न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:– वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज हमेशा लोगों को नाम जप और भजन के लिए प्रेरित करते हैं। उनके अनुसार, नाप जप और अच्छे कर्म से ही मनुष्य जीवन सुफल और सफल बनता है। लेकिन जप की शुरुआत में कई लोग अनुभव करते हैं कि मन भटकता है या समय की कमी के कारण नियमित भजन संभव नहीं होता।
ऐसे में एक भक्त ने महाराज से पूछा: “ऐसा कौन सा मंत्र जप करें कि मन भटकना बंद हो जाए और भगवान में ध्यान लग सके?”
महाराज का उत्तर: कोई भी प्रिय नाम जपें
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि किसी विशेष मंत्र का चयन आवश्यक नहीं है। आप वह नाम जप सकते हैं जो आपको प्रिय हो: राम का जप, कृष्ण का जप, राधा का जप, हरि, शिव या गोविंद का जप
यह भी पढ़े:- रेलवे में 3058 क्लर्क पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार न चूकें मौका
महत्वपूर्ण बात: जप के लिए लाभ या फल की चिंता न करें। भजन का नियम इस तरह रखें कि “मुझे भजन करना है, चाहे लाभ हो या न हो।”
नाम जप से मिलेगा शांति और आनंद
नियमित भजन और नाम जप से आत्मशक्ति और मानसिक शांति बढ़ती है। भजन से लोक और परलोक के सुख प्राप्त होते हैं। भगवान के नाम का स्मरण करते रहने से जीवन में सकारात्मकता और विजय की अनुभूति होती है। महाराज कहते हैं, “मुख में अगर भगवान का नाम है तो आप विजयी ही विजयी हैं। केवल विश्वास के साथ नाम जप करें।”
भजन और नाम जप के फायदे
- मन का भटकना कम होता है।
- ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है।
- जीवन में संतुलन और मानसिक शांति आती है।
- भगवान के स्मरण से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है।



