Home Blog Page 151

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग संग की सगाई, तस्वीरें कीं शेयर

नई दिल्ली/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। रेहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सगाई की पुष्टि करते हुए अपनी और अवीवा की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बचपन की फोटो भी पोस्ट की, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

29 दिसंबर को हुई सगाई

रेहान वाड्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में सगाई की तारीख 29 दिसंबर 2025 लिखी है और हार्ट व रिंग इमोजी के जरिए खुशी जाहिर की है। पोस्ट सामने आने के बाद उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

प्रियंका गांधी ने दी बधाई

रेहान की सगाई पर उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आप दोनों को बहुत सारा प्यार।

आप हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें और जैसे आप तीन साल की उम्र से सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही हमेशा बने रहें।”

सात साल से थे रिलेशनशिप में

सूत्रों के मुताबिक, रेहान वाड्रा और अवीवा बेग पिछले सात सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को सगाई के जरिए एक नया नाम दिया है।

यह भी पढ़े:- नए साल पर प्रेमी को प्रेमिका ने दिया न भूलने वाला जख्म, घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

आने वाले कुछ महीनों में दोनों की शादी होने की भी संभावना जताई जा रही है, हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं। उनके पिता इमरान बेग जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नंदिता बेग पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। बताया जाता है कि नंदिता बेग और प्रियंका गांधी एक-दूसरे को लंबे समय से जानती हैं।

पत्रकारिता की पढ़ाई कर चुकी हैं अवीवा

अवीवा बेग ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई करने के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्होंने मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में कोर्स किया है। अवीवा भी रेहान की तरह फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

नए साल पर प्रेमी को प्रेमिका ने दिया न भूलने वाला जख्म, घर बुलाकर काट डाला प्राइवेट पार्ट

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- नए साल की पूर्व संध्या पर एक व्यक्ति पर हमला होने की घटना सामने आई है। 31 दिसंबर की रात, 44 वर्षीय पुरुष को मिलने बुलाने के बाद एक 25 वर्षीय महिला ने उस पर हमला कर दिया। घटना में घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि महिला फरार है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शुरूआती जांच में सामने आया रिश्ता

पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच कई सालों से संबंध थे। जानकारी के मुताबिक महिला पीड़ित पुरुष के परिवार से जुड़ी है और उनके बीच पिछले 6–7 साल से अफेयर था। हाल ही में पुरुष ने महिला से दूरी बना ली थी और बिहार चला गया था। इसके बावजूद महिला ने लगातार धमकियां दी और संपर्क बनाए रखा।

घटना की झलक

जांच में सामने आया है कि 31 दिसंबर की रात, महिला ने नए साल के मौके पर पुरुष को मिलने बुलाया। जैसे ही वह व्यक्ति महिला के घर गया, उसके साथ विवाद हुआ और महिला ने उस पर हमला किया।

यह भी पढ़े:- यूपी में 5 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

घायल व्यक्ति अपने घर पहुंचा, जहां उसे परिवार और दोस्तों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल को गंभीर चोटें आई हैं और मेडिकल उपचार जारी है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि महिला फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस हर पहलू की समीक्षा कर रही है।

यूपी में 5 जनवरी तक 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्डों पर लागू होगा।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित

सीएम योगी के आदेश के बाद प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों से लेकर सहायता प्राप्त और सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 5 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। लखनऊ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अलग-अलग आदेश भी जारी कर दिए हैं।

मैदान में उतरें अधिकारी, खुद करें निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं क्षेत्रों में भ्रमण कर जमीनी हालात की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए हर जिले में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव और कंबलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

‘कोई भी खुले में सोने को मजबूर न हो’

शीतलहर के मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों को लेकर भी सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। सभी रैन बसेरों में बिछावन, कंबल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएं। जरूरतमंदों तक समय पर राहत सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश में ठंड का कहर जारी

प्रदेश के कई जिलों में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं का असर कम नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों में बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, मेरठ में दिन का तापमान 14.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से काफी नीचे है।

यह भी पढ़े:- BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, बरेली में ली अंतिम सांस

मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, हरदोई में 4.5 डिग्री, अयोध्या में 5.0 डिग्री, सुलतानपुर में 5.2 डिग्री और बरेली में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में भी रात का तापमान गिरकर 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। पछुआ हवाओं के चलते दिन में भी धूप बेअसर बनी हुई है।

BJP विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, बरेली में ली अंतिम सांस

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की फरीदपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

बैठक के बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की एक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। अस्वस्थ महसूस करने पर वह सर्किट हाउस में ही लेट गए, लेकिन आराम न मिलने पर उन्हें तत्काल पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन

बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने 1 जनवरी को अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। अचानक हुए इस निधन से समर्थकों में गहरा दुख है। अस्पताल और उनके आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

2022 में लगातार दूसरी बार बने थे विधायक

डॉ. श्याम बिहारी लाल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में फरीदपुर की सुरक्षित सीट से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया था। इससे पहले 2017 में उन्होंने इसी सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़े:- असली चुनौती अब शुरू होगी… शुभमन गिल पर इरफान पठान, राहुल द्रविड़ का किस्सा किया साझा

कहा जाता है कि आजादी के बाद गठित फरीदपुर विधानसभा सीट पर इससे पहले कोई भी प्रत्याशी लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं कर सका था। डॉ. श्याम बिहारी लाल ने इस परंपरा को तोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पराजित किया था।

शिक्षाविद से जनप्रतिनिधि तक का सफर

पेशे से रूहेलखंड विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर रहे डॉ. श्याम बिहारी लाल ने शिक्षा जगत से राजनीति तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने सरल स्वभाव और जमीनी जुड़ाव के कारण क्षेत्र में अलग पहचान बनाई थी।  उनके निधन से फरीदपुर विधानसभा सहित पूरे बरेली जिले में शोक का माहौल है।

असली चुनौती अब शुरू होगी… शुभमन गिल पर इरफान पठान, राहुल द्रविड़ का किस्सा किया साझा

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का खुलकर समर्थन किया है। जियोहॉटस्टार पर बातचीत के दौरान पठान ने कहा कि गिल के पास अपार प्रतिभा है और जितनी ज्यादा जिम्मेदारी और चुनौतियां उनके सामने आएंगी, वह उतने ही बेहतर क्रिकेटर बनकर उभरेंगे।

राहुल द्रविड़ से मिली सीख का जिक्र

इरफान पठान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ से मिली अहम सीख साझा की, जिसे उन्होंने शुभमन गिल के करियर से जोड़ा। पठान ने बताया कि जब वह 19 साल की उम्र में भारतीय टीम में आए थे, तब द्रविड़ ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वास्तविक चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार किया था।

पठान ने कहा, “जब मैं टीम इंडिया में आया, तब राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा था कि टीम में पहुंचना आसान है, लेकिन इसके बाद असली मुश्किलें शुरू होती हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि मुश्किल वक्त में क्या करना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे तुम इसके आदी हो जाओगे।”

गिल पर पूरी तरह लागू होता है यह मंत्र

इरफान पठान का मानना है कि यही प्रक्रिया शुभमन गिल के करियर पर भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि कप्तानी मिलने और बड़े मंच पर प्रदर्शन करने से गिल को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर मिला है।

यह भी पढ़े:- बजट व्यय में तेजी लाएं विभाग, हर स्तर पर तय हो जवाबदेही: सीएम योगी

पठान ने कहा,“गिल कप्तान बने, इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से औसत बेहतर किया और टीम में अपना प्रभाव दिखाया। इसके बाद उन्हें वनडे टीम की कप्तानी मिली। जब ऐसा होता है, तो खिलाड़ी को खुद को साबित करने का बड़ा मौका मिलता है।”

विराट से तुलना पर भी बोले पठान

शुभमन गिल की तारीफ करते हुए इरफान पठान ने कहा कि तुलना होना स्वाभाविक है। पहले विराट कोहली की तुलना सचिन तेंदुलकर से होती थी और अब गिल की तुलना विराट से की जा रही है।

उन्होंने कहा,“तुलनाएं हमेशा रहेंगी। विराट की तुलना सचिन से हुई और अब गिल की तुलना विराट से हो रही है, जिन्होंने 25-30 हजार रन बनाए हैं। मुझे लगता है कि गिल में उस स्तर तक पहुंचने की पूरी क्षमता है। उनके पास शॉट्स की शानदार रेंज है।”

सीखने की भूख है गिल की सबसे बड़ी ताकत

पूर्व ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि शुभमन गिल की सबसे बड़ी खासियत उनका सीखने का जज़्बा है। पठान बोले,“मैंने गिल को हमेशा क्रिकेट के लिए तैयार देखा है। वह सीखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। जितनी ज्यादा जिम्मेदारी और चुनौती मिलेगी, वह उतने ही ज्यादा निखरेंगे। यही एटिट्यूड उन्हें खास बनाता है।”

बजट व्यय में तेजी लाएं विभाग, हर स्तर पर तय हो जवाबदेही: सीएम योगी

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने शुक्रवार सुबह वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन द्वारा विभिन्न विभागों काे जारी बजट के व्यय काे लेकर वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभागाें के बजट प्राविधान के सापेक्ष शासन द्वारा जारी स्वीकृतियों, विभागाध्यक्ष द्वारा आवंटन, व्यय आदि की अद्धयावधिक प्रगति पर अधिक बजट प्राविधान वाले प्रमुख 20 विभागों का प्रस्तुतिकरण किया गया।

जिन विभागों में बजट व्यय में प्रगति धीमी, वे लाएं तेजी, हर अधिकारी की तय हो जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रमुख 20 विभागों के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने सभी प्रमुख विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग समय से आवंटन बजट का इस्तेमाल करें ताकि परियोजनाएं और योजनाएं समय से पूरी हो सकें और प्रदेशवासी इन योजनाअों लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बजट को समय से खर्च करने के लिए अधिकारी निर्णय लेने का सामथ्र्य विकसित करें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, वह इसमें तेजी लाएं। साथ ही बजट को समय से खर्च करने के लिए हर स्तर पर एक-एक अधिकारी की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय हो। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभाग के अधिकारी तुंरत निर्णय लें। उन्हाेंने कहा कि निर्णय लेने में देरी से समय से बजट व्यय नहीं हो पाता है। ऐसे में निर्णय लेने में तेजी दिखाएं।

विभाग मंत्री, एसीएस और प्रमुख सचिव केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए दिल्ली जाएं और पैरवी करें
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुछ विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है। इसमें तेजी लाने के लिए विभागीय मंत्री और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर हर माह बैठक करें। वहीं मुख्यमंत्री जी ने वित्त विभाग को निर्देश दिये कि जिन विभागों के आवंटन बजट के कुछ अंश को अभी तक किंहीं कारणों से जारी नहीं किया गया है, उन विभागों को तत्काल बजट आवंटित करें। उन्होंने सभी प्रमुख 20 विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विभागों को विभिन्न योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से बजट जारी किया जाता है। इसके लिए विभाग के मंत्री, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बजट जारी करने के लिए पैरवी करें। इसके साथ ही केंद्र सरकार को पत्र लिखें और फोन से फालोअप करें। इसको लेकर मुख्य सचिव भी इनोसेटिव लें। मुख्यमंत्री जी ने अपने कार्यालय को निर्देश दिये कि जिन विभागों में बजट व्यय की प्रगति धीमी है, उनको चिन्हित करें और उनके विभाग के मंत्रियों को मुख्यमंत्री कार्यालय की आेर से पत्र जारी करें।

अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की नई कार्ययोजना पर अभी से शुरू कर दें तैयारियां
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में वित्त विभाग को निर्देश दिये कि आगामी अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर अभी से सभी विभागों के साथ बैठक कर बजट मांग की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि आगामी बजट को विभाग आवंटित करने से पहले उनके पिछले पांच वर्ष के खर्च के आकंलन की समीक्षा करें। उन्होंने निर्देश दिये कि वित्त विभाग नई कार्ययोजना को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दे। वहीं केंद्र सरकार से आगामी बजट आवंटन को लेकर बेहतर समन्वय बनाएं ताकि समय से केंद्र सरकार से बजट मिल सके।

Aaj Ka Rashifal 2 January 2026: आज 2 राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानिए किन लोगों का रहेगा दिन मध्यम

Aaj Ka Rashifal 2 January 2026:ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का सीधा प्रभाव हमारे दैनिक जीवन पर पड़ता है। आज शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 को चंद्रमा पहले वृषभ राशि में और दोपहर बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनका गुरु से संयोग बनेगा। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से मीन राशि तक आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपका आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष भी अनुकूल रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभकारी होगा।

वृषभ राशि

आज धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और सामाजिक व्यवहार संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

आज आपकी स्थिति में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

कर्क राशि

ऊर्जा में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। मन में अनावश्यक चिंता और भय बना रह सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में मध्यम परिणाम मिलेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों ही मामलों में दिन बेहद शुभ रहेगा। पीली वस्तु साथ रखना लाभदायक होगा।

कन्या राशि

आज कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता का सहयोग प्राप्त होगा और राजनीतिक या सामाजिक लाभ के योग हैं। प्रेम, संतान और व्यापार सभी पक्ष मजबूत रहेंगे। मां काली को प्रणाम करें।

तुला राशि

जोखिम भरे समय से बाहर निकलने का दिन है। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार और प्रेम जीवन में सहयोग मिलेगा। व्यापार में शानदार प्रगति होगी। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले निपटा लें। इसके बाद समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। चोट या परेशानी की आशंका है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार की गति मध्यम रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और मुलाकात के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में बेहतरीन दिन रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करें।

मकर राशि

आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। विरोधी भी मित्रवत व्यवहार कर सकते हैं। ज्ञान में वृद्धि होगी और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खास है। पढ़ाई-लिखाई और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सभी क्षेत्रों में अनुकूलता रहेगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। पीली वस्तु साथ रखना शुभ होगा।

प्राकृतिक आपदाओं से लेकर ज्वालामुखी तक… क्या भविष्यपुराण की भविष्यवाणियां आज के दौर में सच होती दिख रही हैं?

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-Bhavishya Puran Predictions 2026: नववर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही भविष्य और आने वाले समय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच हिंदू धर्मग्रंथ भविष्यपुराण में कलियुग को लेकर की गई भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि भविष्यपुराण में वर्णित कई संकेत आज की वैश्विक परिस्थितियों से काफी हद तक मेल खाते नजर आ रहे हैं।

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में भविष्यपुराण को विशेष स्थान प्राप्त है। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, यह ग्रंथ भविष्य में होने वाली घटनाओं, सामाजिक बदलावों और मानव जीवन पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख करता है। इसमें केवल भविष्यवाणियां ही नहीं, बल्कि धर्म, कर्म, पूजा-पाठ, व्रत, दान, ज्योतिष और नैतिक मूल्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

मान्यता है कि प्राचीन ऋषि-मुनियों ने इस ग्रंथ के माध्यम से आने वाले युगों की एक झलक देने का प्रयास किया था। इसमें बताया गया है कि समय के साथ न सिर्फ मानव जीवन, बल्कि प्रकृति, शासन व्यवस्था और आर्थिक ढांचा भी गहरे बदलावों से गुजरेगा। आज जब दुनिया पर्यावरण संकट, प्रदूषण, युद्ध, महामारी और सामाजिक तनाव से जूझ रही है, तब भविष्यपुराण की बातें लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।

कलियुग में आर्थिक असंतुलन और बढ़ता जीवन संघर्ष

भविष्यपुराण के अनुसार कलियुग में धन और संसाधनों का संतुलन बिगड़ जाएगा। सत्ता से जुड़े फैसलों का सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा और जीवनयापन पहले से कहीं ज्यादा कठिन हो जाएगा। रोजगार के सीमित अवसरों के चलते लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पलायन करना पड़ सकता है। सूखा, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाएं भोजन की कमी को और गंभीर बना देंगी, जिससे समाज का हर वर्ग प्रभावित होगा।

घटती आयु और मानसिक तनाव की चेतावनी

ग्रंथ में मानव जीवन को लेकर भी चिंता जताई गई है। कहा गया है कि कम उम्र में ही जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जिससे मानसिक तनाव और असंतोष बढ़ सकता है। गलत जीवनशैली, असुरक्षा और दबाव के कारण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। भविष्यपुराण के अनुसार, इन कारणों से कलियुग में मनुष्य की औसत आयु भी पहले के युगों की तुलना में कम हो सकती है।

प्रकृति का प्रकोप और बढ़ती आपदाएं

भविष्यपुराण में प्रकृति को लेकर कड़ी चेतावनी दी गई है। ग्रंथ के अनुसार, प्रकृति के साथ हो रही छेड़छाड़ का खामियाजा मानव को भुगतना पड़ेगा। अत्यधिक बारिश, भीषण गर्मी और कड़ाके की ठंड जैसी परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। भूकंप, बाढ़, सूखा और अन्य आपदाओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

आज के हालात से कितना मेल खाती हैं ये भविष्यवाणियां?

भविष्यपुराण में बीमारियों और प्रदूषण का भी उल्लेख मिलता है। हवा, पानी और मिट्टी के दूषित होने से नई-नई बीमारियां फैलने की बात कही गई है। हाल के वर्षों में सामने आई वैश्विक महामारियां और बढ़ता प्रदूषण इन संकेतों से मेल खाते प्रतीत होते हैं।

यह भी पढ़े:- 2026 राज्यसभा चुनाव: NDA की ताकत बढ़ने के संकेत, कई दिग्गज नेताओं के 

इसके अलावा ग्रंथ में समुद्र के उफान, धरती के कांपने और ज्वालामुखियों की सक्रियता बढ़ने का भी जिक्र है। आज जलवायु परिवर्तन, भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं इन भविष्यवाणियों को और प्रासंगिक बना रही हैं।

भ्रम और असत्य का बढ़ता प्रभाव

भविष्यपुराण में कलियुग को भ्रम और असत्य का युग बताया गया है। इसमें कहा गया है कि झूठ तेजी से फैलेगा और सच को पहचानना मुश्किल होता जाएगा। मौजूदा डिजिटल युग में सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए फैलने वाली अफवाहें इस भविष्यवाणी को काफी हद तक सही साबित करती नजर आती हैं।

2026 राज्यसभा चुनाव: NDA की ताकत बढ़ने के संकेत, कई दिग्गज नेताओं के सामने भविष्य की चुनौती

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- साल 2026 में राज्यसभा की 72 सीटों पर होने वाले चुनाव न सिर्फ संसद के उच्च सदन का समीकरण बदल सकते हैं, बल्कि कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर भी असर डालेंगे। राज्यों की मौजूदा विधानसभा स्थिति को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि भाजपा और एनडीए की संख्या राज्यसभा में और मजबूत होगी, जबकि कांग्रेस और विपक्षी दलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हालांकि कुल संख्या में बहुत बड़ा उलटफेर नहीं होगा, लेकिन एनडीए का बहुमत और ज्यादा सहज हो जाएगा। इसका सीधा असर संसद के दोनों सदनों में सरकार की विधायी प्रक्रिया पर पड़ेगा, जहां विपक्ष की घेराबंदी पहले की तुलना में कमजोर पड़ सकती है।

NDA को होगा फायदा, भाजपा की सीटें बढ़ने की संभावना

राज्यसभा की आधिकारिक स्थिति के मुताबिक, फिलहाल भाजपा के 103 सांसद हैं, जबकि एनडीए के कुल सांसदों की संख्या 126 है।
2026 में भाजपा के 30 सांसदों का कार्यकाल समाप्त होगा, लेकिन पार्टी के कम से कम 32 सांसदों के फिर से चुने जाने की संभावना है। राजनीतिक गणित के अनुसार भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर 2 से 3 अतिरिक्त सीटें भी हासिल कर सकती है।

एनडीए के सहयोगी दलों—तेलुगु देशम पार्टी, जनसेना, शिवसेना और एनसीपी—के भी एक-एक सांसद बढ़ने की संभावना है। भले ही दो सीटों का नुकसान हो, फिर भी कुल मिलाकर एनडीए फायदे में रहेगा

इसके अलावा मनोनीत सांसद और पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई मार्च 2026 में रिटायर हो रहे हैं। उनके स्थान पर आने वाले सदस्य के भी सरकार समर्थक होने की संभावना जताई जा रही है।

कई दिग्गजों का खत्म होगा कार्यकाल

इन चुनावों की अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इसमें कई बड़े और प्रभावशाली नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यदि इनमें से कुछ नेता दोबारा राज्यसभा नहीं पहुंच पाते हैं, तो उनका मंत्री पद या राजनीतिक भूमिका खतरे में पड़ सकती है।

कार्यकाल पूरा करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा, दिग्विजय सिंह, शरद पवार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बी.एल. वर्मा, जॉर्ज कुरियन,उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदास अठावले, रामगोपाल यादव, अभिषेक मनु सिंघवी, थंबी दुरई, तिरुचि शिवा, और मनोनीत सदस्य रंजन गोगोई जैसे नाम शामिल हैं।

कब और कहां होंगे चुनाव

2026 में होने वाले राज्यसभा चुनावों का शेड्यूल इस प्रकार है—

  • अप्रैल: 37 सीटें
  • जून: 23 सीटें
  • जुलाई: 1 सीट
  • नवंबर: 11 सीटें

नवंबर में होने वाले चुनावों में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें सबसे अहम मानी जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश सहित राज्यों का समीकरण

  • उत्तर प्रदेश: 10 सीटें रिक्त होंगी (भाजपा 8, सपा 1, बसपा 1)। चुनाव के बाद भाजपा को 7–8 सीटें, सपा को 2 सीटें मिलने की संभावना है। बसपा का राज्यसभा से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: नए साल की शुरुआत इन 5 राशियों के लिए रहेगी शानदार,

  • बिहार: 5 सीटें खाली होंगी। जदयू-भाजपा गठबंधन को बढ़त मिल सकती है।
  • झारखंड: 2 सीटें, भाजपा और झामुमो को एक-एक सीट मिल सकती है।
  • आंध्र प्रदेश: 4 सीटों में तेलुगु देशम, भाजपा और जनसेना को फायदा हो सकता है।
  • गुजरात: 4 सीटें, सभी भाजपा के खाते में जाने की संभावना।
  • महाराष्ट्र: 7 सीटें, भाजपा सबसे बड़ी लाभार्थी बन सकती है।
  • पश्चिम बंगाल: 5 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को बढ़त, भाजपा को 1 सीट मिलने की संभावना।
  • तमिलनाडु: 6 सीटें, डीएमके की मजबूत स्थिति।
  • तेलंगाना: 2 सीटें, कांग्रेस के खाते में जाने की संभावना।

कुल मिलाकर 2026 के राज्यसभा चुनावों के बाद एनडीए की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होने की संभावना है। वहीं कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दलों के लिए यह चुनाव राजनीतिक चुनौती साबित हो सकते हैं। कई दिग्गज नेताओं के लिए यह चुनाव करियर का निर्णायक मोड़ भी बन सकता है।

Aaj Ka Rashifal 1 January 2026: नए साल की शुरुआत इन 5 राशियों के लिए रहेगी शानदार, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

Aaj ka Rashifal 1 January 2026: ग्रहों की स्थिति- उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में। मिथुन राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि- उत्तम समय। कौटुंबिक सुख, धन का आगमन, स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बेहतर। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मन प्रसन्न रहेगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- थोड़ा मन चितिंत रहेगा। अकारण भयग्रस्त रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर लेकिन ऑप्शन को अच्छे से लेकर चलें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं थोड़ी वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वो अकारण भी हो सकता है। कोई बड़ी बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। प्रेम, संतान के लिए थोड़ा सा मन परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, धन,यश, कृति में बढ़ोतरी होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मानसिक दबाव बना रहेगा क्योंकि बहुत तरह की चीजें दिमाग में चलती रहेंगी। थोड़ा सा कोई निर्णय लेना इस समय बहुत मुश्किल होगा। प्रेम, संतान को लेकर मन खराब रहेगा। विद्यार्थी भी असमंजस में रहेंगे। बाकी कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता मिलेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। घर में थोड़ा तनाव रहेगा। बाकी प्रेम- संतान, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ी परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है लेकिन थोड़ा पार्टनर के साथ आपस में ऊपर-नीचे मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। सुलझा लेंगे। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी होगी। सरकारी तंत्र साथ देगा, लेकिन थोड़ा सा जुबान पर सॉफ्ट होना पड़ेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं आपकी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ अच्छा है, लेकिन थोड़ा सा कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। भावुकता में आकर कोई निर्णय लेंगे तो नुकसान हो जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। बाकी सारी चीजें कंट्रोल में हैं। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।