22 जुलाई 2025 राशिफल : सिंह समेत इन राशियों को मिलेगा धन लाभ और शुभ समाचार, जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

22 जुलाई 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल का असर आज सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। शुक्र और चंद्रमा वृषभ राशि में हैं, जबकि सूर्योदय के बाद चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वहां गुरु के साथ गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। सूर्य और बुध कर्क राशि में स्थित हैं। मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में तथा शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जानिए आज का राशिफल और किन राशियों को मिलेगा लाभ:

मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन व्यवसाय के लिहाज से बेहद अनुकूल रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी।
उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 3

वृषभ राशिफल (Taurus)

धन आगमन के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में खुशखबरी मिल सकती है। बोलचाल में संयम बरतें। स्वास्थ्य और कारोबार दोनों ही मजबूत स्थिति में रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: सफेद | लकी नंबर: 6

मिथुन राशिफल (Gemini)

आकर्षण का केंद्र बनेंगे। आत्मबल और ऊर्जा बनी रहेगी। सामाजिक तौर पर भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और निजी जीवन दोनों ही शानदार रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: हरा | लकी नंबर: 5

कर्क राशिफल (Cancer)

खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन ये खर्च शुभ कार्यों में होंगे। प्रेम संबंध और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।
उपाय: पीली वस्तु साथ रखें।
शुभ रंग: क्रीम | लकी नंबर: 2

सिंह राशिफल (Leo)

आर्थिक दृष्टि से दिन बेहद शुभ है। आय के नए स्रोत बनेंगे और किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं से लाभ होगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: सुनहरा | लकी नंबर: 1

कन्या राशिफल (Virgo)

व्यापार में सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को प्रणाम करें।
शुभ रंग: हल्का हरा | लकी नंबर: 7

 तुला राशिफल (Libra)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यात्रा और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। प्रेम और व्यापार दोनों के लिए यह समय अनुकूल है।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
शुभ रंग: आसमानी | लकी नंबर: 9

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। सावधानी से निर्णय लें और चोट-चपेट से बचें। प्रेम संबंध और व्यापारिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: लाल | लकी नंबर: 4

धनु राशिफल (Sagittarius)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह की बात भी आगे बढ़ सकती है।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: पीला | लकी नंबर: 8

मकर राशिफल (Capricorn)

दुश्मन भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।
उपाय: पीली वस्तु का दान करें।
शुभ रंग: ब्राउन | लकी नंबर: 6

कुंभ राशिफल (Aquarius)

बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे और प्रेम में ताजगी बनी रहेगी। विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है।
उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: नीला | लकी नंबर: 3

मीन राशिफल (Pisces)

भूमि, भवन या वाहन खरीदने का उत्तम योग है। घर में किसी शुभ कार्यक्रम की संभावना है। व्यापार और स्वास्थ्य दोनों ही अनुकूल रहेंगे।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।
शुभ रंग: बैंगनी | लकी नंबर: 7

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles