Aaj Ka Rashifal 11 March: ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में, सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में तथा शुक्र और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं है। मध्यम योग बना हुआ है, जो जनमानस के लिए अच्छा नहीं माना जाएगा।
ग्रहों की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं है, लेकिन कुछ राशियों के लिए लाभ के संकेत भी मिल रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि
आज का समय थोड़ा सावधानी बरतने वाला है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और वाहन सावधानी से चलाएं। प्रेम और संतान पक्ष मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
उपाय: सूर्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि
दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और नौकरी में भी स्थिति ठीक दिख रही है। हालांकि प्रेम संबंधों में हल्का तनाव संभव है। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। भाग्य के भरोसे काम न करें और सोच-समझकर निर्णय लें।
उपाय: काली जी को प्रणाम करें।
कर्क राशि
भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं और मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। व्यापारिक मामलों में भी सावधानी जरूरी है।
उपाय: काली वस्तु का दान करें और बजरंगबली को प्रणाम करें।
सिंह राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। हालांकि घरेलू विवाद और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
आज आपका पराक्रम बढ़ेगा और विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा। हालांकि जीवन में थोड़ी अव्यवस्था महसूस हो सकती है। प्रेम और व्यापार की स्थिति ठीक है।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि
धन आगमन के संकेत हैं और परिवार में वृद्धि हो सकती है। हालांकि मानसिक तनाव और बच्चों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। विद्यार्थियों को असमंजस का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
जीवन में जरूरी चीजें उपलब्ध होंगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा। हालांकि घरेलू मामलों को धैर्य से सुलझाना होगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद संभव है।
उपाय: शांत रहकर निर्णय लें।
धनु राशि
मानसिक चिंता, अनावश्यक खर्च और सिर दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी सामान्य रहेगा।
उपाय: लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
धन आगमन के संकेत हैं और पुराने पैसे भी वापस मिल सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं और शुभ समाचार मिल सकता है। फिलहाल निवेश करने से बचें।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें और वाणी पर संयम रखें।
कुंभ राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता के संकेत हैं और व्यापार में लाभ हो सकता है। हालांकि मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: गणेश जी को प्रणाम करें।
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें और शिवजी का जलाभिषेक करें।



