Home Blog Page 228

GST घटते ही अब ₹6 लाख से भी कम में मिल रही है ये प्रीमियम कार – जानिए वैरिएंट वाइज नई कीमतें

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Maruti Suzuki Baleno अब पहले से और ज्यादा किफायती हो गई है। हाल ही में हुए GST रिफॉर्म्स के बाद इस कार की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब ₹6 लाख से भी कम हो गई है।जुलाई और अगस्त में क्रमश: 12,503 और 12,549 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी Baleno, अपने सेगमेंट की नंबर-1 कार बनी हुई है।

इंजन और परफॉर्मेंस

पावरट्रेन के तौर पर बलेनो में 1.2-लीटर डुअलजेट डूअल-VVT पेट्रोल इंजन है जो 89.73bhp पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन है जो ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाता है। साथ ही, बलेनो सीएनजी वैरिएंट में भी उपलब्ध है जिसमें 77.5bhp की पावर मिलती है।

फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कंफर्ट दोनों का कॉम्बो

बलेनो का डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल्स और आकर्षक ग्रिल जैसी चीजें इसे और प्रीमियम बनाती हैं। अंदर की तरफ आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फ्रंट आर्मरेस्ट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज कंट्रोल भी ड्राइव को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं।

वैरिएंट वाइज नई एक्स-शोरूम कीमतें (दिल्ली)

वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत (GST कट के बाद)
Baleno Sigma (MT) ₹6.05 लाख ₹5.89 लाख
Baleno Delta (MT) ₹6.90 लाख ₹6.75 लाख
Baleno Delta (AMT) ₹7.45 लाख ₹7.29 लाख
Baleno Zeta (MT) ₹8.00 लाख ₹7.85 लाख
Baleno Zeta (AMT) ₹8.55 लाख ₹8.39 लाख
Baleno Alpha (MT) ₹8.85 लाख ₹8.69 लाख
Baleno Alpha (AMT) ₹9.39 लाख ₹9.25 लाख
Baleno CNG (Delta MT) ₹8.35 लाख ₹8.19 लाख

नोट: कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के आधार पर हैं, अन्य राज्यों में मामूली अंतर हो सकता है।

यह भी पढ़े:-  UP में फिर छिड़ा पोस्टर वॉर: ‘I Love योगी’ के जवाब में समाजवादी पार्टी ने

क्यों Baleno आज भी बनी हुई है लोगों की पहली पसंद?

शानदार माइलेज, स्मार्ट फीचर्स और डिजाइन, मजबूत सेफ्टी पैकेज, अब और भी किफायती कीमत, बलेनो में 6-एयरबैग्स का ऑप्शन, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा ड्राइवर की सुविधा बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर बलेनो स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो डिजिटल रीडर्स और मॉडर्न कार खरीदारों के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होता है।

UP में फिर छिड़ा पोस्टर वॉर: ‘I Love योगी’ के जवाब में समाजवादी पार्टी ने लगाए ‘I Love अखिलेश’ के पोस्टर

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स की आगोश में है। पंचायत चुनावों की आहट के बीच सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ सियासी पोस्टरों की जंग छेड़ दी है।

जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में ‘I Love Yogi Adityanath’ और ‘I Love Bulldozer’ जैसे पोस्टर लगाए, वहीं इसके जवाब में समाजवादी पार्टी (SP) कार्यालय के बाहर ‘I Love Akhilesh Yadav’ के पोस्टर नजर आए।

कब और कैसे शुरू हुआ पोस्टर वॉर?

इस पोस्टर राजनीति की शुरुआत राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान हुई, जब सपा के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने एक विवादित पोस्टर लगाकर हलचल मचा दी। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, और अखिलेश यादव को क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु, और महेश के रूप में दर्शाया गया था। पोस्टर पर लिखा गया:“इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।

यह भी पढ़े:- BCCI को मिला नया चेयरमैन: मिथुन मन्हास बने अध्यक्ष, सिलेक्शन कमिटी में 

आजम खान की वापसी पर भावनात्मक पोस्टर

सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खान की वापसी पर भी समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए। इनमें लिखा था: “आजम लौटे, ये एक नई सुबह की पहचान है, गौर से सुनो… हवाओं में सरकार बदलने का ऐलान है।

‘I Love Yogi’ vs. ‘I Love Akhilesh’

BJP युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी द्वारा लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया:“I Love Yogi Adityanath Ji” “I Love Bulldozer” इन पोस्टरों में योगी आदित्यनाथ, बुलडोजर और अमित त्रिपाठी की तस्वीरें प्रमुख रूप से दर्शाई गईं। इसके जवाब में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने ‘I Love Akhilesh Yadav Ji’- ‘I Love शिक्षा|विकास|रोजगार’ के पोस्टर लगाए। पोस्टर में अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स जैसे: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लैपटॉप वितरण योजना,लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को प्रमुखता से दिखाया गया है।

‘I Love Mohammad’ और ‘I Love Mahadev’ पोस्टर भी बने विवाद का कारण

हाल ही में कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में ‘I Love Mohammad’ पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद बरेली में ‘I Love Mahadev’ पोस्टर लगे और सरकार ने सख्त रुख अपनाया। अब इसी क्रम में ‘I Love Yogi’ और ‘I Love Akhilesh’ पोस्टरों ने एक नया सियासी मोड़ ले लिया है।

BCCI को मिला नया चेयरमैन: मिथुन मन्हास बने अध्यक्ष, सिलेक्शन कमिटी में इन 2 दिग्गजों को मिली जगह

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में मिथुन मन्हास को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह जिम्मेदारी अब मन्हास संभालेंगे। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज़ आरपी सिंह और स्पिनर प्रज्ञान ओझा को मेंस सिलेक्शन कमिटी में जगह दी गई है।

BCCI के नए पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • सचिव: देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
  • कोषाध्यक्ष: ए. रघुराम भट

शीर्ष परिषद और IPL गवर्निंग काउंसिल

  • बीसीसीआई टॉप काउंसिल प्रतिनिधि: जयदेव शाह
  • आईपीएल गवर्निंग काउंसिल सदस्य: अरुण सिंह धूमल

यह भी पढ़े:- अखिलेश यादव का तंज: “पहली सरकार जो सदन में नहीं,

वित्तीय मामलों में लिए गए निर्णय

  • 2024–25 का ऑडिट पास किया गया।
  • 2025–26 का वार्षिक बजट भी मंजूरी के साथ पारित हुआ।

मेंस सिलेक्शन कमिटी – नई नियुक्तियां

बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में दो नए नाम शामिल किए हैं:

  • अध्यक्ष: अजीत अगरकर
  • सदस्य: शिव सुंदर दास, अजय रात्रा, आर. पी. सिंह (नव नियुक्त), प्रज्ञान ओझा (नव नियुक्त)

महिला चयन समिति

  • अध्यक्ष: अमिता शर्मा (नई नियुक्त)
  • सदस्य: श्यामा डे, सुलक्षणा नाइक (नई), जया शर्मा (नई), श्रावंती नायडू (नई)

जूनियर चयन समिति

  • अध्यक्ष: एस. शरथ (नई नियुक्ति)
  • सदस्य: हरविंदर सोढ़ी, पथिक पटेल, कृष्ण मोहन, रानादेब बोस

WPL समिति (महिला प्रीमियर लीग)

  • अध्यक्ष: जयेश जॉर्ज
  • सदस्य: मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, देवजीत सैकिया, प्रभतेज भाटिया, ए. रघुराम भट्ट, मधुमती लेले, संजय टंडन, आर.आई. पलानी, अरुण सिंह धूमल

अवसंरचना समिति

  • अध्यक्ष: रोहन जेटली
  • सदस्य: मिथुन मन्हास, राजीव शुक्ला, देवजीत सैकिया, प्रभतेज भाटिया, ए. रघुराम भट्ट, अनिरुद्ध चौधरी, सना सतीश बाबू

अखिलेश यादव का तंज: “पहली सरकार जो सदन में नहीं, सिनेमा हॉल में गिरी है”

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म “Ajey: The Untold Story of a Yogi” की बॉक्स ऑफिस पर असफलता को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर करारा तंज कसा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा,”फिल्म पर्दे पर हारी है, पर डायलॉगबाजी जारी है। सुना है भाजपा के 4 विधायक भी फिल्म देखने नहीं गए, न ही किसी ने फिल्म देखते हुए अपनी फोटो डाली। लगता है फिल्म बनवाने वाले फिल्म देखने के लिए व्हिप जारी करना भूल गए थे। इस हिसाब से तो सरकार गिरी हुई मानी जाएगी… और ये वो पहली सरकार होगी जो सदन में नहीं, सिनेमा हॉल में गिरी है।”

❝ सच्चाई और संवेदना से कोसों दूर फिल्म ❞

सपा अध्यक्ष ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि फिल्म की असफलता को समझने के लिए तो “SIT” बैठानी पड़ेगी। उन्होंने कहा,”दर्शक अब भावनात्मक और सच्ची फिल्में देखना चाहते हैं। लेकिन ये फिल्म सच्चाई और मानवीय संवेदनाओं से कोसों दूर है। अभी दर्शकों ने इसे नकारा है, 2024 में मतदाताओं ने भी नकारा और 2027 में फिर से नकारेंगे।”

यह भी पढ़े:- करूर भगदड़ हादसा:अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान

 फिल्म से पहले ही फ्लॉप करार

इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा था कि”फिल्म तो फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप हो गई। इसमें क्या ‘कार पलटने वाला सीन’ है या नहीं? ‘बुलडोजर स्टंट’ है या नहीं? और क्या डायलॉग हैं या बीप लगी है?”

बॉक्स ऑफिस पर ‘अजय’ की हालत खराब

सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक “Ajey: The Untold Story of a Yogi” 19 सितंबर को रिलीज़ हुई थी। करीब 15 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब तक भारत में 1.68 करोड़ और वैश्विक स्तर पर कुल 1.93 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी है।

फिल्म को लेकर भाजपा की तरफ से भी खास उत्साह देखने को नहीं मिला। अखिलेश यादव के अनुसार, खुद भाजपा के विधायक भी फिल्म देखने नहीं पहुंचे, जिससे इसके प्रचार और रिस्पॉन्स पर बड़ा असर पड़ा।

करूर भगदड़ हादसा:अभिनेता विजय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे 20-20 लाख रुपये की मदद

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के दौरान मची भगदड़ में 39 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद अभिनेता विजय और तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख विजय ने बड़ा कदम उठाया है। विजय ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

हादसे के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने भी मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त घायलों को 2-2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

रैली में क्षमता से तीन गुना ज्यादा लोग पहुंचे

शनिवार को विजय ने करूर में अपनी पार्टी की एक विशाल रैली आयोजित की थी, जिसमें लगभग 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन आयोजकों के अनुमान को पार करते हुए भीड़ 27,000 से ज्यादा पहुंच गई। बताया जा रहा है कि लोग सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर जमा हो गए थे और भीषण गर्मी व भूख-प्यास के कारण हालात बिगड़ने लगे।

विजय शाम करीब 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके भाषण के दौरान ही कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक घटना में अब तक 39 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री ने मांगी रिपोर्ट, विपक्ष ने साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल आर. एन. रवि और मुख्यमंत्री स्टालिन से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से इस हादसे पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

यह भी पढ़े:- तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 31 की मौत

वहीं, विपक्ष ने इस हादसे को लेकर सरकार और आयोजकों पर निशाना साधा है। अन्नाद्रमुक (AIADMK) महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने इसे पुलिस और प्रशासन की “सुरक्षा में भारी चूक” करार दिया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए गए होते, तो इस तरह की त्रासदी को टाला जा सकता था।

बिजली कटौती और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

पलानीस्वामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रैली के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि TVK को अपनी रैलियों में सुरक्षा इंतजामों पर अधिक गंभीरता दिखानी चाहिए थी, खासकर तब जब यह पार्टी पहले भी कई बड़े कार्यक्रम कर चुकी है।

फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और राहत व बचाव कार्य जारी है। यह हादसा तमिलनाडु की राजनीति के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर गया है।

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: जानें किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सावधान

0

Aaj Ka Rashifal 28 September 2025: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष संदेश लेकर आया है। गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, वहीं शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। सूर्य और बुध कन्या राशि में, मंगल तुला में, चंद्रमा वृश्चिक में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं, इन ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन सावधानी बरतने का है। स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, चोट या विवाद की संभावना बनी हुई है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि व्यवसायिक मामलों में सफलता संभव है। उपाय: हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि (Taurus)

दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और करियर में अच्छी प्रगति दिखेगी। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन सकारात्मक रहेगा। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि (Gemini)

दुश्मनों पर हावी रहेंगे, लेकिन मानसिक अशांति बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान पक्ष थोड़े मध्यम, लेकिन व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं में बहने से बचें। कोई भी बड़ा निर्णय टालें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगाएं। स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि (Leo)

परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार दोनों अनुकूल रहेंगे। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

कारोबार में सफलता के संकेत हैं। परिवार और सहयोगियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्र सकारात्मक रहेंगे। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि (Libra)

आज निवेश में सावधानी बरतें। जुआ-सट्टे से दूर रहें, धन हानि की आशंका है। लिक्विड फंड और संबंधों दोनों को संभाल कर रखें। प्रेम और व्यापार सामान्य रहेंगे। उपाय: बजरंगबली को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

भाग्य आपका साथ देगा। रोजगार और आवश्यक संसाधन सहजता से उपलब्ध होंगे। सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सामान्य रहेगी, लेकिन व्यापार में लाभ संभव है। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें और सूर्य को जल अर्पित करें।

धनु राशि (Sagittarius)

अनावश्यक खर्चों से तनाव हो सकता है। सिरदर्द या नेत्र संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। हालांकि प्रेम और व्यवसाय के क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। उपाय: लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि (Capricorn)

आय के नए स्रोत बन सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा और पुराने प्रयासों से धन लाभ होगा। प्रेम और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। परिस्थितियां अब पूरी तरह आपके पक्ष में हैं। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा और व्यापारिक दृष्टि से दिन शुभ रहेगा। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि (Pisces)

यात्रा के योग बन सकते हैं। किस्मत साथ देगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें और लाल वस्तु पास रखें।

SSC CPO Recruitment 2025: दिल्ली पुलिस और CAPF में सब-इंस्पेक्टर के 3000 से ज्यादा पद, 1.12 लाख तक मिलेगी सैलरी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शानदार मौका पेश किया है। SSC CPO भर्ती 2025 के तहत दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है।

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3073 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें दिल्ली पुलिस में 212 पद और CAPF में 2861 पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर 17 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारियां

पद का नाम: सब-इंस्पेक्टर (SI)
भर्ती संगठन: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
कुल पद: 3073
योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

सैलरी कितनी मिलेगी?

इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को Level-6 के अंतर्गत सैलरी मिलेगी: रु. 35,400 से रु. 1,12,400 प्रतिमाह (Grade Pay ₹4,200), इसके अलावा DA, HRA, TA सहित अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य/ओबीसी/EWS: ₹100
  • SC/ST, महिलाएं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निःशुल्क

कैसे करें आवेदन?

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. “CPO SI Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  4. जरूरी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  5. फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  6. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट अवश्य लें।

तमिलनाडु में एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़, 31 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित एक राजनीतिक रैली में मची भगदड़ ने दर्दनाक रूप ले लिया है। अभिनेता और टीवीके (तमिलगा वेट्ट्री कज़गम) पार्टी प्रमुख थलपति विजय की रैली के दौरान 31 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 6 बच्चे, 9 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने शनिवार को दी। हादसे में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

नामक्कल में विजय की रैली के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। जैसे-जैसे लोगों की संख्या बढ़ती गई, भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। स्थिति बिगड़ती देख विजय ने अपना भाषण बीच में ही रोक दिया और लोगों को राहत देने के लिए मंच से पानी की बोतलें फेंकने लगे।

यह भी पढ़े:- यूपी में इस तारीख को स्कूल-कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद 

एम्बुलेंस को भी भारी भीड़ के बीच से रास्ता बनाकर मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, कुछ की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने करूर हादसे को “बेहद चिंताजनक” बताया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर राहत कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आम जनता से संयम बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:“तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुआ यह हादसा बेहद दुखद है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”

घटना की गंभीरता को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर डटी हुई हैं और हालात सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

यूपी में इस तारीख को स्कूल-कॉलेज, बैंक और दफ्तर रहेंगे बंद – सीएम योगी ने घोषित की छुट्टी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक अहम घोषणा करते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में राज्यस्तरीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह ऐलान श्रावस्ती में आयोजित एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने बताया कि भगवान वाल्मीकि की जयंती पर सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामायण का अखंड पाठ प्रदेश के हर देव मंदिर में संपन्न होगा।

सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि न केवल रामायण के रचयिता हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति के महान आदर्श पुरुष भी हैं। उनकी जयंती को पूरे सम्मान के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह अवकाश महज प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को उनके योगदान से जोड़ने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़े:- दारुल इस्लाम में आस्था रखने वालों को पहले जहन्नुम जाना होगा 

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 510 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 54 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें सड़क निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा:”श्रावस्ती ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बौद्ध और जैन दोनों धर्मों का पावन स्थल रहा है, और हम इसे पुनः भारत के आर्थिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करेंगे।”

दारुल इस्लाम में आस्था रखने वालों को पहले जहन्नुम जाना होगा — बरेली उपद्रव पर कड़ा रुख

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हालिया दंगों और नवरात्र के दौरान निकाले जा रहे जुलूसों को लेकर शनिवार को सख्त चेतावनी जारी की। श्रावस्ती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी समुदायों और वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है, फिर भी कुछ लोग विकास के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि कुछ लोग तालिबानी व्यवस्था और दारुल इस्लाम जैसी सोच में भरोसा रखते हैं, जिसे वे स्वीकार्य नहीं मानते। उन्होंने तीख़े लहजे में कहा कि ऐसी व्यवस्था कोई भी जगह—यहाँ तक कि जन्नत में भी—पूरी तरह कायम नहीं हो सकती और ऐसी मानसिकता रखने वालों को पहले जहन्नुम जाना होगा।

योगी ने यह भी स्पष्ट किया कि आस्था के नाम पर हुई तोड़फोड़, आगजनी और निर्दोष नागरिकों पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उनके शब्दों में, जो लोग सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं या त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाते हैं, उनके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होगी कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नजीर बनेगी।

यह भी पढ़े:- 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर चलता है, लेकिन उपद्रवियों और माफियाओं के साथ कड़ाई भी की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को शांति और विकास पसंद नहीं आते और वे विशेष मौकों—जैसे हिंदू त्योहारों—पर अशांति फैलाना चाहते हैं। ऐसे लोगों के बारे में उनका कहना था कि वे बच्चों और महिलाओं को आगे करके हिंसा करवाते हैं, जो एक गलत और डरपोक प्रवृत्ति है, और इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

योगी ने यह भी जोर देकर कहा कि आस्था निजी और अंत:करण का मामला है, प्रदर्शन का नहीं। उनके अनुसार, महापुरुषों और परंपराओं का सम्मान सभी को करना चाहिए; आस्था के नाम पर हिंसा या अराजकता फैलाने वालों को कानून के कठोर दंड का सामना करना होगा।