Aaj Ka Rashifal 10 December 2025:- 10 दिसंबर 2025 का दिन ग्रहों की चाल के साथ कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन में, चंद्रमा और केतु सिंह में, सूर्य–बुध–शुक्र वृश्चिक में, मंगल धनु में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
मेष राशि
दिनभर मानसिक बेचैनी और अनजाना भय महसूस हो सकता है। प्रेम संबंधों या संतानों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। शारीरिक रूप से स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन मानसिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ माना गया है।
वृषभ राशि
घर–परिवार में विवाद या तनाव की स्थिति बन सकती है। संपत्ति या भौतिक वस्तुओं की खरीद में अड़चनें आ सकती हैं। रक्तचाप में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। तांबे की वस्तु दान करना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
किए गए प्रयास उम्मीद के अनुरूप रंग नहीं दिखा पाएंगे। नाक, कान या गले से संबंधित दिक्कतें सताती रह सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा। तांबे का दान लाभकारी होगा।
कर्क राशि
वित्तीय नुकसान से सावधान रहें, किसी भी प्रकार का निवेश फिलहाल टालें। वाणी पर संयम रखें वरना विवाद की स्थिति बन सकती है। परिवारिक माहौल प्रभावित हो सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में राहत रहेगी। व्यापार बेहतर प्रदर्शन करेगा। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
घबराहट और बेचैनी दिनभर परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर दिख रहा है। प्रेम और संतान का समय अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ की संभावना है। पीली वस्तु साथ रखना शुभ माना गया है।
कन्या राशि
अत्यधिक खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। सिरदर्द या मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। प्रेम और संतान से सम्बंधित स्थिति स्थिर रहेगी। व्यापार में भी सामान्य गति बनी रहेगी। शनि देव का आशीर्वाद लेना लाभकारी होगा।
तुला राशि
आय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा थकान या परेशानी बढ़ा सकती है। भ्रमित करने वाली खबरें मिल सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल चढ़ाना फलदायी होगा।
वृश्चिक राशि
व्यापार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। कानूनी मामलों में सावधानी जरूरी है, हार की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान का समय शुभ है। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु रखने से लाभ मिलेगा।
धनु राशि
अपमान या आलोचना का सामना करने का डर बना रह सकता है। यात्रा कष्टदायी हो सकती है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर रहेगी। व्यापार भी अच्छा चलेगा। तांबे की वस्तु पास रखें।
मकर राशि
दिन आपके पक्ष में नहीं रहेगा। चोट, दुर्घटना या अचानक परेशानी से सावधान रहें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान का हाल सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। काली देवी की आराधना शुभ मानी जाती है।
कुंभ राशि
जीवनसाथी और स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। प्रेम और संतान की स्थिति सकारात्मक है। व्यापार में लाभ मिलता रहेगा। हरी वस्तु साथ रखना शुभ संकेत देगा।
मीन राशि
प्रतिद्वंदियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहने की संभावना है। प्रेम और संतान से संबंधित स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार लगभग स्थिर रहेगा। तांबे का दान और सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।



