Aaj Ka Rashifal, 30 January 2026: आज का राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है। 30 जनवरी 2026 को शुक्रवार है। इस दिन गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान हैं। केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल मकर राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं, इन ग्रहों की चाल का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
आज आपका साहस और आत्मविश्वास रंग लाएगा। जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे हैं, उन्हें अमल में लाने का यह सही समय है। व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। वाणी से जुड़े कार्यों में लाभ के योग हैं। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
आज आप सौम्य और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण चर्चा में रहेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। जरूरत की चीजें आसानी से मिलेंगी। प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा। काली माता को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। सिरदर्द, आंखों से जुड़ी परेशानी या अनजाना भय हो सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन शुभ कार्यों में अधिक खर्च से मन परेशान हो सकता है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। यात्रा के योग हैं और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। लाल वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। राजनीति या प्रशासन से लाभ होगा। पिता और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार—तीनों ही पक्ष मजबूत रहेंगे। भगवान विष्णु का स्मरण करें।
तुला राशि
परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। यात्रा और धार्मिक गतिविधियों में भागीदारी हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा, लेकिन मान-सम्मान को लेकर सतर्क रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। कोई जोखिम भरा फैसला न लें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु गणेश जी को अर्पित करें।
धनु राशि
जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेमी जोड़ों की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक स्थिति रहेगी। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज शत्रु भी मित्रवत व्यवहार कर सकते हैं। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम, संतान और व्यापार में अच्छा समय है। हरी वस्तु साथ रखें।
कुंभ राशि
दिन की शुभता बढ़ेगी, खासकर विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम रहेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
भूमि, भवन या वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं। घर में किसी शुभ आयोजन की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार से सुख मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हरी वस्तु का दान करें।



