Home Blog Page 121

सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में था केंद्र; तीव्रता 4.6 मापी गई

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुबह-सुबह आए झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र बारामूला जिले के पत्तन इलाके में स्थित था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया, उस समय लोग कड़ाके की ठंड के बीच अपने घरों में सो रहे थे। अचानक धरती के हिलने से कई लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़े:- Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: इन 6 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, मिलेगा धन

इससे पहले सोमवार तड़के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार वहां भूकंप सुबह करीब 3:30 बजे आया, जिसकी तीव्रता भी 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था।

गौरतलब है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भूकंपीय जोनिंग मैप के अनुसार जो़न-V में आते हैं, जो भूकंप के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों में गिने जाते हैं और दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय इलाकों में शामिल हैं।

Aaj Ka Rashifal 2 February 2026: इन 6 राशियों के लिए दिन रहेगा बेहद शुभ, मिलेगा धन और सफलता का योग

Aaj Ka Rashifal 2 February 2026 Horoscope: आज 2 फरवरी 2026, सोमवार को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए खास परिणाम लेकर आई है। गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। केतु सिंह राशि में, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में संचार कर रहे हैं।
आज का दिन खासतौर पर 6 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल—

मेष राशि

आज स्वास्थ्य में पहले से बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। माता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन, संतान पक्ष और व्यापार तीनों ही अनुकूल रहेंगे। शुभ फल पाने के लिए लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि

आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किस्मत भी आपका साथ देगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में मजबूती आएगी। शनि देव को प्रणाम करना लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और सरकारी मामलों में सतर्क रहें। निवेश करने से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। मां काली का स्मरण करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आज आपकी सेहत में काफी सुधार रहेगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। प्रेम संबंध और संतान पक्ष अनुकूल रहेंगे। व्यापार में भी अच्छे संकेत हैं। हालांकि जीवनसाथी या विवाह से जुड़े मामलों में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। लाल वस्तु साथ रखें।

सिंह राशि

आज मानसिक तनाव रह सकता है और खर्चों में वृद्धि के संकेत हैं। शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अंततः विजय आपकी ही होगी। प्रेम जीवन, संतान और व्यापार सामान्य से अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

आज आय के नए साधन बन सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग हैं। दिन शुभ है, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। शनि देव की पूजा लाभकारी रहेगी।

तुला राशि

आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में भी उन्नति होगी। हालांकि पारिवारिक विवाद या गृह कलह से बचकर रहें। प्रेम, संतान और व्यापार अनुकूल रहेंगे। शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

भाग्य आपका पूरा साथ देगा और पराक्रम से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। यात्रा संभव है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पीले रंग की वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। चोट या किसी परेशानी की आशंका है। सरकारी तंत्र से लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार और अपनों का साथ मिलेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु शुभ रहेगी।

मकर राशि

आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन आनंददायक रहेगा, लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप से जुड़ी समस्या हो सकती है। मां काली का स्मरण करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

आज का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सिरदर्द, आंखों की समस्या और शत्रु भय बना रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष में दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। हरे रंग की वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि

आज आय के नए अवसर मिल सकते हैं। लेखन, पढ़ाई या बौद्धिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समय बेहद अनुकूल है, हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नीली वस्तु का दान करना लाभकारी रहेगा।

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने ईशान किशन, जानिए टॉप-4 में कौन

0

IND vs NZ 5th T20I: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ किशन ने महज 42 गेंदों में शतक जड़कर भारत की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

ईशान किशन की इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से हराया और पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया।

ईशान किशन की रिकॉर्डतोड़ पारी

ईशान किशन ने इस मुकाबले में 43 गेंदों पर 103 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके, 10 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। किशन का स्ट्राइक रेट 239.53 का रहा। उन्होंने मैदान के हर हिस्से में शॉट्स लगाकर कीवी गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे बड़े स्कोरों में शामिल है।

सूर्यकुमार और अर्शदीप का भी अहम योगदान

ईशान किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के जड़े। अपने लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

यह भी पढ़े:- ट्रंप की धमकियों के साए में चाबहार प्रोजेक्ट? बजट 2026 में फंडिंग शून्य, आगे क्या रास्ता

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाया और 51 रन देकर 5 विकेट झटके, जिससे न्यूजीलैंड का मध्यक्रम पूरी तरह ढह गया।

वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं के लिए सुखद सिरदर्द

ईशान किशन की इस पारी ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले चयनकर्ताओं के सामने एक सुखद चुनौती खड़ी कर दी है। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और निरंतर प्रदर्शन के चलते किशन अब भारत के सबसे भरोसेमंद और खतरनाक सलामी बल्लेबाजों में गिने जाने लगे हैं।

भारत के लिए सबसे तेज T20I शतक (Top-5)

  1. रोहित शर्मा – 35 गेंद (बनाम श्रीलंका, 2017)
  2. अभिषेक शर्मा – 37 गेंद (बनाम इंग्लैंड, 2025)
  3. संजू सैमसन – 40 गेंद (बनाम बांग्लादेश, 2024)
  4. तिलक वर्मा – 41 गेंद (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024)
  5. ईशान किशन – 42 गेंद (बनाम न्यूजीलैंड, 2026)

(इसके बाद सूर्यकुमार यादव – 45 गेंद, बनाम श्रीलंका 2023)

ट्रंप की धमकियों के साए में चाबहार प्रोजेक्ट? बजट 2026 में फंडिंग शून्य, आगे क्या रास्ता

Budget 2026 | Chabahar Port: केंद्रीय बजट 2026-27 में जहां कई अहम क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान किए गए, वहीं चाबहार बंदरगाह परियोजना पूरी तरह नदारद रही। पहली बार ऐसा हुआ है जब इस रणनीतिक प्रोजेक्ट के लिए बजट में कोई धनराशि आवंटित नहीं की गई। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या भारत ने अमेरिकी दबाव और संभावित प्रतिबंधों के चलते चाबहार को लेकर अपनी रणनीति बदल दी है।

पिछले कुछ वर्षों में भारत इस परियोजना पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर रहा था। भारत, ईरान के साथ मिलकर चाबहार बंदरगाह का विकास कर रहा है, जिसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और व्यापार के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है।

अमेरिकी प्रतिबंध और ट्रंप की चेतावनी

सितंबर 2025 में अमेरिका ने ईरान पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए थे, हालांकि चाबहार परियोजना को लेकर भारत को छह महीने की छूट (वेवर) दी गई थी। यह छूट 26 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रही है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में कहा था कि भारत इस मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।

इसी बीच, ट्रंप प्रशासन की ओर से ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि इसी दबाव के बीच भारत ने बजट में चाबहार के लिए फंडिंग रोकने का फैसला लिया है।

क्या भारत पीछे हट रहा है?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत इस परियोजना से पूरी तरह पीछे हट चुका है और उसने ईरान को अपनी प्रतिबद्ध 120 मिलियन डॉलर की राशि हस्तांतरित कर दी है। हालांकि भारत सरकार ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़े:- राजनीति करनी है तो पार्टी ज्वाइन करें; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का तीखा हमला

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी नियमों के उल्लंघन से बचने के लिए भारत अब चाबहार परियोजना का संचालन स्थानीय ईरानी कर्मचारियों के माध्यम से कर रहा है।

INSTC के लिए क्यों अहम है चाबहार

भारत और ईरान चाबहार बंदरगाह को अंतरराष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) का अहम हिस्सा बनाने पर काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट भारत को पाकिस्तान को बायपास करते हुए अफगानिस्तान, मध्य एशिया और रूस तक पहुंच देता है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।

10 साल का समझौता, लेकिन निवेश सीमित

मई 2024 में भारत और ईरान के बीच हुए 10 वर्षीय समझौते के तहत भारत शाहिद बेहेश्टी टर्मिनल का संचालन कर रहा है।
13 मई 2024 को तेहरान में इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) और ईरान के पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन (PMO) के बीच हुए इस करार ने अल्पकालिक समझौतों की जगह ली थी। हालांकि, बजट में फंडिंग न होने से यह साफ है कि भारत फिलहाल निवेश को लेकर बेहद सतर्क रुख अपना रहा है।

राजनीति करनी है तो पार्टी ज्वाइन करें; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का तीखा हमला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। शनिवार को अलीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि यदि शंकराचार्य को राजनीति ही करनी है, तो उन्हें खुलकर मैदान में उतरना चाहिए और किसी राजनीतिक दल को ज्वाइन कर जनता के बीच जाना चाहिए।

राजभर ने कहा कि साधु-संतों को राजनीतिक दलों की तरह भूमिका निभाना शोभा नहीं देता। उनका काम समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखना है, न कि “पार्टीबंदी” की राजनीति करना।

‘धर्मगुरु की जगह निभा रहे विपक्ष की भूमिका’

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों धर्मगुरु की भूमिका से हटकर विपक्ष जैसा व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह की बयानबाजी की जा रही है, वह उचित नहीं है।

माघ मेले के विवाद के बाद बयान

राजभर का यह बयान प्रयागराज माघ मेले में हुए विवाद के बाद आया है। 18 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रही शंकराचार्य की पालकी को पुलिस ने रोक दिया था।

यह भी पढ़े:- ‘फेंकू और लपेटू बजट’, रोजगार पर नहीं दिया गया ध्यान; TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का हमला

इस दौरान शिष्यों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद शंकराचार्य उसी स्थान पर 11 दिनों तक धरने पर बैठे रहे, जहां पुलिस ने उन्हें रोका था। 28 जनवरी को वह माघ मेला छोड़कर काशी रवाना हो गए।

अन्य मंत्रियों के भी तीखे बयान

इधर, बरेली में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गोकशी के मुद्दे पर शंकराचार्य “सफेद झूठ” बोल रहे हैं और कथित गोकशों के दबाव में प्रदेश में भ्रम और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

योगी सरकार का रुख

इससे पहले योगी सरकार ने स्पष्ट किया था कि शंकराचार्य कोई संवैधानिक या सरकारी पद नहीं है, बल्कि यह मठों और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा विषय है। सरकार ने कहा कि जो व्यक्ति धार्मिक पद की आड़ में जनता के बीच भ्रम फैलाएगा, उसे मान्यता नहीं दी जाएगी।

माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमले जारी रखे थे और मुख्यमंत्री से “हिंदू होने का प्रमाण” देने तक की बात कही थी।

‘फेंकू और लपेटू बजट’, रोजगार पर नहीं दिया गया ध्यान; TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का हमला

Budget 2026 Reaction: केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर विपक्ष की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘फेंकू और लपेटू बजट’ करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में रोजगार, किसानों के कल्याण और देश पर बढ़ते कर्ज जैसे अहम मुद्दों को नजरअंदाज किया गया है।

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “यह एक ‘फेंकू और लपेटू’ बजट है। यह विकसित भारत के लिए नहीं है। इसमें न रोजगार पर ध्यान दिया गया है और न ही देश के मौजूदा कर्ज पर। केंद्र सरकार पर कई राज्यों का पैसा बकाया है। किसानों के कल्याण के लिए कौन-सी ठोस योजना लाई गई है? यह बजट रेटिंग के लायक नहीं है।”

अखिलेश यादव ने भी उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने भी बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों और ग्रामीण आबादी की अनदेखी करता है और इससे रोजगार के अवसर पैदा नहीं होते।

यह भी पढ़े:- शेयर बाजार में चौतरफा तबाही, बजट झटके से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, सभी सेक्टर पिटे

ANI से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, “यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इसमें नौकरी या रोजगार देने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। बीजेपी का यह बजट देश के सिर्फ पांच प्रतिशत अमीर लोगों के लिए है।”

सरकार का पक्ष: इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर जोर

इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका लगातार नौवां केंद्रीय बजट था। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाशक्ति से प्रेरित है और तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है।

बजट में अगले पांच वर्षों में—

  • 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
  • नए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
  • और 20 राष्ट्रीय जलमार्गों को चालू करने का प्रस्ताव दिया गया है

सरकार ने पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों को जोड़ेंगे, जिससे यात्रा का समय घटेगा, प्रदूषण कम होगा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

शेयर बाजार में चौतरफा तबाही, बजट झटके से सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, सभी सेक्टर पिटे

Budget Impact on Share Market: केंद्रीय बजट 2026 में हुए एक बड़े ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। फ्यूचर्स और ऑप्शन्स पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा ने निवेशकों को झकझोर दिया, जिससे बाजार में चौतरफा तबाही मच गई। एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति करीब 10 लाख करोड़ रुपये घट गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80,722 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 495 अंक गिरकर 24,825 पर आ गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर 82,726 से फिसलकर करीब 2300 अंक नीचे 79,899 तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 24,571 के इंट्राडे लो को छू गया, जबकि इसका दिन का उच्च स्तर 25,440 रहा।

STT बढ़ते ही कैपिटल मार्केट शेयर धराशायी

बजट में जैसे ही F&O पर STT बढ़ाने का ऐलान हुआ, वैसे ही कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। BSE, हाल ही में लिस्टेड Groww और Angel One जैसे स्टॉक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार का सेंटिमेंट और कमजोर हो गया।

सेंसेक्स: गिने-चुने शेयर ही हरे

तेज गिरावट के बीच सेंसेक्स में सिर्फ TCS, Infosys, Sun Pharma और Titan ही हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

वहीं टॉप लूजर्स की बात करें तो—

  • SBI 5.61% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा
  • Adani Ports और BEL में 5% से ज्यादा की गिरावट
  • L&T, UltraTech, Reliance, Tata Steel और ITC 3% से अधिक फिसले
  • M&M, Power Grid, Axis Bank, Bajaj Finance, Maruti, NTPC और Asian Paints में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई

सेक्टरवाइज प्रदर्शन: हर तरफ लाल निशान

यह भी पढ़े:- युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान; बजट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

आईटी सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स में भारी दबाव देखने को मिला।

  • PSU Bank सबसे ज्यादा पिटा, 5.57% की गिरावट
  • Metal Index 4.05% टूटा
  • Nifty Financial Services 2.31%
  • Nifty FMCG 2.29%
  • Nifty Auto 2.09%
  • Private Bank Index 2.22%
  • Oil & Gas 2.86% और Chemicals 2.62% नीचे बंद हुआ
  • Media Index में 1.80% की गिरावट रही

मिडकैप, स्मॉलकैप और लार्जकैप—तीनों सेगमेंट में बिकवाली हावी रही और बाजार में रिकवरी के कोई ठोस संकेत नहीं दिखे।

युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान; बजट पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

Budget 2026: कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जमीनी समस्याओं को नजरअंदाज करता है और युवाओं, किसानों तथा अर्थव्यवस्था से जुड़े वास्तविक संकटों का कोई समाधान पेश नहीं करता।

रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आज देश का युवा रोजगार के संकट से जूझ रहा है और किसान परेशान हैं, लेकिन बजट में इन मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

‘भारत के असली संकटों से अनजान है यह बजट’

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, “युवाओं के पास रोजगार नहीं है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत तेजी से घट रही है। किसान परेशान हैं। आने वाले वैश्विक झटकों को नजरअंदाज कर दिया गया है। यह ऐसा बजट है जो सुधार करने से इनकार करता है और भारत के असली संकटों से अनजान है।”

यह भी पढ़े:- पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है नया भारत

उन्होंने इशारों-इशारों में सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में दीर्घकालिक सुधारों की कमी साफ नजर आती है।

खरगे बोले– सरकार के पास आइडिया खत्म

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बजट को लेकर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास अब नए विचार नहीं बचे हैं।
खरगे के मुताबिक,“यह बजट भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का समाधान नहीं करता। इसमें न तो कोई स्पष्ट पॉलिसी विजन है और न ही राजनीतिक इच्छाशक्ति। समाधान तो दूर, पॉलिसी की कमी छिपाने के लिए नारे तक नहीं हैं।”

सरकार का पक्ष: कैपेक्स बढ़ाने का ऐलान

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने FY27 के लिए पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने की घोषणा की। मौजूदा वित्त वर्ष में यह लक्ष्य 11.2 लाख करोड़ रुपये था। उन्होंने टियर-2 और टियर-3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति देने के लिए कई उपायों का भी ऐलान किया।

यह बजट ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता, व्यापारिक तनाव, अमेरिकी टैरिफ और निर्यात में सुस्ती जैसे जोखिम बने हुए हैं। यह बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा बजट है।

पीएम मोदी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, बोले– रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है नया भारत

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक करार दिया है। बजट के बाद देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, और यह बजट देश को नई ऊर्जा, नई गति और नए अवसर देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को और मजबूती देगा तथा एमएसएमई सेक्टर को व्यापक समर्थन प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और इसमें देश की नारी शक्ति का स्पष्ट प्रतिबिंब दिखाई देता है।

युवाओं को खुले आसमान का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा,“यह बजट पाथ-ब्रेकिंग रिफॉर्म्स के जरिए एस्पिरेशन से भरे भारत के साहसी और टैलेंटेड युवाओं को उड़ान भरने का खुला आसमान देता है।”

उन्होंने कहा कि भारत केवल दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर संतुष्ट नहीं है, बल्कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। यह लक्ष्य 140 करोड़ भारतीयों की साझा आकांक्षा है।

भरोसे पर आधारित गवर्नेंस का विजन

प्रधानमंत्री ने बजट को इंसान-केंद्रित आर्थिक ढांचे का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसमें राजकोषीय घाटा कम करने और महंगाई को नियंत्रित करने पर जोर दिया गया है। साथ ही पूंजीगत खर्च बढ़ाकर आर्थिक विकास को गति देने का संतुलित प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़े:- बजट ऐलान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़का

उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज दुनिया में एक ट्रस्टेड डेमोक्रेटिक पार्टनर और ट्रस्टेड क्वालिटी सप्लायर के रूप में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

ट्रेड डील्स और MSME को मिलेगा बड़ा फायदा

भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच हालिया ट्रेड डील का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत द्वारा की गई बड़ी व्यापारिक समझौतों का अधिकतम लाभ युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) तक पहुंचाने के लिए बजट में बड़े कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया गया है। उभरती हुई नई इंडस्ट्रीज को जिस मजबूती से समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।

बजट ऐलान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़का

Budget Impact on Share Market: केंद्रीय बजट में जैसे ही फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) पर सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने का ऐलान हुआ, शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। देखते ही देखते बाजार में ऐसी तेज गिरावट आई कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम हो गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1546 अंक टूटकर 80,722 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 495 अंक फिसलकर 24,825 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स अपने दिन के उच्च स्तर 82,726 से करीब 2300 अंक नीचे फिसलकर 79,899 तक आ गया था। वहीं निफ्टी भी 25,440 के डे हाई से गिरकर 24,571 के निचले स्तर तक पहुंच गया।

STT बढ़ने से मचा कोहराम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान F&O ट्रेडिंग पर STT बढ़ाने का प्रस्ताव रखा।

  • फ्यूचर्स पर STT: 0.02% से बढ़ाकर 0.05%
  • ऑप्शंस पर STT: 0.01% से बढ़ाकर 0.15%

इस घोषणा के बाद डेरिवेटिव से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली शुरू हो गई, जिसने पूरे बाजार को दबाव में डाल दिया।

ब्रोकरेज और एक्सचेंज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

STT बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों पर दिखा।

  • BSE के शेयर करीब 15% टूटे
  • Angel One में लगभग 10% की गिरावट
  • Groww के शेयर करीब 14% लुढ़के
  • IIFL Finance में लगभग 5% की गिरावट दर्ज की गई

गिरते बाजार में भी कुछ शेयर टिके

तेज गिरावट के बावजूद कुछ दिग्गज शेयरों ने मजबूती दिखाई। TCS, Titan, Infosys, Sun Pharma, Tech Mahindra और Airtel सेंसेक्स के टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं SBI, BEL, Bajaj Finance और Adani Ports में 2% से लेकर 5% तक की गिरावट देखने को मिली।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल

बजट भाषण शुरू होने से पहले बाजार हरे निशान में था, लेकिन जैसे ही STT बढ़ाने की घोषणा हुई, बाजार में बिकवाली की सुनामी आ गई। दोपहर तक सेंसेक्स और निफ्टी अपने दिन के निचले स्तरों के करीब पहुंच गए। आखिरी घंटे में थोड़ी रिकवरी जरूर दिखी, लेकिन बाजार संभल नहीं पाया।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि बजट के दिन की भारी अस्थिरता नई बात नहीं है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बजट डे से ज्यादा अहम बजट के बाद का ट्रेंड होता है। ऐसे समय में घबराहट में फैसले लेने के बजाय निवेशकों को धैर्य रखने की सलाह दी जा रही है।