Home Blog Page 152

लोकसभा से अपमानित कर हटाया गया, जिंदा रहा तो फिर संसद पहुंचूंगा: बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति में दबंग छवि रखने वाले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल तेज कर दी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें लोकसभा से जनता के फैसले से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत बाहर किया गया। बृजभूषण ने कहा कि उनका कार्यकाल अधूरा रहा और जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, उसका दर्द वह कभी नहीं भूलेंगे।

एक निजी चैनल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, “मुझे बेइज्जत करके लोकसभा से निकाला गया। अगर जिंदा रहा तो एक दिन फिर संसद जरूर जाऊंगा। इस अपमान का घाव मैं भरकर रहूंगा।” इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी और मौजूदा व्यवस्था पर खुलकर नाराजगी जाहिर की।

चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले बृजभूषण

अपने भविष्य की राजनीति पर बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला उनके क्षेत्र की जनता करेगी। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पहली प्राथमिकता भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ने की रहेगी।
उन्होंने कहा कि भले ही उनके बेटे करण भूषण इस समय सांसद हैं, लेकिन उनकी व्यक्तिगत इच्छा एक बार फिर खुद लोकसभा पहुंचने की है।

अखिलेश यादव के लिए जताया आभार

बृजभूषण शरण सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों से जुड़े विवाद के दौरान जब वह अपने सबसे कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब अखिलेश यादव ने उनके खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा।
उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव ने मर्यादा में रहकर राजनीति की। मैं उनका यह व्यवहार कभी नहीं भूलूंगा।”

राम मंदिर ट्रस्ट और वीआईपी कल्चर पर निशाना

राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े होने के बावजूद उन्हें पहले निमंत्रण नहीं दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण से जुड़े असली कारसेवकों को नजरअंदाज कर दिया गया और ऐसे लोगों को बुलाया गया, जिनका आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं था। बृजभूषण ने कहा कि जब दोबारा निमंत्रण मिला तो उन्होंने खुद जाने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़े:- नए साल से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में 50 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन

उन्होंने यह भी कहा कि वह अब तक रामलला के दर्शन के लिए नहीं गए हैं और जब जाएंगे तो किसी विशेष दर्जे के साथ नहीं, बल्कि एक आम भक्त की तरह लाइन में लगकर दर्शन करेंगे।

योगी के कार्यक्रम में आने को लेकर सस्पेंस

अपनी प्रस्तावित ‘राष्ट्रकथा’ आयोजन को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री योगी उनके कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
साथ ही उन्होंने प्रदेश की नौकरशाही पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा हालात में विधायकों को अपने काम के लिए अधिकारियों के सामने झुकना पड़ता है।

नए साल से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में 50 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने नए साल से ठीक पहले पुलिस अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। साल के अंतिम दिन राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत कुल 50 आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। इस फैसले को पुलिस महकमे में न्यू ईयर गिफ्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

सरकार के आदेश के मुताबिक 2001 बैच के तीन आईपीएस अधिकारी—तरुण गाबा, आशुतोष कुमार और प्रवीण कुमार को आईजी से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर प्रोन्नत किया गया है।

इसके अलावा 2008 बैच के छह आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों में किरण एस, आनंद सुरेशराव कुलकर्णी, एन. कालांची, अमित वर्मा, राजीव मल्होत्रा और डॉ. अखिलेश कुमार निगम शामिल हैं।

वहीं 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है। इस सूची में विजय ढुल, घुले सुशील चंद्रभान, आशीष तिवारी, सचींद्र पटेल, विपिन टाडा, प्रताप गोपेंद्र यादव, अभिषेक यादव, संकल्प शर्मा, सोमेन वर्मा, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा, हेमराज मीणा और राजकरन नैय्यर के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़े:- नए साल से कई ट्रेनों की बदली समय-सारिणी, 1 जनवरी से लागू होंगे बदलाव, अधिकतर 

इसके साथ ही 2013 बैच के 28 आईपीएस अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इनमें अनुराग आर्य, डॉ. अभिषेक महाजन, आशीष श्रीवास्तव, ख्याति गर्ग, डॉ. गौरव ग्रोवर, आकाश तोमर, डॉ. सतीश कुमार, यशवीर सिंह, सिद्धार्थ शंकर मीणा, गणेश प्रसाद साहा, कुंवर अनुपम सिंह, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. देवेश कुमार पांडेय, सुशील कुमार शुक्ला, नरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद राय, श्याम नारायण सिंह, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, कमलेश कुमार दीक्षित, उदय शंकर सिंह, राजेश द्विवेदी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, दिनेश त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह, राम सेवक गौतम और अजीत कुमार सिन्हा के नाम शामिल हैं।

बताया गया है कि दो दिन पहले विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की बैठक में इन पदोन्नतियों को मंजूरी दी गई थी, जिसके बाद बुधवार को सभी अधिकारियों के प्रमोशन आदेश औपचारिक रूप से जारी कर दिए गए।

इस फैसले से प्रदेश पुलिस सेवा में कार्यरत अधिकारियों का मनोबल बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए साल से कई ट्रेनों की बदली समय-सारिणी, 1 जनवरी से लागू होंगे बदलाव, अधिकतर ट्रेनें पहले चलेंगी

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नए साल की शुरुआत के साथ ही यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ा बदलाव किया गया है। 1 जनवरी से कई ट्रेनों की टाइमिंग में संशोधन किया गया है। नई समय-सारिणी के अनुसार अधिकांश ट्रेनें पहले की तुलना में कुछ मिनट पहले रवाना होंगी और अपने गंतव्य पर भी पहले पहुंचेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे (NER) ने वाराणसी मंडल के अंतर्गत संचालित दर्जनभर से अधिक ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से प्रभावी होगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और संचालन को बेहतर बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

नई समय-सारिणी के अनुसार बनारस–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस अब सुबह 6:20 बजे की जगह 6:15 बजे प्रस्थान करेगी। उधना–दानापुर एक्सप्रेस का समय भी बदला गया है और यह अब 4:55 की बजाय 4:45 बजे रवाना होगी।
इसी तरह प्रयागराज जंक्शन–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अब 7:25 के स्थान पर 7:03 बजे, जबकि डॉ. अंबेडकर नगर–कामाख्या एक्सप्रेस 11:45 की जगह 11:25 बजे चलेगी।

बनारस–रांची एक्सप्रेस और बनारस–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस दोनों ही अब शाम 3 बजे की बजाय 2:50 बजे प्रस्थान करेंगी। वहीं अहमदाबाद–पटना एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से अब 11:50 के स्थान पर 11:35 बजे रवाना होगी।

कुछ ट्रेनों की टाइमिंग में बढ़ोतरी भी की गई है। मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जंक्शन बापूधाम एक्सप्रेस अब 6:05 की जगह 6:25 बजे, जबकि बनारस–प्रयागराज रामबाग मेमू 6:30 के बजाय 6:40 बजे चलेगी।

वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेनों में भी बदलाव किया गया है। वाराणसी सिटी–जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस अब 4:25 की जगह 4:40 बजे, साबरमती एक्सप्रेस 2:05 के बजाय 2:00 बजे और वाराणसी सिटी–गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस 11:45 की जगह 11:50 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा बनारस–लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस अब 5:05 के स्थान पर 4:55 बजे चलेगी।

प्रमुख बदलाव

प्रयागराज और कानपुर रूट पर प्रयागराज मंडल की 19 प्रमुख ट्रेनों के समय में 5 मिनट से लेकर एक घंटे तक का बदलाव किया गया है। इसमें संगम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ जंक्शन से गुजरने वाली कुल 107 ट्रेनों की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। नई व्यवस्था के तहत लगभग 62 एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई गई है, जिससे यात्रियों का सफर 5 से 20 मिनट तक कम हो जाएगा।

यह भी पढ़े:- नए साल में योगी सरकार में बदलाव के संकेत, कैबिनेट से लेकर संगठन तक हो सकता है फेरबदल

हालांकि, नए टाइम टेबल के बीच घने कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश और बिहार रूट की 50 से अधिक ट्रेनें 1 से 12 घंटे तक देरी से चल रही हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन का नया समय और वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए NTES मोबाइल ऐप या 139 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

नए साल में योगी सरकार में बदलाव के संकेत, कैबिनेट से लेकर संगठन तक हो सकता है फेरबदल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नए साल की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में बदलाव की संभावनाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार और संगठन—दोनों स्तरों पर फेरबदल को लेकर मंथन चल रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इस बैठक में हाल ही में नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे। चर्चा है कि संगठनात्मक बदलावों के साथ-साथ पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और उसके बाद पार्टी संगठन में भी बड़े स्तर पर परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह माना जा रहा है कि वह संगठन में अपनी नई टीम तैयार कर सकते हैं। ऐसे में कुछ नेताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है, जबकि कुछ चेहरों को सरकार में स्थान मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, इन बदलावों में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष—दोनों ही पूर्वांचल क्षेत्र से आते हैं, ऐसे में पश्चिमी यूपी, अवध और बुंदेलखंड को बेहतर प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई जा रही है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: साल के आखिरी दिन इन राशियों पर बरसेगा पैसा, 

बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहे। कैबिनेट विस्तार को लेकर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद लिया जाएगा। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है, जबकि शपथ ग्रहण समारोह मकर संक्रांति के बाद आयोजित किया जाएगा।

इस अहम बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री—केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। साथ ही, संघ से भी इस पूरे मुद्दे पर राय-मशविरा किया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग नेताओं से व्यक्तिगत बातचीत भी की।

जानकारी के मुताबिक, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रहे भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। वे जाट समुदाय से आते हैं और पश्चिमी यूपी में इस वर्ग का प्रभावी प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कैबिनेट में उन्हें शामिल कर पार्टी सामाजिक संतुलन का संदेश देना चाहती है।

इसके अलावा, प्रस्तावित कैबिनेट विस्तार के जरिए समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नैरेटिव को भी काउंटर करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: साल के आखिरी दिन इन राशियों पर बरसेगा पैसा, किस्मत देगी पूरा साथ, पढ़ें 31 दिसंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज 31 दिसंबर, बुधवार है। साल के अंतिम दिन चंद्रमा सुबह मेष राशि में रहेंगे और दोपहर बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।  वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन, केतु सिंह, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल—

मेष राशि
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रेम और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ होगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि
आज आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। सेहत में सुधार होगा। प्रेम जीवन और संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु साथ रखना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि
मन थोड़ा विचलित रह सकता है और किसी अनजाने डर का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां, जैसे सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि
आय के नए रास्ते खुलेंगे और पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन व्यापार में बेहतरीन सफलता मिलेगी। लाल रंग की वस्तु पास रखें।

सिंह राशि
कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार भी मजबूत रहेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करें।

कन्या राशि
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। नौकरी और व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल होगी। व्यापार में लाभ होगा। शनिदेव को नमन करना शुभ रहेगा।

तुला राशि
दोपहर से पहले जरूरी काम निपटा लें, उसके बाद परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम और व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। मां काली की आराधना करें।

वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में शुभ फल मिलेंगे। पीली वस्तु साथ रखें।

धनु राशि
शत्रुओं पर दबाव बना रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि
भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। पढ़ाई-लिखाई या रचनात्मक कार्यों में समय बिताएं। सेहत ठीक रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, जबकि व्यापार में लाभ के योग हैं। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि
घरेलू माहौल में तनाव हो सकता है, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि
व्यापार में मजबूती आएगी। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और कारोबार—तीनों ही क्षेत्रों में दिन बेहद शुभ रहेगा। हरी वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, मैमनसिंह में दिनदहाड़े चली गोली; दो हफ्तों में तीसरा मामला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार, 29 दिसंबर की शाम एक बार फिर एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना मैमनसिंह जिले में हुई है, वही इलाका जहां कुछ दिन पहले ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की गई थी।

ताजा घटना में एक हिंदू युवक को सार्वजनिक स्थान पर गोली मारी गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पिछले दो हफ्तों में तीसरी हत्या की घटना है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

अर्धसैनिक बल के जवान की गोली मारकर हत्या

मृतक की पहचान बजेंद्र बिस्वास (42) के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के ग्रामीण अर्धसैनिक बल के सदस्य थे। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने का आरोप उनके ही सहकर्मी नोमान मियां (29) पर है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है।

गारमेंट फैक्ट्री में तैनाती के दौरान घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बजेंद्र बिस्वास मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिला क्षेत्र में स्थित लबीब ग्रुप की गारमेंट यूनिट सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे फैक्ट्री परिसर में हुई।

बजेंद्र बिस्वास, सिलहट सदर उपजिला के कादिरपुर गांव के निवासी थे, जबकि आरोपी नोमान मियां सुनामगंज जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

मजाक के दौरान चली गोली

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों फैक्ट्री परिसर में स्थित अंसार बैरक में रह रहे थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मजाक में सरकारी हथियार पीड़ित की ओर कर दिया, इसी दौरान गोली चल गई। घायल अवस्था में बजेंद्र बिस्वास को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हथियार जब्त किया, जांच जारी

स्थानीय थाना प्रभारी मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त शॉटगन को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की कानूनी जांच जारी है।

दीपू चंद्र दास हत्याकांड से पहले ही तनाव में था इलाका

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को इसी भालुका क्षेत्र में दीपू चंद्र दास की भीड़ द्वारा हत्या की गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली दिन, मिल सकती है खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 30 December 2025: ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। 30 दिसंबर, मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में विराजमान हैं। वहीं गुरु मिथुन, केतु सिंह, सूर्य-बुध-शुक्र-मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति का सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आप सौम्यता और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आकर्षण में वृद्धि होगी। प्रेम और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। शुभ फल के लिए लाल रंग की वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

मन थोड़ा विचलित रह सकता है। खर्च बढ़ने की संभावना है। आंखों में जलन, सिरदर्द या अनजाने भय का अनुभव हो सकता है। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यात्रा के संकेत हैं। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान का सहयोग बना रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। यात्रा सफल रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। लाल वस्तु रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

आज सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी तरह का जोखिम न लें। चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार भी ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें और लाल वस्तु अर्पित करें।

तुला राशि

आज का दिन आनंद और उत्साह से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। नौकरी और करियर में स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अनुकूल हैं। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक बेचैनी रह सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में हल्की नोकझोंक संभव है। संतान को लेकर चिंता हो सकती है। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। स्वास्थ्य और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन पारिवारिक मतभेद भी संभव हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजगार और व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। व्यापारिक सफलता के संकेत हैं। परिवार और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

UP Board Exam Center List 2026 जारी, 8433 केंद्रों पर होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; PDF यहां से करें डाउनलोड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं प्रदेश भर में 8433 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी गई है, जिसे छात्र और स्कूल प्रशासन डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्रों का पूरा विवरण

बोर्ड के अनुसार बनाए गए परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं—

  • 596 राजकीय विद्यालय
  • 3453 सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय
  • 3984 गैर सहायता प्राप्त (अनएडेड) विद्यालय

पहले चरण में 7448 केंद्र ऑनलाइन बनाए गए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 8033 केंद्र तय किए गए। दूसरे चरण में छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों से 3053 आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनका परीक्षण कर जिला विद्यालय निरीक्षकों के समन्वय से अंतिम सूची तैयार की गई।

UP Board Exam Center List 2026 Download Pdf : यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा केंद्र जिलेवार सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

52 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

UPMSP के अनुसार वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए—

  • हाईस्कूल (10वीं) में: 27,50,945 छात्र
  • इंटरमीडिएट (12वीं) में: 24,79,352 छात्र पंजीकृत हैं।

 Practical Exam Dates 2026

पहला चरण: 24 जनवरी से 1 फरवरी 2026

आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन, बस्ती मंडल

दूसरा चरण: 2 फरवरी से 9 फरवरी 2026

अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, गोरखपुर मंडल

यह भी पढ़े:- लखनऊ में नए यूपी विधान भवन के निर्माण की तैयारियां तेज, योगी सरकार ने तय

 UP Board 10th Exam Time Table 2026 (मुख्य परीक्षाएं)

  • 18 फरवरी – हिंदी
  • 19 फरवरी – कंप्यूटर / सिलाई
  • 20 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
  • 21 फरवरी – गृह विज्ञान
  • 23 फरवरी – अंग्रेज़ी
  • 25 फरवरी – विज्ञान
  • 27 फरवरी – गणित
  • 28 फरवरी – संस्कृत
  • 9 मार्च – उर्दू
  • 12 मार्च – कृषि

(अन्य व्यावसायिक व वैकल्पिक विषयों की पूरी डेटशीट वेबसाइट पर उपलब्ध)

UP Board 12th Exam Date Sheet 2026 (Highlights)

  • 18 फरवरी – हिंदी
  • 19 फरवरी – नागरिक शास्त्र
  • 20 फरवरी – अंग्रेज़ी
  • 21 फरवरी – इतिहास
  • 23 फरवरी – जीव विज्ञान / गणित
  • 25 फरवरी – अर्थशास्त्र / संगीत
  • 27 फरवरी – भौतिक विज्ञान
  • 9 मार्च – भाषाएं
  • 12 मार्च – कंप्यूटर / संस्कृत

(व्यावसायिक शिक्षा वर्ग की विस्तृत डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध)

लखनऊ में नए यूपी विधान भवन के निर्माण की तैयारियां तेज, योगी सरकार ने तय की विभागीय जिम्मेदारियां

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- राजधानी लखनऊ में नए नया यूपी विधान भवन  के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। योगी सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को भव्य, आधुनिक और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की तैयारी में जुटी है। प्रस्तावित विधान भवन का निर्माण सहारा शहर से खाली कराई गई भूमि पर किया जाएगा।

सरकार ने इस परियोजना की जिम्मेदारियां भी तय कर दी हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जबकि लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्माण कार्य की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर पर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

राज्य संपत्ति विभाग की ओर से 23 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें नए विधान भवन के स्वरूप, डिजाइन और भूमि चयन से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में परियोजना के सभी तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर मंथन किया गया।

यह भी पढ़े:- यूपी के इस जनपद में शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता बस सेवा, किराया होगा 20% तक सस्ता

PWD को मिशन मोड में काम करने के निर्देश

नए विधान भवन और प्रस्तावित सचिवालय परिसर के निर्माण के लिए सरकार ने स्पष्ट विभागीय कार्ययोजना तय की है। आवास विभाग परियोजना का नोडल विभाग रहेगा, जबकि PWD को मुख्य अभियंता के नेतृत्व में विशेष कार्य इकाई गठित कर मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन अहम बिंदुओं पर बनी सहमति

  • सहारा शहर से खाली कराई गई भूमि को अंतिम विकल्प के रूप में चिन्हित किया गया है
  • भूमि की विधिक स्थिति की भी समीक्षा की गई
  • नए विधान भवन का स्वरूप आधुनिक, भव्य और तकनीक-संपन्न होगा
  • आवास विभाग और PWD के बीच स्पष्ट कार्ययोजना और समयसीमा तय की गई

तेजी से धरातल पर उतरेगी परियोजना

योगी सरकार पहले ही नए विधान भवन के निर्माण को मंजूरी दे चुकी है। अब इसे शीघ्र अमल में लाने की तैयारी है। शासन स्तर की बैठकों में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष को सभी आवश्यक प्रस्ताव जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर होगा निर्माण

अधिकारियों के अनुसार नया विधान भवन सिर्फ एक प्रशासनिक इमारत नहीं होगा, बल्कि इसमें आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल तकनीक, उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में बढ़ने वाली विधानसभा सदस्यों की संख्या को ध्यान में रखते हुए डिजाइन तैयार किया जाएगा। नए विधान भवन के निर्माण से लखनऊ को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यूपी के इस जनपद में शुरू हुई मुख्यमंत्री जनता बस सेवा, किराया होगा 20% तक सस्ता

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में आम जनता को सस्ती और सुगम परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनता बस सेवा की शुरुआत की गई है। सोमवार को इस सेवा का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्सना बंधु भी मौजूद रहीं।

शुभारंभ कार्यक्रम अकबरपुर डिपो स्थित बस स्टेशन परिसर में आयोजित किया गया, जहां पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन बसों का संचालन जिले के विभिन्न ग्रामीण और कस्बाई रूटों पर किया जाएगा।

साधारण बसों से 20 फीसदी कम होगा किराया

परिवहन निगम की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का किराया साधारण रोडवेज बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम तय किया गया है। इससे खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों, मजदूरों और गरीब वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े:- आतंक के खिलाफ बिहार का बड़ा एक्शन प्लान: इन जिलों में खुलेंगे ATS के नए कमांड ऑफिस

हालांकि, जिन बसों को इस सेवा के तहत चलाया जा रहा है, वे अधिकतर पुरानी बसें हैं, जिन्हें रंगाई-पुताई के बाद मुख्यमंत्री जनता बस सेवा का नाम दिया गया है।

9 रूटों पर चलेंगी कुल 21 बसें

अकबरपुर डिपो के एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री जनता बस सेवा के तहत 9 रूटों पर कुल 21 बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल शुभारंभ के मौके पर 5 बसें चलाई गई हैं, जबकि शेष बसों को मंगलवार से अलग-अलग मार्गों पर भेजा जाएगा।

गरीबों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत: जनप्रतिनिधि

एमएलसी हरिओम पाण्डेय ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। लंबे समय से गांवों में रोडवेज बसों के संचालन की मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए परिवहन निगम ने यह फैसला लिया है।

इन रूटों पर संचालित होंगी मुख्यमंत्री जनता बसें

  • अकबरपुर से बसखारी – अतरौलिया
  • अकबरपुर से राजेसुल्तानपुर
  • अकबरपुर से कप्तानगंज
  • अकबरपुर से कम्हरियाघाट
  • अकबरपुर से कम्हरियाघाट – बेलघाट
  • अकबरपुर से दोस्तपुर – कादीपुर – चांदा
  • अकबरपुर से सैदापुर – जलालपुर – बंदीपुर
  • अकबरपुर से सैदापुर – जलालपुर – कटका
  • अकबरपुर से न्यौरी – दुल्हुपुर