Home Blog Page 137

भारत के Gen Z को भाजपा पर भरोसा, BMC जीत के बाद बंगाल से पीएम मोदी की हुंकार

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बीएमसी चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा को बीएमसी में रिकॉर्ड जीत मिली है, उसी तरह बंगाल की जनता भी इस बार बदलाव के लिए वोट करेगी।

प्रधानमंत्री ने बीएमसी चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका का विशेष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि भारत का Gen Z भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश में स्थिरता, विकास और अवसर चाहती है और यही वजह है कि उनका रुझान भाजपा की ओर बढ़ रहा है।

मालदा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बंगाली भाषा में नारा देते हुए कहा, “एई सरकार पलानो डोरकर” यानी इस तृणमूल सरकार को बदलना होगा। पीएम ने आरोप लगाया कि मौजूदा राज्य सरकार जनता के धन की लूट कर रही है और केंद्र की योजनाओं को बंगाल की जनता तक पहुंचने से रोक रही है।

यह भी पढ़े:- अब RAC टिकट नहीं, स्लीपर क्लास के लिए देना होगा कम से कम 200 KM का किराया

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल का विकास तभी संभव है जब राज्य में भाजपा की सरकार बने। उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकार है और अब बंगाल में भी भाजपा सरकार बननी चाहिए।

इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की धरती से पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि बंगाल का तेज विकास भाजपा की प्राथमिकता है और यह गर्व की बात है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत बंगाल से हो रही है।

केंद्र की योजनाओं को रोकने का आरोप

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देशभर में करोड़ों गरीबों को मुफ्त इलाज दे रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल देश का इकलौता राज्य है जहां यह योजना लागू नहीं की गई। उन्होंने इसे राज्य सरकार की “निर्ममता” करार दिया।

घुसपैठ पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री ने ममता सरकार पर बांग्लादेश से होने वाली अवैध घुसपैठ को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घुसपैठ पश्चिम बंगाल के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है, लेकिन तृणमूल सरकार के रहते इस पर कार्रवाई संभव नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल का सिंडिकेट वर्षों से घुसपैठियों को बसाने और उन्हें मतदाता बनाने का काम कर रहा है, जिससे रोजगार, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर असर पड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और इससे जुड़े नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं और पीएम मोदी की यह रैली भाजपा की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

अब RAC टिकट नहीं, स्लीपर क्लास के लिए देना होगा कम से कम 200 KM का किराया; रेलवे ने बदले नियम

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय रेलवे जनवरी 2026 से अमृत भारत II एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, इन नई ट्रेनों के किराया ढांचे और बुकिंग नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। नए नियमों के तहत बेसिक किराया तो पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन न्यूनतम दूरी और टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा परिवर्तन किया गया है।

नए प्रावधानों के अनुसार, स्लीपर क्लास में अब न्यूनतम 200 किलोमीटर का किराया देना अनिवार्य होगा, चाहे यात्री इससे कम दूरी की यात्रा ही क्यों न कर रहा हो। 200 किमी के लिए स्लीपर क्लास का न्यूनतम किराया 149 रुपये तय किया गया है। वहीं, सेकेंड क्लास (अनारक्षित) के लिए न्यूनतम 50 किमी का किराया 36 रुपये रखा गया है।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि रिजर्वेशन चार्ज और सुपरफास्ट सरचार्ज अलग से लागू होंगे। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यात्री केवल 100 किमी की यात्रा करता है, तब भी उसे स्लीपर क्लास के लिए 200 किमी का पूरा किराया देना होगा।

स्लीपर क्लास में खत्म हुआ RAC

अमृत भारत II एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच में RAC (Reservation Against Cancellation) की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। अब एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन से ही सभी बर्थ यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी। हालांकि, अनारक्षित द्वितीय श्रेणी में पुराने नियम पहले की तरह लागू रहेंगे।

अब सिर्फ तीन कोटा लागू

रेलवे ने स्लीपर क्लास में कोटा सिस्टम को भी सीमित कर दिया है। अब केवल महिला, दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक कोटा ही उपलब्ध होंगे। इनके अलावा किसी अन्य कोटे की सुविधा नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े:- बेरोजगारों का आखिरी सहारा: इस मंदिर में पूरी होती है मन्नत

रेलवे बोर्ड के अनुसार, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को लोअर बर्थ देने को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष
  • 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं

इन यात्रियों को सिस्टम उपलब्धता के आधार पर स्वतः लोअर बर्थ आवंटित करने का प्रयास करेगा। यदि कोई यात्री ऐसे बच्चे के साथ यात्रा कर रहा है जिसके लिए अलग बर्थ नहीं ली गई है, तो उसे भी लोअर बर्थ देने को प्राथमिकता दी जाएगी।

रिफंड और भुगतान से जुड़े नए नियम

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन के बाद 24 घंटे के भीतर रिफंड प्रक्रिया शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। आरक्षित टिकटों के लिए भुगतान केवल डिजिटल माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। काउंटर से टिकट खरीदते समय भी डिजिटल पेमेंट को प्राथमिकता दी जाएगी।
हालांकि, यदि किसी स्थिति में डिजिटल भुगतान संभव नहीं है, तो मौजूदा नियमों के अनुसार रिफंड की सुविधा दी जाएगी।

बेरोजगारों का आखिरी सहारा: इस मंदिर में पूरी होती है मन्नत

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत में सरकारी नौकरी केवल रोजगार नहीं, बल्कि सम्मान, स्थिरता और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक मानी जाती है। छोटे पद हों या बड़े, सरकारी कर्मचारी समाज में खास नजर से देखे जाते हैं। रिश्तेदार सलाह लेने आते हैं, जान-पहचान वाले सिफारिश की उम्मीद रखते हैं और परिवार में रुतबा अपने आप बढ़ जाता है।

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिश्चित आर्थिक हालात और निजी क्षेत्र में छंटनी के दौर में सरकारी नौकरी युवाओं को आर्थिक और मानसिक सुरक्षा देती है। यही वजह है कि लाखों युवा इसे पाने के लिए सालों तक मेहनत करते हैं।

लेकिन SSC, UPSC, रेलवे, बैंकिंग या टीचिंग जैसी परीक्षाएं आसान नहीं होती। अभ्यर्थी कोचिंग जॉइन करते हैं, बड़े शहरों में शिफ्ट होते हैं, सामाजिक जीवन त्यागते हैं और दिन-रात पढ़ाई करते हैं। फिर भी लाखों उम्मीदवारों में से कई बार-बार असफल रहते हैं। लगातार असफलता से मानसिक तनाव बढ़ जाता है और कई युवा इस दौर में आस्था की ओर रुख कर लेते हैं।

या भी पढ़े:- हिंदुओं को वोट देना हराम, मंदिरों को तोड़ दो, बांग्लादेश चुनाव से पहले मौलाना ने

यही कारण है कि राजस्थान के छोटे से गांव अंटेला में स्थित अंटेला कुंड धाम आज सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के बीच चर्चित हो गया है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, यहां मन्नत मांगने से सरकारी नौकरी मिल जाती है। यूट्यूबर पवन गुप्ता के अनुसार, देशभर से लोग यहां पूजा-अर्चना और मन्नत पूरी करने आते हैं।

इस मंदिर को रहस्यमयी बनाता है गांव का अनोखा माहौल। स्थानीय लोग बताते हैं कि मंदिर के आस-पास लगभग हर घर में कोई न कोई सरकारी नौकरी में है—कोई शिक्षक है, कोई क्लर्क, तो कोई उच्च पद पर अधिकारी। कुछ लोग इसे चमत्कार मानते हैं, तो कुछ इसे संयोग मानते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आस्था युवाओं को मानसिक मजबूती देती है, लेकिन अंततः सफलता मेहनत, लगन और धैर्य से ही मिलती है।

हिंदुओं को वोट देना हराम, मंदिरों को तोड़ दो, बांग्लादेश चुनाव से पहले मौलाना ने हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बांग्लादेश में फरवरी 2026 के चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और हिंसा बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ मौलाना और नेताओं को हिंदुओं के खिलाफ विवादित बयान देते देखा जा रहा है।

एक वीडियो में मौलाना से सवाल किया गया कि क्या हिंदू उम्मीदवार या हिंदू पार्टी को वोट देना जायज है। मौलाना ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह हराम है और किसी भी हिंदू या “काफिर” को वोट देना इस्लाम में स्वीकार्य नहीं। इस दौरान मौलाना ने अपने बयान को दोहराया और दर्शकों के बीच यह संदेश दिया कि हिंदुओं को वोट देना मना है।

एक अन्य क्लिप में मौलवियों को हिंदू धार्मिक स्थलों और संस्थानों के खिलाफ खुली धमकियां देते सुना जा सकता है। एक शख्स ने यहाँ तक कहा कि “बांग्लादेश से मंदिर नष्ट करने और हिंदुओं को मिटाने के लिए हैं। कोई भी इस्कॉन या हिंदू संस्थान बांग्लादेश में नहीं रह सकता।”

यह भी पढ़े:- महाकाल के दर पर विराट कोहली, इंदौर ODI से पहले भस्म आरती में लिया आशीर्वाद- Video

विशेषज्ञों के अनुसार, यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब पिछले अगस्त में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। हाल के हफ्तों में दर्जनों हिंदुओं के घर तोड़े गए और कई घरों में आग लगाई गई। पिछले एक महीने में कम से कम पांच हिंदू पुरुषों की हत्या भी हुई।

भारत ने इन घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि “चरमपंथियों द्वारा अल्पसंख्यकों और उनके घरों तथा व्यवसायों पर लगातार हमले का एक परेशान करने वाला पैटर्न देखा जा रहा है। ऐसे मामलों को तेजी और सख्ती से निपटाया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि “सांप्रदायिक हमलों को निजी या राजनीतिक मतभेदों से जोड़ना घातक है और इससे अल्पसंख्यकों के बीच डर और असुरक्षा की भावना बढ़ती है।”

बांग्लादेश में राजनीतिक और धार्मिक कट्टरपंथ के बढ़ते खतरे ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए चिंता बढ़ा दी है।

महाकाल के दर पर विराट कोहली, इंदौर ODI से पहले भस्म आरती में लिया आशीर्वाद- Video

0

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है. इस अहम मैच से पहले भारतीय टीम इंदौर पहुंचकर तैयारियों में जुटी हुई है. मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी धार्मिक स्थलों पर जाकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

इसी क्रम में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. दोनों खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्म आरती में भी भाग लिया. यह दर्शन शनिवार 17 जनवरी की सुबह हुए, जब कोहली और कुलदीप तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए.

जानकारी के अनुसार, दोनों क्रिकेटर करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी और इस दौरान भगवान शिव का जाप भी किया. विराट कोहली की मौजूदगी को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. बावजूद इसके, दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मन से पूजा-अर्चना और दर्शन किए.

दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से विराट कोहली और कुलदीप यादव को बाबा महाकाल का प्रसाद और तस्वीर भेंट की गई. दोनों ने गर्भगृह की चौखट से बाबा महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल भी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़े: ‘क्या पुरुष भी हो सकते हैं गर्भवती?’ अमेरिकी सीनेट में डॉक्टर से सवाल, जवाब पर 

अब सभी की नजरें 18 जनवरी के मुकाबले पर टिकी हैं. उम्मीद की जा रही है कि महाकाल का आशीर्वाद टीम इंडिया के साथ रहेगा और भारत न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम करेगा. विराट कोहली के लिए यह मैच खास मायने रखता है, क्योंकि इंदौर का होलकर स्टेडियम उनके लिए अब तक अनुकूल साबित नहीं हुआ है. इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में कोहली ने चार पारियों में केवल 99 रन बनाए हैं और अभी तक यहां उनके बल्ले से न तो शतक निकला है और न ही अर्धशतक.

ऐसे में फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि महाकाल के आशीर्वाद से विराट कोहली इंदौर में अपने आंकड़ों को सुधारेंगे और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

‘क्या पुरुष भी हो सकते हैं गर्भवती?’ अमेरिकी सीनेट में डॉक्टर से सवाल, जवाब पर छिड़ी वैश्विक बहस

वॉशिंगटन। क्या पुरुष भी महिलाओं की तरह गर्भवती हो सकते हैं? आमतौर पर इस सवाल का जवाब सीधा “नहीं” माना जाता है, लेकिन अमेरिका की सीनेट में जब यही सवाल एक चर्चित गायनोलॉजिस्ट से पूछा गया, तो उनका जवाब सुनकर हर कोई चौंक गया। अब यह बयान दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सीनेट में गर्भपात से जुड़े एक मामले की सुनवाई चल रही थी। सुनवाई का मुख्य विषय गर्भपात की दवाओं की सुरक्षा था। इसी दौरान भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर और गायनोलॉजिस्ट डॉ. निशा वर्मा को गवाही देने के लिए बुलाया गया।

गर्भपात की दवाओं पर गवाही

सीनेट में अपनी गवाही के दौरान डॉ. वर्मा ने कहा कि गर्भपात की दवाओं पर कई वर्षों से व्यापक शोध किया जा रहा है और वैज्ञानिक अध्ययनों के आधार पर इन्हें सुरक्षित माना गया है।

सीनेटर का सीधा सवाल

सुनवाई के दौरान रिपब्लिकन सीनेटर जोश हॉले ने डॉ. वर्मा से अचानक एक सीधा सवाल पूछ लिया—“क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं?”
इस सवाल के बाद सुनवाई कक्ष का माहौल गंभीर हो गया।

डॉ. वर्मा ने इस सवाल का सीधा “हां” या “नहीं” में जवाब देने के बजाय कहा कि वह विभिन्न लैंगिक पहचान वाले लोगों का इलाज करती हैं और इस विषय को केवल पारंपरिक परिभाषाओं में सीमित नहीं किया जा सकता।

‘हां या ना में जवाब दीजिए’

सीनेटर हॉले इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि विज्ञान और जैविक सच्चाई से जुड़ा सवाल है। उन्होंने बार-बार जोर देकर पूछा कि क्या पुरुष गर्भवती हो सकते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े:- शादीशुदा व्यक्ति का शादी का वादा करना BNS की धारा 69 के तहत अपराध, इलाहाबाद 

इसके जवाब में डॉ. वर्मा ने कहा कि ऐसे प्रश्न जटिल होते हैं और उन्हें केवल हां या ना में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने मरीजों के अनुभवों को समझते हुए ध्रुवीकरण वाली भाषा से बचना चाहती हैं।

बहस हुई तीखी

इस पर सीनेटर हॉले ने कहा कि जैविक रूप से गर्भ धारण केवल महिलाएं ही कर सकती हैं, पुरुष नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. वर्मा एक बुनियादी वैज्ञानिक तथ्य को स्वीकार नहीं कर रहीं, जिससे एक वैज्ञानिक के रूप में उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं।

अंत में बहस काफी तीखी हो गई। हॉले ने कहा कि महिलाओं को एक जैविक सच्चाई के रूप में पहचानना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। वहीं डॉ. वर्मा का कहना था कि वह विज्ञान के साथ-साथ मरीजों की जटिल सामाजिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को भी समझने की कोशिश करती हैं।

शादीशुदा व्यक्ति का शादी का वादा करना BNS की धारा 69 के तहत अपराध, इलाहाबाद हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी

प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि यदि कोई पहले से शादीशुदा व्यक्ति किसी महिला से शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता है, तो यह भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत धोखे से यौन संबंध का अपराध माना जाएगा। कोर्ट ने एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमा रद्द करने से इनकार कर दिया है, जिस पर अपनी छात्रा के साथ दस वर्षों से अधिक समय तक शारीरिक संबंध बनाए रखने का आरोप है।

यह टिप्पणी जस्टिस अवनीश सक्सेना ने कुलदीप वर्मा नामक व्यक्ति की याचिका खारिज करते हुए की। आरोपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 528 के तहत हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दाखिल चार्जशीट और आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

कोर्ट ने क्या कहा

कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद आरोपों के अनुसार, आरोपी पीड़िता के साथ संबंध बनाने से पहले ही शादीशुदा था। ऐसे में उससे शादी करने का कथित वादा प्रथम दृष्टया धोखे से यौन संबंध की श्रेणी में आता है, जो BNS की धारा 69 के तहत दंडनीय अपराध है।

पीड़िता के आरोप

पीड़िता ने 20 जून 2025 को अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार, वह वर्ष 2014-15 से आरोपी के साथ रिश्ते में थी और आरोपी ने उसे पत्नी की तरह रखा, लेकिन कानूनी रूप से शादी करने से हमेशा इनकार करता रहा।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: जानें सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने केवल आर्य समाज मंदिर में विवाह की औपचारिकता पूरी की, जबकि बाद में उसे यह जानकारी मिली कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि शारीरिक संबंधों के दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी।

आरोपी की दलील

वहीं आरोपी ने कोर्ट में दलील दी कि उसके और पीड़िता के बीच संबंध आपसी सहमति से थे और वर्ष 2014 से चले आ रहे थे। उसने यह भी कहा कि शादी के झूठे वादे का आरोप टिकता नहीं है, क्योंकि पीड़िता के कथन के अनुसार, दोनों के बीच आर्य समाज मंदिर में पहले ही शादी हो चुकी थी।

कोर्ट की टिप्पणी

कोर्ट ने शुरुआती स्तर पर कहा कि आरोपों के अनुसार, दोनों के बीच पहला शारीरिक संबंध पीड़िता की बेहोशी की अवस्था में बना और बाद में शादी के कथित झूठे वादे के आधार पर संबंध जारी रहे।

हालांकि, अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िता को आरोपी की पूर्व वैवाहिक स्थिति की जानकारी थी या नहीं, यह एक तथ्यात्मक प्रश्न है, जिसकी जांच ट्रायल के दौरान साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: जानें सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 17 January 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, वहीं कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज गुरु मिथुन राशि में स्थित हैं। केतु सिंह राशि में विराजमान हैं। बुध और चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, शुक्र और मंगल मकर राशि में मौजूद हैं। राहु कुंभ राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

मेष राशि

आज का दिन भाग्य को मजबूती देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में शानदार लाभ के संकेत हैं। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें, शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

आज चोट या दुर्घटना से सावधान रहें। कुछ अप्रत्याशित परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार में स्थिति ठीक-ठाक बनी रहेगी। हरे रंग की वस्तु साथ रखें।

मिथुन राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह या रिश्ते पक्के होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और मुलाकात संभव है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर दिन खुशनुमा और सकारात्मक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष पहले से काफी बेहतर रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी नोकझोंक की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

आज भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर-परिवार में उत्सव जैसा माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में दिन बेहद शुभ रहेगा। हरी वस्तु का दान लाभदायक होगा।

तुला राशि

व्यापार में मजबूती आएगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान पक्ष काफी अच्छा रहेगा। व्यापारिक लाभ के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करते रहें।

वृश्चिक राशि

आज धन आगमन के योग हैं और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। व्यापार भी लाभ की ओर बढ़ेगा। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

दिनभर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। करियर और रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल रंग की वस्तु पास रखें।

मकर राशि

मन थोड़ा अशांत रह सकता है और खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष काफी मजबूत रहेगा। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बन सकते हैं और पुराने निवेश से भी लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। हरे रंग की वस्तु पास रखें।

मीन राशि

व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार—तीनों ही क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की तारीख तय, पार्टी ने जारी किया पूरा चुनाव कार्यक्रम

BJP National President Election: भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी ने अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। भाजपा की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, चुनावी प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। शुक्रवार को पार्टी ने अध्यक्ष चुनाव का विस्तृत शेड्यूल भी सार्वजनिक कर दिया।

गौरतलब है कि बिहार के पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन को 14 दिसंबर को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद उनके निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की पूरी संभावना जताई जा रही है, क्योंकि पार्टी के भीतर किसी अन्य दावेदार के सामने आने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।

19 जनवरी को नामांकन, 20 को हो सकता है चुनाव

राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी और राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच दाखिल किए जाएंगे। उसी दिन शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़े:- यूपी पंचायत चुनाव: 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर, घर-घर होगा सत्यापन

यदि कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे तो वह शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच ऐसा कर सकता है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर 20 जनवरी को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया पार्टी मुख्यालय में संपन्न होगी।

नितिन नवीन कौन हैं?

नितिन नवीन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। 45 वर्षीय नितिन नवीन को एक तेज-तर्रार, संगठननिष्ठ और वैचारिक रूप से मजबूत नेता के तौर पर जाना जाता है। वह बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

नितिन नवीन का जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी रहा है, जिससे उनकी संगठनात्मक समझ और अनुशासन की छवि मजबूत मानी जाती है।

पांच बार विधायक, संगठन में मजबूत पकड़

नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने बिहार सरकार में दो बार मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाई है। इसके अलावा, भाजपा में बिहार सरकार के मंत्री और छत्तीसगढ़ के पार्टी प्रभारी के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन के लिहाज से काफी सफल माना जाता है।

भाजपा नेताओं के मुताबिक, इस दौरान नितिन नवीन ने संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता का प्रभावी प्रदर्शन किया, जिससे पार्टी में उनकी पकड़ और मजबूत हुई।

यूपी पंचायत चुनाव: 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर, घर-घर होगा सत्यापन

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची के पुनरीक्षण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 7 जनवरी को जारी डुप्लीकेट मतदाता रिपोर्ट के मुताबिक, गोंडा जिले के 16 विकासखंडों की 1192 ग्राम पंचायतों में कुल 10,04,934 संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। यह आंकड़ा न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, परसपुर और मनकापुर विकासखंड में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक सामने आई है। परसपुर में 88,193 और मनकापुर में 77,140 मतदाताओं के नाम संदिग्ध श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा रूपईडीह, झंझरी, बेलसर, कटरा बाजार और वजीरगंज ब्लॉक में भी बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता पाए गए हैं।

वहीं, पड़री कृपाल और मुजेहना ब्लॉक में अन्य विकासखंडों की तुलना में डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम दर्ज की गई है। पड़री कृपाल में 40,103 और मुजेहना में 50,448 मतदाता चिन्हित किए गए हैं।

यह भी पढ़े:- क्षत्रिय समाज का बड़ा नेता कौन? राजा भैया या कोई और—बृजभूषण शरण सिंह का तीखा बयान

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने व्यापक घर-घर सत्यापन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान मतदाता के वास्तविक निवास, मृत्यु, स्थानांतरण और नाम की दोहरी प्रविष्टि जैसी जानकारियों की जांच की जाएगी। इसी प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

ब्लॉकवार डुप्लीकेट मतदाताओं की स्थिति

परसपुर – 88,193
मनकापुर – 77,140
रूपईडीह – 71,359
झंझरी – 69,528
बेलसर – 67,710
कटरा बाजार – 65,562
वजीरगंज – 65,314
नवाबगंज – 62,932
छपिया – 61,818
तरबगंज – 58,642
करनैलगंज – 57,548
हलधरमऊ – 56,759
बभनजोत – 56,589
इटियाथोक – 55,289
मुजेहना – 50,448
पड़री कृपाल – 40,103

क्या बोले एडीएम

अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान के लिए बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं से आधार कार्ड लेकर उसकी फीडिंग की जाएगी, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।