न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर बैन लगाने वाले बयान पर योग गुरु बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिनके विचार भारत और भारतीयता से मेल नहीं खाते, वही इस तरह के एजेंडे चलाते हैं। “उन्हें लड़ाई करनी है तो अमित शाह और मोदी जी से करें। उनको तो हरा नहीं पाते हैं, फिर आरएसएस पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं।” रामदेव ने यह बात दिल्ली में ANI को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कही।
देखे विडियो-
#WATCH | Delhi: “Ladai karni hai toh Amit Shah aur Modi ji se karo. Unko hara nahi paate hai phir RSS par abhadra tippani karte hai…” says Yog Guru Baba Ramdev on Congress Chief Mallikarjun Kharge’s call for RSS ban pic.twitter.com/MAG6TajLGt
— ANI (@ANI) November 2, 2025
“RSS कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है” — बाबा रामदेव
रामदेव ने कहा — “आरएसएस कोई पॉलिटिकल पार्टी नहीं है। पॉलिटिकल विंग बीजेपी है। आरएसएस के अंदर डॉ. हेडगेवार और गोलवलकर जैसे तपस्वी लोग रहे हैं। आज भी लाखों संघ कार्यकर्ता देश के लिए सेवा कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि जब देश विरोधी और सनातन विरोधी ताकतें RSS या हिंदुत्ववादी संगठनों का विरोध करती हैं, तो उसके पीछे “छिपा हुआ एजेंडा और स्वार्थी मकसद” होता है।
क्या बोले थे खड़गे?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को सरदार पटेल जयंती के मौके पर कहा था —“मेरा व्यक्तिगत विचार है कि आरएसएस पर फिर से बैन लगना चाहिए। आज देश में जो गड़बड़ियां और कानून-व्यवस्था की समस्याएं हैं, वे भाजपा और आरएसएस की वजह से हैं।”
यह भी पढ़े:- राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रख सीएम पद चुराया: आरा में बोले
खड़गे ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सरदार पटेल की विचारधारा की मर्यादा रखते हैं, तो उन्हें इस संगठन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
खड़गे परिवार के पिछले बयान
कुछ दिन पहले, खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियंक खड़गे ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से आग्रह किया था कि सरकारी कर्मचारियों को RSS और अन्य संगठनों के कार्यक्रमों में भाग लेने से रोका जाए।
वहीं, अखिलेश यादव ने भी कहा था कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि सरदार पटेल ने RSS पर बैन लगाया था – “अब फिर से उस विचारधारा पर रोक लगनी चाहिए।”



