“मोबाइल रिचार्ज नहीं कराने से नाराज़ पत्नी ने गंग नहर में कूदकर दी जान, अलीगढ़ में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी”

अलीगढ/सर्वोदय न्यूज़:- अलीगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति से मोबाइल रिचार्ज कराने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक 28 वर्षीय महिला ने गंग नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह मामला थाना जवां क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का है, जहां शुक्रवार सुबह इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला वंदना पत्नी सोनू निवासी फरीदपुर गांव ने पति से मोबाइल रिचार्ज कराने की बात कही थी। लेकिन किसी कारणवश जब पति ने रिचार्ज नहीं कराया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद महिला गुस्से में घर से निकल गई और पास स्थित गंग नहर के पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी।

महिला को नहर में कूदते देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और गोताखोरों को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तेज बहाव के कारण अब तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मृतका के देवर प्रशांत कुमार ने बताया कि उसकी भाभी वंदना और भाई सोनू गांव में ही रहते हैं। रिचार्ज को लेकर कहासुनी होने के बाद भाभी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उन्होंने कहा कि परिवार इस खबर से स्तब्ध है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) स्वर्ण सिंह ने जानकारी दी कि “1 अगस्त की सुबह थाना जवां पर सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ने गंग नहर में छलांग लगा दी है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। महिला की पहचान वंदना पत्नी सोनू के रूप में हुई है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles