डिंपल यादव ने मनाया 48वां जन्मदिन, सादगी और देसी अंदाज़ ने एक बार फिर जीता दिल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मैनपुरी से सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव गुरुवार को अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। सादगी और शालीनता के लिए पहचानी जाने वाली डिंपल यादव एक बार फिर अपने सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक को लेकर चर्चा में हैं।

राजनीतिक मंच हो या कोई सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम, डिंपल यादव अक्सर साड़ी या सादा परिधान में नजर आती हैं। हालांकि जन्मदिन के मौके पर वह सलवार सूट में दिखाई दीं। उन्होंने परिवार के बीच अपनी भतीजी धृति यादव के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान सपा नेता रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:- मायावती ने कांग्रेस के लिए खोला बसपा का गेट, यूपी और देश में फिलहाल कोई समझौता 

केक कटिंग के दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में भतीजी धृति यादव अपनी ताई डिंपल यादव को भगवान कृष्ण की सुंदर मूर्ति भेंट करती नजर आ रही हैं।

जन्मदिन पर वूलन सूट में दिखीं डिंपल यादव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्मदिन के मौके पर डिंपल यादव ने वूलन सूट पहना था, जो सर्दियों के मौसम के लिहाज से बेहद आरामदायक और स्टाइलिश था। उन्होंने पर्पल और ग्रे शेड का कुर्ता पहना, जिसका सॉफ्ट कलर उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था।

उनका यह सादा लेकिन ग्रेसफुल अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। भले ही डिंपल यादव का स्टाइल हमेशा सिंपल रहता हो, लेकिन उनकी सादगी ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन चुकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles