“ईश्वर ने भारतीय टीम की नियति में लिखा था कि …”-चैंपियन बनने के बाद बोलीं दीप्ति शर्मा ?

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 सालों का इंतजार खत्म करते हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है।  रविवार को डी वाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया।

टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को विश्वविजेता बनाया।
वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं — टूर्नामेंट में 22 विकेट और 215 रन उनके नाम रहे। फाइनल में उन्होंने अर्धशतक जमाया और पांच विकेट झटके।

दीप्ति शर्मा बोलीं — “ईश्वर ने हमारी नियति में यही लिखा था”

मैच के बाद दीप्ति शर्मा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा – “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। वर्ल्ड कप में पहले मैच से ही मैंने वही प्रदर्शन किया जो एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर करना चाहती थी।

यह भी पढ़े:- दुल्हन के मेकअप में हुई देरी तो पिता ने खोया आपा,चले लाठी-डंडे, दूल्हे का भाई भी पिटा

फाइनल में ऐसा प्रदर्शन करने से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।” आईसीसी ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के लंबे इंतजार को लेकर उन्होंने कहा – “वर्ल्ड कप जीतने में काफी समय लगा, लेकिन ईश्वर ने हमारी नियति में लिखा था कि हम भारत में ही यह खिताब जीतेंगे।”

टूर्नामेंट में गिरकर भी संभली भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम एक समय मुश्किल में थी। लगातार तीन मैच हारने के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल तक का सफर तय किया। दीप्ति ने कहा -“डी वाई पाटिल स्टेडियम की मेरी कई सुखद यादें हैं। हमने यहां कई सीरीज जीती हैं।

एक टीम के रूप में हम सकारात्मक रहे। नतीजा चाहे जो भी हो, हमने एकजुट होकर खेला।” उन्होंने आगे कहा -“हम यह खिताब जीतना चाहते थे क्योंकि टूर्नामेंट भारत में हो रहा था। हर गेंद पर लग रहा था कि यह मैच अब खत्म होगा और हम जीतेंगे। आखिरकार वह लंबा इंतजार खत्म हो गया।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles