न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- देश में इंडिगो की भारी फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों को हो रही मुश्किलों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा राहत कदम उठाया है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और पर्याप्त सीटें उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 6 दिसंबर 2025 से लागू हो रही है।
पूरे रेलवे नेटवर्क में बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए इन ट्रेनों में 114 अतिरिक्त फेरों के साथ क्षमता में विस्तार किया गया है। इसके साथ ही चार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन शुरू किया जा रहा है।
दक्षिण रेलवे ने सबसे अधिक बढ़ाए कोच
इंडिगो संकट के बीच सबसे तेज़ प्रतिक्रिया दक्षिण रेलवे (SR) ने दी है। 18 ट्रेनों में चेयर कार और स्लीपर क्लास के एक्स्ट्रा कोच जोड़े गए | 6 दिसंबर 2025 से यह व्यवस्था लागू| दक्षिण भारत में यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता में बड़ा इजाफा
उत्तर रेलवे (NR) ने भी बढ़ाई क्षमता
इसके बाद उत्तर रेलवे ने भी यात्रियों को राहत देते हुए 8 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए हैं। 3AC और चेयर कार कोच शामिल, यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है | उत्तर भारत के बिजी रेल रूट्स पर यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी |
पश्चिम रेलवे (WR) ने भी बढ़ाई सुविधा
पश्चिम रेलवे ने 4 प्रमुख ट्रेनों में बदलाव किए हैं—3AC और 2AC कोच जोड़े गए, 6 दिसंबर 2025 से प्रभावी, दिल्ली–मुंबई के बीच भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी |
यह भी पढ़े:- इंडिगो संकट: आसमान की बादशाह कैसे आ गई जमीन पर? पढ़ें पूरी कहानी
इन जोनों ने भी बढ़ाए फेरे और कोच
ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) राजेंद्र नगर–नई दिल्ली (12309), 6 से 10 दिसंबर तक 5 फेरों में 2AC कोच जोड़ा, बिहार–दिल्ली रूट के यात्रियों को राहत |
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR)
- भुवनेश्वर–नई दिल्ली (20817/20811/20823)
- 5 फेरों के लिए 2AC कोच बढ़ाए
- ओडिशा–दिल्ली कनेक्टिविटी मजबूत
ईस्टर्न रेलवे (ER)
- 7–8 दिसंबर को 6 फेरों में स्लीपर कोच जोड़े
- पूर्वी भारत में बढ़ती यात्रा मांग पूरी होगी
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
- 6 से 13 दिसंबर तक 2 ट्रेनों में 3AC और स्लीपर कोच
- पूर्वोत्तर यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी
चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं:
1. गोरखपुर–आनंद विहार स्पेशल (05591/05592)
-
7 से 9 दिसंबर तक 4 फेरे
2. नई दिल्ली–शहीद कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440)
- 6 दिसंबर 2025 को विशेष संचालन
- जम्मू क्षेत्र के लिए तेज़ एवं सुविधाजनक विकल्प
3. नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001)
- 6 और 7 दिसंबर को चलेगी
- पश्चिमी भारत के यात्रियों पर दबाव कम होगा
4. हजरत निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल (04080)
- 6 दिसंबर को एकतरफा संचालन
- लंबी दूरी के दक्षिण भारत यात्रियों को राहत
रेलवे का बड़ा संदेश: यात्रियों को राहत हमारी प्राथमिकता
इन सभी कदमों से साफ है कि भारतीय रेलवे मौजूदा स्थिति में यात्रियों को अधिक विकल्प देने, सीटों की उपलब्धता बढ़ाने और समय पर यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। इंडिगो संकट से प्रभावित यात्रियों के लिए यह फैसले बड़ी राहत साबित होंगे।



