लखनऊ में 26 अगस्त को ट्रैफिक डायवर्जन, ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर 18 रूट बदले

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) के अवसर पर 26 अगस्त 2026 को राजधानी लखनऊ में निकलने वाले ‘मदहे-सहाबा’ जुलूस को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की है। जुलूस सुबह 10 बजे अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क से शुरू होकर बाजारखाला थाना क्षेत्र में समाप्त होगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक सुबह 7 बजे से जुलूस की समाप्ति तक जरूरत के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  1. कमला नेहरू क्रासिंग (चरक चौराहा) से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा-विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए नख्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वाहन चौक और मेडिकल कॉलेज होकर आगे जा सकेंगे।
  2. नख्खास तिराहा से नादान महल रोड और टुड़ियागंज की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन अकबरी गेट और चरक चौराहा होकर निकलेंगे।
  3. टुड़ियागंज तिराहा से नख्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं चलेगा। वाहनों को गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  4. टुड़ियागंज से हैदरगंज (लालमाधव) तिराहा की ओर जाने वाले वाहन वापस मुड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज और मंसूर नगर की ओर जा सकेंगे।
  5. हैदरगंज तिराहा से नख्खास और ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन बुलाकी अड्डा और मिल एरिया होकर जा सकेंगे।
  6. वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर सामान्य यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  7. मेडिकल कॉलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर रकाबगंज पुल की ओर जाने वाले वाहनों को सिटी स्टेशन तिराहा और शाहमीना की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  8. पोस्ट ऑफिस (अमीनाबाद) तिराहा से मौलवीगंज होकर रकाबगंज पुल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद और नजीराबाद होकर आगे जा सकेंगे।
  9. रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की ओर जाने वाला यातायात नाका और मेडिकल कॉलेज की ओर डायवर्ट रहेगा।
  10. कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहा से झंडे वाले पार्क की ओर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वाहन कैसरबाग, अशोक लाट, श्रीराम रोड, अमीनाबाद और सिटी स्टेशन की ओर जा सकेंगे।
  11. ऐशबाग पुल की तरफ से ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वैकल्पिक रूप से पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसामंडी और राजेंद्र नगर होकर जाने की व्यवस्था रहेगी।
  12. बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन टिकैतराय तालाब, मिल एरिया और एवररेडी की ओर से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  13. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाले वाहनों को मिल एरिया, मीना बेकरी और राजाजीपुरम होकर भेजा जाएगा।
  14. राजेंद्र नगर चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन मोतीनगर और राजेंद्र नगर की ओर जा सकेंगे।
  15. नाका चौराहा से राजेंद्र नगर होते हुए ऐशबाग पुल और ईदगाह की ओर वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। वाहन नत्था और मवैया होकर जा सकेंगे।
  16. नाका चौराहा से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर जाने वाले वाहनों को बांसमंडी चौराहा और राजेंद्र नगर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  17. फूलमंडी फ्लाईओवर से हैदरगंज तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट, कमला नेहरू चौराहा और मेडिकल चौराहा होकर आगे जा सकेंगे।
  18. मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज फ्लाईओवर की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वाहन मीना बेकरी चौराहा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहन जैसी आवश्यक सेवाओं को विशेष परिस्थितियों में प्रतिबंधित मार्गों से भी जाने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस की मदद ली जा सकेगी।

किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि 26 अगस्त को घर से निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन को ध्यान में रखें और अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने से बचें|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles