न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- सोने और चांदी की कीमतों में पिछले डेढ़ महीने के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक हालात और युद्ध जैसे तनावों के बीच कीमती धातुओं के दाम तेजी से नीचे आए हैं, जिससे निवेशकों का रुझान भी बदलता दिख रहा है।
सोने की कीमत में भारी गिरावट
Indian Bullion Jewellers Association के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी 2026 को 24 कैरेट सोने का भाव 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 2 अप्रैल 2026 तक गिरकर 1,34,293 रुपये पर आ गया।
इस तरह सोने की कीमत में कुल 41,047 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी भी हुई सस्ती
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट आई है। 29 जनवरी 2026 को चांदी का भाव 3,79,888 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो 2 अप्रैल तक घटकर 2,27,813 रुपये रह गया।
यानी चांदी में करीब 1.52 लाख रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई।
एक महीने में कितना बदला भाव?
अगर पिछले एक महीने की बात करें तो:
- सोना: 2 मार्च 2026 को 1,67,471 रुपये से गिरकर 1,34,293 रुपये
- चांदी: 2 मार्च को 2,89,848 रुपये से गिरकर 2,27,813 रुपये
इस दौरान सोने में करीब 33,178 रुपये और चांदी में 62,035 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?
विशेषज्ञों के अनुसार, इसके पीछे कई बड़े कारण हैं युद्ध की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ने का डर है। लेकिन इसके बाद भी गोल्ड से दूरी बना रहे हैं। निवेशक मौजूदा स्थिति में डॉलर की तरफ रुख कर रहे हैं। डॉलर की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
मौजूदा समय में बाजार में काफी अस्थिरता बनी हुई है, जिससे सोना-चांदी जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली संपत्तियों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
डिस्क्लेमर:
सोने और चांदी की कीमतें कई वैश्विक और आर्थिक कारकों पर निर्भर करती हैं। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।



