Wednesday, March 25, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्या फिर सलमान के चेहरे पर बिकेगी ‘सिकंदर’?कहानी का कुछ …

सर्वोदय(मुंबई):- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फैंस के पसंदीदा स्टार्स में से एक हैं। अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत, इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। आज उनकी फैन-फॉलोइंग सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है और हर कोई एक्टर की एक-एक मूवी का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार करता है।ऐसे में सलमान भी दर्शकों को निराश नहीं करते। इन दिनों वह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मूवी का ट्रेलर आज यानी 23 मार्च को जारी किया गया, जो लगभग 3:37 मिनट का था।
सलमान खान के फैंस जिस बेसब्री के साथ इसे देखने का इंतजार कर रहे थे,
इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 23 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, लेकिन फैंस की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आया। करीब 3 मिनट 37 सेकंड के इस ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स की कमी, अनुमानित क्लाइमैक्स और पुराने एक्शन सीन्स की झलक ने दर्शकों को निराश किया। सलमान खान इस फिल्म में मसीहा के किरदार में नजर आते हैं, लेकिन यह अंदाज दर्शक पहले ही ‘किक’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना के किरदार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका ट्रैजिक अंत कहानी का अहम मोड़ हो सकता है।
फिल्म की कहानी अब भी स्पष्ट नहीं है, जो एक ओर दर्शकों की जिज्ञासा बनाए रख सकती है, तो दूसरी ओर यह जोखिम भी बन सकती है यदि कहानी दमदार नहीं हुई। सलमान और रश्मिका की जोड़ी को लेकर भी लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है, जिसमें दोनों के बीच उम्र का अंतर एक बड़ी चर्चा का विषय बना है।
बावजूद इसके, फिल्म को ईद रिलीज का फायदा मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि सलमान की पिछली कुछ ईद रिलीज़ जैसे ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं। ऐसे में अब ‘वॉन्टेड’, ‘भारत’ या ‘सुल्तान’ जैसी ब्लॉकबस्टर की तर्ज पर दर्शक एक बार फिर सलमान से वही जादू दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं।
वित्तीय मोर्चे पर फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही बड़ा सौदा कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिकंदर’ ने नेटफ्लिक्स, जी टीवी और म्यूजिक राइट्स के जरिये करीब 165 करोड़ रुपये की नॉन-थियेट्रिकल डील कर ली है। फिल्म का कुल बजट लगभग 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में इसे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने के लिए कम से कम 400 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।
अब देखना यह होगा कि ‘सिकंदर’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है या नहीं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles