रहें। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति मजबूत बनी हुई है।
उपाय: बजरंगबली को नमन करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा। करियर और बिजनेस में प्रगति होगी। जरूरी चीजें समय पर मिलेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

मन थोड़ा अशांत रह सकता है। सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। हालांकि प्रेम और व्यापारिक पक्ष मजबूत रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराना धन भी वापस मिल सकता है। कारोबार में सफलता के संकेत हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
उपाय: माता काली की आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

पिता का सहयोग मिलेगा और कोर्ट-कचहरी से राहत मिल सकती है। व्यवसाय में भी उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की और धार्मिक कार्यों में सहभागिता के योग हैं। प्रेम और व्यापार दोनों में संतुलन रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल को क्यों कहा जा रहा है ‘नकली’?

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:- बिग बॉस 19 में शामिल हुईं तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। शो के शुरुआती हफ्तों में ही उन्होंने कुछ ऐसे बयान दे डाले, जिन्हें ओवरएक्टिंग, फेक एटीट्यूड और रियलिटी से कटे हुए माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें “नकली”, “ड्रामेबाज” और “बॉस इन इमैजिनेशन” जैसे तमगों से नवाजा जा रहा है।जानिए कौन-कौन से बयान बने ट्रोलिंग की वजह

1. “कुंभ में बॉडीगार्ड्स ने 100 लोगों की जान बचाई”

तान्या ने दावा किया कि उनके बॉडीगार्ड्स ने कुंभ मेले में पुलिसवालों की जान बचाई थी। लोगों को ये बात बनावटी और अतिरंजित लगी। एक यूजर ने लिखा – “बचाया कम था, तमाशा ज्यादा किया था।”

2. “बॉडीगार्ड्स रखना मेरा शौक है”

तान्या का कहना था – “मेरे लिए बॉडीगार्ड्स रखना नॉर्मल है, जैसे लोगों के शौक होते हैं, वैसे मेरा शौक बॉडीगार्ड्स रखना है।” ये बयान शो-ऑफ के तौर पर देखा गया और कई ने इसे ‘रॉयलिटी कॉम्प्लेक्स’ करार दिया।

3. “मैं साड़ी पहनकर बिग बॉस आई हूं, ये मेरी अचीवमेंट है”

तान्या ने खुद को संस्कृति से जुड़ी बताया और कहा कि उन्हें अपनी साड़ी पहनकर एंट्री लेने पर गर्व है। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ये बात “खुद को फालतू में हाईलाइट करने” जैसी लगी।

 4. “मुझे बॉस या मैम बुलाओ”

तान्या ने कहा – “मेरे घर में सब मुझे बॉस बुलाते हैं, मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझे बॉस कहते हैं।”
इस पर यूजर्स ने कमेंट किया – “बॉस बनना है तो पहले रियल बनो।”

5. “मेरे मम्मी-पापा मुझे झाड़ू-पोछा करते देखेंगे तो दुख होगा”

जब तान्या ने कहा कि घर के काम करते देख उनके माता-पिता को बुरा लगेगा, लोगों ने कहा – “ये घर का रूल है, आप रॉयल्टी नहीं, कंटेस्टेंट हो।”

6. “मैं बर्तन धो रही हूं, हाथ जल गए, लेकिन कर रही हूं ताकि कोई बोले ना”

तान्या का कैमरे के सामने रोते हुए ये कहना कि “दो दिन से बर्तन धो रही हूं और हाथ जल गए हैं” भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। एक यूजर ने तंज कसा – “तो क्या झाड़ू-पोंछा स्टंट है?”

सोशल मीडिया का रिएक्शन

  • “फेंको-फेंको पूरी ताकत से फेंको!”
  • “ड्रामा क्वीन ऑफ द सीजन”
  • “तान्या मित्तल = साड़ी + बॉडीगार्ड + बर्तन वाला इमोशन = फुल फेक पैकेज”

सीएम योगी ने किया यूपी राज्य निर्वाचन आयोग के भवन का शिलान्यास, जानें क्या होंगी विशेषताएं

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध विहार योजना में राज्य निर्वाचन आयोग के आधुनिक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।करीब 50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन 2618.59 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला होगा और इसमें स्टिल्ट फ्लोर सहित कुल छह मंजिलें होंगी। भवन की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत पर 25,000 लीटर क्षमता का आरसीसी टैंक और भूमिगत स्तर पर एक लाख लीटर क्षमता का अंडरग्राउंड टैंक स्थापित किया जाएगा। परिसर में रोड पाथवे, ओपन पार्किंग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

25 केएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा। पूरे भवन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी सिस्टम होगा। कर्मचारियों और आगंतुकों की सुविधा के लिए 13 यात्री क्षमता वाली दो लिफ्ट और 8 यात्री क्षमता वाली एक लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके साथ ही आंतरिक विद्युतीकरण और पावर वायरिंग की अत्याधुनिक व्यवस्था भी की जाएगी। यह भवन न केवल निर्वाचन आयोग के कामकाज को गति देगा बल्कि तकनीक और सुविधाओं से लैस होकर एक मॉडल ऑफिस के रूप में भी उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा:”यह भवन पारदर्शी और सुव्यवस्थित निर्वाचन व्यवस्था को नई मजबूती देगा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगा।” उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाली वृहद चुनावी प्रक्रिया — ग्राम पंचायत से लेकर नगर निगम तक — भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाने में अहम भूमिका निभाती है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग का स्वयं का भवन होना लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव की विशाल प्रक्रिया को आयोग अब और बेहतर तरीके से संपन्न कर सकेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में अकेले 12 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान में भाग लेते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य की कुल आबादी से अधिक है।

उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 57,600 ग्राम पंचायतें, 826 क्षेत्र पंचायतें और 75 जिला पंचायतें हैं। वहीं, 17 नगर निगम, 199 नगर पालिकाएं और 544 नगर पंचायतें भी हैं, जिनके साथ 14,000 से अधिक पार्षदों के चुनाव की जिम्मेदारी भी राज्य निर्वाचन आयोग ही निभाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है तो उसमें उत्तर प्रदेश की यह व्यापक चुनावी प्रक्रिया अहम भूमिका निभाती है।

योगी आदित्यनाथ ने लोकतंत्र की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा कि जनता केवल मतदाता नहीं है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की जनार्दन है। उसकी आवाज को सुनना और महत्व देना ही जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। यदि कोई जनप्रतिनिधि जनता की अपेक्षाओं की अनदेखी करता है तो पांच साल बाद जनता उसे नकार देती है। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी व्यवस्था ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में खड़ा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और निर्वाचन व्यवस्था का मजबूत होना ही इस दिशा में सबसे बड़ी गारंटी है।

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य निर्वाचन आयोग किराए के भवन से कामकाज कर रहा था, जिससे कई प्रकार की कठिनाइयां आती थीं, लेकिन अब नए भवन के निर्माण से आयोग को कामकाज में और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राजकीय निर्माण निगम 18 महीनों से भी कम समय में इस छह मंजिला आधुनिक भवन का निर्माण पूरा कर देगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल होगा जिनके पास निर्वाचन आयोग का स्वयं का भवन होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजन प्रताप सिंह, यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष, एससी-एसटी आयोग की अध्यक्ष, पंचायती राज्य आयोग के अधिकारीगण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भवन की लागत और विशेषताएं

लगभग ₹50 करोड़ की लागत से बनने वाला यह भवन 2618.59 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैला होगा और इसमें 6 मंजिलें (स्टिल्ट फ्लोर सहित) होंगी।

मुख्य सुविधाएं:
  • रोड पाथवे, ओपन पार्किंग, और रेन वाटर हार्वेस्टिंग
  • 25 KLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP)
  • सीसीटीवी कैमरे पूरे भवन में सुरक्षा के लिए
  • 13 यात्री क्षमता वाली दो लिफ्ट, और 8 यात्री क्षमता वाली एक लिफ्ट
  • आधुनिक पावर वायरिंग और विद्युतीकरण
  • छत पर 25,000 लीटर का RCC टैंक और भूमिगत 1 लाख लीटर का अंडरग्राउंड टैंक

संभल में डेमोग्राफी बदलने के लिए सपा-कांग्रेस ने रची साजिश – सीएम योगी

प्रतापगढ़/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने संभल में 2024 की हिंसा पर आई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया। उस वक्त हिन्दुओं की जनसांख्यिकी को कम करके डेमोग्राफी बदलने की साजिशें रची गईं। आज डबल इंजन की सरकार किसी भी कीमत पर ऐसी विभाजनकारी राजनीति नहीं होने देगी। जो भी प्रदेश की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास करेगा, उसे स्वयं पलायन करना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ में 570 करोड़ रुपये की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को देखकर विपक्ष बौखला गया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इंडी गठबंधन वास्तव में एंटी इंडिया गठबंधन है। यह गठबंधन भारत की आन-बान-शान से खिलवाड़ करता है और देश को जाति-धर्म के आधार पर बांटने का काम करता है। सीएम योगी ने कहा कि जब-जब इन्हें सत्ता मिली, तब-तब इन्होंने माफिया को बढ़ावा दिया, गुंडागर्दी करवाई और गरीबों का हक छीना। अब जब जनता ने इन्हें नकार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय नेता, इन पर अभद्र टिप्पणी सूरज पर थूकने जैसा- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश में विकास कार्यों को देखकर विपक्ष बौखला गया है। सीएम योगी ने हाल ही में बिहार में इंडिया गठबंधन की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणियों को विपक्ष की हताशा का नतीजा बताते हुए कहा कि ऐसे लोग राजनीति में जगह के लायक नहीं हैं। इन लोगों को समझना चाहिए भारत के प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनके प्रति अपशब्दों का प्रयोग करने का मतलब सूरज पर थूकने जैसा है। यह थूक इनके ऊपर आ रहा है। इन लोगों की भाषा से आज 140 करोड़ भारतवासी अपने आपको अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तुष्टिकरण नहीं संतुष्टीकरण के माध्यम से सशक्तिकरण की तरफ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं, इसलिए 8 वर्ष में 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से उभारने में मदद मिली।

डबल इंजन की सरकार ने खत्म किया माफियाराज- मुख्यमंत्री

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने आज माफिया संस्कृति को खत्म कर प्रदेश को विकास की राह पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हर जिले को एक माफिया दिया था, जो लूट-खसोट करता था, विकास योजनाओं में डकैती डालता था और गरीबों के हक छीनता था। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने माफिया को खत्म कर वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज दिया है। सीएम योगी ने कहा कि आज प्रतापगढ़ का आवला का उत्पादन अब दुनिया भर में पहुंच रहा है, सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज बन चुका है और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी कनेक्टिविटी परियोजनाएं विकास को गति दे रही हैं। प्रतापगढ़ आज विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के किसानों ने आवला की खेती से प्रदेश को नई पहचान दी है, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी में योगदान दिया और स्थानीय उत्पाद जैसे रसमलाई की मिठास घर-घर पहुंच रही है। मां बेल्हा देवी की कृपा से प्रतापगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 263 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 306 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह विकास का मूर्त रूप है, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और उद्यमिता को मजबूत कर रहा है।

बेटी की इज्जत पर हाथ डालने वाले को अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करेगा- सीएम योगी

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ने माफिया मुक्त प्रदेश बनाया है। बेटी की इज्जत पर हाथ डालने वाले को अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करेगा। हालिया पुलिस भर्ती में 60,244 पदों पर भर्ती का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस भर्ती में 12,000 से अधिक बेटियां शामिल हुईं। महिला एवं बाल विकास विभाग में 2,425 मुख्य सेविकाओं की भर्ती भी बेटियों को सशक्त करने की दिशा में कदम है। उन्होंने कहा कि आज “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह योजना जैसे कार्यक्रमों से बेटियां आत्मनिर्भर बन रही हैं।

प्रदेश के हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज बनेगा- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेजर ध्यानचंद की जयंती का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने उनके नाम पर खेल रत्न पुरस्कार दिया, हम मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल की प्रतिभा को निखारने के लिए आने वाले दिनों में प्रदेश के हर कमिश्नरी में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ में स्टेडियम और स्मार्ट सिटी जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सीएम योगी ने किया मां बेल्हा देवी का दर्शन

प्रतापगढ़ दौरे के दौरान सीएम योगी ने सुप्रसिद्ध बेल्हा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिकारियों के दिशा-निर्देश दिए।

प्रतापगढ़ में विकास की सौगात: सीएम योगी ने बांटे आवास, सोलर पंप और गोल्डन कार्ड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ में 570 करोड़ की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को सहायता राशि, पीएम-कुसुम योजना के तहत सोलर पंप, आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के गोल्डन कार्ड, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के बच्चों को चेक, तथा एक जनपद-एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार और ग्रामोद्योग योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण
• पूरे ईश्वरनाथ-गडई-चकदेड़या मार्ग पर सई नदी के करौदीबाट पर सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य
• लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग के किभी 41.650 से 51.360 तक (लंबाई 9.710 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• प्रतापगढ़ पुलिस साइन्स में ट्रांजिट हॉस्टल (जी+12) चलाकपुर में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय
• ग्रामसभा-सण्डवा-चन्द्रिका पूरबगांव में डिग्री कॉलेज मंगरौरा के ग्राम सरसी खाम में खेल अवस्थापना सुविधाएं

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

• मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय
• नगर पंचायत अंतू में अग्रिशमन केंद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवन
• सण्डवा चन्द्रिका मंदिर एवं युधिष्ठिर संवाद स्थल का पर्यटन विकास
• उडेयाडीह-पृथ्वीगंज मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण फतनपुर-बौरापुर मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• सगरा रजबहा-कादर-वौरबाबा से बाबूगंज वाया दूवे का पुरवा, शीतलमऊ, लालपुर मठहा, इटेला, पूरे नौती, मादीपुर-भदरीकला मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• हनुमानगढ़ी-मेसना-शहबरी-लेबुड़ा-चिचहरा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग (लंबाई-25.900 किमी.) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• राकी मुस्तफाबाद-नरवल होते हुए रहाटीकर, रेहुआ, लालगंज मार्ग पार करते हुए चाहिन, सिरोधा-आमीशंकरपुर, नेवली का पुरवा, रेहुआ-लालगंज तक मार्ग का का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• लालगंज-मंझनपुर-मऊ मार्ग के चैनेज-34 से 40 तक दो लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• बढ़नी-बलीपुर-वायूगंज मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण
• लालगोपालगंज से पीथीपुर वाया रेलवे स्टेशन, बेधन गोपालपुर, गांधी चौराहा, भैंसा चौराहा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य, विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, एमएलसी डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, उमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, शिवाकांत ओझा समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहे।

“अब भगवान के ध्यान में लगाएं जीवन”: प्रेमानंद महाराज ने पूर्व DGP प्रशांत कुमार को दिया आध्यात्मिक संदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को वृंदावन स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए। इस दौरान महाराज जी ने उन्हें जीवन के अगले चरण के लिए आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का संदेश दिया।“देश और समाज की बहुत सेवा कर ली, अब भगवान के ध्यान में लगाइए जीवन” — प्रेमानंद महाराज

संत ने दिया ‘प्रभु नाम सुमिरन’ का मंत्र

संत प्रेमानंद महाराज ने पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को प्रभु नाम का स्मरण करने का मंत्र दिया और कहा कि एकांत में भगवान का चिंतन ही मनुष्य जीवन का परम लक्ष्य है। उन्होंने कहा:“भगवान का सुमिरन सभी विपत्तियों से बचाता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।” “इस जन्म में मनुष्य बने हैं, अगले जन्म में पशु-पक्षी न बनें, ऐसा कर्म करना चाहिए।”

परिवार भी है सेवा का माध्यम

जब प्रशांत कुमार के परिजनों ने विवाह आदि पारिवारिक जिम्मेदारियों की चर्चा की तो महाराजजी ने कहा,“परिवार की सेवा भी भगवान की सेवा के समान है। सभी परिवारजन भगवान के ही रूप हैं।”

इस अवसर पर प्रशांत कुमार की पत्नी और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा ने भी संत से आशीर्वाद लिया। महाराजजी ने सभी को “राधे-राधे” नाम जपने की प्रेरणा दी।

प्रशांत कुमार हुए थे हाल ही में रिटायर

प्रशांत कुमार ने 31 मई 2025 को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद उनका यह पहला आध्यात्मिक दौरा है, जिसमें वे पूरे परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे।

प्रेमानंद महाराज का संदेश

प्रभु नाम का स्मरण करें,मन को एकाग्र कर भगवान के चिंतन में लगाएं,परिवार सेवा को ईश्वर सेवा मानें,मनुष्य जीवन को सफल बनाने के लिए भक्ति मार्ग अपनाएं |

हरभजन सिंह-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’ का वीडियो 17 साल बाद वायरल, फैंस बोले- अब तक क्यों छुपाया गया था?

स्पोर्ट्स डेस्क/जनमत न्यूज़:- आईपीएल के पहले सीजन (2008) की सबसे बड़ी और शर्मनाक घटनाओं में शामिल हरभजन सिंह-श्रीसंत ‘थप्पड़ कांड’ एक बार फिर चर्चा में है। 17 साल बाद अब इस विवाद का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर फैंस हैरान हैं।

क्या हुआ था 25 अप्रैल 2008 को?

मोहाली में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) ने मुंबई इंडियंस को 66 रनों से हरा दिया था। मुंबई की कप्तानी कर रहे हरभजन सिंह, हार के बाद गुस्से में थे। मैच के बाद जब खिलाड़ी आपस में हाथ मिला रहे थे, तभी हरभजन ने श्रीसंत को अचानक थप्पड़ मार दिया।

वीडियो में क्या दिखा?

नए वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हरभजन ने हाथ मिलाते समय अचानक श्रीसंत को थप्पड़ मारा। शुरुआत में श्रीसंत कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में वह गुस्से में उनकी ओर बढ़ते दिखे। फिर बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया।

इस घटना का असर और भज्जी का पछतावा

इस घटना के बाद BCCI ने कड़ा एक्शन लिया था। हरभजन सिंह को आईपीएल 2008 के बाकी पूरे सीजन से सस्पेंड कर दिया गया था |साथ ही उन्हें 5 वनडे मैचों से भी बैन किया गया था

हरभजन ने समय-समय पर इस घटना पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। एक बार उन्होंने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल पर भावुक होते हुए कहा:“अगर मैं अपनी जिंदगी में कुछ बदल सकता तो वो यही घटना होती। मैंने 200 बार माफी मांगी, लेकिन आज भी हर मंच पर मुझे इस पर सफाई देनी पड़ती है।”

श्रीसंत की बेटी की बात ने किया भज्जी को भावुक

हरभजन ने बताया कि एक बार श्रीसंत की बेटी ने कहा:“मैं आपसे बात नहीं करना चाहती, आपने मेरे पापा को मारा था।” इस बात ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया और वो फूट-फूट कर रोने लगे।

Aaj ka Rashifal 29 august 2025: मिथुन राशि वाले न लें कोई बड़ा फैसला, जानिए बाकी राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 29 august 2025: आज के दिन ग्रहों की चाल से आपकी किस्मत पर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।ग्रहों की स्थिति: गुरु मिथुन में, बुध और शुक्र कर्क में, सूर्य और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। मंगल कन्या में, चंद्रमा तुला राशि में और राहु कुंभ में हैं। शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि:

जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और करियर—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी। आज लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि:

ज्ञान अर्जन और अनुभव प्राप्त करने का दिन है। बुजुर्गों का साथ व आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि सेहत में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। प्रेम और व्यापार सामान्य से बेहतर रहेंगे। हरी वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि:

आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। भावनाओं में बहने की बजाय सोच-समझकर कदम उठाएं। लेखन और रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मिला-जुला रहेगा। हरी वस्तु शुभ फल देगी।

कर्क राशि:

भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन पारिवारिक वातावरण में कुछ खटास रह सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसायिक पक्ष मजबूत रहेगा। बजरंगबली की आराधना लाभकारी रहेगी।

सिंह राशि:

किए गए प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य और रिश्तों में सुधार होगा। करियर में तरक्की का योग बन रहा है। पीली वस्तु से दिन शुभ रहेगा।

कन्या राशि:

जुए-सट्टे जैसे जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन निवेश को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यवसाय अच्छा चलेगा। काली माता का आशीर्वाद लें।

तुला राशि:

आज आप सामाजिक तौर पर आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार और व्यापार में गति देखने को मिलेगी। नीली वस्तु साथ रखें, दिन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:

सिरदर्द, आंखों की समस्या या मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। प्रेम और व्यापार में औसत परिणाम मिल सकते हैं। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि:

यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य और व्यापार में अच्छे संकेत हैं। प्रेम जीवन में भी संतुलन बना रहेगा। लाल वस्तु लाभकारी होगी।

मकर राशि:

वरिष्ठ अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। पिता का सहयोग भी साथ रहेगा। व्यापार और नौकरी में तरक्की संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और करियर में शुभ परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु आपके लिए भाग्यशाली रहेगी।

कुंभ राशि:

यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापारिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। काली माता का स्मरण करें।

मीन राशि:

आज का दिन संयम से बिताएं। किसी भी तरह के निवेश से फिलहाल बचना चाहिए। सेहत पर ध्यान दें। प्रेम जीवन और करियर में भी सतर्क रहना बेहतर रहेगा। काली माता की आराधना करें।

शुभमन गिल की फिटनेस पर बड़ा अपडेट: एशिया कप से पहले कब लौटेंगे मैदान में?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे और T20I टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। बीमारी के चलते दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए गिल की फिटनेस में तेजी से सुधार हो रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुभमन गिल इस हफ्ते के अंत तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में अपनी जांच कराएंगे। ब्लड रिपोर्ट्स में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई है और वे वायरल फ्लू से उबरने की प्रक्रिया में हैं।

गिल की जगह अंकित कुमार लेंगे कप्तानी

गिल के अनुपस्थित रहने के चलते नॉर्थ जोन की कप्तानी अब हरियाणा के अंकित कुमार को सौंपी गई है। गिल फिलहाल मोहाली में हैं और उनकी ट्रेनिंग जल्द शुरू होने की संभावना है।

COE में बढ़ी खिलाड़ियों की आवाजाही

COE में हाल के दिनों में खिलाड़ियों की चहल-पहल देखने को मिली है। कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन जैसे खिलाड़ी अपनी नियमित फिटनेस ट्रेनिंग पर काम कर रहे हैं।

मोहम्मद सिराज, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ खेली थी, कुछ दिन के आराम के बाद जल्द ही बेंगलुरु रवाना होंगे।

अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस स्थिति

  • नीतीश कुमार रेड्डी अभी भी अपनी चोट से उबरने में लगे हैं और COE में मौजूद हैं। हार्दिक पांड्या का इस महीने की शुरुआत में फिटनेस असेसमेंट हुआ था और वे बड़ौदा में ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऋषभ पंत की रिकवरी में भी सुधार हुआ है — उनका प्लास्टर उतर चुका है और अब वे जल्द ही रिहैबिलिटेशन शुरू करें

आज का राशिफल 28 अगस्त 2025: मेष से लेकर कुंभ तक, इन 5 राशियों के लिए खास रहेगा आज का दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 28 अगस्त 2025: ग्रहों की चाल:बृहस्पति मिथुन में, बुध और शुक्र कर्क राशि में स्थित हैं। सूर्य और केतु सिंह में, मंगल कन्या राशि में, चंद्रमा तुला में और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। राशियों पर ग्रहों का प्रभाव कुछ इस प्रकार रहेगा:

मेष राशि
आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर सफलता के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। माता काली को नमन करें।

वृषभ राशि
विरोधियों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप पर उनका कोई असर नहीं होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर दिख सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। कोई लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि
छात्रों के लिए यह समय विशेष फलदायी है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। हालांकि भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। व्यापार संतुलित रहेगा। मां काली की आराधना शुभ फल देगी।

कर्क राशि
भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवारिक तनाव हो सकता है, संयम से काम लें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। प्रेम और व्यापार दोनों में सकारात्मकता बनी रहेगी। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि
आपका साहस और पराक्रम रंग लाएगा। करियर में उन्नति के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार भी लाभकारी रहेगा। पीले वस्त्र या वस्तु पास रखें।

कन्या राशि
धन आगमन के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, व्यापार में तरक्की मिलेगी। निवेश से बचना हितकर रहेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

तुला राशि
आज आपकी सकारात्मक ऊर्जा पूरे दिन बनी रहेगी। आवश्यक चीजें समय पर मिलेंगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। शनिदेव की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं जिससे मन थोड़ा विचलित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा और प्रेम-संतान का पक्ष मध्यम रहेगा। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि
आय के नए स्रोत सामने आएंगे और पुराने प्रयास भी रंग लाएंगे। कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। सेहत, प्रेम और व्यवसाय सभी क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा और प्रेम-संबंधों में भी सुधार आएगा। मां काली की आराधना शुभ फलदायी रहेगी।

कुंभ राशि
परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा, प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी तरक्की संभव है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि
आज का दिन सतर्कता की मांग कर रहा है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। चोट या छोटी मोटी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में संतुलन बनाए रखें। शिवजी का जलाभिषेक करना लाभकारी होगा।