Sunday, May 10, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुल्हन के मेकअप में हुई देरी तो पिता ने खोया आपा,चले लाठी-डंडे, दूल्हे का भाई भी पिटा

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- शादी के दौरान अक्सर बारात की देरी या खाने को लेकर विवादों की खबरें आती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था।
आगरा में दुल्हन के मेकअप में देरी होने पर ऐसा बवाल मचा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। यहां तक कि दूल्हे का भाई भी पिट गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर दो घंटे चली पंचायत के बाद सुलह कराई, जिसके बाद शादी संपन्न हुई।

मेकअप आर्टिस्ट के देर से आने पर भड़का विवाद

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के रामनगर की है। सराफा कारोबारी के बेटे की शादी सादाबाद क्षेत्र की युवती से तय हुई थी। शादी समारोह खंदौली के रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित प्यारेलाल धर्मशाला में हो रहा था। दुल्हन का मेकअप कराने के लिए वर पक्ष ने स्थानीय ब्यूटी पार्लर की मेकअप आर्टिस्ट को बुक किया था।

यह भी पढ़े:- देहरादून म्यूजिक फेस्ट में जमकर चले लात-घूंसे, झगड़े का वीडियो वायरल

बताया गया कि मेकअप आर्टिस्ट समय पर नहीं पहुंची, जिससे तैयारियों में देरी होने लगी। इसी बात पर दुल्हन के पिता ने आपा खो दिया और वर पक्ष को भला-बुरा कहने लगे। पहले कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में दूल्हे का भाई भी घायल हो गया।

थाने में दो घंटे चली पंचायत

शादी में हुए झगड़े की सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौते की कोशिश शुरू की गई। करीब दो घंटे चली पंचायत के बाद दोनों परिवारों में सुलह हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष धर्मशाला लौटे और देर रात शादी की रस्में पूरी की गईं। सोमवार सुबह दुल्हन की विदाई भी हो गई।

अफरा-तफरी में दावत खाए बिना लौट गए मेहमान

झगड़े के दौरान शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई।  कई मेहमान बिना खाना खाए लौट गए। हालांकि बाद में माहौल शांत हुआ और शादी की रस्में पूरी की गईं।

पुलिस बोली — दुल्हन का पिता था नशे में

खंदौली थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि “दुल्हन का पिता शराब के नशे में था। मेकअप आर्टिस्ट के देर से आने पर उसने वर पक्ष से झगड़ा किया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, लेकिन बाद में समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles