आज का राशिफल: 20 अगस्त 2025| बुधवार, ग्रहों की चाल आज कई राशियों पर खास असर डाल रही है। चंद्रमा, शुक्र और गुरु दिन की शुरुआत में मिथुन राशि में स्थित हैं, जो संचार और वाणी को प्रभावशाली बना रहे हैं। सायंकाल तक चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और बुध के साथ युति बनाएंगे। सूर्य और केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कई राशियों के लिए दिन को खास बना रही है।
मेष राशि
आज का दिन संपत्ति और भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। हालांकि, पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर सीने में किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। प्रेम और संतान पक्ष औसत रहेगा। कारोबार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। सलाह: हरी वस्तु का दान लाभकारी होगा।
वृषभ राशि
स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा और आत्मबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी और संतान से संतोष मिलेगा। व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे और मेहनत रंग लाएगी। रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। सलाह: हरी वस्तु पास में रखें।
मिथुन राशि
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सदस्यों की संख्या या सहयोग बढ़ेगा। सेहत में सुधार और पारिवारिक समर्थन मिलेगा। व्यापार भी लाभकारी रहेगा, लेकिन निवेश को अभी टालना ही बेहतर होगा। सलाह: हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि
दिनभर ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। प्रेम और संतान से जुड़ी परिस्थितियां बेहतर होंगी। कार्यक्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सलाह: हरी वस्तु का दान करें।
सिंह राशि
कुछ मानसिक अशांति और नेत्रों में परेशानी रह सकती है, लेकिन स्वास्थ्य में पूर्व की तुलना में सुधार रहेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे और कारोबार भी अच्छा चलेगा। सलाह: पीली वस्तु साथ रखें।
कन्या राशि
आर्थिक मामलों में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। पुराने स्त्रोतों से भी धन प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन दोनों संतोषजनक रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से दिन बेहद अनुकूल है। सलाह: लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
न्यायिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति मजबूत होगी और सरकारी कामों में भी सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन सकारात्मक रहेगा। सलाह: नियमित रूप से शनि देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतीपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं, अतः महत्वपूर्ण कार्यों को शाम के बाद ही निपटाएं। प्रेम और संतान से जुड़े मसले औसत रहेंगे, वहीं व्यापार में भी सामान्य लाभ संभव है। सलाह: हरी वस्तु का दान करें।
धनु राशि
स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। चोट या आकस्मिक परेशानी से बचाव जरूरी है। दोपहर तक कार्यों को निपटा लें। प्रेम और व्यवसाय में स्थितियां बेहतर रहेंगी। सलाह: लाल वस्तु पास में रखें।
मकर राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रोजगार से संबंधित प्रयास सफल होंगे। नौकरी व व्यवसाय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में दिन अनुकूल रहेगा। सलाह: मां काली की आराधना लाभकारी होगी।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है, परंतु बौद्धिक गतिविधियों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम व व्यापार सामान्य रहेंगे। सलाह: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। प्रेम संबंधों में वाद-विवाद से बचें। लेखन, कला, फिल्म व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है। व्यापार सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सलाह: पीली वस्तु पास रखें।



