‘धान ऐसे रोपते हैं या ऐसे?’ खेत में उतरीं सांसद प्रिया सरोज, महिलाओं से सीखी रोपाई; VIDEO वायरल

न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:-उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह धान की रोपाई कर रहीं महिलाओं के बीच खेत में उतरकर उनसे बातचीत करती और धान लगाने का तरीका सीखती नजर आ रही हैं।

रास्ते में रुकीं, किसानों के बीच पहुंचीं

जानकारी के मुताबिक, प्रिया सरोज क्षेत्र भ्रमण पर थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने कुछ महिलाओं को धान की रोपाई करते देखा। वह अपना काफिला रोककर खेत में पहुंच गईं और किसानों से खेती-बाड़ी से जुड़ी जानकारी लेने लगीं।

साड़ी पहनकर खेत में उतरीं सांसद ने महिलाओं के साथ धान की रोपाई भी की और खेती से जुड़े अनुभव साझा किए।

‘धान ऐसे रोपते हैं या ऐसे?’

वीडियो में प्रिया सरोज एक महिला किसान से धान की बीहन लेकर पूछती हैं, “धान ऐसे रोपते हैं या ऐसे?” यह सुनकर वहां मौजूद महिलाएं मुस्कुरा देती हैं और उन्हें रोपाई का सही तरीका बताती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है और इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अच्छी बारिश के बाद खेतों में बढ़ी रौनक

वाराणसी-जौनपुर क्षेत्र में हाल की अच्छी बारिश के बाद किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। इसी दौरान सांसद ने खेतों में पहुंचकर किसानों से बातचीत की और उनकी मेहनत को करीब से समझने का प्रयास किया।

बारिश से प्रभावित गांवों का भी किया निरीक्षण

प्रिया सरोज ने बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने बताया कि मड़ियाहूं क्षेत्र के सीरिया और तेजगढ़ ग्राम सभाओं के बीच बहने वाली बसुई नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

उन्होंने कहा कि मौके से ही जौनपुर के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द राहत कार्य शुरू करने और लोगों की आवाजाही बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने क्षेत्र के दौरे, जनसंपर्क कार्यक्रमों और जनसमस्याओं से जुड़े वीडियो साझा करती हैं। हाल के दिनों में उनकी सगाई भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ होने को लेकर भी वह चर्चा में रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles