Tuesday, March 3, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026: अयोध्या का राम मंदिर पूरे दिन बंद, काशी विश्वनाथ सिर्फ पौने तीन घंटे

चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026:- फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार, 3 मार्च को लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का असर उत्तर प्रदेश के प्रमुख मंदिरों पर भी दिखेगा। ग्रहण के दौरान अयोध्या में श्रीराम मंदिर सुबह 9:00 बजे से रात 8:30 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर केवल शाम 4:30 से 7:15 बजे तक बंद किए जाएंगे।

अयोध्या: रामलला मंदिर दर्शन समय

  • सुबह 4:00 बजे: मंगला आरती दर्शन उपलब्ध
  • सुबह 6:30 बजे: श्रृंगार आरती दर्शन
  • 9:00 बजे से 8:30 बजे रात: सामान्य श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद
  • रात 8:30 बजे: शुद्धिकरण के बाद पट खुलेंगे
  • रात 9:30 बजे: शयन आरती दर्शन

ट्रस्ट के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस दिन सामान्य दर्शन पास जारी नहीं किए जाएंगे और केवल आरती पास धारक ही निर्धारित स्लॉट में प्रवेश कर पाएंगे।

यह भी पढ़े:- यूपी में होली से पहले भीषण खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी से चार की हत्या, दो गंभीर रूप से घायल

काशी विश्वनाथ मंदिर: बंद रहने का समय

  • ग्रहण का स्पर्श: 3:20 PM
  • पट बंद होने का समय: 4:30 PM
  • ग्रहण मोक्ष: 6:47 PM
  • पट खोलने का समय: 7:15 PM

वाराणसी के अन्य मंदिर जैसे संकटमोचन, विशालाक्षी, बड़ी शीतला माता, दुर्गाकुंड और बिड़ला विश्वनाथ मंदिर ग्रहण शुरू होने से पहले ही बंद होंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा स्नान और शुद्धिकरण के बाद ही दर्शन बहाल होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles