शीतकालीन सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर वार-“पराजय की हताशा से बाहर निकलें”

न्यूज डेस्क/सर्वोदय न्यूज:-संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। पीएम मोदी ने बिहार चुनाव परिणामों का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दल अभी भी अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और लगातार बौखलाहट भरे बयान दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि संसद का यह सत्र देश के हितों, योजनाओं और आगे की नीतियों पर केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने कहा—“विपक्ष को चाहिए कि वह अपनी पराजय की निराशा से बाहर निकले और सार्थक चर्चा में हिस्सा ले।”

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर संकेत करते हुए कहा कि कई नेताओं के बयान यह साफ दिखाते हैं कि बिहार चुनाव के नतीजों ने उन्हें अब भी परेशान कर रखा है। उन्होंने कहा—“यह सत्र हार की हताशा या जीत के अहंकार का मंच नहीं बनना चाहिए, बल्कि जिम्मेदारी के साथ देशहित में चर्चा होनी चाहिए।”

SIR मुद्दा बढ़ा सकता है राजनीतिक तापमान

जानकारी है कि विपक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का मुद्दा सत्र में प्रमुखता से उठाने वाला है। यह मुद्दा पहले से ही राजनीतिक तनाव को बढ़ा रहा है। वहीं, खबर यह भी है कि केंद्र सरकार इस शीतकालीन सत्र में लगभग 14 विधेयक पेश कर सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles