अपनाएं ये 3 मंत्र, कब्ज से पाएं हमेशा के लिए छुटकारा! हर सुबह महसूस करें खुद को हल्का

लाइफस्टाइल/सर्वोदय:-  कब्ज (Constipation) एक आम लेकिन बेहद परेशान करने वाली समस्या है, जो पाचन तंत्र को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही मानसिक तनाव का कारण भी बनती है। इसका मुख्य कारण खराब जीवनशैली, कम पानी पीना, एक्सरसाइज न करना और फाइबर की कमी है।

क्या है HMF नियम?

HMF का मतलब है – Hydration, Movement और Fiber। यह तीन आसान आदतें अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें, तो कब्ज की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है।

1. Hydration (हाइड्रेशन) – खूब पानी पिएं

शरीर में पानी की कमी पाचन को धीमा कर देती है, जिससे मल कठोर हो जाता है। कब्ज से बचने के लिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पूजा मखीजा की सलाह है कि हर एक कप चाय या कॉफी के बदले दो कप पानी जरूर लें।

गर्मियों में खीरा, तरबूज और ककड़ी जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां भी लें।

2. Movement (मूवमेंट) – एक्टिव रहें, चलें-फिरें

नियमित फिजिकल एक्टिविटी पाचन को एक्टिव बनाती है। रोजाना कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे चलना, दौड़ना, योग या डांस करना बेहद फायदेमंद है।

3. Fiber (फाइबर) – फाइबर युक्त भोजन लें

फाइबर मल को सॉफ्ट और बल्क देने में मदद करता है जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। अपनी थाली का आधा हिस्सा फलों और सब्जियों से भरें।

ओट्स, फल, दालें, हरी सब्जियां और साबुत अनाज कब्ज के लिए रामबाण हैं।

HMF नियम को फॉलो करने का आसान तरीका:

  • हर दिन कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं
  • 30 मिनट वॉक या योग को दिनचर्या में शामिल करें
  • रोजाना अपने आहार में 25-30 ग्राम फाइबर शामिल करें

कब्ज से राहत के लिए अन्य घरेलू उपाय:

  • सूखे आलूबुखारे (Prunes): प्राकृतिक लैक्सेटिव का काम करते हैं
  • गर्म पानी में नींबू रस मिलाकर सुबह पीने से पाचन में सुधार होता है
  • योगासन जैसे पवनमुक्तासन, मलासन और भुजंगासन कब्ज से राहत देते हैं

यदि आप HMF नियम अपनाने के बावजूद लगातार कब्ज से परेशान हैं, तो यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles