कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन… यही है जंगलराज की पहचान,छठी मईया की पूजा को बताया ‘ड्रामा’, बिहार में पीएम मोदी का तीखा हमला

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक जनसभा में कांग्रेस और आरजेडी पर करारा प्रहार किया।
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लेते हुए कहा —“आपका बेटा तो छठी मईया के जयकारे को दुनिया तक पहुंचाने में लगा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मईया की पूजा को ‘ड्रामा’ और ‘नौटंकी’ बता रहे हैं।”

मोदी ने कहा कि क्या कोई सिर्फ वोट पाने के लिए इतनी बड़ी आस्था का अपमान कर सकता है? क्या बिहार की माताएं और बहनें इसे बर्दाश्त करेंगी?

“छठी मईया की पूजा में समता और ममता है” — पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छठ महापर्व बिहार और पूरे देश का गौरव है। यह मां की भक्ति, समता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।“छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव है। हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से प्रेरित हो।” उन्होंने यह भी कहा कि छठ महापर्व के बाद यह उनकी पहली जनसभा है और इस पर्व के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा है।

“कांग्रेस-आरजेडी ने छठ पूजा को बताया ड्रामा”

पीएम मोदी ने कहा कि जो महिलाएं निर्जला व्रत रखकर गंगा में खड़ी होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, उन्हें कांग्रेस और आरजेडी के नेता “ड्रामा” कह रहे हैं। “क्या ऐसी माताओं-बहनों का अपमान बिहार बर्दाश्त करेगा? मैं जानता हूं कि छठी मईया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूल सकता।”

 “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन — यही जंगलराज की पहचान”

अपने भाषण में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर ‘जंगलराज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके शासन की पहचान पाँच शब्दों से होती है — “कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन।”

यह भी पढ़े:- कार में महिला संग कथावाचक रंगे हाथ पकड़े गए, पति ने की पिटाई — अब सामने आया

उन्होंने कहा कि जहां कटुता और करप्शन होता है, वहां विकास नहीं हो सकता। गरीब का हक छिन जाता है और कुछ परिवार ही फलते-फूलते हैं।

“बिहार को चाहिए उद्योग और कानून का राज” — मोदी

मोदी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ने के लिए उद्योग और उद्यम चाहिए, और इसके लिए कानून का राज, बिजली और कनेक्टिविटी जरूरी है।“जिन्होंने बिहार को लालटेन युग में रखा, वो विकास कैसे लाएंगे? जिन्होंने रेल को लूटा, वो कनेक्टिविटी कैसे देंगे?” उन्होंने कहा कि जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का रहा है, वे कभी उद्योग के लिए जमीन नहीं दे सकते।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles