नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स : शाहरुख खान और विक्रांत मैसी बने बेस्ट एक्टर, रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:- 1 अगस्त को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards 2024) का ऐलान किया गया, जिसमें भारतीय सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस वर्ष बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड शाहरुख खान और विक्रांत मैसी को संयुक्त रूप से दिया गया है। वहीं रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस के तौर पर सम्मानित किया गया।

शाहरुख खान को ‘जवान’ के लिए मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जवान’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। फिल्म में उन्होंने ड्यूल रोल निभाकर दर्शकों और आलोचकों का दिल जीत लिया। फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और संजय दत्त जैसे कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए मिला सम्मान

विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ फिल्म में उनके प्रेरणादायक अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। यह फिल्म एक IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। फिल्म को आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

रानी मुखर्जी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में उनके भावनात्मक और सशक्त प्रदर्शन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला है। यह फिल्म सागरिका चक्रवर्ती और अनुरूप भट्टाचार्य की वास्तविक कहानी पर आधारित है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles