Home Blog Page 229

10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने ड्राइवर और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत कुल 24 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें 9 पद ड्राइवर और 15 पद ऑफिस अटेंडेंट के हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates):

क्र.सं. विवरण तारीख
1. आवेदन शुरू 29 सितंबर 2025
2. आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025
3. परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर 2025

आवेदन वेबसाइट: vidhanparishad.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

ड्राइवर पद के लिए:

  • न्यूनतम मैट्रिक/10वीं पास या समकक्ष
  • हिंदी एवं अंग्रेजी का कार्यसाधक ज्ञान
  • वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV)
  • साइकिल चलाने की क्षमता अनिवार्य

ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए:

  • न्यूनतम मैट्रिक/10वीं पास या समकक्ष
  • हिंदी एवं अंग्रेजी का कार्यसाधक ज्ञान
  • साइकिल चलाने की क्षमता अनिवार्य

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष (1 जनवरी 2025 के आधार पर)
  • आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क (Application Fee):

  • सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए – ₹100/-

सैलरी डिटेल (Salary Details):

पद वेतनमान (Level Pay)
ड्राइवर ₹19,900 – ₹63,200 (लेवल-2)
ऑफिस अटेंडेंट ₹18,800 – ₹56,900 (लेवल-1)

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):

  1. आधिकारिक वेबसाइट vidhanparishad.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगइन करें।
  4. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
  6. आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

लद्दाख हिंसा:सोनम वांगचुक के पाकिस्तान से संबंधों की जांच जारी:लद्दाख DGP

डिजिटल डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- लद्दाख में हाल ही में भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। लद्दाख पुलिस महानिदेशक (DGP) एस.डी. सिंह जामवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सोनम वांगचुक के पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से कथित संबंधों की जांच चल रही है, और उन्होंने बांग्लादेश समेत कई अन्य देशों की संदिग्ध यात्राएं भी की हैं।

बुधवार को लद्दाख में भड़की हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इसके बाद प्रशासन ने वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया। DGP जामवाल के मुताबिक, वांगचुक ने अपने बयानों और वीडियो के जरिए शांति भंग करने की कोशिश की, जिसकी वजह से हालात बिगड़े।

DGP ने खुलासा किया कि पुलिस की हिरासत में एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट है, जो वांगचुक के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों के वीडियो सीमा पार भेज रहा था। जामवाल ने वांगचुक के यूट्यूब चैनल पर मौजूद उकसाने वाले भाषणों की भी जांच की बात कही, जिनमें उन्होंने अरब क्रांति, नेपाल, बांग्लादेश, और श्रीलंका के आंदोलनों का हवाला दिया था।

वांगचुक पर विदेशी फंडिंग और एफसीआरए (FCRA) उल्लंघन के तहत भी जांच चल रही है। DGP ने बताया कि उन्होंने पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और बांग्लादेश की यात्रा भी की थी।

वांगचुक लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग कर रहे आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने आंदोलन को अपने नियंत्रण में लेने और केंद्र सरकार तथा स्थानीय नेताओं के बीच संवाद को कमजोर करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े:- आई लव मोहम्मद’ विवाद पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता के अनुसार, हिंसा में विदेशी हाथ होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि हिंसा में घायल हुए तीन नेपाली नागरिकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, और अन्य विदेशी नागरिकों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने अब तक 50 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से 6 लोगों पर हिंसा में सीधे शामिल होने का संदेह है। DGP ने स्पष्ट किया कि वांगचुक को मुख्य उकसाने वाला मानते हुए लद्दाख से बाहर भेजा गया है ताकि शांति बहाल की जा सके

‘आई लव मोहम्मद’ विवाद पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान: राहुल-तेजस्वी देश में गृहयुद्ध कराना चाहते हैं

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार के अररिया में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर बड़ा हमला बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर देश में गृहयुद्ध भड़काने का आरोप लगाया है।

गिरिराज सिंह बोले – राहुल और तेजस्वी हैं विवाद के पीछे

बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा,”राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के पीछे हैं। यह वही लोग हैं जो देश को हिंदू-मुस्लिम में बांटकर सत्ता पाना चाहते हैं।”

गिरिराज ने यह भी कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मकसद देश में अराजकता और गृहयुद्ध फैलाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब नेपाल और बांग्लादेश में इस विषय को लेकर घटनाएं हुई थीं, तो इन्हीं नेताओं ने भारत में भी तनाव का माहौल बनाया।

लेह हिंसा से जोड़ा मामला

गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भड़काऊ राजनीति का ही नतीजा था कि लेह में भी हिंसा भड़की थी, और अब उसी मानसिकता के तहत यह नया विवाद खड़ा किया गया है।

यह भी पढ़े:-बरेली हिंसा में बड़ा एक्शन: मौलाना तौकीर गिरफ्तार

ओवैसी और महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना

गिरिराज सिंह ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और पूर्व जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को भी लपेटे में लिया। उन्होंने कहा:“ओवैसी और महबूबा जैसे नेताओं को भारत का विकास नहीं दिखता। ये सिर्फ समाज को बांटने और सत्ता हासिल करने की राजनीति करते हैं।”

नीतीश कुमार और मोदी सरकार का बचाव

जब तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार सवाल उठाए, तो गिरिराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा:“सीएम नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी मिलकर बिहार के विकास में जुटे हैं। तेजस्वी को यह सफलता पच नहीं रही। नरेंद्र मोदी सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि अवतारी पुरुष हैं, जो भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए जन्मे हैं।”

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में तोड़ा बाबर आजम का रिकॉर्ड,अब…

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत की अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है। महज 14 साल की उम्र में वैभव ने पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है। अब उनका अगला लक्ष्य है – हसन रजा का विश्व रिकॉर्ड।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत का दबदबा, वैभव का जलवा

भारत की अंडर-19 टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में मेज़बान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज़ में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 124 रन बनाए। हालांकि तीसरे मैच में वह 20 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इससे पहले दो मुकाबलों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा

वैभव ने 16 वर्ष या उससे कम उम्र में युवाओं के वनडे मुकाबलों (यूथ वनडे) में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।

यूथ वनडे में 16 साल से कम उम्र में सर्वाधिक रन (टॉप-5)

स्थान खिलाड़ी रन
1 हसन रजा (पाकिस्तान) 727
2 वैभव सूर्यवंशी (भारत) 556
3 बाबर आजम (पाकिस्तान) 552
4 नजमुल हुसैन शान्तो (बांग्लादेश) 546
5 अहमद शहजाद (पाकिस्तान) 510

सबसे ज्यादा छक्कों का भी बना रिकॉर्ड

वैभव ने हाल ही में यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के उनमुक्त चंद के नाम था, जिन्होंने 38 छक्के लगाए थे। वैभव अब 43 छक्कों के साथ इस सूची में पहले स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े..सूर्यकुमार यादव ने दिया सच्‍चे भारतीय होने का सबूत, जीत लिया फैंस का

वैभव सूर्यवंशी का यूथ वनडे करियर (अब तक)

  • मैच: 11
  • रन: 556
  • औसत: 50.54
  • स्ट्राइक रेट: 151.91
  • छक्के: 43
  • फिफ्टी+ स्कोर: कई

क्रिकेट के ‘नन्हे शहजादे’ की अगली उड़ान

वैभव की उम्र और आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि भारतीय क्रिकेट को एक और सितारा मिलने जा रहा है। उन्होंने जिस अंदाज़ में शुरुआत की है, उसे देखकर क्रिकेट विशेषज्ञों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी भारत का नाम रोशन करेंगे।

बरेली हिंसा में बड़ा एक्शन: मौलाना तौकीर गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद

बरेली/न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद बरेली में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने पूरे बरेली जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीए पंकज पोरवाल ने प्रशासन के इस निर्णय की पुष्टि की है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से पहले सोशल मीडिया पर एक आदेश पत्र वायरल हुआ था, जिसे प्रारंभ में अफवाह बताया गया, लेकिन बाद में आदेश की सत्यता की पुष्टि हो गई।

बरेली में शुक्रवार की नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र के खलील तिराहे से हिंसा की शुरुआत हुई, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। इसके बाद शहर के कई हिस्सों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस बल और प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा पहले भी 2010 के दंगों में आरोपी रह चुके हैं, और यह मामला अभी अदालत में लंबित है। हाल ही में उन्होंने ज्ञानवापी विवाद को लेकर भी जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। उनके कई बयानों ने पूर्व में भी विवाद खड़े किए हैं।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियों और नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि यह घटनाक्रम एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जिले की तेज़ विकास रफ्तार को बाधित करना है। डीएम के अनुसार, बरेली प्रदेश की औसत विकास दर से 12% आगे है, और कुछ असामाजिक तत्व इसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने साफ किया कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सूर्यकुमार यादव ने दिया सच्‍चे भारतीय होने का सबूत, जीत लिया फैंस का दिल- VIDEO वायरल

0

स्पोर्ट्स डेस्क, सर्वोदय न्यूज़:- एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को रोमांचक सुपर ओवर में हराकर मैच जीत लिया। लेकिन इस मुकाबले के बाद एक और पल ऐसा रहा जिसने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की।

वेल्लालागे को दिया भावनात्मक सहारा

मैच समाप्त होने के बाद सूर्यकुमार यादव सीधे श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। बता दें कि वेल्लालागे के पिता का निधन 18 सितंबर को श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान मैच के दिन हुआ था। दुख की इस घड़ी में भी वे अपनी टीम के लिए मैदान पर डटे रहे और सुपर-4 मुकाबलों के लिए वापसी भी की।

दर्द में भी निभाया फर्ज

दुनिथ वेल्लालागे ने अपने पिता के निधन के बाद घर लौटकर अंतिम संस्कार किया और फिर वापस टीम से जुड़े। सूर्यकुमार ने यह दर्द समझते हुए खेल के बाद उनका मनोबल बढ़ाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लाखों लोगों को भावुक कर रहा है।

फैंस बोले – यही है असली भारतीय

फैंस ने सूर्यकुमार यादव की इस संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ एक कप्तान ही नहीं, एक सच्चा इंसान भी हैं SKY।” वहीं कई लोगों ने लिखा कि यही भारतीय संस्कृति की असली पहचान है।

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा सावधान

0

Aaj Ka Rashifal 27 September 2025: 27 सितंबर 2025 को ग्रहों की विशेष चाल आपके दिन को प्रभावित कर सकती है। आज गुरु मिथुन राशि में हैं, जबकि शुक्र और केतु सिंह में, सूर्य और बुध कन्या राशि में विचरण कर रहे हैं। मंगल तुला में, चंद्रमा वृश्चिक में और राहु कुंभ राशि में है। शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा है। आइए जानें, इस ग्रह स्थिति का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:

मेष (Aries)

दिन थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। अचानक चोट या दुर्घटना की आशंका है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीमी गति से चलाएं। हालांकि व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ (Taurus)

जीवन में आनंद और सौहार्द की अनुभूति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी निकटता बढ़ सकती है। शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini)

शत्रुओं पर हावी रहेंगे, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता जरूरी है। व्यापार में लाभ के योग हैं, जबकि प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क (Cancer)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें और आज कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर होगा। शिक्षा या लेखन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। शुभ उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह (Leo)

घरेलू विवादों की संभावना है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि भी होगी। सेहत में सुधार होगा और व्यापार अच्छा चलेगा। प्रेम-संतान से सहयोग मिलेगा। शुभ उपाय: सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या (Virgo)

व्यवसाय में सफलता के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास से कार्य करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अनुकूल है। शुभ उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला (Libra)

जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूरी बनाएं, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक वृद्धि के योग हैं। प्रेम-संतान और व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। शुभ उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक (Scorpio)

भाग्य का साथ मिलेगा और रोजगार में तरक्की के अवसर बनेंगे। जरूरी चीजें आसानी से उपलब्ध होंगी। व्यापार में बढ़त होगी, हालांकि प्रेम और संतान को लेकर कुछ संतुलन बनाए रखना होगा। शुभ उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु (Sagittarius)

अत्यधिक खर्च मानसिक चिंता का कारण बन सकता है। अज्ञात भय और सिरदर्द की समस्या रह सकती है। फिर भी, प्रेम और व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी। शुभ उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर (Capricorn)

आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान तथा व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। शुभ उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

रोजगार और करियर में उन्नति के योग हैं। परिस्थितियां अब आपके पक्ष में हैं। प्रेम और व्यापार दोनों में सफलता के संकेत हैं। शुभ उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन (Pisces)

यात्रा का संयोग बन रहा है और भाग्य का भी साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान और व्यापार में संतुलन बना रहेगा। शुभ उपाय: शिव जी का जलाभिषेक करें और लाल वस्तु अपने पास रखें।

Indian Railways Jobs 2025: रेलवे में 1149 वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप 10वीं और ITI पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। पूर्व मध्य रेलवे (RRC ECR) ने 1149 अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये जॉब्स ट्रेनिंग के साथ अच्छी सैलरी और फ्यूचर सिक्योरिटी देती हैं. आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 25 अक्टूबर 2025 है. अप्लाई करने के लिए rrcpatna.gov.in पर जाएं और अप्‍लाई कर दें.

RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 – मुख्य जानकारी:

  • भर्ती संगठन: पूर्व मध्य रेलवे (RRC ECR)
  • कुल पद: 1149
  • पद का नाम: अपरेंटिस
  • योग्यता: 10वीं पास + ITI (NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त ट्रेड में)
  • उम्र सीमा: 15 से 24 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
  • आवेदन शुल्क:
  • सामान्य/OBC: ₹100
  • SC/ST/Women/PwD: मुफ्त
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 अक्टूबर 2025
  • आवेदन लिंक: rrcpatna.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

बतादें कि उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो। साथ ही NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। उम्र: 25 अक्टूबर 2025 तक 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

चयन 10वीं और ITI के मार्क्स के औसत पर आधारित होगा। दोनों अंकों को बराबर वेटेज मिलेगा। टाई होने पर उम्र और फिर पासिंग ईयर देखा जाएगा। चयन के बाद उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट पास करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

  • ऑफिशियल वेबसाइट rrcpatna.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन ID बनाएं।
  • आवेदन फॉर्म में पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें: 10वीं मार्कशीट, ITI प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर
  • लागू हो तो ₹100 की ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।

सीधा आवेदन लिंक:
RRC Patna Apprentice Apply Online

डायबिटीज़ से बचना है? डॉक्टर ने बताईं 7 आदतें, अभी से अपनाएं वरना पछताना पड़ेगा

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- भारत को “डायबिटीज कैपिटल ऑफ वर्ल्ड” कहा जा रहा है। आज 10 करोड़ से ज़्यादा लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और अनुमान है कि आने वाले वर्षों में यह संख्या 15 करोड़ पार कर जाएगी। चिंताजनक बात यह है कि हर दूसरा व्यक्ति यह तक नहीं जानता कि उसे डायबिटीज है।

डायबिटीज़ केवल ब्लड शुगर तक सीमित नहीं रहती, यह दिल, किडनी, आंखों और लिवर तक को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ आसान आदतें अपनाकर इस बीमारी को रोका जा सकता है।

TOI को दिए गए एक इंटरव्यू में हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. सुंधाशु राय ने 7 अहम जीवनशैली की आदतें बताई हैं जो टाइप-2 डायबिटीज से बचाव में बेहद प्रभावी हैं।

डायबिटीज से बचने के लिए अपनाएं ये 7 आदतें:

1.फाइबर युक्त डाइट लें

  • रोज़ाना 35 ग्राम फाइबर लें — यह डायबिटीज़ का खतरा 30% तक घटा सकता है।
  • स्रोत: साबुत अनाज, फल, दालें, हरी सब्जियाँ।
  • फायदे: ब्लड शुगर स्थिर रहता है और पेट देर तक भरा रहता है।

2. हफ्ते में 150 मिनट एक्सरसाइज करें

  • हर हफ्ते 150 मिनट तेज़ चलना या एरोबिक व्यायाम करें।
  • इससे इंसुलिन रेज़िस्टेंस 40–50% तक घटता है।
  • हफ्ते में 5 दिन, 30 मिनट की वॉक से भी फ़र्क पड़ता है।

3. वज़न कंट्रोल में रखें

  • कुल वजन का 5–10% घटाने से डायबिटीज़ का खतरा 58% तक कम हो सकता है।
  • रोज़ एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट अपनाएं।

4. रिफाइंड अनाज छोड़ें, साबुत अनाज अपनाएं

  • सफेद चावल, मैदा की जगह ब्राउन राइस, ओट्स, मल्टीग्रेन रोटी खाएं।
  • इससे ब्लड शुगर में 25-30% तक कमी आती है।

5. दालचीनी को डाइट में शामिल करें

  • रोज़ाना 1–6 ग्राम दालचीनी से इंसुलिन सेंसिटिविटी 20% तक बढ़ती है।
  • यह ब्लड शुगर को नेचुरली कंट्रोल करती है।

6. पूरी नींद लें: 7–8 घंटे

  • नींद की कमी से डायबिटीज़ का खतरा 40–50% तक बढ़ता है।
  • नींद से हॉर्मोनल बैलेंस सुधरता है और भूख भी नियंत्रित रहती है।

7. भोजन की मात्रा नियंत्रित करें

  • दिन में कम मात्रा में कई बार खाना ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।
  • धीरे-धीरे खाएं और छोटे बर्तन/थाली का प्रयोग करें।

डायबिटीज़ आज हर घर की समस्या बनती जा रही है, लेकिन सही आदतों से यह बिल्कुल रोकी जा सकती है। सिर्फ दवाइयों पर निर्भर न रहें, बल्कि अपने खाने, सोने और चलने के तरीके को बदलें। डॉ. राय के अनुसार, “आज जो थोड़ा प्रयास करेंगे, वही कल गंभीर बीमारियों से खुद को बचा पाएंगे।”

डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। डायबिटीज़ या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित व्यक्ति को किसी भी नई जीवनशैली या खान-पान को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

सरकार दे रही है फ्री स्किल ट्रेनिंग: AC-फ्रिज रिपेयरिंग से लेकर CNC तक के कोर्स, रहना-खाना भी मुफ्त

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया है। उद्योग विभाग अब 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा पास युवाओं को बिलकुल मुफ्त में तकनीकी सर्टिफिकेट कोर्स कराने जा रहा है। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की भी मुफ्त व्यवस्था की जाएगी।

यह रोजगारोन्मुखी कौशल विकास कार्यक्रम भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा संचालित इंडो-डैनिश टूल रूम (IDTR), जमशेदपुर के पटना विस्तार केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। अगला बैच 6 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नि:शुल्क रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण का यह कोर्स पटना के टूल रूम एण्ड ट्रेनिंग सेंटर में चलेगा। कोर्स का कोई शुल्क नहीं है और कैंडिडेट को तीन महीने के इस कोर्स के दौरान आवासीय सुविधा के साथ-साथ भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। तीन महीने की प्रशिक्षण अवधि में चयनित कैंडिडेट को हर रोज 8 घंटे क्लास में बिताने होंगे।

बतादें कि  प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क है| केवल ₹1000 रिफंडेबल सिक्योरिटी अमाउंट के रूप में जमा किया जाएगा, जो कोर्स पूरा होने के बाद वापस कर दिया जाएगा |प्रशिक्षण के दौरान आवास और भोजन पूरी तरह फ्री रहेगा|

योग्यता क्या होनी चाहिए?

कोर्स न्यूनतम योग्यता
CNC लेथ 12वीं / ITI / डिप्लोमा
CNC मिलिंग 12वीं / ITI / डिप्लोमा
टूल एंड डाई मेकिंग 12वीं / ITI / डिप्लोमा
AC-फ्रिज रिपेयरिंग 12वीं या ITI (इलेक्ट्रीशियन ट्रेड)

आवेदकों की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदन का तरीका संस्थान के शिक्षक ने एक वीडियो में बताया है, जिसका लिंक क्लिक कर आप और जानकारी हासिल कर सकते हैं।

पूरी जानकारी के लिए संस्थान द्वारा जारी आधिकारिक वीडियो देखें: https://www.youtube.com/watch?v=jj1ZZPx0fZg