Aaj Ka Rashifal 7 January 2026: मेष से मीन तक जानें आज का दिन कैसा रहेगा

आज का राशिफल (7 जनवरी 2026) ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के जीवन पर असर डालने वाली है। वर्तमान में गुरु मिथुन राशि, चंद्रमा और केतु सिंह, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन ग्रहों की स्थिति में सभी 12 राशियों का हाल कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज किसी भी अहम फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा, जबकि व्यापार में लाभ के योग हैं। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

घरेलू वातावरण में तनाव के संकेत हैं। संयम और शांति से मामलों को सुलझाने की आवश्यकता है, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य है। व्यापार ठीक रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी होगा।

मिथुन राशि

कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नाक, कान या गले से जुड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन और संतान पक्ष सकारात्मक रहेगा। तांबे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाएगा।

कर्क राशि

धन हानि के संकेत हैं और मुख से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक सुख में कमी महसूस होगी। प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

मन में घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। पीले रंग की वस्तु शुभ रहेगी।

कन्या राशि

सिर दर्द या आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करना लाभ देगा।

तुला राशि

आय में अस्थिरता बनी रहेगी। यात्रा से परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

मान-सम्मान को लेकर चिंता रह सकती है। अनावश्यक यात्रा से बचें और धार्मिक मामलों में अति न करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार तीनों ही पक्ष बहुत अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु शुभ फल देगी।

मकर राशि

दिन संभलकर बिताने की आवश्यकता है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। काली जी को प्रणाम करना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य और रिश्ते पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में जोखिम न लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तांबे की वस्तु का दान शुभ रहेगा।

मीन राशि

प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है, लेकिन शत्रुओं पर विजय मिलेगी। ज्ञान और संस्कारों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles