Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, बोला– मारने का कोई अफसोस नहीं, बहन की शादी में न जा पाने का दुख

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर क्षेत्र में पत्नी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी का व्यवहार भी चौंकाने वाला रहा। उसने पूरी रात न तो नींद ली और न ही भोजन किया। जब उससे वजह पूछी गई तो उसने साफ कहा कि उसे पत्नी की हत्या का कोई पछतावा नहीं है, बल्कि इस बात का दुख है कि वह दो महीने बाद होने वाली अपनी बहन की शादी में शामिल नहीं हो पाएगा।

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सचिन सिंह ने करीब चार महीने पहले श्वेता सिंह से परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों कानपुर के रूमा स्थित न्यू हाईटेक सिटी में किराए के मकान में रह रहे थे।

शक और झगड़े के बाद हत्या

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात सचिन अचानक घर लौटा, जहां उसने पत्नी श्वेता को कथित तौर पर इंजीनियरिंग के छात्रों के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। गुस्से में आकर सचिन ने श्वेता का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सचिन खुद महाराजपुर थाने पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। शनिवार रात वह थाने की हवालात में रहा, जहां उसने पूरी रात जागकर बिताई और खाना भी नहीं खाया।

“बेवफाई की सजा दी”

रविवार सुबह जब आरोपी को जेल भेजा जा रहा था, तब उसने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसने धोखा दिया, जिसकी सजा उसने उसे दी है। पत्नी की मौत का उसे कोई दुख नहीं है। हां, इस बात का अफसोस जरूर है कि वह अब अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल नहीं हो सकेगा।

यह भी पढ़े:- माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, बोले-साजिश थी भगदड़

शनिवार देर रात जब सचिन के परिजन थाने पहुंचे तो उन्हें देखकर वह भावुक हो गया और फूट-फूटकर रोने लगा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

चारपाई पर मिली थी श्वेता की लाश

पुलिस ने बताया कि श्वेता का शव कमरे के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला था। दंपती पिछले कुछ महीनों से उसी मकान में रह रहे थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) सत्यजीत गुप्ता के अनुसार, आरोपी को पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी शक को पुख्ता करने के लिए वह बाहर गया और पत्नी को यह कहकर गया था कि वह शनिवार को लौटेगा, लेकिन शुक्रवार रात ही अचानक वापस आ गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles