Home Blog Page 203

कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन… यही है जंगलराज की पहचान,छठी मईया की पूजा को बताया ‘ड्रामा’, बिहार में पीएम मोदी का तीखा हमला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक जनसभा में कांग्रेस और आरजेडी पर करारा प्रहार किया।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा —“आपका बेटा तो छठी मईया के जयकारे को दुनिया तक पहुंचाने में लगा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मईया की पूजा को ‘ड्रामा’ और ‘नौटंकी’ बता रहे हैं।”

मोदी ने कहा कि क्या कोई सिर्फ वोट पाने के लिए इतनी बड़ी आस्था का अपमान कर सकता है? क्या बिहार की माताएं और बहनें इसे बर्दाश्त करेंगी?

“छठी मईया की पूजा में समता और ममता है” — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार और पूरे देश का गौरव है। यह मां की भक्ति, समता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।“छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव है। हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से प्रेरित हो।” उन्होंने यह भी कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है और इस पर्व के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा है।

“कांग्रेस-आरजेडी ने छठ पूजा को बताया ड्रामा”

पीएम मोदी ने कहा कि जो महिलाएं निर्जला व्रत रखकर गंगा में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, उन्हें कांग्रेस और आरजेडी के नेता “ड्रामा” कह रहे हैं। “क्या ऐसी माताओं-बहनों का अपमान बिहार बर्दाश्त करेगा? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूल सकता।”

 “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन — यही जंगलराज की पहचान”

अपने भाषण में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन की पहचान पाँच शब्दों से होती है — “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन।”

यह भी पढ़े:- कार में महिला संग कथावाचक रंगे हाथ पकड़े गए, पति ने की पिटाई — अब सामने आया

उन्होंने कहा कि जहां कटुता और करप्शन होता है, वहां विकास नहीं हो सकता। गरीब का हक छिन जाता है और कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं।

“बिहार को चाहिए उद्योग और कानून का राज” — मोदी

मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ने के लिए उद्योग और उद्यम चाहिए, और इसके लिए कानून का राज, बिजली और कनेक्टिविटी जरूरी है।“जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो विकास कैसे लाएंगे? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी कैसे देंगे?” उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा है, वे कभी उद्योग के लिए जमीन नहीं दे सकते।

कार में महिला संग कथावाचक रंगे हाथ पकड़े गए, पति ने की पिटाई — अब सामने आया चौंकाने वाला मोड़

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के मशहूर कथावाचक भास्कराचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक शादीशुदा महिला के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं।

पति ने रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति लंबे समय से दोनों पर नजर रख रहा था। मंगलवार की शाम उसने कथावाचक और अपनी पत्नी को कार में आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों ने भास्कराचार्य की जमकर पिटाई की

सूत्रों के अनुसार, गुस्साई भीड़ ने कथावाचक की चोटी भी काट दी। मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 पति का चौंकाने वाला बयान

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महिला के पति ने थाने में लिखित आवेदन देकर कहा कि -“मैं अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक भास्कराचार्य के साथ रहने की अनुमति देता हूं।”

यह भी पढ़े:- ऑस्ट्रेलिया में 11 साल बाद फिल ह्यूज जैसा हादसा – गर्दन पर गेंद लगने से 17 साल के क्रिकेटर

इस बयान के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

रायपुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि के लिए डिजिटल सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, यह मामला आपसी सहमति और पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।

 घटना के दौरान महिला का बेटा भी मौजूद

घटना के समय महिला का 18 वर्षीय बेटा भी घर पर मौजूद था। इस घटना के बाद परिवार और स्थानीय समुदाय में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया में 11 साल बाद फिल ह्यूज जैसा हादसा – गर्दन पर गेंद लगने से 17 साल के क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत

0

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- क्रिकेट जगत को झकझोर देने वाली एक और दुखद घटना ऑस्ट्रेलिया से सामने आई है। 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की गर्दन पर गेंद लगने से मौत हो गई। यह हादसा लगभग 11 साल पहले हुए फिल ह्यूज की मौत की याद दिला गया।

हादसा कब और कैसे हुआ

बेन ऑस्टिन मंगलवार शाम मेलबर्न में एक टी20 मैच से पहले नेट प्रैक्टिस कर रहे थे। इस दौरान एक गेंद उनके सिर और गर्दन के पास जा लगी। वह उस वक्त हेल्मेट पहने हुए थे, लेकिन चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत मोनाश मेडिकल सेंटर ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

क्लब ने की पुष्टि

फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब, जिसके लिए बेन ऑस्टिन खेलते थे, ने गुरुवार सुबह उनके निधन की पुष्टि की। क्लब ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा — “बेन के गुजरने से हम पूरी तरह सदमे में हैं। उनके निधन का असर हमारी क्रिकेट कम्यूनिटी के हर सदस्य पर पड़ेगा। हम सभी से अपील करते हैं कि इस कठिन समय में बेन के परिवार की निजता का सम्मान करें।”

पिता का बयान

बेन के पिता जेस ऑस्टिन ने भी अपने बेटे के निधन पर बयान जारी करते हुए कहा — “हम पूरी तरह टूट चुके हैं। बेन सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान थे।”

फिल ह्यूज हादसे की याद

नवंबर 2014 में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज को भी शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान सीन एबॉट की बाउंसर गर्दन पर लगी थी। दो दिन बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे ने विश्व क्रिकेट को हिला दिया था।
11 साल बाद एक बार फिर ऐसा ही दर्दनाक मंजर ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला है।

“पुलिस 20 गोली मारकर लाती है, 1 लिखवाती है” शामली में डॉक्टर के बयान से मचा बवाल-बाद में दी सफाई

न्यूज़  डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  उत्तर प्रदेश के शामली जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार के बयान से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेरफेर के गंभीर आरोप लगाए।

डॉक्टर का विवादित बयान वायरल

वायरल वीडियो में डॉ. दीपक कहते दिखे —“पुलिस खुद मुलजिम को 20 गोली मारकर लाती है, लेकिन सीओ और एसपी खड़े होकर रिकॉर्ड में सिर्फ एक गोली लिखवाते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग करेंगे। बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

चोरी की घटना के बाद भड़के डॉक्टर

दरअसल, हाल ही में डॉ. दीपक के कैंप कार्यालय से साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी हुई थी। मामले का खुलासा न होने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को पुलिस के खिलाफ धरना दिया। इसी दौरान डॉ. दीपक ने आक्रोश में यह बयान दे दिया।

बाद में डॉक्टर ने दिया स्पष्टीकरण

वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. दीपक कुमार ने सफाई देते हुए कहा —“यह वीडियो फेक है। किसी ने मेरी अनजाने में रिकॉर्डिंग की है। मैं 2025 के किसी भी एनकाउंटर के पोस्टमार्टम में शामिल नहीं रहा हूं।” उन्होंने यह भी कहा कि वे तनाव और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण कुछ गलत बोल गए होंगे।

पुलिस ने दी आधिकारिक प्रतिक्रिया

शामली पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि साढ़े पांच लाख रुपये की चोरी के मामले में जांच चल रही है। पुलिस ने तीन संदिग्धों — नीशू, सौरभ और सलमान — से पूछताछ की है, लेकिन अब तक उनकी संलिप्तता साबित नहीं हुई है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 में हुई किसी भी मुठभेड़ में डॉ. दीपक कुमार पोस्टमार्टम पैनल का हिस्सा नहीं रहे। इसलिए उनके आरोप निराधार और तथ्यों पर आधारित नहीं हैं।

आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2025: मीन समेत इन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2025:ग्रहों की चाल के अनुसार ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या में, सूर्य तुला में, जबकि बुध और मंगल वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा मकर राशि में है, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। इन ग्रह स्थितियों का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

आज पैतृक मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ाव लाभदायक रहेगा। पिता का सहयोग मिलेगा और व्यापार में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और करियर के दृष्टिकोण से दिन अनुकूल है। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और नीले रंग की वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि

भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग हैं। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। जीवनसाथी और संतान का साथ मिलेगा, हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है। उपाय: माता काली की पूजा करें।

मिथुन राशि

आज का दिन थोड़ा सतर्कता से बिताएं। कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। प्रेम और व्यापारिक जीवन अच्छा रहेगा। उपाय: शनिदेव की आराधना करें।

कर्क राशि

जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। संतान आज्ञाकारी रहेगी और उन्नति करेगी। कुल मिलाकर दिन शुभ है। उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

आज शत्रु परास्त होंगे और ज्ञानार्जन के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर थोड़ी नजर रखने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में दूरी संभव है, पर व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

विद्यार्थियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। लेखन, कविता या कला में सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा जबकि व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। उपाय: शनिदेव को नमन करें।

तुला राशि

आज भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य और व्यापार दोनों अनुकूल हैं। उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि

पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन दोनों में सुधार रहेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने साथ रखें।

धनु राशि

धनलाभ के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के सदस्यों की संख्या बढ़ेगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम जरूरी है ताकि रिश्तों में तनाव न आए। बाकी सभी पक्ष अनुकूल हैं। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

आज आप सितारों की तरह चमकेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रेम और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उपाय: माता काली की आराधना करें।

कुंभ राशि

आज मन में बेचैनी और चिंता रह सकती है। किसी अज्ञात भय का अनुभव होगा। हालांकि परिवार और प्रेम जीवन का सहयोग बना रहेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: शनिदेव की पूजा करें।

मीन राशि

आज यात्रा का योग बन रहा है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। प्रेम और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

गन्ना किसानों के जीवन में घुली मिठास! योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कर खोला खजाना

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

CM योगी बोले — किसानों के जीवन में घुलेगी आत्मनिर्भरता की मिठास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा -“हमारे गन्ना किसान प्रदेश की समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। यह निर्णय उनके जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की मिठास घोलेगा।”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर लिखा – “गन्ना कृषकों के श्रम का सम्मान सुशासन का सच्चा स्वरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि का निर्णय लिया है।”

अब अगेती गन्ना प्रजाति का मूल्य — ₹400 प्रति क्विंटल, सामान्य प्रजाति का मूल्य — ₹390 प्रति क्विंटल तय किया गया है।  इस निर्णय से गन्ना किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा।

योगी सरकार के कार्यकाल में चौथी बार बढ़ी गन्ने की कीमत

योगी सरकार के 8.5 वर्षों के कार्यकाल में यह चौथी बार है जब गन्ने के मूल्य में वृद्धि की गई है। इससे न केवल किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी, बल्कि प्रदेश के ग्रामीण अर्थतंत्र को भी नई ताकत मिलेगी।

किसानों को अब तक मिला ₹2.90 लाख करोड़ का भुगतान

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया —“किसानों के परिश्रम का सम्मान हमारी सरकार की प्राथमिकता है। गन्ना किसान केवल उत्पादक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त स्तंभ हैं।”

यह भी पढ़े:- यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 8 

उन्होंने बताया कि अब तक गन्ना किसानों को ₹2,90,225 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जबकि 2007 से 2017 के बीच सपा और बसपा सरकारों के कार्यकाल में केवल ₹1,47,346 करोड़ का भुगतान हुआ था। इस प्रकार, योगी सरकार ने ₹1,42,879 करोड़ रुपये अधिक भुगतान कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

प्रदेश में 122 चीनी मिलें संचालित

प्रदेश में फिलहाल 122 चीनी मिलें चल रही हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। योगी सरकार ने पारदर्शी नीतियों से इस उद्योग में ₹12,000 करोड़ का निवेश आकर्षित किया है।

पिछले 8 सालों में — 4 नई चीनी मिलें स्थापित हुईं साथ ही 6 बंद मिलें फिर शुरू की गईं इसके साथ ही 42 मिलों की उत्पादन क्षमता बढ़ाई गई इसके अलावा 2 मिलों में सीबीजी संयंत्र लगाए गए |इससे राज्य की चीनी उत्पादन क्षमता में 8 नई बड़ी मिलों के बराबर वृद्धि हुई है।

यूपी के बहराइच में बड़ा हादसा: कौड़ियाला नदी में नाव पलटी, 8 लापता, एक का शव मिला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी नाव अचानक पलट गई।
हादसे में 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 8 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी SDRF और NDRF टीमों ने अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।

नेपाल सीमा के पास हुआ हादसा

यह घटना थाना सुजौली क्षेत्र के कतर्नियाघाट ट्रांस गेरुआ के जंगल में बसे भरथापुर गांव के पास हुई। यह गांव नेपाल सीमा से सटा भारत का अंतिम गांव है। नाव में सवार सभी लोग भरथापुर गांव, तहसील मिहींपुरवा (बहराइच) के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े:- SIR से पहले सपा ने दोहराई पुरानी मांग, जाति-धर्म के आधार पर तैनात BLO

जानकारी के मुताबिक, हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। नायब तहसीलदार ने बताया कि सभी लोग लखीमपुर खीरी के खैरटिया बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। गांव पहुंचने के लिए उन्हें कौड़ियाला नदी पार करनी होती है, लेकिन बीच नदी में तेज बहाव के कारण नाव पलट गई।

हादसे में बचाए गए लोग

अब तक जिन 13 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, उनमें लक्ष्मी नारायण पुत्र विसेसर,रानी देवी पत्नी रामाधार, ज्योति पुत्री आनंद कुमार, हरिमोहन पुत्र रामकिशोर शामिल हैं। लापता लोगों में नाव चालक मिहीलाल पुत्र पुत्तीलाल समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल हैं। मौके पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा और तहसील प्रशासन की टीम मौजूद है।

तेज बहाव बना हादसे की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, हादसा नदी में तेज बहाव के कारण हुआ। दरअसल, घाघरा बैराज के गेट खोलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया था। बहराइच का भरथापुर गांव घने जंगलों और नदी के पार स्थित है, जहां के लोग रोजाना नाव से लखीमपुर के बाजार आते-जाते हैं।

नेपाल से निकलती है कौड़ियाला नदी

जानकारों के अनुसार, कौड़ियाला नदी नेपाल से निकलती है और भारत में प्रवेश के बाद गेरुआ नदी से मिलती है।
दोनों नदियां गिरिजापुरी बैराज पर आकर मिलती हैं और आगे चलकर घाघरा नदी के नाम से जानी जाती हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जाए, साथ ही SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए।

SIR से पहले सपा ने दोहराई पुरानी मांग, जाति-धर्म के आधार पर तैनात BLO और अधिकारियों को बदला जाए

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने एक बार फिर पुरानी मांग दोहराई है।
सपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में बूथ लेवल अधिकारी (BLO), एडीएम (इलेक्शन) और ईआरओ की नियुक्तियां जाति और धर्म के आधार पर की गई हैं।

पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जब तक इन अधिकारियों को बदला नहीं जाता, तब तक SIR प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल बने रहेंगे।

सपा ने सौंपी शिकायत, कहा—पक्षपातपूर्ण नियुक्तियां

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों और 1,62,486 पोलिंग स्टेशनों पर तैनात BLO और संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति भाजपा सरकार की मानसिकता वाले लोगों की है।

यह भी पढ़े:ब्रेकअप हुआ है छुट्टी चाहिए! कर्मचारी का ईमेल हुआ वायरल

सपा का कहना है कि इस तरह की पक्षपातपूर्ण नियुक्तियां मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को प्रभावित करेंगी।

पहले भी उठ चुकी है यह शिकायत

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सपा ने 23 अगस्त 2024 को पत्रांक संख्या 612/2024 (सीसामऊ, कानपुर नगर), 23 सितंबर 2024 को पत्रांक संख्या 694/2024 (कटेहरी, अंबेडकर नगर उपचुनाव), के दौरान भी BLO और मतदान कर्मियों की नियुक्तियों में भेदभाव की शिकायत की थी।  सपा ने आरोप लगाया कि तब चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की और मूकदर्शक बना रहा।

वरिष्ठ नेताओं ने दी चेतावनी

सपा के वरिष्ठ नेता के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र और राधेश्याम सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा —“अगर SIR प्रक्रिया में निष्पक्षता नहीं रही, तो मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतंत्र की नींव दोनों प्रभावित होंगी।”

वहीं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहती है कि SIR की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो, ताकि किसी भी वर्ग के मतदाता के साथ भेदभाव न हो।

ब्रेकअप हुआ है छुट्टी चाहिए! कर्मचारी का ईमेल हुआ वायरल, बॉस का जवाब कर देगा हैरान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  अक्सर लोग छुट्टी के लिए अलग-अलग वजहें बताते हैं — कोई बीमार पड़ जाता है, तो कोई शादी या पारिवारिक कार्यक्रम का हवाला देता है।लेकिन गुरुग्राम (Gurugram) से सामने आई एक घटना ने सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया है।

यहां एक कर्मचारी ने छुट्टी लेने की वजह ‘ब्रेकअप’ बताई। उसने अपने बॉस को मेल लिखकर कहा —“हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है। इस वजह से मैं काम पर फोकस नहीं कर पा रहा हूं, इसलिए कुछ दिन की छुट्टी चाहिए।”

सीईओ ने शेयर किया ‘सबसे ईमानदार लीव एप्लिकेशन’

यह मामला नॉट डेटिंग (Knot Dating) नामक कंपनी का है। कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर जसवीर सिंह ने कर्मचारी का यह ई-मेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। उन्होंने लिखा —“कल मुझे अब तक का सबसे ईमानदार लीव अप्लिकेशन मिला। जेन जेड फिल्टर नहीं करता।”

जसवीर ने बताया कि ईमेल में कर्मचारी ने साफ लिखा था कि वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा है, लेकिन ब्रेकअप के कारण मानसिक रूप से अस्थिर महसूस कर रहा है, इसलिए उसे 28 से 8 तारीख तक की छुट्टी चाहिए।

सोशल मीडिया पर मिले मजेदार रिएक्शन

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए। कई लोगों ने कर्मचारी की ईमानदारी की तारीफ की, तो कुछ ने मजाक में लिखा — “कुछ लोग तो शादी के लिए भी इतनी छुट्टियां नहीं लेते।”

इस पर सीईओ जसवीर सिंह ने भी मजेदार जवाब दिया — “मुझे लगता है कि ब्रेकअप के लिए शादी से कहीं ज्यादा छुट्टियों की जरूरत पड़ती है।”

‘जेन जेड’ कर्मचारियों की ईमानदारी पर चर्चा

इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है — क्या ऑफिस में भावनात्मक ईमानदारी (Emotional Honesty) को भी प्रोफेशनलिज्म का हिस्सा माना जाना चाहिए?

कई यूजर्स ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत संकट के समय ‘ईमानदार छुट्टी मांगना’ एक अच्छी शुरुआत है।

वोट के लिए स्टेज पर नाच भी लेंगे; राहुल गांधी ने यमुना तालाब पर नरेंद्र मोदी को घेरा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार सरकार पर तीखा हमला किया। बुधवार/गुरुवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि छठ पूजा के मौके पर दिल्ली में यमुना के पास दिखावटी तालाब बनाकर नाटक किया गया ताकि उनका चुनावी रंग चढ़े।

राहुल ने कहा कि यमुना की गंदगी को देखकर यदि कोई नहा भी ले तो बीमारी हो सकती है, इसलिए नाटक के लिए पाइप से पानी लाकर तालाब बनाया गया। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि मोदी को सिर्फ वोट चाहिए — “अगर लोग उन्हें भाषण छोड़कर वोट के लिए नाचने को कहेंगे तो वे स्टेज पर नाच भी करेंगे।”

यह भी पढ़े:- सेक्स से मना करने पर बीवी को छत से फेंक दिया 

सभा में बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। राहुल ने आगे आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की नीतियाँ संविधान और लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला कर रही हैं और सत्ता पक्ष चुनावी प्रक्रियाओं में हेराफेरी के प्रयास कर रहा है। उन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा के उदाहरणों का हवाला देते हुए चुनावी धोखाधड़ी के आरोप भी दोहराए।

राहुल का कहना था कि “संविधान से मिलने वाले अधिकारों पर मोदी-आरएसएस हमला कर रहे हैं” और ऐसी ताकतों के आगे वे संविधान की रक्षा करेंगे।