पत्नी ने सोते हुए पति की जीभ काटी, गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात!

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घरेलू हिंसा की घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद के बाद एक महिला ने देर रात सो रहे अपने पति पर चाकू से हमला कर उसकी जीभ काट दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना मोदीनगर की संजय नगर कॉलोनी की है। पीड़ित युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

खाना बनाने को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, संजय नगर कॉलोनी निवासी विपिन एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी शादी करीब आठ महीने पहले मेरठ निवासी युवती से हुई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम पति-पत्नी के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई। इसी दौरान विपिन ने कथित तौर पर पत्नी को थप्पड़ मार दिया था।

आधी रात में कमरे से आई चीख-पुकार

विपिन की मां ममता ने बताया कि विवाद के बाद दोनों रात में अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात करीब एक बजे अचानक कमरे से जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी।

यह भी  पढ़े:- खराब ग्रह-नक्षत्र से कैसे बचें? प्रेमानंद जी महाराज से जानें आसान उपाय

बतादेंकि परिजन जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि विपिन के मुंह से खून बह रहा था। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी ने चाकू से उसकी जीभ काट दी है। कट चुकी जीभ बेड पर पड़ी हुई थी।

अस्पताल में चल रहा इलाज

परिजन तुरंत विपिन को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

आरोपी पत्नी हिरासत में

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles