Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Army Internship 2025: भारतीय सेना में हाई-टेक इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, रोज 1,000 रुपये स्टाइपेंड

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- अगर आप इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी के छात्र हैं और देश सेवा के साथ अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का सपना देखते हैं, तो भारतीय सेना आपके लिए शानदार अवसर लेकर आई है। सेना ने हाई-टेक इंटर्नशिप प्रोग्राम 2025 (Indian Army Internship Programme – IAIP) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह इंटर्नशिप युवाओं को न सिर्फ सेना के अनुशासन और कार्यसंस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मिलिट्री-ग्रेड सॉफ्टवेयर और उन्नत डिजिटल सिस्टम्स पर काम करने का वास्तविक अनुभव भी देगी।

21 दिसंबर तक करें आवेदन

इस इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय सेना ने बताया है कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य युवाओं को तकनीक के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ना है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस हाई-टेक इंटर्नशिप के लिए सेना ने कड़े शैक्षणिक मानदंड तय किए हैं। आवेदन के लिए पात्र उम्मीदवारों में शामिल हैं-

  • BE / B.Tech (अंतिम वर्ष के छात्र या डिग्री धारक)
  • Computer Science
  • Data Science
  • Information Technology (IT)
  • Electronics & Communication (ECE)
  • M.Tech (AI, Machine Learning, Software Engineering)

  • PhD स्कॉलर (AI, Big Data, DevSecOps जैसे क्षेत्रों में रिसर्च कर रहे)

रोज 1,000 रुपये स्टाइपेंड

यह इंटर्नशिप अनुभव के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी आकर्षक है। चयनित उम्मीदवारों को रोजाना 1,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। यह प्रोग्राम 75 दिनों का होगा, जो 12 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक चलेगा।

यह भी पढ़े:- एक्सप्रेसवे पर 60 की रफ्तार में चलेंगी गाड़ियां, नियम तोड़ा तो भारी जुर्माना

इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को नई दिल्ली और बेंगलुरु जैसे प्रमुख सैन्य तकनीकी केंद्रों में सेना के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिलेगा।

भविष्य की टेक्नोलॉजी पर मिलेगा हाथों-हाथ अनुभव

इस इंटर्नशिप का सबसे बड़ा आकर्षण इसका तकनीकी दायरा है। चयनित ट्रेनी को इन क्षेत्रों में प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा-

  • Large Language Models (LLMs)
  • Autonomous Systems
  • Cloud Computing
  • Cyber Security
  • Military-grade Software Development

इसके साथ ही React, Python, Java और Rust जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और फ्रेमवर्क्स पर भी काम करने का अवसर मिलेगा।

करियर और देश सेवा—दोनों का मौका

भारतीय सेना के साथ यह इंटर्नशिप किसी भी सामान्य प्राइवेट इंटर्नशिप से कहीं ज्यादा मूल्यवान मानी जा रही है। इंटर्नशिप पूरी करने पर मिलने वाला आधिकारिक सर्टिफिकेट भविष्य में करियर के कई दरवाजे खोल सकता है और रिज्यूमे को मजबूत बना सकता है।

अगर आप भी इस गौरवपूर्ण और चुनौतीपूर्ण सफर का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो समय रहते भारतीय सेना के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करें। अंतिम तारीख का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles