IOCL Apprentice Recruitment 2025: 10वीं पास से ग्रैजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए 509 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू

IOCL Apprentice Recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने विभिन्न ट्रेड, ग्रेजुएट और टेक्निकल अप्रेंटिस कैटेगरी के तहत कुल 509 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन भरने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

योग्यता एवं आयु सीमा

  1. आवेदन करने वालों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  2. आयु की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
  3. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
  4. उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवार जैसे—B.E/B.Tech, MBA, MCA, CA/ICWA, LLB आदि इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
  5. उम्मीदवारों को सुझाव है कि आवेदन करने से पहले IOCL द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता और शैक्षणिक योग्यता अवश्य जांच लें।
  6. चयनित आवेदकों की ट्रेनिंग अवधि 12 महीने की होगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification Link

चयन प्रक्रिया: बिना लिखित परीक्षा

IOCL ने इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

यह भी पढ़े:- इज़राइल के पीएम नेतन्याहू का पीएम मोदी को फोन, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई विस्तृत चर्चा

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद Career सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब संबंधित Recruitment लिंक चुनें।
  4. Click here for New Registration पर क्लिक कर अपनी जानकारी दर्ज करें।
  5. एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  7. भविष्य में उपयोग के लिए फॉर्म की डाउनलोड कॉपी और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles