Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026:  जानें सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें तो गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में विराजमान हैं। वहीं चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं। ग्रहों की इस चाल का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—

मेष राशि:
आज किसी भी बड़े फैसले को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा, खासकर आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। यात्रा के दौरान परेशानी हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी समाचार से मन भ्रमित हो सकता है। मानसिक तनाव संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय के तौर पर काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि:
पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खुद की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय में नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल नहीं है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि:
धर्म और कर्म के मामलों में अतिवाद से बचें। केवल भाग्य के भरोसे कोई निर्णय न लें। यात्रा स्थगित करना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन और संतान सुखद रहेगा। व्यापार सामान्य स्थिति में रहेगा। काली वस्तु का दान लाभकारी होगा।

कर्क राशि:
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं हैं। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी भी तरह का जोखिम न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान से जुड़ी खबरें राहत देंगी। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि:
जीवनसाथी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य पर असर दिख सकता है। प्रेम और संतान पक्ष अच्छा रहेगा। व्यापार औसत रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करें और काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि:
शत्रुओं पर विजय मिलेगी और ज्ञान में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। हालांकि पैरों में चोट लगने की आशंका है। प्रेम और संतान पक्ष अनुकूल है। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ है।

तुला राशि:
आज बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। मानसिक तनाव रह सकता है। कोई भी बड़ा फैसला फिलहाल रोक दें। प्रेम और संतान मध्यम स्थिति में रहेंगे। व्यापार ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि:
भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में अड़चन आ सकती है। घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। काली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

धनु राशि:
स्वास्थ्य और आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है। नाक, कान और गले से जुड़ी परेशानियां संभव हैं। व्यापार में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम और संतान सुखद रहेंगे। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि:
धन हानि के संकेत हैं, इसलिए निवेश से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें और गलत शब्दों के प्रयोग से दूरी बनाएं। स्वास्थ्य भी कमजोर रह सकता है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि:
मन में घबराहट और बेचैनी बनी रह सकती है। मानसिक रूप से नकारात्मकता हावी हो सकती है। प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि:
बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। सिरदर्द और आंखों में परेशानी हो सकती है। साझेदारी के कामों में दिक्कत आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। काली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles